logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 hrs ago
user_जय श्री महाकाल जय श्री महाकाल
जय श्री महाकाल जय श्री महाकाल
आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by News A2Z
    1
    Post by News A2Z
    user_News A2Z
    News A2Z
    पत्रकार डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • घंसौदा में हिरण के शिकार से हड़कंप: ग्रामीणों में थी 'तेंदुए' की दहशत, वन विभाग की जांच में निकले लकड़बग्घे के निशान शाजापुर। जिले के ग्राम घंसौदा में पिछले चार दिनों से दबी जुबान में चल रही तेंदुए की चर्चा ने मंगलवार को उस वक्त जोर पकड़ लिया, जब गांव के पास एक हिरण का शव मिला। जंगली जानवर द्वारा किए गए इस शिकार ने ग्रामीणों के बीच सनसनी फैला दी। ग्रामीणों को आशंका थी कि चार दिन पहले देखे गए तेंदुए ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के बाद अलग ही खुलासा किया है। ग्रामीणों ने 4 दिन पहले देखा था संदिग्ध जानवर ग्रामीणों के मुताबिक, करीब चार दिन पहले गांव के आसपास तेंदुए जैसा एक जानवर देखा गया था। मंगलवार को जब हिरण का शिकार हुआ मिला, तो लोगों का शक यकीन में बदल गया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। रेस्क्यू एक्सपर्ट बोले- पग मार्क लकड़बग्घे के हैं सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला और रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। जांच के बाद विभाग ने स्पष्ट किया कि वहां मिले पैरों के निशान (पग-मार्क) तेंदुए के नहीं, बल्कि लकड़बग्घे (Hyena) के हैं। अधिकारियों के अनुसार, हिरण का शिकार संभवतः लकड़बग्घे द्वारा ही किया गया है। वन विभाग ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने, लेकिन पैनिक न करने की सलाह दी है।
    2
    घंसौदा में हिरण के शिकार से हड़कंप: ग्रामीणों में थी 'तेंदुए' की दहशत, वन विभाग की जांच में निकले लकड़बग्घे के निशान
शाजापुर। जिले के ग्राम घंसौदा में पिछले चार दिनों से दबी जुबान में चल रही तेंदुए की चर्चा ने मंगलवार को उस वक्त जोर पकड़ लिया, जब गांव के पास एक हिरण का शव मिला। जंगली जानवर द्वारा किए गए इस शिकार ने ग्रामीणों के बीच सनसनी फैला दी। ग्रामीणों को आशंका थी कि चार दिन पहले देखे गए तेंदुए ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के बाद अलग ही खुलासा किया है।
ग्रामीणों ने 4 दिन पहले देखा था संदिग्ध जानवर ग्रामीणों के मुताबिक, करीब चार दिन पहले गांव के आसपास तेंदुए जैसा एक जानवर देखा गया था। मंगलवार को जब हिरण का शिकार हुआ मिला, तो लोगों का शक यकीन में बदल गया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी।
रेस्क्यू एक्सपर्ट बोले- पग मार्क लकड़बग्घे के हैं सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला और रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। जांच के बाद विभाग ने स्पष्ट किया कि वहां मिले पैरों के निशान (पग-मार्क) तेंदुए के नहीं, बल्कि लकड़बग्घे (Hyena) के हैं।
अधिकारियों के अनुसार, हिरण का शिकार संभवतः लकड़बग्घे द्वारा ही किया गया है। वन विभाग ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने, लेकिन पैनिक न करने की सलाह दी है।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सरवर में पूर्णाहुति के साथ भागवत कथा सम्पन्न पिड़ावा, ग्राम पंचायत सरखेड़ी के सरवर में चल भागवत कथा के अंतिम दिन पूर्णाहुति के समापन किया गया। कथा के अंतिम दिन कथावाचक बद्रीलाल व्यास ने श्रद्धालुओं से समाज सुधार के साथ की युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है।युवाओं से माता पिता की सेवा करने के साथ ही जीवन में सफलता के लिए सदैव सत्य मार्ग पर अडिग रहने का आह्वान किया।जिसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।जिसमे ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुतियां दी।पूर्णाहुति के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।
    2
    सरवर में पूर्णाहुति के साथ भागवत कथा सम्पन्न 
पिड़ावा, ग्राम पंचायत सरखेड़ी के सरवर में चल भागवत कथा के अंतिम दिन पूर्णाहुति के समापन किया गया।
कथा के अंतिम दिन कथावाचक बद्रीलाल व्यास ने श्रद्धालुओं से समाज सुधार के साथ की युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है।युवाओं से माता पिता की सेवा करने के साथ ही जीवन में सफलता के लिए सदैव सत्य मार्ग पर अडिग रहने का आह्वान किया।जिसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।जिसमे ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुतियां दी।पूर्णाहुति के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।
    user_Nafis Mohammad
    Nafis Mohammad
    पिरावा, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by User2908
    4
    Post by User2908
    user_User2908
    User2908
    Farmer Shajapur, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • gramin khaspura mein road ka Nirman nahin hua aur Koi sunvaee nahin ho rahi hai na sarpanch namantri Sun Raha Hai
    1
    gramin khaspura mein road ka Nirman nahin hua aur Koi sunvaee nahin ho rahi hai na sarpanch namantri Sun Raha Hai
    user_Rakesh Dhangar
    Rakesh Dhangar
    आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नाटक के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने, स्टंट करने से होने वाली दुर्घटनाओं, साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करने से होने वाले गंभीर परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
    1
    नाटक के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने, स्टंट करने से होने वाली दुर्घटनाओं, साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करने से होने वाले गंभीर परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Customer Service Representative बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आगर मालवा। देवली निवासी 25 वर्षीय विवाहिता राधाबाई पति लखन मेघवाल ने सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतका के पिता दुलाजी द्वारा बड़ौद थाने में दी गई। सूचना मिलने के बाद बड़ौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगर जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    आगर मालवा। देवली निवासी 25 वर्षीय विवाहिता राधाबाई पति लखन मेघवाल ने सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतका के पिता दुलाजी द्वारा बड़ौद थाने में दी गई।
सूचना मिलने के बाद बड़ौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगर जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उमराह से लौटने पर जायरीनों का स्वागत किया पिड़ावा, पवित्र शहर मक्का और मदीना का उमराह कर लौटे जायरीनों का स्वागत किया गया। शहर से गत दिनों उमराह के लिए गए जायरीनों का वापस लौटने पर ईदगाह चौराहे पर स्वागत किया गया।जिसके बाद उनका जुलूस निकाला गया।जुलूस मुख्य मार्गो से होता हुआ सुल्तानपुरा पहुंचकर सम्पन्न हुआ।इस दौरान रास्ते में जायरीनों का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
    1
    उमराह से लौटने पर जायरीनों का स्वागत किया 
पिड़ावा, पवित्र शहर मक्का और मदीना का उमराह कर लौटे जायरीनों का स्वागत किया गया।
शहर से गत दिनों उमराह के लिए गए जायरीनों का वापस लौटने पर ईदगाह चौराहे पर स्वागत किया गया।जिसके बाद उनका जुलूस निकाला गया।जुलूस मुख्य मार्गो से होता हुआ सुल्तानपुरा पहुंचकर सम्पन्न हुआ।इस दौरान रास्ते में जायरीनों का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
    user_Nafis Mohammad
    Nafis Mohammad
    पिरावा, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • *पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत*, के निर्देशानुसार एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय* के मार्गदर्शन में *यातायात पुलिस शाजापुर* द्वारा *सड़क सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय और अनोखी पहल* की है। अब शासकीय और निजी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। *“यातायात जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम”* के तहत पुलिस न सिर्फ नियम बता रही है, बल्कि बच्चों को सवाल-जवाब और प्रतियोगिता के माध्यम से सक्रिय रूप से जोड़ रही है, जिससे सीखना रोचक और प्रभावी बन सके। मंगलवार को यातायात पुलिस की टीम दुपाड़ा रोड स्थित एक निजी स्कूल पहुंची, जहां कक्षा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों से यातायात नियमों से जुड़े 30 सवाल पूछे गए और उनसे मौखिक रूप से उत्तर लिए गए। प्रश्नों के सही जवाब देने वाले बच्चों को यातायात पुलिस की ओर से उपहार देकर सम्मानित भी किया गया जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की छोटी-छोटी टोलियां बनाई गईं। प्रत्येक टोली में चार-चार सदस्य शामिल थे। इस तरह एक दर्जन से अधिक टोलियां बनाकर सभी से सवाल-जवाब किए गए। टीम वर्क के जरिए बच्चों ने नियमों को न केवल समझा, बल्कि आत्मविश्वास के साथ अपने जवाब भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर *यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला, सूबेदार रवि शंकर वर्मा , सूबेदार सौरभ चौहान* सहित यातायात पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने बच्चों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी। यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही यातायात नियमों के पालन की आदत विकसित करना है। साथ ही बच्चों के माध्यम से यह संदेश उनके माता-पिता तक भी पहुंचे ताकि पूरा परिवार यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की जान बचाने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
    4
    *पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत*, के निर्देशानुसार एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय* के मार्गदर्शन में *यातायात पुलिस शाजापुर* द्वारा *सड़क सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय और अनोखी पहल* की है। अब शासकीय और निजी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। *“यातायात जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम”* के तहत पुलिस न सिर्फ नियम बता रही है, बल्कि बच्चों को सवाल-जवाब और प्रतियोगिता के माध्यम से सक्रिय रूप से जोड़ रही है, जिससे सीखना रोचक और प्रभावी बन सके।
मंगलवार को यातायात पुलिस की टीम दुपाड़ा रोड स्थित एक निजी स्कूल पहुंची, जहां कक्षा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों से यातायात नियमों से जुड़े 30 सवाल पूछे गए और उनसे मौखिक रूप से उत्तर लिए गए। प्रश्नों के सही जवाब देने वाले बच्चों को यातायात पुलिस की ओर से उपहार देकर सम्मानित भी किया गया जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की छोटी-छोटी टोलियां बनाई गईं। प्रत्येक टोली में चार-चार सदस्य शामिल थे। इस तरह एक दर्जन से अधिक टोलियां बनाकर सभी से सवाल-जवाब किए गए। टीम वर्क के जरिए बच्चों ने नियमों को न केवल समझा, बल्कि आत्मविश्वास के साथ अपने जवाब भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर *यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला, सूबेदार रवि शंकर वर्मा , सूबेदार सौरभ चौहान* सहित यातायात पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने बच्चों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी।
यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही यातायात नियमों के पालन की आदत विकसित करना है। साथ ही बच्चों के माध्यम से यह संदेश उनके माता-पिता तक भी पहुंचे ताकि पूरा परिवार यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की जान बचाने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.