logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बस्तर की तरह पूरे प्रदेश के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिले ₹10 हजार की तत्काल राहत राशि, किसानों की फसल क्षति का भी सर्वे कर मिले उचित मुआवजा - धनेन्द्र नवापारा।धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री म.प्र. एवं छ.ग. शासन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्य मंत्री विष्णु देव साय से कहा है कि छत्तीसगढ़ में लगातार हुई अत्यधिक वर्षा तथा विभिन्न बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बाढ़ एवं जलभराव की गंभीर स्थिति निर्मित हुई है। इससे बड़ी संख्या में नागरिक एवं किसान प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा बस्तर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद प्रभावित परिवारों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। यह प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत का महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन मेरा मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि बस्तर के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों में अतिवृष्टि, बाढ़ और जलभराव से प्रभावित परिवारों के लिए शासन द्वारा कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, इसे भी स्पष्ट किया जाए। वर्तमान में प्रदेश के अनेक जिलों में बाढ़ एवं जलभराव के कारण हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। अनेक परिवारों के घरों में पानी भर जाने से घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य जरूरी सामग्री बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हुई है। इससे प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसके साथ ही नदियों के किनारे तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थित किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर जाने तथा बाढ़ का पानी बहने के कारण किसानों की मेहनत से तैयार हो रही फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों को भी भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। अतः मेरा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से आग्रह है कि बस्तर की तर्ज पर पूरे प्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित सभी पात्र परिवारों को तत्काल कम से कम ₹10,000 की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की जाए। साथ ही, बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए भी तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराई जाए तथा प्रत्येक प्रभावित गांव एवं खेत का राजस्व एवं कृषि विभाग के माध्यम से व्यापक एवं पारदर्शी सर्वेक्षण कराया जाए। सर्वेक्षण में किसानों की धान एवं अन्य फसलों को हुई वास्तविक क्षति का आकलन कर शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार उचित फसल क्षतिपूर्तिध्मुआवजा राशि प्रदान की जाए। धनेन्द्र ने कहा ,मेरा मानना है कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में राहत केवल मकानों और घरेलू नुकसान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि किसानों की नष्ट एवं क्षतिग्रस्त फसलों को भी आपदा से हुई क्षति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए उन्हें समयबद्ध राहत एवं क्षतिपूर्ति प्रदान की जानी चाहिए एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि पूरे प्रदेश के बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावित पात्र परिवारों को ₹10,000 की तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए। प्रभावित परिवारों के घरों एवं घरेलू सामान को हुई क्षति का व्यापक सर्वेक्षण कराया जाए। बाढ़ प्रभावित किसानों के खेतों एवं फसलों का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए। धान एवं अन्य फसलों को हुई वास्तविक क्षति के आधार पर किसानों को उचित क्षतिपूर्तिध्मुआवजा प्रदान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश के किसी भी जिले, गांव या प्रभावित परिवार एवं किसान को राहत एवं क्षतिपूर्ति से वंचित न रहना पड़े। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार की राहत राशि शीघ्र और समान रूप से प्रभावित नागरिकों एवं किसानों तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। इससे प्रभावित परिवारों को अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में तथा किसानों को फसल क्षति से उत्पन्न आर्थिक संकट से उबरने में सहायता मिलेगी । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से पुनः मांग है कि पूरे छत्तीसगढ़ में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों तथा किसानों के लिए तत्काल राहत की घोषणा की जाए और वास्तविक क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार उचित क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।

6 hrs ago
user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

बस्तर की तरह पूरे प्रदेश के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिले ₹10 हजार की तत्काल राहत राशि, किसानों की फसल क्षति का भी सर्वे कर मिले उचित मुआवजा - धनेन्द्र नवापारा।धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री म.प्र. एवं छ.ग. शासन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्य मंत्री विष्णु देव साय से कहा है कि छत्तीसगढ़ में लगातार हुई अत्यधिक वर्षा तथा विभिन्न बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बाढ़ एवं जलभराव की गंभीर स्थिति निर्मित हुई है। इससे बड़ी संख्या में नागरिक एवं किसान प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा बस्तर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद प्रभावित परिवारों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। यह प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत का महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन मेरा मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि बस्तर के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों में अतिवृष्टि, बाढ़ और जलभराव से प्रभावित परिवारों के लिए शासन द्वारा कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, इसे भी स्पष्ट किया जाए। वर्तमान में प्रदेश के अनेक जिलों में बाढ़ एवं जलभराव के कारण हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। अनेक परिवारों के घरों में पानी भर जाने से घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य जरूरी सामग्री बड़े पैमाने पर

क्षतिग्रस्त हुई है। इससे प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसके साथ ही नदियों के किनारे तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थित किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर जाने तथा बाढ़ का पानी बहने के कारण किसानों की मेहनत से तैयार हो रही फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों को भी भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। अतः मेरा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से आग्रह है कि बस्तर की तर्ज पर पूरे प्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित सभी पात्र परिवारों को तत्काल कम से कम ₹10,000 की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की जाए। साथ ही, बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए भी तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराई जाए तथा प्रत्येक प्रभावित गांव एवं खेत का राजस्व एवं कृषि विभाग के माध्यम से व्यापक एवं पारदर्शी सर्वेक्षण कराया जाए। सर्वेक्षण में किसानों की धान एवं अन्य फसलों को हुई वास्तविक क्षति का आकलन कर शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार उचित फसल क्षतिपूर्तिध्मुआवजा राशि प्रदान की जाए। धनेन्द्र ने कहा ,मेरा मानना है कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में राहत केवल मकानों और घरेलू नुकसान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि किसानों की नष्ट एवं

क्षतिग्रस्त फसलों को भी आपदा से हुई क्षति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए उन्हें समयबद्ध राहत एवं क्षतिपूर्ति प्रदान की जानी चाहिए एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि पूरे प्रदेश के बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावित पात्र परिवारों को ₹10,000 की तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए। प्रभावित परिवारों के घरों एवं घरेलू सामान को हुई क्षति का व्यापक सर्वेक्षण कराया जाए। बाढ़ प्रभावित किसानों के खेतों एवं फसलों का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए। धान एवं अन्य फसलों को हुई वास्तविक क्षति के आधार पर किसानों को उचित क्षतिपूर्तिध्मुआवजा प्रदान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश के किसी भी जिले, गांव या प्रभावित परिवार एवं किसान को राहत एवं क्षतिपूर्ति से वंचित न रहना पड़े। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार की राहत राशि शीघ्र और समान रूप से प्रभावित नागरिकों एवं किसानों तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। इससे प्रभावित परिवारों को अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में तथा किसानों को फसल क्षति से उत्पन्न आर्थिक संकट से उबरने में सहायता मिलेगी । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से पुनः मांग है कि पूरे छत्तीसगढ़ में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों तथा किसानों के लिए तत्काल राहत की घोषणा की जाए और वास्तविक क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार उचित क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बस्तर की तरह पूरे प्रदेश के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिले ₹10 हजार की तत्काल राहत राशि, किसानों की फसल क्षति का भी सर्वे कर मिले उचित मुआवजा - धनेन्द्र नवापारा।धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री म.प्र. एवं छ.ग. शासन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्य मंत्री विष्णु देव साय से कहा है कि छत्तीसगढ़ में लगातार हुई अत्यधिक वर्षा तथा विभिन्न बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बाढ़ एवं जलभराव की गंभीर स्थिति निर्मित हुई है। इससे बड़ी संख्या में नागरिक एवं किसान प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा बस्तर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद प्रभावित परिवारों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। यह प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत का महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन मेरा मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि बस्तर के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों में अतिवृष्टि, बाढ़ और जलभराव से प्रभावित परिवारों के लिए शासन द्वारा कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, इसे भी स्पष्ट किया जाए। वर्तमान में प्रदेश के अनेक जिलों में बाढ़ एवं जलभराव के कारण हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। अनेक परिवारों के घरों में पानी भर जाने से घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य जरूरी सामग्री बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हुई है। इससे प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसके साथ ही नदियों के किनारे तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थित किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर जाने तथा बाढ़ का पानी बहने के कारण किसानों की मेहनत से तैयार हो रही फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों को भी भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। अतः मेरा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से आग्रह है कि बस्तर की तर्ज पर पूरे प्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित सभी पात्र परिवारों को तत्काल कम से कम ₹10,000 की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की जाए। साथ ही, बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए भी तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराई जाए तथा प्रत्येक प्रभावित गांव एवं खेत का राजस्व एवं कृषि विभाग के माध्यम से व्यापक एवं पारदर्शी सर्वेक्षण कराया जाए। सर्वेक्षण में किसानों की धान एवं अन्य फसलों को हुई वास्तविक क्षति का आकलन कर शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार उचित फसल क्षतिपूर्तिध्मुआवजा राशि प्रदान की जाए। धनेन्द्र ने कहा ,मेरा मानना है कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में राहत केवल मकानों और घरेलू नुकसान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि किसानों की नष्ट एवं क्षतिग्रस्त फसलों को भी आपदा से हुई क्षति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए उन्हें समयबद्ध राहत एवं क्षतिपूर्ति प्रदान की जानी चाहिए एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि पूरे प्रदेश के बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावित पात्र परिवारों को ₹10,000 की तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए। प्रभावित परिवारों के घरों एवं घरेलू सामान को हुई क्षति का व्यापक सर्वेक्षण कराया जाए। बाढ़ प्रभावित किसानों के खेतों एवं फसलों का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए। धान एवं अन्य फसलों को हुई वास्तविक क्षति के आधार पर किसानों को उचित क्षतिपूर्तिध्मुआवजा प्रदान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश के किसी भी जिले, गांव या प्रभावित परिवार एवं किसान को राहत एवं क्षतिपूर्ति से वंचित न रहना पड़े। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार की राहत राशि शीघ्र और समान रूप से प्रभावित नागरिकों एवं किसानों तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। इससे प्रभावित परिवारों को अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में तथा किसानों को फसल क्षति से उत्पन्न आर्थिक संकट से उबरने में सहायता मिलेगी । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से पुनः मांग है कि पूरे छत्तीसगढ़ में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों तथा किसानों के लिए तत्काल राहत की घोषणा की जाए और वास्तविक क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार उचित क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।
    3
    बस्तर की तरह पूरे प्रदेश के बाढ़ प्रभावित
परिवारों को मिले ₹10 हजार की तत्काल राहत राशि, किसानों की फसल क्षति का भी सर्वे कर मिले उचित मुआवजा - धनेन्द्र
नवापारा।धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री म.प्र. एवं छ.ग. शासन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्य मंत्री विष्णु देव साय से कहा है कि छत्तीसगढ़ में लगातार हुई अत्यधिक वर्षा तथा विभिन्न बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बाढ़ एवं जलभराव की गंभीर स्थिति निर्मित हुई है। इससे बड़ी संख्या में नागरिक एवं किसान प्रभावित हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा बस्तर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद प्रभावित परिवारों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। यह प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत का महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन मेरा मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि बस्तर के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों में अतिवृष्टि, बाढ़ और जलभराव से प्रभावित परिवारों के लिए शासन द्वारा कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, इसे भी स्पष्ट किया जाए।
वर्तमान में प्रदेश के अनेक जिलों में बाढ़ एवं जलभराव के कारण हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। अनेक परिवारों के घरों में पानी भर जाने से घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य जरूरी सामग्री बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हुई है। इससे प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
इसके साथ ही नदियों के किनारे तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थित किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर जाने तथा बाढ़ का पानी बहने के कारण किसानों की मेहनत से तैयार हो रही फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों को भी भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
अतः मेरा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से आग्रह है कि बस्तर की तर्ज पर पूरे प्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित सभी पात्र परिवारों को तत्काल कम से कम ₹10,000 की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की जाए।
साथ ही, बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए भी तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराई जाए तथा प्रत्येक प्रभावित गांव एवं खेत का राजस्व एवं कृषि विभाग के माध्यम से व्यापक एवं पारदर्शी सर्वेक्षण कराया जाए। सर्वेक्षण में किसानों की धान एवं अन्य फसलों को हुई वास्तविक क्षति का आकलन कर शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार उचित फसल क्षतिपूर्तिध्मुआवजा राशि प्रदान की जाए।
धनेन्द्र ने कहा ,मेरा मानना है कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में राहत केवल मकानों और घरेलू नुकसान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि किसानों की नष्ट एवं क्षतिग्रस्त फसलों को भी आपदा से हुई क्षति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए उन्हें समयबद्ध राहत एवं क्षतिपूर्ति प्रदान की जानी चाहिए एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि
पूरे प्रदेश के बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावित पात्र परिवारों को ₹10,000 की तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए।
प्रभावित परिवारों के घरों एवं घरेलू सामान को हुई क्षति का व्यापक सर्वेक्षण कराया जाए। बाढ़ प्रभावित किसानों के खेतों एवं फसलों का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए। धान एवं अन्य फसलों को हुई वास्तविक क्षति के आधार पर किसानों को उचित क्षतिपूर्तिध्मुआवजा प्रदान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश के किसी भी जिले, गांव या प्रभावित परिवार एवं किसान को राहत एवं क्षतिपूर्ति से वंचित न रहना पड़े।
प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार की राहत राशि शीघ्र और समान रूप से प्रभावित नागरिकों एवं किसानों तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। इससे प्रभावित परिवारों को अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में तथा किसानों को फसल क्षति से उत्पन्न आर्थिक संकट से उबरने में सहायता मिलेगी । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से पुनः मांग है कि पूरे छत्तीसगढ़ में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों तथा किसानों के लिए तत्काल राहत की घोषणा की जाए और वास्तविक क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार उचित क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • केसीजी जिले के ग्राम पंचायतों में पहुंचा साइबर जागृति अभियान, ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी, केसीजी जिले के ग्राम पंचायतों में पहुंचा साइबर जागृति अभियान, ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी, 30 सितंबर बुधवार को शाम 2 बजे मिली जानकारी अनुसार साइबर अपराधों की रोकथाम और आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने जिला पुलिस खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतिम सप्ताह में विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा एवं स्थानीय आयोजनों के दौरान पंच, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से संवाद कर साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। ग्रामीणों को फर्जी कॉल, ओटीपी, यूपीआई फ्रॉड, फिशिंग लिंक, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया अपराधों के प्रति सतर्क रहने की समझाइश दी गई। पुलिस ने बताया कि ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान कॉल या वीडियो कॉल पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। फर्जी नौकरी और अन्य ऑनलाइन ठगी से भी सावधान रहने की अपील की गई। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने और संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था को सूचना देने की जानकारी दी गई। जिला पुलिस ने कहा कि अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाकर नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
    1
    केसीजी जिले के ग्राम पंचायतों में पहुंचा साइबर जागृति अभियान, ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी, 

केसीजी जिले के ग्राम पंचायतों में पहुंचा साइबर जागृति अभियान, ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी, 
30 सितंबर बुधवार को शाम 2 बजे मिली जानकारी अनुसार  साइबर अपराधों की रोकथाम और आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने जिला पुलिस खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतिम सप्ताह में विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस टीमों ने ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा एवं स्थानीय आयोजनों के दौरान पंच, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से संवाद कर साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। ग्रामीणों को फर्जी कॉल, ओटीपी, यूपीआई फ्रॉड, फिशिंग लिंक, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया अपराधों के प्रति सतर्क रहने की समझाइश दी गई।
पुलिस ने बताया कि ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान कॉल या वीडियो कॉल पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। फर्जी नौकरी और अन्य ऑनलाइन ठगी से भी सावधान रहने की अपील की गई।
साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने और संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था को सूचना देने की जानकारी दी गई। जिला पुलिस ने कहा कि अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाकर नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • ओवररेट की शिकायत पर संडी शराब दुकान पहुंचे विधायक संदीप साहू, CCTV चालू रखने के निर्देश...* *पलारी* क्षेत्र में शराब दुकान में ओवररेटिंग की शिकायत के बाद विधायक संदीप साहू क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ संडी स्थित शराब दुकान पहुंचे। इस दौरान शराब दुकान के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। विधायक ने दुकान की व्यवस्था और शराब बिक्री की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर ओवररेटिंग होती नहीं मिली। हालांकि, स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि पूर्व में शराब दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस पर विधायक संदीप साहू ने स्पष्ट कहा कि इस बार यदि ओवररेटिंग की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने शराब दुकान में लगे CCTV कैमरों को चालू रखने के निर्देश भी दिए, ताकि दुकान की गतिविधियों और बिक्री प्रक्रिया की निगरानी हो सके। उन्होंने कर्मचारियों को निर्धारित दर पर ही शराब बिक्री सुनिश्चित करने की बात कही। मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापारी संघ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।
    3
    ओवररेट की शिकायत पर संडी शराब दुकान पहुंचे विधायक संदीप साहू, CCTV चालू रखने के निर्देश...* 
*पलारी* क्षेत्र में शराब दुकान में ओवररेटिंग की शिकायत के बाद विधायक संदीप साहू क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ संडी स्थित शराब दुकान पहुंचे। इस दौरान शराब दुकान के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। विधायक ने दुकान की व्यवस्था और शराब बिक्री की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर ओवररेटिंग होती नहीं मिली। हालांकि, स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि पूर्व में शराब दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस पर विधायक संदीप साहू ने स्पष्ट कहा कि इस बार यदि ओवररेटिंग की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ने शराब दुकान में लगे CCTV कैमरों को चालू रखने के निर्देश भी दिए, ताकि दुकान की गतिविधियों और बिक्री प्रक्रिया की निगरानी हो सके। उन्होंने कर्मचारियों को निर्धारित दर पर ही शराब बिक्री सुनिश्चित करने की बात कही।
मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापारी संघ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • 22.60 लाख के फर्जी चेक का खेल! जमीन रजिस्ट्री मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार 22.60 लाख के फर्जी चेक का खेल! जमीन रजिस्ट्री मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार कबीरधाम जिले के दामापुर चौकी क्षेत्र में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर फर्जी चेक देकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जमीन की राशि का भुगतान किए जाने का दिखावा करते हुए आईडीएफसी बैंक के चेक प्रस्तुत किए थे। इन चेकों में कुल 22.60 लाख रुपये की राशि अंकित थी। चेक के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। मामले में प्रार्थी मनकी राम भास्कर की शिकायत पर थाना कुण्डा में अपराध क्रमांक 134/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने रजिस्ट्री दस्तावेज, बैंक संबंधी अभिलेख और चेक से जुड़ी जानकारी जुटाकर मामले की जांच की। विवेचना के दौरान करन कुमार टण्डन, किशन कुमार टण्डन और बलीराम टण्डन, तीनों निवासी ग्राम गिरधारीकापा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों को 29 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर
    1
    22.60 लाख के फर्जी चेक का खेल! जमीन रजिस्ट्री मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
22.60 लाख के फर्जी चेक का खेल! जमीन रजिस्ट्री मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम जिले के दामापुर चौकी क्षेत्र में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर फर्जी चेक देकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जमीन की राशि का भुगतान किए जाने का दिखावा करते हुए आईडीएफसी बैंक के चेक प्रस्तुत किए थे। इन चेकों में कुल 22.60 लाख रुपये की राशि अंकित थी। चेक के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी।
मामले में प्रार्थी मनकी राम भास्कर की शिकायत पर थाना कुण्डा में अपराध क्रमांक 134/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने रजिस्ट्री दस्तावेज, बैंक संबंधी अभिलेख और चेक से जुड़ी जानकारी जुटाकर मामले की जांच की।
विवेचना के दौरान करन कुमार टण्डन, किशन कुमार टण्डन और बलीराम टण्डन, तीनों निवासी ग्राम गिरधारीकापा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों को 29 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर
    user_GURUJITV NEWS
    GURUJITV NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत कल 1 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर का आयोजन विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लगेगा स्टॉल *सेवा संकल्प अभियान के तहत कल 1 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर का आयोजन* *विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लगेगा स्टॉल* कवर्धा-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नगर पालिका से संबंधित सेवाओं का लाभ सहज और सरल रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर कल दिनांक 01 अक्टूबर 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वीर सावरकर भवन, कवर्धा में आयोजित होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित इस शिविर में नागरिकों की विभिन्न आवश्यकताओं, समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। शिविर में जन्म एवं मृत्यु पंजीयन, विवाह पंजीयन, भवन अनुज्ञा, नजूल संबंधी कार्य, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, जलकर एवं संपत्तिकर, पेयजल व्यवस्था, पेंशन, तीर्थ यात्रा, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नगर पालिका सेवाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही नागरिकों की विभिन्न मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन भी शिविर में प्राप्त किए जाएंगे। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा संबंधित शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है, ताकि प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही एवं निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। *अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नागरिकों से की अपील* नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और नागरिकों के बीच की दूरी को कम करते हुए जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों में जाने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा मिलेगी। नगर पालिका का प्रयास है कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका यथासंभव त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कवर्धा शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कल दिनांक 01 अक्टूबर को वीर सावरकर भवन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं नगर पालिका की सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत कल 1 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर का आयोजन विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लगेगा स्टॉल
*सेवा संकल्प अभियान के तहत कल 1 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर का आयोजन*
*विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लगेगा स्टॉल*
कवर्धा-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नगर पालिका से संबंधित सेवाओं का लाभ सहज और सरल रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर कल दिनांक 01 अक्टूबर 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वीर सावरकर भवन, कवर्धा में आयोजित होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित इस शिविर में नागरिकों की विभिन्न आवश्यकताओं, समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। शिविर में जन्म एवं मृत्यु पंजीयन, विवाह पंजीयन, भवन अनुज्ञा, नजूल संबंधी कार्य, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, जलकर एवं संपत्तिकर, पेयजल व्यवस्था, पेंशन, तीर्थ यात्रा, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नगर पालिका सेवाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही नागरिकों की विभिन्न मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन भी शिविर में प्राप्त किए जाएंगे। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा संबंधित शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है, ताकि प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही एवं निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
*अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नागरिकों से की अपील*
नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और नागरिकों के बीच की दूरी को कम करते हुए जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों में जाने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा मिलेगी। नगर पालिका का प्रयास है कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका यथासंभव त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कवर्धा शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कल दिनांक 01 अक्टूबर को वीर सावरकर भवन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं नगर पालिका की सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    8 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान : निपनिया में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन न्योता भोज, मुनगा पौधर सेवा संकल्प अभियान : निपनिया में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन न्योता भोज, मुनगा पौधरोपण और स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी के साथ विभिन्न हितग्राही हुए सम्मानित मंगलवार की रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र निपनीया क्रमांक-2 बिल्हा में ’’आंगन मिलन उत्सव’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच और सभी पंचगढ़ विशेष रूप से मौजूद थे। इसके अलावा श्री मनीष कौशिक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी केंद्र में ’’न्योता भोज’’ का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों द्वारा बच्चों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर ’’‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’’’ का संदेश देते हुए सेक्टर अधिकारी ने ’’‘एक आंगनबाड़ी-एक मुनगा पेड़’’’ थीम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा पौधे का रोपण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय व्यंजनों एवं विभिन्न भाजियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया तथा स्थानीय पोषण आधारित खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के महत्व पर जानकारी ली। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अतिथियों का पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया गया तथा ’’‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’’’ थीम के तहत उन्हें मुनगा का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खिलौने भी प्रदान किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं मितानिनों’’ तथा अन्य हितग्राहियों गया। साथ ही ’’महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं स्वस्थ बालक/बालिका स्पर्धा’’ के हितग्राहियों को भी सम्मानित किया गया। ’’सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह’’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों तक पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप पहुंचे गांव के पूर्व उपसरपंच एवं गौ सेवक मनीष कौशिक ने बच्चों को कॉपी सिस रबर कटर कलर पेंसिल और जूतों का वितरण किया जिससे बच्चे उत्साहित हुए
    1
    सेवा संकल्प अभियान : निपनिया में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन
न्योता भोज, मुनगा पौधर
सेवा संकल्प अभियान : निपनिया में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन
न्योता भोज, मुनगा पौधरोपण और स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी के साथ विभिन्न हितग्राही हुए सम्मानित
मंगलवार की रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार 
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र निपनीया क्रमांक-2 बिल्हा में ’’आंगन मिलन उत्सव’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  ग्राम पंचायत के सरपंच और सभी पंचगढ़  विशेष रूप से मौजूद थे। इसके अलावा श्री मनीष कौशिक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी केंद्र में ’’न्योता भोज’’ का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों द्वारा बच्चों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर ’’‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’’’ का संदेश देते हुए सेक्टर अधिकारी ने ’’‘एक आंगनबाड़ी-एक मुनगा पेड़’’’ थीम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा पौधे का रोपण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय व्यंजनों एवं विभिन्न भाजियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया तथा स्थानीय पोषण आधारित खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के महत्व पर जानकारी ली।
कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अतिथियों का पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया गया तथा ’’‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’’’ थीम के तहत उन्हें मुनगा का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खिलौने भी प्रदान किए गए।   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं मितानिनों’’ तथा अन्य हितग्राहियों  गया। साथ ही ’’महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं स्वस्थ बालक/बालिका स्पर्धा’’ के हितग्राहियों को भी सम्मानित किया गया।  ’’सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह’’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों तक पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप पहुंचे गांव के पूर्व उपसरपंच एवं गौ सेवक  मनीष कौशिक ने बच्चों को कॉपी सिस रबर कटर कलर पेंसिल और जूतों का वितरण किया जिससे बच्चे उत्साहित हुए
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    18 hrs ago
  • रेत खाली कर लौट रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर बुजुर्ग अख्तर खान की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल गोबरा नवापारा - गोबरा नवापारा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रेत खाली कर लौट रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अख्तर खान उम्र 55 वर्ष, निवासी राजिम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपनी स्कूटी से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दिन-रात रेत से भरी गाड़ियों और ट्रैक्टरों का अवैध परिवहन हो रहा है। ये वाहन बेलगाम तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें प्रशासन का कोई डर नहीं है। लोगों में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसे तेज रफ्तार और ओवरलोड रेत वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। दिन में भी रेत परिवहन पर रोक के बावजूद खुलेआम परिवहन जारी है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करे और तेज रफ्तार पर लगाम लगाए, ताकि भविष्य में किसी और की जान न जाए।
    2
    रेत खाली कर लौट रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर

 बुजुर्ग अख्तर खान की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
गोबरा नवापारा - गोबरा नवापारा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रेत खाली कर लौट रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अख्तर खान उम्र 55 वर्ष, निवासी राजिम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपनी स्कूटी से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दिन-रात रेत से भरी गाड़ियों और ट्रैक्टरों का अवैध परिवहन हो रहा है। ये वाहन बेलगाम तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें प्रशासन का कोई डर नहीं है। लोगों में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसे तेज रफ्तार और ओवरलोड रेत वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। दिन में भी रेत परिवहन पर रोक के बावजूद खुलेआम परिवहन जारी है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करे और तेज रफ्तार पर लगाम लगाए, ताकि भविष्य में किसी और की जान न जाए।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • गुप्तांग कटने से हेमरेजिक शॉक? प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत का पोस्टमॉर्टम खुलासा वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी (उर्फ रसिक दुलारी शरण, उम्र 25 वर्ष, मूल मध्य प्रदेश जबलपुर) की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में मौत का मुख्य कारण हेमरेजिक शॉक (अत्यधिक रक्तस्राव से लगा झटका) बताया गया है। घटना का क्रम: 25 सितंबर 2026 सुबह करीब 10:30-10:36 बजे बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल/छत से दीपक गिरे। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें छत पर बैठे, फिर अचानक उठकर कूदते दिखाया गया है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुख्य खुलासे (26 सितंबर को किया गया): सिर पर 14 टांके का घाव। निचले होंठ और ठुड्डी पर गहरे कट। सिर के पीछे (ओसीपिटल रीजन) हेयरलाइन फ्रैक्चर और हेमाटोमा। बाईं तरफ 5वीं से 8वीं पसलियां टूटी हुईं और बायां फेफड़ा फटा हुआ। टखने की हड्डी फ्रैक्चर। गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) के जड़ वाले हिस्से पर गहरे घाव और 5 टांके के निशान — रिपोर्ट में गुप्तांग अलग/कटा हुआ दर्ज। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाया, जिससे हेमरेजिक शॉक से मौत हुई। जांच में मिले अन्य तथ्य: कमरे से टाइल्स काटने वाला ग्राइंडर (खून के निशान वाले) बरामद। पुलिस फोरेंसिक जांच कर रही है कि गुप्तांग की चोट खुद दी गई थी या कोई और हाथ था। मोबाइल, डायरी, सीसीटीवी और ब्लड सैंपल फोरेंसिक में भेजे गए। शुरुआती तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन परिवार ने निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वृंदावन के कुछ संतों ने भी हाई-लेवल जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि गिरने से आई चोटों के साथ-साथ गुप्तांग की चोट से भी भारी रक्तस्राव हो सकता है। सटीक कारण फोरेंसिक और आगे की जांच के बाद ही साफ होगा। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ सिर्फ फैक्ट्स लाता है। किसी भी आरोप-प्रत्यारोप से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करें। हम मुद्दों पर बात करते हैं, स्वतंत्रता के साथ। #प्रेमानंदमहाराज #दीपकलोधी #रसिकदुलारीशरण #वृंदावनमौत #पोस्टमॉर्टमखुलासा #हेमरेजिकशॉक #गुप्तांगकटने #गुरुकृपाकुंज #स्वतंत्रन्यूजछत्तीसगढ़ #मुद्दोंपरबात #फुलफैक्ट्स #VrindavanNews #PremanandMaharaj #DeepakLodhi #BreakingNews #UPNews #ViralNews #TrendingNow #SwatantraNewsCG
    1
    गुप्तांग कटने से हेमरेजिक शॉक? प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत का पोस्टमॉर्टम खुलासा
वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी (उर्फ रसिक दुलारी शरण, उम्र 25 वर्ष, मूल मध्य प्रदेश जबलपुर) की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में मौत का मुख्य कारण हेमरेजिक शॉक (अत्यधिक रक्तस्राव से लगा झटका) बताया गया है।
घटना का क्रम:
25 सितंबर 2026 सुबह करीब 10:30-10:36 बजे बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल/छत से दीपक गिरे। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें छत पर बैठे, फिर अचानक उठकर कूदते दिखाया गया है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुख्य खुलासे (26 सितंबर को किया गया):
सिर पर 14 टांके का घाव।
निचले होंठ और ठुड्डी पर गहरे कट।
सिर के पीछे (ओसीपिटल रीजन) हेयरलाइन फ्रैक्चर और हेमाटोमा।
बाईं तरफ 5वीं से 8वीं पसलियां टूटी हुईं और बायां फेफड़ा फटा हुआ।
टखने की हड्डी फ्रैक्चर।
गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) के जड़ वाले हिस्से पर गहरे घाव और 5 टांके के निशान — रिपोर्ट में गुप्तांग अलग/कटा हुआ दर्ज।
अत्यधिक रक्तस्राव के कारण शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाया, जिससे हेमरेजिक शॉक से मौत हुई।
जांच में मिले अन्य तथ्य:
कमरे से टाइल्स काटने वाला ग्राइंडर (खून के निशान वाले) बरामद।
पुलिस फोरेंसिक जांच कर रही है कि गुप्तांग की चोट खुद दी गई थी या कोई और हाथ था।
मोबाइल, डायरी, सीसीटीवी और ब्लड सैंपल फोरेंसिक में भेजे गए।
शुरुआती तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन परिवार ने निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वृंदावन के कुछ संतों ने भी हाई-लेवल जांच की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि गिरने से आई चोटों के साथ-साथ गुप्तांग की चोट से भी भारी रक्तस्राव हो सकता है। सटीक कारण फोरेंसिक और आगे की जांच के बाद ही साफ होगा।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ सिर्फ फैक्ट्स लाता है। किसी भी आरोप-प्रत्यारोप से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करें। हम मुद्दों पर बात करते हैं, स्वतंत्रता के साथ।
#प्रेमानंदमहाराज #दीपकलोधी #रसिकदुलारीशरण #वृंदावनमौत #पोस्टमॉर्टमखुलासा #हेमरेजिकशॉक #गुप्तांगकटने #गुरुकृपाकुंज #स्वतंत्रन्यूजछत्तीसगढ़ #मुद्दोंपरबात #फुलफैक्ट्स #VrindavanNews #PremanandMaharaj #DeepakLodhi #BreakingNews #UPNews #ViralNews #TrendingNow #SwatantraNewsCG
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.