खातेगांव। नगर में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। पुलिस थाने से महज 10 कदम की दूरी पर स्थित बस स्टैंड पर एक युवक को सरेआम नशे का इंजेक्शन लगाते हुए देखा गया। यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बिना किसी डर के सार्वजनिक स्थान पर नशा करता नजर आया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना स्थल पुलिस थाने के बेहद नजदीक है, इसके बावजूद इस तरह की गतिविधि होने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बस स्टैंड पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री, महिलाएं और छात्र-छात्राएं आते-जाते हैं। ऐसे में खुलेआम नशाखोरी से सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है और युवाओं पर भी गलत असर पड़ सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी जांच की जाए कि आखिर पुलिस थाने के नजदीक इस तरह की गतिविधि कैसे चल रही है।
खातेगांव। नगर में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। पुलिस थाने से महज 10 कदम की दूरी पर स्थित बस स्टैंड पर एक युवक को सरेआम नशे का इंजेक्शन लगाते हुए देखा गया। यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बिना किसी डर के सार्वजनिक स्थान पर नशा करता नजर आया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना स्थल पुलिस थाने के बेहद नजदीक है, इसके बावजूद इस तरह की गतिविधि होने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बस स्टैंड पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री, महिलाएं और छात्र-छात्राएं आते-जाते हैं। ऐसे में खुलेआम नशाखोरी से सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है और युवाओं पर भी गलत असर पड़ सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी जांच की जाए कि आखिर पुलिस थाने के नजदीक इस तरह की गतिविधि कैसे चल रही है।
- दिनांक 14 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक कुबरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं ज़िला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियाँ की गई हैं। ➡️ डायवर्जन व्यवस्था 📍भारी वाहनों के लिए डायवर्सन मार्ग संचालित है। 📍छोटे एवं सवारी वाहन सुचारु रूप से हाईवे से आवागमन कर रहे हैं। 📍 वर्तमान में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं है। ➡️ ऑटो/बस स्टैंड एवं यातायात व्यवस्था भोपाल–इंदौर मार्ग पर हाईवे के दोनों ओर लगभग 8 से 10 एकड़ क्षेत्रफल वाले दो बड़े ऑटो/बस स्टैंड चिन्हित किए गए हैं। पहला स्टैंड फूलमोगरा जोड़ तथा दूसरा गुडभेला जोड़ पर स्थित है। सभी ऑटो, बस एवं अन्य यात्री वाहन निर्धारित स्टैंड पर ही पार्क किए जा रहे हैं, जिससे मुख्य हाईवे पर यातायात बाधित नही हो रही है। 📍 सभी आटो एवं बस,आदि ऑटो बस स्टैंड की व्यवस्थित पार्किंग में पार्क हो रहे हैं। ➡️ वाहन पार्किंग व्यवस्था महोत्सव स्थल के आसपास 10 पृथक पार्किंग स्थल विकसित किए गए हैं। सभी पार्किंग स्थलों पर पुलिस बल एवं पीए सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था एवं पानी का टैंकर की व्यवस्था की गई है। वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन खड़े करें। 📍सभी वाहन निर्धारित पार्किंग में पार्क हो रही है । ➡️ कॉरिडोर एवं संकेतक व्यवस्था धाम परिसर में विशेष कॉरिडोर का निर्माण किया गया है, जिसका उपयोग श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस, एम्बुलेंस एवं अग्निशमन दल द्वारा किया जाएगा। परिसर में दिशा-सूचक संकेतक एवं सूचना पटल स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से भोजनशाला, कथा पांडाल, पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल केंद्र, पेयजल, शौचालय एवं निकास मार्ग आदि तक सहज पहुँच सुनिश्चित की गई है। ➡️ भोजनशाला प्रबंधन भोजन वितरण हेतु तीन पृथक कतारें बनाई गई हैं। बीच-बीच में आपातकालीन निकास द्वार भी बनाए गए हैं। प्रवेश एवं निर्गमन के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। तीन वॉच टावरों से पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। ➡️ पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्था महोत्सव क्षेत्र में एक मुख्य पुलिस एवं प्रशासन सहायता केंद्र तथा पाँच पुलिस सहायक केंद्र एवं खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर 24 घंटे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर ( DFMD ), हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर ( HHMD), CCTV कैमरे, ड्रोन कैमरे एवं वॉच टावर के माध्यम से 24×7 निगरानी की जा रही है। हाई-राइज प्वाइंट्स पर भी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। ➡️ एसडीआरएफ एवं आपातकालीन सेवाएँ आपदा प्रबंधन हेतु एसडीआरएफ की विशेष टीम तैनात की गई है, जो भीड़ नियंत्रण, प्राथमिक उपचार एवं रेस्क्यू कार्य हेतु पूर्णतः सजग है। कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। अग्निशमन दल भी सक्रिय रूप से तैनात है। ➡️ मेडिकल व्यवस्था धाम स्थित अस्पताल के अतिरिक्त अस्थायी मेडिकल सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। मुख्य प्रवेश मार्ग, भोजनशाला कॉरिडोर एवं कथा स्थल के समीप चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं। प्रत्येक केंद्र पर चिकित्सक, नर्स, आवश्यक दवाइयाँ एवं जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध हैं तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 📍 सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। 📍श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें,ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से इस तरह संचालित हो सके।2
- Post by Nihar Khan1
- पुनासा/मुंदी नगर में चल रहे थे संत बुखारदास बाबा के मेले में बीती रात शानदार आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई1
- भोपाल में होटल प्ले एंड रिसोर्ट में मैरिज रिसेप्शन के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट | Bhopal News भोपाल के बैरागढ़ में होटल प्ले एंड रिसोर्ट में मैरिज रिसेप्शन के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि लपटें 50 फीट ऊपर तक उठीं ।1
- Post by Yogendra singh dodiya1
- भोपाल विधानसभा *भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों पर कांग्रेस विधायकदल का विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन,* *नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायकों ने गंदे पानी की बोतल और तख्तियां लेकर किया सांकेतिक प्रदर्शन* मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मुद्दे को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस विधायकों ने हाथों में गंदे पानी से भरी बोतलें और नारे लिखी तख्तियां लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 35 लोगों की मौत हो गई, जो अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मामले में अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए तथा दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रदेश के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता को दूषित व मलयुक्त पानी मिलना बेहद गंभीर चिंता का विषय है। राज्यपाल के अभिभाषण में स्वच्छ पानी के दावे किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। हमने इस मुद्दे पर जनता की आवाज उठाते हुए प्रस्ताव रखा है सरकार बताए कि क्या इस पर गंभीर चर्चा होगी या नहीं। हर नागरिक तक स्वच्छ पेयजल पहुँचना जरूरी है, क्योंकि हर व्यक्ति महंगा (RO) पानी खरीदने में सक्षम नहीं। स्वच्छ पानी जनता का बुनियादी अधिकार है। उमंग सिंघार ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बावजूद सरकार इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा से बच रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह संघर्ष जारी रखेगी। बाइट उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष बाइट फूल सिंह बरैया कांग्रेस विधायक बाइट सचिन यादव कांग्रेस विधायक1
- अमरावद नर्सरी में गोलीबारी के बाद आत्महत्या, डिप्टी रेंजर सहित दो घायल रायसेन। जिले के अंतर्गत आने वाली अमरावद नर्सरी में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नर्सरी के एक पूर्व कर्मचारी ने ड्यूटी पर तैनात डिप्टी रेंजर और एक महिला पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गुड्डा लोधी, जो पहले अमरावद नर्सरी में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था, अचानक नर्सरी परिसर पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर उसका विवाद डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा से हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पास रखे अवैध देसी कट्टे से तीन राउंड फायर कर दिए। हताहतों की स्थिति राकेश शर्मा (डिप्टी रेंजर): एक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल। सावित्री बाई: अन्य दो गोलियां लगने से घायल। दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। आरोपी ने की आत्महत्या फायरिंग के बाद आरोपी गुड्डा लोधी ने नर्सरी परिसर में ही एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वारदात में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।1
- पुनासा/कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मूंदी नगर परिषद को मिलेगी प्रोत्साहन राशि1