logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दारू प्रखंड में बड़ी राहत: मुख्य सड़क पर बह रही गंदी नाली के पानी से मिलेगी निजात दारू प्रखंड मुख्यालय के सामने मुख्य सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी की समस्या, जो बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी, अब समाधान की ओर बढ़ चुकी है। ग्रामीणों द्वारा शांति समिति की बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाली निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इस सराहनीय पहल के लिए अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, बीडीओ हारुन रसीद एवं थाना प्रभारी इकबाल हुसैन धन्यवाद के पात्र हैं, जिनके प्रयास से आम लोगों को जल्द ही इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

3 hrs ago
user_खबर आप तक
खबर आप तक
Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
3 hrs ago

दारू प्रखंड में बड़ी राहत: मुख्य सड़क पर बह रही गंदी नाली के पानी से मिलेगी निजात दारू प्रखंड मुख्यालय के सामने मुख्य सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी की समस्या, जो बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी, अब समाधान की ओर बढ़ चुकी है। ग्रामीणों द्वारा शांति समिति की बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाली निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इस सराहनीय पहल के लिए अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, बीडीओ हारुन रसीद एवं थाना प्रभारी इकबाल हुसैन धन्यवाद के पात्र हैं, जिनके प्रयास से आम लोगों को जल्द ही इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • *विजय शंखनाद संस्था* *17 मार्च 2026* ​विजय शंखनाद (NGO) हजारीबाग द्वारा 2026 में इंटरनेशनल रामनवमी महापर्व में किए जाने वाले कार्य की जानकारी अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव ने इंद्रलोक टॉवर मॉल में प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया। उन्होंने बताया कि ​हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च 2026, गुरुवार) विक्रम संवत 2083, शक संवत 1947 को है। उस दिन चैत्र नवरात्रि प्रारंभ (कलश स्थापना) है। इस पावन दिवस पर हिंदू नववर्ष के स्वागत में घरों में हर घर भगवा अभियान चलाया जाएगा। शाम को सूर्य मंदिर (खजांची तालाब) भारत माता आरती और दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। ​27 मार्च 2026 रामनवमी के दिन श्री हनुमान बाल रूप सज्जा शोभायात्रा सूर्य मंदिर से निकाली जाएगी। हजारीबाग ​रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा की मांग हेतु महाअभियान जारी रहेगा। सबसे पहले विजय शंखनाद टीम ने 27 मार्च 2022 को प्रेस वार्ता और 28 मार्च 2022 को हजारीबाग उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय को ज्ञापन देकर इसकी मांग की थी, यह अभियान पिछले 04 वर्षों से स्टीकर, सोशल मीडिया, हैशटैग, जनसंपर्क से जारी है। सभी रामनवमी प्रेमियों से आग्रह है कि पुस्तक प्रकाशन हेतु दस्तावेज संग्रह में सहयोग करें। विजय शंखनाद दो पुस्तकें प्रकाशन की तैयारी कर रहा है। The legacy of Hazaribag Ramnavmi (coffee table book), Historical Legacy, Cultural milieu, Socio-Economic significance, A Platform for Revival of Spiritual Nationalism. और दूसरी पुस्तक जिसका शीर्षक - "हजारीबाग की रामनवमी— हिंदू संस्कृति का गौरव महोत्सव", ये पुस्तकें शहर की अनूठी रामनवमी संस्कृति और परंपराओं का दस्तावेजीकरण करेंगी। जिसके लेखक डॉ हितेनद्र अनुपम सहायक प्राध्यापक, इतिहास विभाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय, एवं दो सह-लेखक डॉ अमरदीप यादव और बुद्ध प्रिय मौर्या (इतिहास विभाग शोधार्थी) है। ​विजयादशमी को संस्था का सेवा शिविर/चिकित्सा शिविर इन्द्रलोक टॉवर मॉल के निचे सक्रिय रहेगी तथा मंगला, नवमी, विजयादशमी और एकादशी शोभायात्रा समापन तक सक्रिय भूमिका में रहेगी। प्रेस वार्ता के दौरान बुद्ध प्रिय मौर्य आदित्य, सूरज अग्रवाल, अजीत गुप्ता, अनिल सिंह, भारत देशम अग्रवाल, राजन चौधरी, मुरारी यादव, पंकज मेहता, मनीष नाग, सुबोध सिंह, ओंकार रॉय भट्ट और रवि सोनी मौजूद थे।
    2
    *विजय शंखनाद संस्था*
*17 मार्च 2026*
​विजय शंखनाद (NGO) हजारीबाग द्वारा 2026 में इंटरनेशनल रामनवमी महापर्व में किए जाने वाले कार्य की जानकारी अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव ने इंद्रलोक टॉवर मॉल में प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया।
उन्होंने बताया कि ​हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च 2026, गुरुवार) विक्रम संवत 2083, शक संवत 1947 को है। उस दिन चैत्र नवरात्रि प्रारंभ (कलश स्थापना) है। इस पावन दिवस पर हिंदू नववर्ष के स्वागत में घरों में हर घर भगवा अभियान चलाया जाएगा। शाम को सूर्य मंदिर (खजांची तालाब) भारत माता आरती और दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। ​27 मार्च 2026 रामनवमी के दिन श्री हनुमान बाल रूप सज्जा शोभायात्रा सूर्य मंदिर से निकाली जाएगी।
हजारीबाग ​रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा की मांग हेतु महाअभियान जारी रहेगा। सबसे पहले विजय शंखनाद टीम ने 27 मार्च 2022 को प्रेस वार्ता और 28 मार्च 2022 को हजारीबाग उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय को ज्ञापन देकर इसकी मांग की थी, यह अभियान पिछले 04 वर्षों से स्टीकर, सोशल मीडिया, हैशटैग, जनसंपर्क से जारी है। सभी रामनवमी प्रेमियों से आग्रह है कि पुस्तक प्रकाशन हेतु दस्तावेज संग्रह में सहयोग करें।
विजय शंखनाद दो पुस्तकें प्रकाशन की तैयारी कर रहा है। The legacy of Hazaribag Ramnavmi (coffee table book), Historical Legacy, Cultural milieu, Socio-Economic significance, A Platform for Revival of Spiritual Nationalism.
और दूसरी पुस्तक जिसका शीर्षक - "हजारीबाग की रामनवमी— हिंदू संस्कृति का गौरव महोत्सव", ये पुस्तकें शहर की अनूठी रामनवमी संस्कृति और परंपराओं का दस्तावेजीकरण करेंगी। जिसके लेखक डॉ हितेनद्र अनुपम सहायक प्राध्यापक, इतिहास विभाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय, एवं दो सह-लेखक डॉ अमरदीप यादव और बुद्ध प्रिय मौर्या (इतिहास विभाग शोधार्थी) है।
​विजयादशमी को संस्था का सेवा शिविर/चिकित्सा शिविर इन्द्रलोक टॉवर मॉल के निचे सक्रिय रहेगी तथा मंगला, नवमी, विजयादशमी और एकादशी शोभायात्रा समापन तक सक्रिय भूमिका में रहेगी। प्रेस वार्ता के दौरान बुद्ध प्रिय मौर्य आदित्य, सूरज अग्रवाल, अजीत गुप्ता, अनिल सिंह, भारत देशम अग्रवाल, राजन चौधरी, मुरारी यादव, पंकज मेहता, मनीष नाग, सुबोध सिंह, ओंकार रॉय भट्ट और रवि सोनी मौजूद थे।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    24 min ago
  • रामनवमी 2026, ईद उल फितर एवं सरहुल के मद्देनजर जिला प्रशासन हजारीबाग द्वारा सीसीआर से पुलिस लाइन से होते हुए पेलावल की ओर फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा है।
    1
    रामनवमी 2026, ईद उल फितर एवं सरहुल के मद्देनजर जिला प्रशासन हजारीबाग द्वारा सीसीआर से पुलिस लाइन से होते हुए पेलावल की ओर फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा है।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    54 min ago
  • -- शांति एवं विधि-व्यवस्था हेतु दंडाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति -- रामनवमी (मंगला जुलूस) को लेकर जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया -- हजारीबाग। ईद,सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है, विभिन्न समितियों के साथ कई चरणों में बैठके आयोजित की गई है। पर्व त्योहारों के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो सहित कटकमदाग, मुफ्फसिल एवं पेलावल ओपी अंतर्गत विभिन्न गांवों/क्षेत्रों में जिला एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने संबद्ध क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अखाड़ा के अध्यक्ष/सचिव, शांति समिति के सदस्यों एवं सदभावना विकास मंच के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रशासन द्वारा जुलूस मार्गों की स्थिति, उनकी सुगमता एवं सुरक्षा का भी विशेष रूप से आकलन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा तथा विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत तारों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे। शांति समिति की बैठकों की स्थिति एवं उनकी सक्रियता की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि सामाजिक सौहार्द एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ बनाया जा सके। *रामनवमी एवं मंगला जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया* आगामी रामनवमी एवं मंगला जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिला प्रशासन ने सीसीआर से पेट्रोलिंग की शुरुआत की, जो पुलिस लाइन, पगमिल, सलगांवा, सुल्ताना, कटकमदाग, खिरगांव, झंडा चौक, बड़ा बाजार, हुरहुरु, कॉलेज मोड, हरनगंज, मुफ्फसिल, कोर्रा, मटवारी, सहित विभिन्न जुलूस मार्गों का पेट्रोलिंग कर निरीक्षण किया। साथ ही प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए झंडा चौक से होते हुए मालवीय मार्ग तक फ्लैग मार्च किया गया। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, सहायक समाहर्ता आनंद शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी वैद्यनाथ कामती, डीपीआरओ रोहित कुमार, एनडीसी प्रदीप कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।
    1
    --
शांति एवं विधि-व्यवस्था हेतु दंडाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति
--
रामनवमी (मंगला जुलूस) को लेकर जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया
--
हजारीबाग। ईद,सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है, विभिन्न समितियों के साथ कई चरणों में बैठके आयोजित की गई है। 
पर्व त्योहारों के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।
इसी क्रम में हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो सहित कटकमदाग, मुफ्फसिल एवं पेलावल ओपी अंतर्गत विभिन्न गांवों/क्षेत्रों में जिला एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने संबद्ध क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अखाड़ा के अध्यक्ष/सचिव, शांति समिति के सदस्यों एवं सदभावना विकास मंच के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
प्रशासन द्वारा जुलूस मार्गों की स्थिति, उनकी सुगमता एवं सुरक्षा का भी विशेष रूप से आकलन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा तथा विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत तारों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे। शांति समिति की बैठकों की स्थिति एवं उनकी सक्रियता की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि सामाजिक सौहार्द एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ बनाया जा सके।
*रामनवमी एवं मंगला जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया*
आगामी रामनवमी एवं मंगला जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिला प्रशासन ने सीसीआर से पेट्रोलिंग की शुरुआत की, जो पुलिस लाइन, पगमिल, सलगांवा, सुल्ताना, कटकमदाग, खिरगांव, झंडा चौक, बड़ा बाजार, हुरहुरु, कॉलेज मोड, हरनगंज, मुफ्फसिल, कोर्रा, मटवारी, सहित विभिन्न जुलूस मार्गों का पेट्रोलिंग कर निरीक्षण किया। साथ ही प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए झंडा चौक से होते हुए मालवीय मार्ग तक फ्लैग मार्च किया गया।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें।
फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, अपर समाहर्ता  संतोष सिंह, सहायक समाहर्ता आनंद शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी वैद्यनाथ कामती, डीपीआरओ रोहित कुमार, एनडीसी प्रदीप कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • दारू प्रखंड मुख्यालय के सामने मुख्य सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी की समस्या, जो बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी, अब समाधान की ओर बढ़ चुकी है। ग्रामीणों द्वारा शांति समिति की बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाली निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इस सराहनीय पहल के लिए अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, बीडीओ हारुन रसीद एवं थाना प्रभारी इकबाल हुसैन धन्यवाद के पात्र हैं, जिनके प्रयास से आम लोगों को जल्द ही इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
    1
    दारू प्रखंड मुख्यालय के सामने मुख्य सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी की समस्या, जो बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी, अब समाधान की ओर बढ़ चुकी है।
ग्रामीणों द्वारा शांति समिति की बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाली निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
इस सराहनीय पहल के लिए अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, बीडीओ हारुन रसीद एवं थाना प्रभारी इकबाल हुसैन धन्यवाद के पात्र हैं, जिनके प्रयास से आम लोगों को जल्द ही इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • *रात्रि करीब 2 बजे झुमरा–तिलैया मंदिर के पास एक स्कूटी सवार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सूचना मिलते ही दारू थाना की पुलिस पु.आ.नि. मिथु मुर्मू के नेतृत्व में मौके पर पुलिस बल पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों का पता नहीं चल पाया है।*
    1
    *रात्रि करीब 2 बजे झुमरा–तिलैया मंदिर के पास एक स्कूटी सवार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सूचना मिलते ही दारू थाना की पुलिस पु.आ.नि. मिथु मुर्मू के नेतृत्व में मौके पर पुलिस बल पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों का पता नहीं चल पाया है।*
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    10 hrs ago
  • हजारीबाग (कार्मल चौक)। ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को स्थानीय पैराडाइज रिजॉर्ट, हजारीबाग में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की। बैठक में महापौर अरविंद राणा, उप महापौर अविनाश यादव, उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संपादन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूजा अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रशासन का ध्यान आवश्यक व्यवस्थाओं की ओर आकृष्ट कराया गया। उन्होंने शोभा यात्रा के दौरान नशामुक्त अभियान चलाने, जुलूस मार्गों पर बिजली की समुचित व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था, एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग, पेड़ों की छंटाई तथा महिला पुलिस बल की तैनाती जैसे विषयों पर अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपने वैभव एवं अनुशासन के लिए विख्यात है। इसकी गरिमा एवं परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा पर्व-त्योहारों को परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने लोगों से नशामुक्त वातावरण में त्योहार मनाने तथा विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे के प्रयोग पर प्रशासन की सख्त मनाही है, क्योंकि अत्यधिक ध्वनि से वृद्ध, मरीज एवं अन्य संवेदनशील वर्गों को परेशानी होती है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी काफी प्रसिद्ध है और इसमें लाखों श्रद्धालु जुलूस में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के सुचारू संचालन हेतु व्यापक व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक जुलूस की नंबरिंग की जाएगी तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर तीन नियंत्रण कक्ष हजारीबाग, बड़कागांव एवं बरही में संचालित किए जाएंगे, जहां से विधि-व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए सभी से मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाने की अपील की।
    1
    हजारीबाग (कार्मल चौक)। ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को स्थानीय पैराडाइज रिजॉर्ट, हजारीबाग में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की।
बैठक में महापौर अरविंद राणा, उप महापौर  अविनाश  यादव, उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य उपस्थित थे।
बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संपादन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूजा अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रशासन का ध्यान आवश्यक व्यवस्थाओं की ओर आकृष्ट कराया गया। उन्होंने शोभा यात्रा के दौरान नशामुक्त अभियान चलाने, जुलूस मार्गों पर बिजली की समुचित व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था, एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग, पेड़ों की छंटाई तथा महिला पुलिस बल की तैनाती जैसे विषयों पर अपने सुझाव रखे।
बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपने वैभव एवं अनुशासन के लिए विख्यात है। इसकी गरिमा एवं परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा पर्व-त्योहारों को परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने लोगों से नशामुक्त वातावरण में त्योहार मनाने तथा विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे के प्रयोग पर प्रशासन की सख्त मनाही है, क्योंकि अत्यधिक ध्वनि से वृद्ध, मरीज एवं अन्य संवेदनशील वर्गों को परेशानी होती है।
पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी काफी प्रसिद्ध है और इसमें लाखों श्रद्धालु जुलूस में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के सुचारू संचालन हेतु व्यापक व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक जुलूस की नंबरिंग की जाएगी तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर तीन नियंत्रण कक्ष हजारीबाग, बड़कागांव एवं बरही में संचालित किए जाएंगे, जहां से विधि-व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए सभी से मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाने की अपील की।
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    32 min ago
  • 📍 हजारीबाग | आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम दूसरा मंगला के पावन अवसर पर बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी से भव्य जुलूस निकला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय श्रीराम के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। युवाओं और अखाड़ा समिति के सदस्यों ने पारंपरिक अंदाज में अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। 🙏 जय श्रीराम
    1
    📍 हजारीबाग | आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम
दूसरा मंगला के पावन अवसर पर बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी से भव्य जुलूस निकला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय श्रीराम के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।
युवाओं और अखाड़ा समिति के सदस्यों ने पारंपरिक अंदाज में अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
🙏 जय श्रीराम
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.