logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय हलसी थाना का एसपी ने किया निरीक्षण। लखीसराय। हलसी थाना का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा निरीक्षण किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान थाना के कार्यों, लंबित कांडों तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।निरीक्षण के क्रम में हलसी थाना के दो चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रोत्साहन स्वरूप ₹5,000-₹5,000 की राशि देकर सम्मानित किया गया।साथ ही थाना परिसर में आमजनों की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन से संबंधित स्थानीय समस्याओं को रखा। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए आमजनों से सुझाव भी लिए गए, ताकि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके।

2 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
2 hrs ago

लखीसराय हलसी थाना का एसपी ने किया निरीक्षण। लखीसराय। हलसी थाना का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा निरीक्षण किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान थाना के कार्यों, लंबित कांडों तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।निरीक्षण के क्रम में हलसी थाना के दो चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रोत्साहन स्वरूप ₹5,000-₹5,000 की राशि देकर सम्मानित किया गया।साथ ही थाना परिसर में आमजनों की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन से संबंधित स्थानीय समस्याओं को रखा। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए आमजनों से सुझाव भी लिए गए, ताकि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जिला स्तरीय क्रियान्वयन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के प्रधान सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना रहा। राज्य कार्यालय, जीविका से प्राप्त निर्देश के आलोक में योजना के तहत पूर्व में दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर चुके लाभार्थियों द्वारा राशि के उपयोग की जानकारी प्राप्त करने तथा शेष दो लाख रुपये की राशि को चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों के खातों में अंतरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।उप विकास आयुक्त ने योजना की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए जीविका एवं नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया तथा सूर्यगढ़ा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर शेष राशि का समयबद्ध अंतरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका अनीता कुमारी, जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे
    1
    लखीसराय। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जिला स्तरीय क्रियान्वयन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के प्रधान सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना रहा। राज्य कार्यालय, जीविका से प्राप्त निर्देश के आलोक में योजना के तहत पूर्व में दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर चुके लाभार्थियों द्वारा राशि के उपयोग की जानकारी प्राप्त करने तथा शेष दो लाख रुपये की राशि को चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों के खातों में अंतरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।उप विकास आयुक्त ने योजना की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए जीविका एवं नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया तथा सूर्यगढ़ा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर शेष राशि का समयबद्ध अंतरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका  अनीता कुमारी, जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • #बिहार में उद्योगपतियों का दुःख आखिर सरकार चाहती क्या है ? क्या विकास किसी ख़ास का हो रहा है ।
    1
    #बिहार में उद्योगपतियों का दुःख आखिर सरकार चाहती क्या है ? क्या विकास किसी ख़ास का हो रहा है ।
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house शमहो अखा कुरहा, बेगूसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • बेगूसराय- कला एवं संस्कृति कार्यालय द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित, दर्जनों बच्चे हुए शामिल कला एवं संस्कृति कार्यालय बेगूसराय की ओर से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय मिथिला चित्रकला कार्यशाला का आयोजन मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. साथ ही बेगूसराय के वरिष्ठ चित्रकार इंद्र मोहन प्रसाद की एकल चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी. कार्यशाला में मिनल कुमारी द्वारा मिथिला चित्रकला का प्रशिक्षण प्रदान किया गया. कार्यशाला में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भाग लेते हुए मिथिला चित्रकला की बारीकियों को जाना.
    1
    बेगूसराय- कला एवं संस्कृति कार्यालय द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित, दर्जनों बच्चे हुए शामिल
कला एवं संस्कृति कार्यालय बेगूसराय की ओर से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय मिथिला चित्रकला कार्यशाला का आयोजन मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. साथ ही बेगूसराय के वरिष्ठ चित्रकार इंद्र मोहन प्रसाद की एकल चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी. कार्यशाला में मिनल कुमारी द्वारा मिथिला चित्रकला का प्रशिक्षण प्रदान किया गया. कार्यशाला में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भाग लेते हुए मिथिला चित्रकला की बारीकियों को जाना.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    37 min ago
  • जमुई समाहणालय परिसर से जिलाधिकारी श्री नवीन ने फलेरिया मुक्ति अभियान का शुरुआत करते हुए जागरूकता रथ को हरा झंडी दिखाकर किया रवाना !
    1
    जमुई समाहणालय परिसर से जिलाधिकारी श्री नवीन ने फलेरिया मुक्ति अभियान का शुरुआत करते हुए जागरूकता रथ को हरा झंडी दिखाकर किया रवाना  !
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • मंगलवार को जीविका दीदी के हाथों सिली ड्रेस पहनकर मुस्कुराएंगे आंगनबाड़ी के बच्चे; सिलाई केंद्र पर वितरण समारोह ट्राइसैम भवन शेखपुरा मे शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा ट्राइसैम भवन शेखपुरा में ​सिलाई घर सह प्रशिक्षण केंद्र द्वारा स्कूली पोशाक का निर्माण। ​पूर्व-स्कूली (आंगनबाड़ी) बच्चों को विभागीय ड्रेस का वितरण। ​महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा। स्थानीय 'जीविका दीदी सिलाई घर सह प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र' में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच विभागीय दिशा-निर्देशानुसार स्कूली पोशाक (यूनिफॉर्म) का वितरण किया गया।​इस केंद्र की खास बात यह है कि ये सभी ड्रेस किसी बड़ी फैक्ट्री में नहीं, बल्कि स्थानीय जीविका दीदियों द्वारा स्वयं तैयार की गई हैं। यह कदम न केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाता है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बना रहा है। ​गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर ​वितरण के दौरान अधिकारियों और जीविका दीदियों ने बताया कि इन पोशाकों को तैयार करने में कपड़े की गुणवत्ता और बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से दीदियों को आधुनिक मशीनों पर सिलाई का हुनर सिखाया गया है, जिससे वे अब बड़े ऑर्डर समय पर और फिनिशिंग के साथ पूरे कर रही हैं। ​सशक्तीकरण की नई मिसाल ​कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने जीविका दीदियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ​"जब ग्रामीण महिलाएं खुद उत्पादन की कमान संभालती हैं, तो न केवल परिवार की आय बढ़ती है, बल्कि पूरे समाज में बदलाव दिखता है। आज बच्चों के चेहरे की मुस्कान इन दीदियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।"
    4
    मंगलवार को जीविका दीदी के हाथों सिली ड्रेस पहनकर मुस्कुराएंगे आंगनबाड़ी के बच्चे; सिलाई केंद्र पर वितरण समारोह ट्राइसैम भवन शेखपुरा मे शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा ट्राइसैम भवन शेखपुरा में ​सिलाई घर सह प्रशिक्षण केंद्र द्वारा स्कूली पोशाक का निर्माण। ​पूर्व-स्कूली (आंगनबाड़ी) बच्चों को विभागीय ड्रेस का वितरण।
​महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा। स्थानीय 'जीविका दीदी सिलाई घर सह प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र' में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच विभागीय दिशा-निर्देशानुसार स्कूली पोशाक (यूनिफॉर्म) का वितरण किया गया।​इस केंद्र की खास बात यह है कि ये सभी ड्रेस किसी बड़ी फैक्ट्री में नहीं, बल्कि स्थानीय जीविका दीदियों द्वारा स्वयं तैयार की गई हैं। यह कदम न केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाता है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बना रहा है।
​गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
​वितरण के दौरान अधिकारियों और जीविका दीदियों ने बताया कि इन पोशाकों को तैयार करने में कपड़े की गुणवत्ता और बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से दीदियों को आधुनिक मशीनों पर सिलाई का हुनर सिखाया गया है, जिससे वे अब बड़े ऑर्डर समय पर और फिनिशिंग के साथ पूरे कर रही हैं।
​सशक्तीकरण की नई मिसाल
​कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने जीविका दीदियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि
​"जब ग्रामीण महिलाएं खुद उत्पादन की कमान संभालती हैं, तो न केवल परिवार की आय बढ़ती है, बल्कि पूरे समाज में बदलाव दिखता है। आज बच्चों के चेहरे की मुस्कान इन दीदियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।"
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • इंसान जोड़ो यात्रा के तहत,, called kunfu mastar,,के साथ BLCP ITS ASHOK SAMRAT
    1
    इंसान जोड़ो यात्रा के तहत,, called kunfu mastar,,के साथ BLCP ITS 
ASHOK SAMRAT
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    4 hrs ago
  • लखीसराय। नगर थाना पुलिस ने संतर मुहल्ला स्थित मिनी एलआईसी ऑफिस में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया। इस संबंध में साइबर थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई।प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि 9 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला निवासी राजेश कुमार के घर स्थित मिनी एलआईसी ऑफिस में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 93 हजार रुपये नगद चोरी कर ली गई थी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखीसराय जिले के कजरा निवासी राजन कुमार उर्फ शिवम कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से चोरी के 63 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
    1
    लखीसराय। नगर थाना पुलिस ने संतर मुहल्ला स्थित मिनी एलआईसी ऑफिस में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया। इस संबंध में साइबर थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई।प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि 9 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला निवासी राजेश कुमार के घर स्थित मिनी एलआईसी ऑफिस में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 93 हजार रुपये नगद चोरी कर ली गई थी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखीसराय जिले के कजरा निवासी राजन कुमार उर्फ शिवम कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से चोरी के 63 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • तेतरहाट थाना पुलिस ने अंतर जिला बाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़। 6 व्यक्ति हुए गिरफ्तार लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र एवं चानन थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थान से क्षेत्र में सक्रिय अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का तेतरहाट थाना अध्यक्ष एलू उपाध्याय ने किया उद्वेदन चोरी के वाहन सहित 6 अपराध कमी को गिरफ्तार किया गया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि सर्वप्रथम तेतरहाट बाजार में एक पल्सर गाड़ी पर सवार तीन व्यक्ति तेतरहाट निवासी कारू साहू के पुत्र सुमन कुमार एवं एक नाबालिक से वाहन रोककर पूछताछ की गई बाइक का कागजात उसके पास नहीं था नंबर की जांच पड़ताल करने पर चोरी का पता चला तुरंत बाइक सहित तीनों को पूछताछ हेतु थाना ले जाया गया वहां पूछताछ के क्रम में इन लोगों के द्वारा कई कुलसी की गई एवं उसके निशान देही तेतरहाट निवासी नरेश साहू के पुत्र दीपक कुमार उर्फ राधे एवं चानन थाना क्षेत्र के ईटौन गांव निवासी मोदी गुप्ता के पुत्र राजा कुमार के घर से एक चोरी का बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया एक चोरी का ई रिक्शा तीन मोबाइल बरामद किया गया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि लगातार दिवा एवं रात्रि गश्ती क्षेत्र में प्रशासन की चौकसी भरने का ही परिणाम स्वरुप है की एक बड़ी घटना की योजना बना रहे अपराधियों को घटना के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया
    1
    तेतरहाट थाना पुलिस ने अंतर जिला बाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़। 
6 व्यक्ति हुए गिरफ्तार
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र एवं चानन थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थान से क्षेत्र में सक्रिय अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का तेतरहाट थाना अध्यक्ष एलू उपाध्याय ने किया उद्वेदन चोरी के वाहन सहित 6 अपराध कमी को गिरफ्तार किया गया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि सर्वप्रथम तेतरहाट बाजार में एक पल्सर गाड़ी पर सवार तीन व्यक्ति तेतरहाट निवासी कारू साहू के पुत्र सुमन कुमार एवं एक नाबालिक से वाहन रोककर पूछताछ की गई बाइक का कागजात उसके पास नहीं था नंबर की जांच पड़ताल करने पर चोरी का पता चला तुरंत बाइक सहित तीनों को पूछताछ हेतु थाना ले जाया गया वहां पूछताछ के क्रम में इन लोगों के द्वारा कई कुलसी की गई एवं उसके निशान देही तेतरहाट निवासी नरेश साहू के पुत्र दीपक कुमार उर्फ राधे एवं चानन थाना क्षेत्र के ईटौन गांव निवासी मोदी गुप्ता के पुत्र राजा कुमार के घर से एक चोरी का बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया एक चोरी का ई रिक्शा  तीन मोबाइल बरामद किया गया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि लगातार दिवा एवं रात्रि गश्ती क्षेत्र में प्रशासन की चौकसी भरने का ही परिणाम स्वरुप है की एक बड़ी घटना की योजना बना रहे अपराधियों को घटना के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • बेगूसराय- कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए कई निर्देश कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान शिलान्यास की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. पंचायती राज विभाग की समीक्षा के क्रम में अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में मार्च 2026 तक सभी 2,886 वार्डों में से शेष 75 वार्डों में भी सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन करते हुए क्रियाशील करा लिया जायेगा.
    1
    बेगूसराय- कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी  श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान शिलान्यास की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. पंचायती राज विभाग की समीक्षा के क्रम में अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में मार्च 2026 तक सभी 2,886 वार्डों में से शेष 75 वार्डों में भी सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन करते हुए क्रियाशील करा लिया जायेगा.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    38 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.