तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत योगी सरकार में बने मंत्री, तिर्वा सीट से 4 बार रह चुके हैं विधायक; पार्टी कार्यालय में मनाया गया जश्न। कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने आज राज्यमंत्री पद की शपथ ली। साल 2022 के चुनाव में वह चौथी बार तिर्वा सीट से विधायक चुने गए थे। इससे पहले वह दो बार भाजपा से और एक बार बसपा से विधायक रहे चुके हैं। हर बार वह सत्ताधारी पार्टी से ही विधायक बने हैं। विधायक कैलाश राजपूत के मंत्री पद की शपथ लेते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय पर मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि विधायक कैलाश सिंह राजपूत को मंत्री पद मिलना उनकी मेहनत, समर्पण और क्षेत्र की जनता के प्रति उनके अटूट जुड़ाव का प्रतिफल है।
तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत योगी सरकार में बने मंत्री, तिर्वा सीट से 4 बार रह चुके हैं विधायक; पार्टी कार्यालय में मनाया गया जश्न। कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने आज राज्यमंत्री पद की शपथ ली। साल 2022 के चुनाव में वह चौथी बार तिर्वा सीट से विधायक चुने गए थे। इससे पहले वह दो बार भाजपा से और एक बार बसपा से विधायक रहे चुके हैं। हर बार वह सत्ताधारी पार्टी से ही विधायक बने हैं। विधायक कैलाश राजपूत के मंत्री पद की शपथ लेते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय पर मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि विधायक कैलाश सिंह राजपूत को मंत्री पद मिलना उनकी मेहनत, समर्पण और क्षेत्र की जनता के प्रति उनके अटूट जुड़ाव का प्रतिफल है।
- कायमगंज की एनके एकेडमी में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने माँ के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया।1
- फर्रुखाबाद में बहू-बेटे ने एक बुजुर्ग माँ को घर से निकाल कर अवैध कब्जा कर लिया है। 5 महीने से बेघर और पिट रही माँ की शिकायत पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय के लिए अब उन्हें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन या महिला आयोग में जाने की सलाह दी गई है।4
- नल पर पानी भरने को लेकर खूनी जंग, महिला पर डंडों से वार—वीडियो वायरल मैनपुरी: बिछवां के हरनगरपुर गाँव में सरकारी नल पर पानी की बारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली बहस के बाद एक युवक ने महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- मैनपुरी में एक दिव्यांग महिला ने एसपी ऑफिस पर अपने बेटे की पिटाई और जान से मारने की धमकी के आरोप में जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- कन्नौज के तिर्वा में नाली की मरम्मत का मुद्दा गरमाया हुआ है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। खराब नालियों के चलते उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, और वे प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।1
- दो पक्षो में हुए विबाद की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने महिलाओ ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा। पुलिस की मौजूदगी में एक महिला ने अपने आप को कमरे में बंद कर आत्माहत्या करने की कोशिस। मौजूद पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर महिला को निकाला बहार। बहार निकालते वक्त मौजूद दरोगा ने महिला को जड़ा थप्पड़। थप्पड़ मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है दरोगा ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला फिर जेड थप्पड़। महिलाओ ने मौजूद दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी का मामला।1
- चार बार के विधायक कैलाश राजपूत को मिला मंत्री पद, तिर्वा से कन्नौज तक जश्न का माहौल राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। प्रदेश की योगी सरकार में कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत को मंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। तिर्वा से लेकर पूरे जिले तक भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी तथा जमकर जश्न मनाया। तिर्वा विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। वर्ष 1962 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के होरीलाल यहां के पहले विधायक निर्वाचित हुए थे। वहीं, वर्ष 1996 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पहली बार चुनाव मैदान में उतरे कैलाश राजपूत ने जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पहचान बनाई। इसके बाद वर्ष 2007 में बसपा से चुनाव लड़कर भी उन्होंने जीत हासिल की। वर्ष 2017 में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हुए उन्होंने तीसरी बार विधानसभा पहुंचने का गौरव प्राप्त किया। इसके बाद वर्ष 2022 में भी जनता ने उन पर भरोसा जताया और चौथी बार विधायक चुनकर विधानसभा भेजा। हालांकि वर्ष 2002 और 2012 में उन्हें सपा प्रत्याशी विजय बहादुर पाल से हार का सामना करना पड़ा था। एक अगस्त 1956 को जन्मे कैलाश राजपूत एलएलबी की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। छात्र जीवन से ही उनकी राजनीति में रुचि रही और वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय सदस्य भी रहे। क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराना उनकी राजनीतिक शैली का प्रमुख हिस्सा माना जाता है। यही कारण है कि उन्हें लगातार जनता का समर्थन मिलता रहा। मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद भाजपा कार्यालयों और विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। देर शाम तक आतिशबाजी और मिठाई वितरण का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान सुभाष वर्मा, ऋषि राजपूत, अनिल वर्मा, शिशुपाल चौहान, सौरव गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह दिखाई दिया। अब सभी को उस पल का इंतजार है जब मंत्री बनने के बाद कैलाश राजपूत पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचेंगे। उनके स्वागत की तैयारियां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शुरू कर दी हैं।1
- मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है साइवर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को साइबर सेल और थाना साइबर क्राइम टीम ने किया पर्दाफाश,,, मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ नमस्कार… आप देख रहे हैं जनपद मैनपुरी न्यूज़ मैं हूं मोहित गुप्ता… मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां साइबर सेल और थाना साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को नौकरी, इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग के नाम पर लालच देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। आपको बता दें कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी साइबर के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को झांसा देकर साइबर फ्रॉड कर रहे थे। इनके खिलाफ कई शिकायतें और एफआईआर दर्ज थीं। पुलिस जांच में पता चला कि फर्जी बैंक खातों और चेक के माध्यम से रकम निकाली जाती थी। साइबर सेल की तकनीकी जांच के आधार पर आज 10 मई 2026 को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे संगठित तरीके से लोगों को नौकरी लगाने, इन्वेस्टमेंट कराने और ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी करते थे। मैनपुरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या लालच भरे ऑफर पर भरोसा न करें और साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। फिलहाल इस बड़ी कार्रवाई के बाद साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। वाइट,,sp ग्रामीण की पत्रकार मोहित गुप्ता जनपद मैनपुरी1
- चाचूपुर में बवाल के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, गांव में तैनात रहा भारी पुलिस बल फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र राजेपुर के ग्राम चाचूपुर में शनिवार को हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रविवार को श्रीमान क्षेत्राधिकारी अमृतपुर एवं थानाध्यक्ष अमृतपुर ने थाना फोर्स, जोनल टीम और क्यूआरटी टीम के साथ गांव में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बताया गया कि शनिवार को गांव के एक युवक की मृत्यु के बाद शव को लेकर ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई थी। सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो भी वायरल हुए, जिनमें ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर पथराव और पुलिस को खदेड़ते हुए देखा गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया था। घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है तथा पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। रविवार को गांव में स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण रही। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने को कहा।3