घंसौदा में हिरण के शिकार से हड़कंप: ग्रामीणों में थी 'तेंदुए' की दहशत घंसौदा में हिरण के शिकार से हड़कंप: ग्रामीणों में थी 'तेंदुए' की दहशत, वन विभाग की जांच में निकले लकड़बग्घे के निशान शाजापुर। जिले के ग्राम घंसौदा में पिछले चार दिनों से दबी जुबान में चल रही तेंदुए की चर्चा ने मंगलवार को उस वक्त जोर पकड़ लिया, जब गांव के पास एक हिरण का शव मिला। जंगली जानवर द्वारा किए गए इस शिकार ने ग्रामीणों के बीच सनसनी फैला दी। ग्रामीणों को आशंका थी कि चार दिन पहले देखे गए तेंदुए ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के बाद अलग ही खुलासा किया है। ग्रामीणों ने 4 दिन पहले देखा था संदिग्ध जानवर ग्रामीणों के मुताबिक, करीब चार दिन पहले गांव के आसपास तेंदुए जैसा एक जानवर देखा गया था। मंगलवार को जब हिरण का शिकार हुआ मिला, तो लोगों का शक यकीन में बदल गया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। रेस्क्यू एक्सपर्ट बोले- पग मार्क लकड़बग्घे के हैं सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला और रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। जांच के बाद विभाग ने स्पष्ट किया कि वहां मिले पैरों के निशान (पग-मार्क) तेंदुए के नहीं, बल्कि लकड़बग्घे (Hyena) के हैं। अधिकारियों के अनुसार, हिरण का शिकार संभवतः लकड़बग्घे द्वारा ही किया गया है। वन विभाग ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने, लेकिन पैनिक न करने की सलाह दी है।
घंसौदा में हिरण के शिकार से हड़कंप: ग्रामीणों में थी 'तेंदुए' की दहशत घंसौदा में हिरण के शिकार से हड़कंप: ग्रामीणों में थी 'तेंदुए' की दहशत, वन विभाग की जांच में निकले लकड़बग्घे के निशान शाजापुर। जिले के ग्राम घंसौदा में पिछले चार दिनों से दबी जुबान में चल रही तेंदुए की चर्चा ने मंगलवार को उस वक्त जोर पकड़ लिया, जब गांव के पास एक हिरण का शव मिला। जंगली जानवर द्वारा किए गए इस शिकार ने ग्रामीणों के बीच सनसनी फैला दी। ग्रामीणों को आशंका थी कि चार दिन पहले देखे गए तेंदुए ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के बाद अलग ही खुलासा किया है। ग्रामीणों ने 4 दिन पहले देखा था संदिग्ध जानवर ग्रामीणों के मुताबिक, करीब चार
दिन पहले गांव के आसपास तेंदुए जैसा एक जानवर देखा गया था। मंगलवार को जब हिरण का शिकार हुआ मिला, तो लोगों का शक यकीन में बदल गया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। रेस्क्यू एक्सपर्ट बोले- पग मार्क लकड़बग्घे के हैं सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला और रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। जांच के बाद विभाग ने स्पष्ट किया कि वहां मिले पैरों के निशान (पग-मार्क) तेंदुए के नहीं, बल्कि लकड़बग्घे (Hyena) के हैं। अधिकारियों के अनुसार, हिरण का शिकार संभवतः लकड़बग्घे द्वारा ही किया गया है। वन विभाग ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने, लेकिन पैनिक न करने की सलाह दी है।
- आगर मालवा। शहर में शबे बरात के मुबारक मौके पर काटन प्रेस स्थित प्रेस वाले बाबा की दरगाह पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर दरगाह पर विधिवत चादरपोशी की गई तथा देश-दुनिया में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। चादरपोशी के बाद काज़ी ज़िया उल हक साहब ने शबे बरात की फज़ीलत और इसकी अहमियत पर विस्तार से रोशनी डाली। दरगाह परिसर में पूरी रात शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। सभी ने बाबा के दरबार में माथा टेककर अपनी-अपनी मुरादें मांगीं। आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- Post by जय श्री महाकाल जय श्री महाकाल4
- Post by Mushahid Tiyagi1
- Post by पाव कीर1
- Post by Manoj Kumar1
- कालापीपल :कालापीपल गाव khatushyam mandir2
- आगर मालवा। देवली निवासी 25 वर्षीय विवाहिता राधाबाई पति लखन मेघवाल ने सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतका के पिता दुलाजी द्वारा बड़ौद थाने में दी गई। सूचना मिलने के बाद बड़ौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगर जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- Post by Bunty Prajapat bunty Prajapat1
- कालापीपल :बेहरा वल से रामडी सडक निर्माण कार्य प्रगति पर है और निर्माण कार्य जारी है1