logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजली चोरी की शिकायत पर पार्क में छापेमारी, गार्ड ने बिजली कर्मियों को रोका! 🚨 बिजली चोरी की शिकायत पर पार्क में छापेमारी, गार्ड ने बिजली कर्मियों को रोका! 📍 मोकामा | सहबेगपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित बाल मनोरंजन केंद्र पार्क में मंगलवार को बिजली चोरी की शिकायत पर हाथीदह बिजली सबडिवीजन की टीम पहुंची। टीम के पार्क पहुंचते ही तैनात गार्ड ने बिजली अधिकारियों को अंदर जाने से रोक दिया और गेट बंद कर दिया। इसको लेकर गार्ड और बिजली अधिकारियों के बीच करीब 30 मिनट तक नोकझोंक होती रही। सूचना मिलने पर मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद गेट खोला गया और बिजली विभाग की टीम ने पार्क का निरीक्षण किया। ⚡ जांच में पार्क में बिजली कनेक्शन मिला, लेकिन मीटर नहीं लगा था। इसके बाद विभाग ने फिलहाल बिजली कनेक्शन काट दिया। अधिकारियों के अनुसार, मीटर लगने के बाद ही कनेक्शन दोबारा चालू किया जाएगा। विद्युत सहायक अभियंता सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि अवैध तरीके से बिजली उपयोग किए जाने की शिकायत पर जांच की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्क के गार्ड ने बिजली कर्मियों के साथ बदतमीजी की और जांच से रोका। मौके पर विद्युत कनीय अभियंता हाथीदह तरुण कुमार समेत बिजली विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_सौरव कुमार सिंह
सौरव कुमार सिंह
मोकामा, पटना, बिहार•
2 hrs ago

बिजली चोरी की शिकायत पर पार्क में छापेमारी, गार्ड ने बिजली कर्मियों को रोका! 🚨 बिजली चोरी की शिकायत पर पार्क में छापेमारी, गार्ड ने बिजली कर्मियों को रोका! 📍 मोकामा | सहबेगपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित बाल मनोरंजन केंद्र पार्क में मंगलवार को बिजली चोरी की शिकायत पर हाथीदह बिजली सबडिवीजन की टीम पहुंची। टीम के पार्क पहुंचते ही तैनात गार्ड ने बिजली अधिकारियों को अंदर जाने से रोक दिया और गेट बंद कर दिया। इसको लेकर गार्ड और बिजली अधिकारियों के बीच करीब 30 मिनट तक नोकझोंक होती रही। सूचना मिलने पर मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद गेट खोला गया और बिजली विभाग की टीम ने पार्क का निरीक्षण किया। ⚡ जांच में पार्क में बिजली कनेक्शन मिला, लेकिन मीटर नहीं लगा था। इसके बाद विभाग ने फिलहाल बिजली कनेक्शन काट दिया। अधिकारियों के अनुसार, मीटर लगने के बाद ही कनेक्शन दोबारा चालू किया जाएगा। विद्युत सहायक अभियंता सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि अवैध तरीके से बिजली उपयोग किए जाने की शिकायत पर जांच की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्क के गार्ड ने बिजली कर्मियों के साथ बदतमीजी की और जांच से रोका। मौके पर विद्युत कनीय अभियंता हाथीदह तरुण कुमार समेत बिजली विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और गुंजन सिंह पहुचे मोर🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गणेश स्थान मोर में मेले का भव्य आगाज! 🎡🎉 मोकामा के गणेश स्थान मोर में मेले का हुआ भव्य उद्घाटन। मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। #Mokama #मोकामा #BiharPolice #DistrictAdministration #AnantSingh #GunjanSingh 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गणेश स्थान मोर में मेले का भव्य आगाज! 🎡🎉 मोकामा के गणेश स्थान मोर में मेले का हुआ भव्य उद्घाटन। मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और गुंजन सिंह पहुचे मोर🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गणेश स्थान मोर में मेले का भव्य आगाज! 🎡🎉

मोकामा के गणेश स्थान मोर में मेले का हुआ भव्य उद्घाटन।
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
#Mokama #मोकामा #BiharPolice #DistrictAdministration #AnantSingh #GunjanSingh
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गणेश स्थान मोर में मेले का भव्य आगाज! 🎡🎉
मोकामा के गणेश स्थान मोर में मेले का हुआ भव्य उद्घाटन।
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_सौरव कुमार सिंह
    सौरव कुमार सिंह
    मोकामा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • हाथीदह जंक्शन पर पार्किंग फ्री, मौजूदा एजेंसी ने सरेंडर किया ठेका; 16 सितंबर तक नए टेंडर का मौका हाथीदह जंक्शन पर पार्किंग हुई निशुल्क, एजेंसी ने सरेंडर किया ठेका नए ओपन टेंडर की प्रक्रिया शुरू, 16 सितंबर तक इच्छुक एजेंसियां कर सकती हैं आवेदन मोकामा। हाथीदह जंक्शन पर वाहन पार्किंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौजूदा पार्किंग एजेंसी द्वारा पार्किंग का ठेका सरेंडर किए जाने के बाद रेलवे स्टेशन पर फिलहाल वाहन पार्किंग की सुविधा आम लोगों के लिए निःशुल्क कर दी गई है। हाथीदह जंक्शन के बुकिंग सुपरवाइजर एस.बी. प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौजूदा एजेंसी को मार्च 2026 से 25 फरवरी 2029 तक पार्किंग संचालन का ठेका मिला था। टेंडर की शर्तों के अनुसार एजेंसी को प्रत्येक तिमाही करीब 64 लाख रुपये, जीएसटी सहित, रेलवे में जमा करना था। एजेंसी द्वारा करीब छह महीने तक पार्किंग का संचालन किया गया। इसके बाद एजेंसी ने पार्किंग का ठेका सरेंडर कर दिया। इसके बाद रेलवे की ओर से नए सिरे से पार्किंग के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। नए ओपन टेंडर में इच्छुक एजेंसियां ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एजेंसियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत टेंडर में भाग ले सकती हैं। एस.बी. प्रसाद ने बताया कि जब तक नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और नई अधिकृत एजेंसी को पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी नहीं मिल जाती, तब तक हाथीदह जंक्शन पर आम लोगों के लिए वाहन पार्किंग पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इस अवधि में यात्रियों और वाहन मालिकों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।
    1
    हाथीदह जंक्शन पर पार्किंग फ्री, मौजूदा एजेंसी ने सरेंडर किया ठेका; 16 सितंबर तक नए टेंडर का मौका
हाथीदह जंक्शन पर पार्किंग हुई निशुल्क, एजेंसी ने सरेंडर किया ठेका
नए ओपन टेंडर की प्रक्रिया शुरू, 16 सितंबर तक इच्छुक एजेंसियां कर सकती हैं आवेदन
मोकामा। हाथीदह जंक्शन पर वाहन पार्किंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौजूदा पार्किंग एजेंसी द्वारा पार्किंग का ठेका सरेंडर किए जाने के बाद रेलवे स्टेशन पर फिलहाल वाहन पार्किंग की सुविधा आम लोगों के लिए निःशुल्क कर दी गई है।
हाथीदह जंक्शन के बुकिंग सुपरवाइजर एस.बी. प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौजूदा एजेंसी को मार्च 2026 से 25 फरवरी 2029 तक पार्किंग संचालन का ठेका मिला था। टेंडर की शर्तों के अनुसार एजेंसी को प्रत्येक तिमाही करीब 64 लाख रुपये, जीएसटी सहित, रेलवे में जमा करना था।
एजेंसी द्वारा करीब छह महीने तक पार्किंग का संचालन किया गया। इसके बाद एजेंसी ने पार्किंग का ठेका सरेंडर कर दिया। इसके बाद रेलवे की ओर से नए सिरे से पार्किंग के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है।
नए ओपन टेंडर में इच्छुक एजेंसियां ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एजेंसियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत टेंडर में भाग ले सकती हैं।
एस.बी. प्रसाद ने बताया कि जब तक नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और नई अधिकृत एजेंसी को पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी नहीं मिल जाती, तब तक हाथीदह जंक्शन पर आम लोगों के लिए वाहन पार्किंग पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।
इस अवधि में यात्रियों और वाहन मालिकों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • बेगूसराय- चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने रोड एक्सीडेंट में घायल टेम्पू ड्राइवर को पहुँचाया अस्पताल, बचाई जान चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस में रोड एक्सीडेंट में घायल टेंपो चालक को अस्पताल पहुंचाया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया की चेरिया बरियारपुर थाना को सूचना मिली कि विक्रमपुर में एक टेंपो चालक का रोड एक्सीडेंट हो गया, जो गंभीर रूप से घायल है. सूचना मिलते ही तुरंत स्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को चेरिया बरियारपुर अस्पताल पहुंचाया गया तथा उसके परिजनों को सूचना दी गई.
    1
    बेगूसराय- चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने रोड एक्सीडेंट में घायल टेम्पू ड्राइवर को पहुँचाया अस्पताल, बचाई जान
चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस में रोड एक्सीडेंट में घायल टेंपो चालक को अस्पताल पहुंचाया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया की चेरिया बरियारपुर थाना को सूचना मिली कि विक्रमपुर में एक टेंपो चालक का रोड एक्सीडेंट हो गया, जो गंभीर रूप से घायल है. सूचना मिलते ही तुरंत स्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को चेरिया बरियारपुर अस्पताल पहुंचाया गया तथा उसके परिजनों को सूचना दी गई.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    Interior designer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • जज्बे और मेहनत ने जीता हर दिल, खिलाड़ी का संघर्ष देख भावुक हुए दर्शक—स्टेडियम में खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से किया सम्मान, मैदान पर गूंजा हौसला और सम्मान का शोर
    1
    जज्बे और मेहनत ने जीता हर दिल, खिलाड़ी का संघर्ष देख भावुक हुए दर्शक—स्टेडियम में खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से किया सम्मान, मैदान पर गूंजा हौसला और सम्मान का शोर
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र कुंभी पंचायत में नल जल योजना की समस्या से ग्रामीण परेशान समय पर जल्द नहीं मिल रही है। जिम्मेदार बेखबर
    1
    चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र कुंभी पंचायत में नल जल योजना की समस्या से ग्रामीण परेशान समय पर जल्द नहीं मिल रही है। जिम्मेदार बेखबर
    user_Focus Bihar News
    Focus Bihar News
    Local News Reporter Cheria Bariarpur, Begusarai•
    3 hrs ago
  • चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पर्व संपन्न किया।हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। पर्व को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने तीज के लिए आवश्यक पूजन सामग्री की खरीदारी की और मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिला।हरितालिका तीज के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी।
    1
    चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पर्व संपन्न किया।हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा।
पर्व को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने तीज के लिए आवश्यक पूजन सामग्री की खरीदारी की और मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिला।हरितालिका तीज के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • बाढ़ के पानी में 3 किमी पैदल चल कर शांम्हो PHC पहुंचे निशांत कुमार। इस मुश्किल समय में डाक्टर साहब का यह कदम सराहनीय है। आपकी इस पर क्या राय है?
    1
    बाढ़ के पानी में 3 किमी पैदल चल कर शांम्हो PHC पहुंचे निशांत कुमार। इस मुश्किल समय में डाक्टर साहब का यह कदम सराहनीय है। आपकी इस पर क्या राय है?
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    11 hrs ago
  • बिजली चोरी की शिकायत पर पार्क में छापेमारी, गार्ड ने बिजली कर्मियों को रोका! 🚨 बिजली चोरी की शिकायत पर पार्क में छापेमारी, गार्ड ने बिजली कर्मियों को रोका! 📍 मोकामा | सहबेगपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित बाल मनोरंजन केंद्र पार्क में मंगलवार को बिजली चोरी की शिकायत पर हाथीदह बिजली सबडिवीजन की टीम पहुंची। टीम के पार्क पहुंचते ही तैनात गार्ड ने बिजली अधिकारियों को अंदर जाने से रोक दिया और गेट बंद कर दिया। इसको लेकर गार्ड और बिजली अधिकारियों के बीच करीब 30 मिनट तक नोकझोंक होती रही। सूचना मिलने पर मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद गेट खोला गया और बिजली विभाग की टीम ने पार्क का निरीक्षण किया। ⚡ जांच में पार्क में बिजली कनेक्शन मिला, लेकिन मीटर नहीं लगा था। इसके बाद विभाग ने फिलहाल बिजली कनेक्शन काट दिया। अधिकारियों के अनुसार, मीटर लगने के बाद ही कनेक्शन दोबारा चालू किया जाएगा। विद्युत सहायक अभियंता सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि अवैध तरीके से बिजली उपयोग किए जाने की शिकायत पर जांच की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्क के गार्ड ने बिजली कर्मियों के साथ बदतमीजी की और जांच से रोका। मौके पर विद्युत कनीय अभियंता हाथीदह तरुण कुमार समेत बिजली विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
    1
    बिजली चोरी की शिकायत पर पार्क में छापेमारी, गार्ड ने बिजली कर्मियों को रोका!

🚨 बिजली चोरी की शिकायत पर पार्क में छापेमारी, गार्ड ने बिजली कर्मियों को रोका!
📍 मोकामा | सहबेगपुर
नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित बाल मनोरंजन केंद्र पार्क में मंगलवार को बिजली चोरी की शिकायत पर हाथीदह बिजली सबडिवीजन की टीम पहुंची।
टीम के पार्क पहुंचते ही तैनात गार्ड ने बिजली अधिकारियों को अंदर जाने से रोक दिया और गेट बंद कर दिया। इसको लेकर गार्ड और बिजली अधिकारियों के बीच करीब 30 मिनट तक नोकझोंक होती रही।
सूचना मिलने पर मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद गेट खोला गया और बिजली विभाग की टीम ने पार्क का निरीक्षण किया।
⚡ जांच में पार्क में बिजली कनेक्शन मिला, लेकिन मीटर नहीं लगा था। इसके बाद विभाग ने फिलहाल बिजली कनेक्शन काट दिया। अधिकारियों के अनुसार, मीटर लगने के बाद ही कनेक्शन दोबारा चालू किया जाएगा।
विद्युत सहायक अभियंता सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि अवैध तरीके से बिजली उपयोग किए जाने की शिकायत पर जांच की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्क के गार्ड ने बिजली कर्मियों के साथ बदतमीजी की और जांच से रोका।
मौके पर विद्युत कनीय अभियंता हाथीदह तरुण कुमार समेत बिजली विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
    user_सौरव कुमार सिंह
    सौरव कुमार सिंह
    मोकामा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.