logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 के तहत निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन शुरू शहडोल। मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026” के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवाओं को सेना, पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है तथा अभ्यर्थी 11 मई 2026 तक कार्यालयीन समय शाम 6 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। योजना अंतर्गत प्रदेश के चयनित जिला मुख्यालयों में पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए पृथक-पृथक प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएंगे। प्रशिक्षण अवधि 45 दिवस निर्धारित की गई है। प्रदेशभर में कुल 40 प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक केंद्र पर 100 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 4 हजार युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। योजना में शहडोल सहित रायसेन, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, नर्मदापुरम, मुरैना, खंडवा, मंदसौर, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, गुना, अनूपपुर, सतना, बैतूल एवं भिंड जिले शामिल हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्रशिक्षण स्थलों में परिवर्तन भी किया जा सकता है।विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाइन एवं निःशुल्क रखी गई है। आवेदन पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट एवं योजना में शामिल जिला मुख्यालयों के सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। विशेष बात यह है कि योजना में शामिल 20 जिलों के अतिरिक्त अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी इनमें से किसी एक चयनित जिले में आवेदन कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। योजना के लिए आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी नॉन-क्रीमीलेयर श्रेणी का होना चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 155 सेंटीमीटर अनिवार्य रखी गई है। अभ्यर्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए तथा फ्लैट फुट एवं नॉक-नी जैसी समस्याएं नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा संबंधित सुरक्षा बलों की भर्ती के अनुसार लागू होगी। प्रति प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर चयन 12वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा। समान अंक होने की स्थिति में अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। अंतिम चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं को प्रतिदिन 4 घंटे का सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, कंप्यूटर एवं अंग्रेजी विषय शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन 3 घंटे का शारीरिक प्रशिक्षण भी कराया जाएगा, जिसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला एवं भाला फेंक जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी।

1 hr ago
user_Manoj Singh
Manoj Singh
Newspaper advertising department Sohagpur, Shahdol•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ दिल्ली की इंदौर जिला कार्यकारिणी घोषित, विनोद शर्मा बने जिलाध्यक्ष इंदौर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (नई दिल्ली) की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा शुक्रवार को इंदौर जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा भव्य समारोह के बीच की गई। पिपलियाराव रोड स्थित मधुर मिलन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में जिले एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई गई। समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा ने शपथ दिलाई। वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव एवं अरविंद द्विवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा, प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल तथा प्रदेश सचिव जुनैद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहडोल जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, विदिशा जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह रघुवंशी, महासचिव योगेश पंथी सहित एडवोकेट जगदीश जोशी, एडवोकेट विजय कुमावत एवं सुशील श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन विस्तार का लिया संकल्प नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंच से पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूती देने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और उसके अधिकारों, सुरक्षा तथा सम्मान के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी घोषित कार्यकारिणी में विनोद शर्मा को जिलाध्यक्ष एवं प्रवीण जैन को महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अंकित राठौर (महू), यत्नेश सेन (देपालपुर), धर्मेंद्र सोलंकी (सांवेर) एवं पूर्णिमा बीसे (इंदौर) को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर जितेश पाठक (इंदौर), उदय सिंह चावड़ा (देपालपुर) एवं कमल चौधरी (सांवेर) नियुक्त किए गए। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद शर्मा, महेश शर्मा ‘टोनी’ (महू), संतोष परमार एवं करण मेनारिया को जिम्मेदारी मिली। शिवाजी श्रीवास्तव को संगठन मंत्री तथा अनिल कौशल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र सोनी, ललित शर्मा, डॉ. भास्कर तिवारी, विजय जोशी (देपालपुर), गजेंद्र वैष्णव, दीनदयाल डांगी एवं कुंदन करडवाल (सांवेर) को शामिल किया गया। तहसील स्तर पर भी संगठन को मिली मजबूती संगठन को ग्रामीण एवं तहसील स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लॉकों में भी नियुक्तियां घोषित की गईं। देपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जाट एवं सचिव जितेंद्र नकुम, सांवेर ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया एवं सचिव डॉ. अतुल लाड़ना, महू ब्लॉक अध्यक्ष अमित उपाध्याय एवं सचिव आकाश राठौर नियुक्त किए गए। वहीं हातोद ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी धीरेंद्र व्यास को सौंपी गई। गरिमामय आयोजन में जुटे वरिष्ठ पत्रकार कार्यक्रम का संयोजन आलोक शर्मा ‘अकेला’, डॉ. पंकज विरमाल, नवनीत शुक्ला एवं ऋषिकांत श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. अंचित स्वर्णकार ने किया। अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में शहर एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती का प्रभावशाली उदाहरण बन गया।
    1
    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ दिल्ली की इंदौर जिला कार्यकारिणी घोषित, विनोद शर्मा बने जिलाध्यक्ष

इंदौर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (नई दिल्ली) की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा शुक्रवार को इंदौर जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा भव्य समारोह के बीच की गई। पिपलियाराव रोड स्थित मधुर मिलन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में जिले एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई गई। समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा ने शपथ दिलाई।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह
कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव एवं अरविंद द्विवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा, प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल तथा प्रदेश सचिव जुनैद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शहडोल जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, विदिशा जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह रघुवंशी, महासचिव योगेश पंथी सहित एडवोकेट जगदीश जोशी, एडवोकेट विजय कुमावत एवं सुशील श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंच से पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूती देने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और उसके अधिकारों, सुरक्षा तथा सम्मान के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
घोषित कार्यकारिणी में विनोद शर्मा को जिलाध्यक्ष एवं प्रवीण जैन को महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अंकित राठौर (महू), यत्नेश सेन (देपालपुर), धर्मेंद्र सोलंकी (सांवेर) एवं पूर्णिमा बीसे (इंदौर) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सचिव पद पर जितेश पाठक (इंदौर), उदय सिंह चावड़ा (देपालपुर) एवं कमल चौधरी (सांवेर) नियुक्त किए गए। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद शर्मा, महेश शर्मा ‘टोनी’ (महू), संतोष परमार एवं करण मेनारिया को जिम्मेदारी मिली। शिवाजी श्रीवास्तव को संगठन मंत्री तथा अनिल कौशल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र सोनी, ललित शर्मा, डॉ. भास्कर तिवारी, विजय जोशी (देपालपुर), गजेंद्र वैष्णव, दीनदयाल डांगी एवं कुंदन करडवाल (सांवेर) को शामिल किया गया।
तहसील स्तर पर भी संगठन को मिली मजबूती
संगठन को ग्रामीण एवं तहसील स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लॉकों में भी नियुक्तियां घोषित की गईं। देपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जाट एवं सचिव जितेंद्र नकुम, सांवेर ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया एवं सचिव डॉ. अतुल लाड़ना, महू ब्लॉक अध्यक्ष अमित उपाध्याय एवं सचिव आकाश राठौर नियुक्त किए गए। वहीं हातोद ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी धीरेंद्र व्यास को सौंपी गई।
गरिमामय आयोजन में जुटे वरिष्ठ पत्रकार
कार्यक्रम का संयोजन आलोक शर्मा ‘अकेला’, डॉ. पंकज विरमाल, नवनीत शुक्ला एवं ऋषिकांत श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. अंचित स्वर्णकार ने किया। अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में शहर एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती का प्रभावशाली उदाहरण बन गया।
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 min ago
  • Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    1
    Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के गोहपारू में बकाया बिजली बिल वसूलने गई टीम पर उपभोक्ताओं ने हमला कर दिया। मलमाथर गांव में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विभागीय कर्मचारी अब आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    2
    मध्य प्रदेश के गोहपारू में बकाया बिजली बिल वसूलने गई टीम पर उपभोक्ताओं ने हमला कर दिया। मलमाथर गांव में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विभागीय कर्मचारी अब आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Newspaper publisher गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शाहडोल के धनपुरी नगरपालिका के वार्ड 3, साइडिंग रोड पर पिछले 6-7 महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इसके चलते पूरे इलाके में मच्छरों और बदबू की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। स्थानीय निवासी इस स्थिति से बेहद परेशान हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    2
    शाहडोल के धनपुरी नगरपालिका के वार्ड 3, साइडिंग रोड पर पिछले 6-7 महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इसके चलते पूरे इलाके में मच्छरों और बदबू की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। स्थानीय निवासी इस स्थिति से बेहद परेशान हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Gufran khan
    Gufran khan
    बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।
    4
    मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Manoj Gupta Driver
    4
    Post by Manoj Gupta Driver
    user_Manoj Gupta Driver
    Manoj Gupta Driver
    Drafting equipment supplier अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदूपत्ता इकट्ठा कर रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला की जान बचाई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने घटना के बाद गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदूपत्ता इकट्ठा कर रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला की जान बचाई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने घटना के बाद गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बिजली बिल वसूलने गए जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों को गाली-गलौज के साथ मिली धमकी शहडोल। गोहपारू तहसील के ग्राम मलमाथर में बिजली बिल वसूली के दौरान बड़ा हंगामा... बकाया वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट का आरोप। मौके पर मौजूद थे गोहपारू जेई ( जूनियर इंजीनियर), घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, इलाके में मचा हड़कंप। बताया जा रहा है कि जिन उपभोक्ताओं पर बकाया था, उन्होंने विरोध करते हुए विवाद किया। बकाया राशि इस प्रकार बताई जा रही है.... प्रेमलाल यादव ₹6,132, मोहनलाल यादव ₹9,918, हरीलाल यादव ₹1,132 मामले को लेकर विभाग द्वारा पुलिस शिकायत की तैयारी।
    1
    बिजली बिल वसूलने गए जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों को गाली-गलौज के साथ मिली धमकी 
शहडोल। गोहपारू तहसील के ग्राम मलमाथर में बिजली बिल वसूली के दौरान बड़ा हंगामा...
बकाया वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट का आरोप।
मौके पर मौजूद थे गोहपारू जेई ( जूनियर इंजीनियर), घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, इलाके में मचा हड़कंप।
बताया जा रहा है कि जिन उपभोक्ताओं पर बकाया था, उन्होंने विरोध करते हुए विवाद किया।
बकाया राशि इस प्रकार बताई जा रही है....
प्रेमलाल यादव ₹6,132, मोहनलाल यादव ₹9,918, हरीलाल यादव ₹1,132
मामले को लेकर विभाग द्वारा पुलिस शिकायत की तैयारी।
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.