Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप सभी राम भक्तों और राम मंदिर निर्माण के इस यज्ञ में जिन कारीगरों और श्रमिकों ने अपना योगदान दिया है, उन सभी का अभिनंदन करता हूं तथा हृदय से कोटि-कोटि नमन करता हूं। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी #नव_वर्ष_नई_अयोध्या
Sapna thakur
आप सभी राम भक्तों और राम मंदिर निर्माण के इस यज्ञ में जिन कारीगरों और श्रमिकों ने अपना योगदान दिया है, उन सभी का अभिनंदन करता हूं तथा हृदय से कोटि-कोटि नमन करता हूं। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी #नव_वर्ष_नई_अयोध्या
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ⏩आधी रात समाजवादी पार्टी के जनचौपाल व रात्रि विश्राम व जनसंवाद कार्यक्रम से सियासी गालियारों में हलचल तेज ⏩इस बार आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की खुद Monitoring कर रहे अखिलेश यादव के छोटे भाई अंशुल यादव ⏩सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनावी जमीन मज़बूत करने के लिए अंशुल यादव को उतारा मैदान में ⏩आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व चुनावी तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी, अपनी सियासी जमीन को मज़बूत करने के लिए रात्रि में जगह-जगह कर रही जन-चौपाल कार्यक्रम ⏩Raftaar Media संवाददाता इंजी.सनत तिवारी ने की यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई अंशुल यादव से एक्सक्लूसिव बातचीत,,,पिछले 2 कार्यकाल से इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष है अंशुल यादव ⏩जनता व वोटर में मज़बूत पकड़ बनाने के लिए समाजवादी पार्टी जनचौपाल कर अपनी सियासी जमीन को सीचने में लगी हुयी है ⏩यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई अभिषेक यादव की अध्यक्षता में जन चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन ⏩इटावा के बसरेहर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम किल्ली में आधी रात आयोजित हुए जनचौपाल कार्यक्रम में हजारों की तादाद में उमड़े सपा कार्यकर्ता ⏩इटावा के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने किल्ली गांव में रात्रि विश्राम कर जनता से संवाद किया स्थापित ⏩पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई अंशुल यादव विधानसभा चुनाव से पूर्व ही चुनावी तैयारियों में जुट गए है व जनता से सीधे जुड़ने के लिए जनता के बीच में पहुंचकर सीधे संवाद कर चुनावी सम्भावनाओं को जोर दे रहे है ⏩जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने अपनी पार्टी से बगावत करने वाले अवसरवादी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया है की चुनावी दौर में पार्टी छोड़कर जाने वाले लोग चिन्हित किए गए हैं यह लोग भीड़ का हिस्सा है इनकी वैल्यू नहीं ⏩रात्रि विश्राम व जन चौपाल कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी ने सरकार व भाजपा पर जुवानी हमला बोलते हुए इस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला बताया ⏩समाजवादी पार्टी इटावा की 3 विधानसभा सीटों में से 2 पर काबिज है और इस बार समाजवादी पार्टी ने इटावा की सदर सीट पर भी अपनी प्रचंड जीत हासिल करने का दावा किया ⏩रात्रि विश्राम व जन चौपाल कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के साथ-साथ सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बब्लू,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य,पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव समेत सपा के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद ⏩रात्रि 1 बजे जनचौपाल कार्यक्रम में Ground Zero पर पहुंचे Raftaar Media संवाददाता सनत तिवारी ने की यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई अंशुल यादव से Exclusive बातचीत - ⏩Raftaar Media पर क्या कुछ बोले जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव,आप भी सुनिए1
- 11 बजे उतरेगा विशेष विमान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एक नए इतिहास का साक्षी बनेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर के द्वितीय तल पर अभिजीत मुहूर्त में 11:55 बजे श्रीराम यंत्र की स्थापना और पूजन करेंगी। 11 बजे उनका विमान अयोध्या पहुंच जाएगा। वहां से वह सीधे राम मंदिर जाएंगी। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना वैदिक मंत्रों के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की पूजन के बाद स्थापना की। वैदिक आचार्यों ने पूजन सम्पन्न करवाया। श्रीराम यंत्र की स्थापना मंदिर के द्वितीय तल पर की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम यंत्र का किया पूजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर के द्वितीय तल पर राम दरबार के दर्शन किए और आरती उतारी। इसके बाद श्रीराम यंत्र का पूजन किया। अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच चुकी हैं। जहां उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह चाकचौबंद नजर आया। उन्होंने जगतगुरू आद्य शंकराचार्य द्वार से रामनगरी में प्रवेश किया | राम मंदिर के निर्माण में योगदान देने वाले कार्यक्रम में होंगे शामिल श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीराम मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी। इस आयोजन के लिए केरल की माता अमृतानंदमई अम्मा जी अपने करीब एक हजार भक्तों के साथ अयोध्या पहुंच चुकी हैं। श्रीराम मंदिर के निर्माण में करीब 6000 लोगों का योगदान रहा है जिनमें से करीब 2000 लोग आज के इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। ऐसे लोग जो 1984 से ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं वो भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पूर्ण होने के बाद सभी रामलला के दर्शन करेंगें | राष्ट्रपति दौरे के मद्देनजर राम मंदिर में देर रात तक दर्शन, रूट डायवर्जन लागू राम मंदिर को एक घंटे पहले खोले जाने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए पहुंच रही है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिस समय वह मंदिर में रहेंगी, उस दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेगा। इसी कारण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देर रात तक दर्शन जारी रखने का निर्णय लिया।वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर 18 मार्च से अयोध्या में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। रूट डायवर्जन 19 मार्च शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 11:40 बजे आद्य शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर में प्रवेश करेंगी। सुबह 11:55 बजे श्रीराम यंत्र की स्थापना के बाद वह सभा को संबोधित करेंगी तथा 3:15 बजे राममंदिर से प्रस्थान करेंगी। Updated News -19/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत ) गंतव्य की ओर रवाना हो जाएंगे।1
- जोधपुर । मैं एक बहुत महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार रखना चाहती हूँ — दिव्यांग शिविरों में व्यवस्था और दिव्यांगजनों की समस्याएँ आखिर कौन सुनेगा? हम सब जानते हैं कि सरकार और समाज द्वारा समय-समय पर दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों का उद्देश्य होता है कि दिव्यांग भाइयों-बहनों को प्रमाण पत्र, UDID कार्ड, पेंशन, उपकरण और अन्य सुविधाएँ आसानी से मिल सकें। यह एक बहुत अच्छी पहल है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इन शिविरों में आने वाले हर दिव्यांग व्यक्ति की समस्या वास्तव में सुनी जाती है? आज ऐसा ही कुछ देखने को मिला एमडीएम अस्पताल में, जहां मरीजों को कॉल करके बुला लिया गया एवं चेक अप एवं अन्य सुविधाओं का झांसा देकर। पर इतनी ज्यादा भीड़ होने के बावजूद कहीं कोई सुविधा सही तरीके से नहीं थी। दिव्यांगों के अभिभावक आसपास के गांव से आए थे कुछ लोकल थे कुछ तो जरा भी पढ़े लिखे नहीं थे जिन्हें कुछ नहीं पता कि उन्हें करना क्या है । पूछने पर यहां का स्टाफ कोई भी ठीक से जवाब नहीं देता। परिजन सुबह 9:00 बजे अपने बच्चे जिन मैं से कुछ को ऑटिज्म, मेंटल रिटारर्डेशन, सेरेब्रल पारसी इत्यादि से पीड़ित थे और उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है उन्हें सिर्फ कॉल करके बुला दिया गया था कि हॉस्पिटल आना है। कुछ अभिभावक तो इतनी ज्यादा पढ़े-लिखे भी नहीं थे कि उन्हें क्या करना चाहिए। अक्सर हम देखते हैं कि शिविरों में बहुत भीड़ होती है। कई दिव्यांगजन दूर-दूर से आते हैं — कोई व्हीलचेयर पर, कोई बैसाखियों के सहारे, तो कोई अपने माता-पिता के कंधों पर। लेकिन वहाँ पहुँचने के बाद उन्हें लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, सही जानकारी नहीं मिलती, और कई बार उनकी बात सुनने वाला भी कोई नहीं होता। सोचिए, एक दिव्यांग व्यक्ति जो पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, अगर उसकी समस्या भी सही से नहीं सुनी जाएगी तो उसे कितनी निराशा होगी।1
- Agra: गैस लेने आए या हमला करने? एजेंसी में मची अफरा-तफरी #AgraNews #GasAgencyChaos #BreakingNews #UPNews #CrimeNews1
- आगरा में राज्यसभा सांसद Naveen Jain के सामने बीजेपी महानगर मंत्री Anil Saraswat का दंडवत प्रणाम करना अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में महानगर मंत्री बने अनिल सारस्वत, सांसद नवीन जैन के पैरों में झुकते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर बहस छिड़ गई है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह संगठन की परंपरा का हिस्सा है या फिर दिखावे की राजनीति? फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय रख रहे।1
- Post by Mukesh Sharma1
- Post by Hari Singh Goutam1
- उन सभी का अभिनंदन करता हूं तथा हृदय से कोटि-कोटि नमन करता हूं। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी #नव_वर्ष_नई_अयोध्या1