logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना आष्टा जिला सीहोर दिनांक 30/3/26 थाना आष्टा द्वारा नाबालिग़ लड़की को दस्तयाव कर आरोपी को किया गिरफ्तार | घटना का संक्षिप्त विवरण: थाना आष्टा जिला सीहोर दिनांक 30/3/26 थाना आष्टा द्वारा नाबालिग़ लड़की को दस्तयाव कर आरोपी को किया गिरफ्तार | घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 26.03.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा थाना आष्टा में उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना आष्टा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अपहृता की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग बालिका का पता लगाकर अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया | विवेचना के दौरान एवं अपहर्ता के कथन के आधार पर मुख्य आरोपी का सहायक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई |

2 hrs ago
user_Deepak Kumar bairagi
Deepak Kumar bairagi
Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
33bc5873-00ad-4e89-916b-507a8f6e8760

थाना आष्टा जिला सीहोर दिनांक 30/3/26 थाना आष्टा द्वारा नाबालिग़ लड़की को दस्तयाव कर आरोपी को किया गिरफ्तार | घटना का संक्षिप्त विवरण: थाना आष्टा जिला सीहोर दिनांक 30/3/26 थाना आष्टा द्वारा नाबालिग़ लड़की को दस्तयाव कर आरोपी को किया गिरफ्तार | घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 26.03.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा थाना आष्टा में उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना आष्टा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अपहृता की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग बालिका का पता लगाकर अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया | विवेचना के दौरान एवं अपहर्ता के कथन के आधार पर मुख्य आरोपी का सहायक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई |

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिला सीहोर अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही l वर्तमान में डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर इत्यादि के अवैध भंडारण के बारे में सतर्कता रखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- इसी सतर्कता के चलते कल दिनांक 29 मार्च 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना पर आरोपी का चद्दर का टपरा (शेड) इन्दौर भोपाल रोड, जावर से से अवैध डीजल भंडारण पाए जाने पर आरोपी गणों के विरुद्ध मौके पर प्राप्त डीजल 4825 लीटर जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है जप्त किया गया तथा थाना जावर में अपराध दर्ज किया जाकर विवेचना मे लिया गया। जप्त मशरूका— 4825 लीटर डीजल मूल्य लगभग 400000 रू., (छोटे बडे ड्रम कुल 32)
    1
    जिला सीहोर
अवैध डीजल भंडारण पर थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही l
वर्तमान में डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर इत्यादि के अवैध भंडारण के बारे में सतर्कता रखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- इसी सतर्कता के चलते कल दिनांक 29 मार्च 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी जावर उपुअ हेमंत पांडेय के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना पर आरोपी का चद्दर का टपरा (शेड) इन्दौर भोपाल रोड, जावर से से अवैध डीजल भंडारण पाए जाने पर आरोपी गणों के विरुद्ध मौके पर प्राप्त डीजल 4825 लीटर जिसकी कीमत करीब 4  लाख  रुपए है जप्त किया गया तथा थाना जावर में अपराध दर्ज किया जाकर  विवेचना मे लिया गया।
जप्त मशरूका—  4825 लीटर डीजल मूल्य लगभग 400000 रू., (छोटे बडे ड्रम कुल 32)
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महामहोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ मना। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर से हुआ प्रारंभ। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पुरानी सब्जी मंडी, प्रगति गली, बुधवारा, मानस भवन होते हुए सुभाष चौक एवं चार बत्ती चौराहे पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा, सकल समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष द्वय श्री कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, देवकरन पहलवान आदि ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, निर्मल जैन, कैलाश जैन (चित्रलोक), अजीत जैन, सुनील सेठी, मुकेश बडजातियां, गोपी सेठी, शरद जैन, मनोज सुपर जैन, विजय जैन, श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष श्री पवन सुराणा आदि का स्वागत सम्मान कर रथ में विराजमान श्रीजी को श्रीफल अर्पित कर दर्शन लाभ लिया । पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा नगर धर्ममय हो गया। विशेष आकर्षण के रूप में मातृशक्ति एक समान रंग की पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुई, वहीं युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की। शोभायात्रा किला मंदिर पर पहुंचीं वहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा व पूजन हुई। मुनि महाराज की धर्म देशना पश्चात् जैन धर्मशाला में समाज जनों का सहभोज हुआ।
    1
    प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महामहोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ मना। शोभायात्रा  का शुभारंभ श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर से हुआ प्रारंभ। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पुरानी सब्जी मंडी, प्रगति गली, बुधवारा, मानस भवन होते हुए सुभाष चौक एवं चार बत्ती चौराहे पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा, सकल समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष द्वय श्री कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, देवकरन पहलवान आदि ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, निर्मल जैन, कैलाश जैन (चित्रलोक), अजीत जैन, सुनील सेठी, मुकेश बडजातियां, गोपी सेठी, शरद जैन, मनोज सुपर जैन, विजय जैन, श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष श्री पवन सुराणा आदि का स्वागत सम्मान कर रथ में विराजमान श्रीजी को श्रीफल अर्पित कर दर्शन लाभ लिया ।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा नगर धर्ममय हो गया।
विशेष आकर्षण के रूप में मातृशक्ति एक समान रंग की पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुई, वहीं युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की।
शोभायात्रा किला मंदिर पर पहुंचीं वहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा व पूजन हुई। मुनि महाराज की धर्म देशना पश्चात् जैन धर्मशाला में समाज जनों का सहभोज हुआ।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    15 hrs ago
  • कांग्रेसियों ने काटाफोड मे धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,बाईक एवं गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकालकर जताया विरोध कन्नौद,कांटाफोड़ मे प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार दोपहर 2 बजे कांटाफोड़ ब्लाक कांग्रेस द्वारा गैस टंकी की किल्लत बढ़ती महंगाई बिजली की दरो में वृद्धि गेहूं की खरीदी समय पर नहीं होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना आंदोलन कर राज्यपाल के नाम थाना परिसर मे पहुंचकर तहसीलदार राजाराम कन्नौजे को ज्ञापन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी के एस परस्ते उपस्थित थे।जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा कांग्रेस नेता राजेश होलानी निर्मल पुरोहित ने बताया की गैस की टंकी की भारी किल्लत है इस कारण आम आदमी परेशान है लंबी लंबी लाइन लगाकर कई दिनों तक परेशान होने के बावजूद रसोई गैस नहीं मिल रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली के बिल भी अंधाधुन बढ़ोतरी के साथ आ रहे हैं साथ ही बिजली की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि की गई जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ा जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेसियों ने सेवा सरकारी संस्थाओं की ऋण वसूली एवं विद्युत मंडल के द्वारा बिलों की वसूली स्थगित करने सहित विभिन्न मांगों के संबंध मे धरना आंदोलन कर ज्ञापन दिया। आंदोलन के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश पटेल ब्रजमोहन तिवारी रामेश्वर शर्मा योगेश पाटोदी धर्मेन्द्र मालवीया जितेंद्र तिवारी अभिषेक भट्ट पप्पू बारवाल अभिषेक जोशी आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन निर्मल पुरोहित ने किया तथा आभार धर्मेंद्र मालवीया ने माना।कांग्रेसियों ने नगर के गांधी चौराहे से बस स्टेंड तक रैली निकाली जिसमें गैस सिलेंडर तथा बाईक को हाथ ठेले पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
    4
    कांग्रेसियों ने काटाफोड मे धरना प्रदर्शन कर  राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,बाईक एवं गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकालकर जताया विरोध 
कन्नौद,कांटाफोड़ मे प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार दोपहर 2 बजे कांटाफोड़ ब्लाक कांग्रेस द्वारा  गैस टंकी की किल्लत बढ़ती महंगाई बिजली की दरो में वृद्धि गेहूं की खरीदी समय पर नहीं होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना आंदोलन कर राज्यपाल के नाम थाना परिसर मे पहुंचकर  तहसीलदार राजाराम कन्नौजे को ज्ञापन दिया। 
इस दौरान थाना प्रभारी के एस परस्ते उपस्थित थे।जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा कांग्रेस नेता राजेश होलानी निर्मल पुरोहित ने बताया  की गैस की टंकी की भारी किल्लत है इस कारण आम आदमी परेशान है लंबी लंबी लाइन लगाकर कई दिनों तक परेशान होने के बावजूद रसोई गैस नहीं मिल रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली के बिल भी अंधाधुन बढ़ोतरी के साथ आ रहे हैं साथ ही बिजली की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि की गई जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ा जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है।  कांग्रेसियों ने सेवा सरकारी संस्थाओं की ऋण वसूली एवं विद्युत मंडल के द्वारा बिलों की वसूली स्थगित करने सहित विभिन्न मांगों के संबंध मे धरना आंदोलन कर ज्ञापन दिया। आंदोलन के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश पटेल ब्रजमोहन तिवारी रामेश्वर शर्मा  योगेश पाटोदी  धर्मेन्द्र मालवीया जितेंद्र तिवारी अभिषेक भट्ट पप्पू बारवाल अभिषेक जोशी आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन निर्मल पुरोहित ने किया तथा आभार धर्मेंद्र मालवीया ने माना।कांग्रेसियों ने नगर के गांधी चौराहे से बस स्टेंड तक रैली निकाली जिसमें गैस सिलेंडर तथा बाईक को हाथ ठेले पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शाजापुर के टंकी चौराहे पर सोमवार को बाइक में आग लग गई। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अज्ञात कारणों से बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। गनीमत रही कि उसी समय वहां से दमकल की गाड़ी गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक कुछ ही पलों में पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि उसी दौरान दमकल की गाड़ी मौके के पास से गुजर रही थी। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
    1
    शाजापुर के टंकी चौराहे पर सोमवार को बाइक में आग लग गई। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अज्ञात कारणों से बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। गनीमत रही कि उसी समय वहां से दमकल की गाड़ी गुजर रही थी। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक कुछ ही पलों में पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि उसी दौरान दमकल की गाड़ी मौके के पास से गुजर रही थी। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया।
समय रहते आग बुझ जाने से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    8 hrs ago
  • Post by Golu Lala
    1
    Post by Golu Lala
    user_Golu Lala
    Golu Lala
    Architect सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बीबी दूसरी चाहिए तो 🤣🤣 #khillu #comedy #new #bhopal #funny #trending #trendingshorts #trendingreels #trendingvideo #trendingstatus #trendingsong #shorts #shortvideos #short #youtube #ytshorts #fun #funny #jokes #funnymemes #comedyvideos #trendingshorts #sanjaycomedy
    1
    बीबी दूसरी चाहिए तो 🤣🤣 #khillu #comedy #new #bhopal #funny #trending #trendingshorts #trendingreels #trendingvideo #trendingstatus #trendingsong #shorts #shortvideos #short #youtube #ytshorts #fun #funny #jokes #funnymemes #comedyvideos #trendingshorts #sanjaycomedy
    user_Khillu comedy
    Khillu comedy
    Artist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • देवास शहर में भाजपा नेत्री नीतु जाधव बडती लोकप्रियता के चलते हुई सजिश और षंडयत्र का शिकार हुई।उन्होने बताया की वह धार्मिक और समाज सेविका है और बड चडकर हिस्सा लेती है सभी कार्यों में अग्रणी रहती हे राजु सोनी को भाई मानती हे जिन्होने मुझसे राखी बदवाई है वह मुझे बहन मानते हैं उनकी पत्नी चरित्रहिन है जिसका अफेयर राजेश सेन नामक व्यक्ति से है और उनके पुत्र द्वारा दर्पण सोनी को आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया गया था उसके चलते दोनों पति पत्नी मे काफी समय से मन मुटाव चला रहा था और मरपीट भी होती थी मुझे तो पता भी नही था उनकी पत्नी दर्पण सोनी ने खुद मुझे बताया था की मुझे मेरे पति ने खुद मुझे किसी राजेश सेन नामक व्यक्ति के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया हे जिसके कारण मेरे पति राजू सोनी मेरे हाथ का पानी भी नहीं पीते हे और हम दोनों अलग अलग रहते है।मेरे द्वारा दोनों को साथ में रहने की समझाइश भी दी गई थी लोकिन उस चला बाज अय्याश औरत ने मुझे अपने भाई राजु सोनी के साथ खडे करके फोटो खिचे और आज शोसल मडिया पर गलत तरीके से बताकर समाज मे मेरी छबी और राजनिति खराब करने के लिए षंडयत्र रचा गया है। कुछ मडिया कर्मी के लोग मेरा वर्जन लिए बिना गलत खबर मेरे विरोधी के द्वारा चलवाई जा रही है मे उसकी निंदा करती हु मेरे द्वारा दोनो को समझ भी गया था। जो भी अरोप लगाया जा रहे है वह सरासर गलत है मेरी परिवार मे और समाज मे छाबी खबर की जा रही है। राजु सोनी की पत्नी दर्पण सोनी खुद देवास थाने में समझौता लिखकर दे चुकी है गलती से देवास की नीतू जाधव का नाम लिख गया वास्तविक मे बागली की कोई जौदान है दिनांक 23/3/2026 को थाने मे समझौता लिखकर दिया गया है जिसकी फोटो कॉपी मेरे पास है लोकिन देवास शहर पत्रकारों द्वारा खंडन नही करते हुए आज फिर नीतू जाधव को बार बार टारगेट किसके ईशार पर किया जा रहा यह एक जॉच का विषय है जो लडाई का झगडे विडियों दोनो पति पत्नी का जो उनके घर के बाहर का है 15 दिन पुराना है जो अभी चला रहा है उसकी भी जॉच की जाए दोषी लोगों पर उचित करवाई की जाए। जिस दिन का ये वीडियो हे उस समय में अपनी सहेलियों के साथ बीसी की पार्टी कर रही थी। मेरी सभी सहेलियां भी बयान देने के लिए तैयार हे क्योंकि मेरा उस लड़ाई झगड़े से कोई वास्ता ही नहीं था। में आप सभी पत्रकार बंधुओं को बताना चाहूंगी की दर्पण सोनी ने कहा हे की मुझे डराया धमकाया गया जान से मारने की बात कही नीतू जाधव ने तो मुझे इसका प्रूफ चाहिए मैने इसे कब और कहा धमकी दी। क्योंकि में इस बात का भी खंडन करती हु इससे मेरी बात तक नहीं हुई। मेरा पत्रकार बंधुओं से एक और निवेदन हे कि एक वर्जन दर्पण सोनी के पति राजू सोनी का भी लिया जाए और उनसे भी पूछा जाए दर्पण सोनी के चरित्र के बारे में और राजेश सेन नामक व्यक्ति से दर्पण सोनी का क्या मामला था जिसके रहते आप दोनों पति पत्नी में मन मुटाव था और लड़ाइयां और मार पीट आप दोनों के बीच में होती थी। भवदीय नीतु जाधव देवास
    3
    देवास शहर में भाजपा नेत्री नीतु जाधव बडती लोकप्रियता के चलते हुई सजिश और षंडयत्र का शिकार हुई।उन्होने बताया की वह धार्मिक और समाज सेविका है और बड चडकर हिस्सा लेती है सभी कार्यों में अग्रणी रहती हे राजु सोनी को भाई मानती हे जिन्होने मुझसे राखी बदवाई है वह मुझे बहन मानते हैं उनकी पत्नी चरित्रहिन है जिसका अफेयर राजेश सेन नामक व्यक्ति से है और उनके पुत्र द्वारा दर्पण सोनी को आपत्ति जनक स्थिति में  देख लिया गया था उसके चलते दोनों पति पत्नी मे काफी समय से मन मुटाव चला रहा था और मरपीट भी होती थी मुझे तो पता भी नही था उनकी पत्नी दर्पण सोनी ने खुद मुझे बताया था की मुझे मेरे पति ने खुद मुझे किसी राजेश सेन नामक व्यक्ति के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया हे जिसके कारण मेरे पति राजू सोनी मेरे हाथ का पानी भी नहीं पीते हे और हम दोनों अलग अलग रहते है।मेरे द्वारा दोनों को साथ में रहने की समझाइश भी दी गई थी  लोकिन उस चला बाज अय्याश औरत ने मुझे अपने भाई राजु सोनी के साथ खडे करके फोटो खिचे और आज शोसल मडिया पर गलत तरीके से बताकर समाज मे मेरी छबी और राजनिति खराब करने के लिए षंडयत्र रचा गया है। कुछ मडिया कर्मी के लोग मेरा वर्जन लिए बिना गलत खबर मेरे विरोधी के द्वारा चलवाई जा रही है मे उसकी निंदा करती हु मेरे द्वारा दोनो को समझ भी गया था। जो भी अरोप लगाया जा रहे है वह सरासर गलत है मेरी परिवार मे और समाज मे छाबी खबर की जा रही है। राजु सोनी की पत्नी दर्पण सोनी खुद देवास थाने में समझौता लिखकर दे चुकी है गलती से देवास की नीतू जाधव का नाम  लिख गया वास्तविक मे बागली की कोई जौदान है दिनांक 23/3/2026 को थाने मे समझौता लिखकर दिया गया है जिसकी फोटो कॉपी मेरे पास है लोकिन देवास शहर पत्रकारों द्वारा खंडन नही करते हुए आज फिर नीतू जाधव को बार बार टारगेट किसके ईशार पर किया जा रहा यह एक जॉच का विषय है जो लडाई का झगडे विडियों दोनो पति पत्नी का जो उनके घर के बाहर का है 15 दिन पुराना है जो अभी  चला रहा है  उसकी भी जॉच की जाए दोषी लोगों पर उचित करवाई की जाए। जिस दिन का ये वीडियो हे उस समय में अपनी सहेलियों के साथ बीसी की पार्टी कर रही थी। मेरी सभी सहेलियां भी बयान देने के लिए तैयार हे क्योंकि मेरा उस लड़ाई झगड़े से कोई वास्ता ही नहीं था। में आप सभी पत्रकार बंधुओं को बताना चाहूंगी की दर्पण सोनी ने कहा हे की मुझे डराया धमकाया गया जान से मारने की बात कही नीतू जाधव ने तो मुझे इसका प्रूफ चाहिए मैने इसे कब और कहा धमकी दी। क्योंकि में इस बात का भी खंडन करती हु इससे मेरी बात तक नहीं हुई। मेरा पत्रकार बंधुओं से एक और निवेदन हे कि एक वर्जन दर्पण सोनी के पति राजू सोनी का भी लिया जाए और उनसे भी पूछा जाए दर्पण सोनी के चरित्र के बारे में और राजेश सेन नामक व्यक्ति से दर्पण सोनी का क्या मामला था जिसके रहते आप दोनों पति पत्नी में मन मुटाव था और लड़ाइयां और मार पीट आप दोनों के बीच में होती थी।
भवदीय 
नीतु जाधव देवास
    user_Sajid Ali
    Sajid Ali
    Journalist देवास नगर, देवास, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए संकल्पित विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने क्षेत्र के ग्राम पगारिया हाट में श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण एवं हनुमान मंदिर से मैन रोड तक सीसी रोड का भूमिपूजन किया।
    1
    अपने विधानसभा  क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए संकल्पित विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने  क्षेत्र के ग्राम पगारिया हाट में श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण एवं हनुमान मंदिर से मैन रोड तक सीसी रोड का भूमिपूजन किया।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.