logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुभाषनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली घी व सामग्री जब्त की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारसमल जैन व वृत्ताधिकारी माधव उपाध्याय के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना पर हुई कार्रवाई दिनांक 21 मार्च 2026 को शाम गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सुभाषनगर पश्चिम विस्तार क्षेत्र में मकान नंबर 5, 6, 7 में नकली घी बनाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग व सरस डेयरी के अधिकारियों के साथ मौके पर दबिश दी। मौके से भारी मात्रा में सामान जब्त जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी सरस डेयरी के नाम से वनस्पति व कॉटन सीड ऑयल मिलाकर नकली घी तैयार कर बाजार में बेच रहा था। पुलिस ने मौके से 31 टिन नकली घी, 32 टिन वनस्पति, 18 टिन कॉटन सीड ऑयल सहित कुल 125 टिन, खाली टिन, गैस सिलेंडर, पैकिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व सरस डेयरी के नकली लेबल व कार्टून जब्त किए। आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके से आरोपी शंकर मगरिन्दा (45) निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 274, 275 व कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य से खिलवाड़ पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नकली घी बनाकर बाजार में सप्लाई कर रहा था, जिससे आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। विशेष टीम की भूमिका कार्रवाई में सुभाषनगर थाना पुलिस के साथ कांस्टेबल सोनू कुमार व सुनील की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

on 23 March
user_Dev karan Mali
Dev karan Mali
Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
on 23 March
4f196e57-57f7-43fd-ac1c-9689a6c2c914

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुभाषनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली घी व सामग्री जब्त की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारसमल जैन व वृत्ताधिकारी माधव उपाध्याय के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना पर हुई कार्रवाई दिनांक 21 मार्च 2026 को शाम गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सुभाषनगर पश्चिम विस्तार क्षेत्र में मकान नंबर 5, 6, 7 में नकली घी बनाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग व सरस डेयरी के अधिकारियों के साथ मौके पर दबिश दी। मौके से भारी मात्रा में सामान जब्त जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी सरस डेयरी के नाम से वनस्पति व कॉटन सीड ऑयल मिलाकर नकली घी तैयार कर बाजार में बेच रहा था। पुलिस ने मौके से 31 टिन नकली घी, 32 टिन वनस्पति, 18 टिन कॉटन सीड ऑयल सहित कुल 125 टिन, खाली टिन, गैस सिलेंडर, पैकिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व सरस डेयरी के नकली लेबल व कार्टून जब्त किए। आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके से आरोपी शंकर मगरिन्दा (45) निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 274, 275 व कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य से खिलवाड़ पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नकली घी बनाकर बाजार में सप्लाई कर रहा था, जिससे आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। विशेष टीम की भूमिका कार्रवाई में सुभाषनगर थाना पुलिस के साथ कांस्टेबल सोनू कुमार व सुनील की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • 17.97 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा मुख्यालय पर डाक बंगला परिसर में शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में एवं शाहपुरा बनेड़ा विधायक डॉ.लालाराम बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान शाहपुरा में 17.97 करोड़ के विकास कार्य ऑडिटोरियम निर्माण कार्य, 2 करोड़ रुपए की लागत से डाक बंगला के नवीन भवन निर्माण कार्य तथा 4.16 करोड़ रुपए की लागत से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माण,वीर माता माणिक कंवर में दो टीन सेट, मॉडर्न स्कूल में 50 लाख रुपए की लागत से डॉम निर्माण, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेगर बस्ती तहनाल गेट विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण, रामपुरा बस्ती विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भीलवाड़ा जिले में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास की कोई नहीं है, विधायक डॉ. लालाराम बेरवा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी विकास प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा रही है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा,शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, फुलिया कला मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, नगर महामंत्री जितेंद्र पाराशर, पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, प्रशासक भागचंद चाड़ा, सुरेश गुर्जर,राजाराम पोरवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े प्रबुद्धजनों सहित आमजन मौजूद रहे।
    3
    17.97 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित 
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
शाहपुरा मुख्यालय पर डाक बंगला परिसर में शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में एवं शाहपुरा बनेड़ा विधायक डॉ.लालाराम बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। 
कार्यक्रम के दौरान शाहपुरा में 17.97 करोड़ के विकास कार्य ऑडिटोरियम निर्माण कार्य, 2 करोड़ रुपए की लागत से डाक बंगला के नवीन भवन निर्माण कार्य तथा 4.16 करोड़ रुपए की लागत से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माण,वीर माता माणिक कंवर में दो टीन सेट, मॉडर्न स्कूल में 50 लाख रुपए की लागत से डॉम निर्माण, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेगर बस्ती तहनाल गेट विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण, रामपुरा बस्ती विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भीलवाड़ा जिले में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास की कोई नहीं है,
विधायक डॉ. लालाराम बेरवा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी विकास प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा,शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, फुलिया कला मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, नगर महामंत्री जितेंद्र पाराशर, पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, प्रशासक भागचंद चाड़ा, सुरेश गुर्जर,राजाराम पोरवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े प्रबुद्धजनों सहित आमजन मौजूद रहे।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़। जिले की नवनियुक्त कलेक्टर डॉ. मंजू ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय दिया। कार्यभार संभालने के अगले ही दिन उन्होंने सांवलिया जी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, औषधि वितरण प्रणाली तथा चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों—विशेष रूप से सर्जिकल वार्ड, आपातकालीन (इमरजेंसी) इकाई, ट्रॉमा वार्ड तथा रामाश्रय वार्ड—का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से प्रत्यक्ष संवाद कर उपचार की गुणवत्ता का फीडबैक लिया। महिला एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एमसीएच (Maternal and Child Health) ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएनसीयू (Special Newborn Care Unit), मदर मिल्क बैंक, लेबर रूम, एंटीनेटल एवं पोस्टनेटल केयर यूनिट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवजात शिशु इकाई में संक्रमण नियंत्रण (Infection Control) के प्रभावी प्रबंधन पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष के कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कमियां पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल परिसर में स्वच्छता मानकों के अनुपालन, समयबद्ध उपचार उपलब्धता तथा आवश्यक दवाओं की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने फायर सेफ्टी उपकरणों के उन्नयन तथा अस्पताल की संपूर्ण सुरक्षा प्रणाली का तकनीकी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में “सेफ्टी इंजीनियरिंग” के मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर डॉ. मंजू ने चिकित्सा स्टाफ को संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि डॉ. मंजू की शैक्षणिक पृष्ठभूमि स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecology & Obstetrics) में एम.एस. डिग्री से संबंधित है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ जिले को मिलने की उम्मीद है। कलेक्टर ने यह भी संकेत दिया कि यह निरीक्षण प्रारंभिक स्तर का था तथा भविष्य में अस्पताल की कार्यप्रणाली एवं सुविधाओं के व्यापक सुधार हेतु विस्तृत और नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एडीएम रामचंद्र खटीक, पीएमओ सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    चित्तौड़गढ़। जिले की नवनियुक्त कलेक्टर डॉ. मंजू ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय दिया। कार्यभार संभालने के अगले ही दिन उन्होंने सांवलिया जी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, औषधि वितरण प्रणाली तथा चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों—विशेष रूप से सर्जिकल वार्ड, आपातकालीन (इमरजेंसी) इकाई, ट्रॉमा वार्ड तथा रामाश्रय वार्ड—का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से प्रत्यक्ष संवाद कर उपचार की गुणवत्ता का फीडबैक लिया।
महिला एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एमसीएच (Maternal and Child Health) ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएनसीयू (Special Newborn Care Unit), मदर मिल्क बैंक, लेबर रूम, एंटीनेटल एवं पोस्टनेटल केयर यूनिट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवजात शिशु इकाई में संक्रमण नियंत्रण (Infection Control) के प्रभावी प्रबंधन पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष के कार्यों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कमियां पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल परिसर में स्वच्छता मानकों के अनुपालन, समयबद्ध उपचार उपलब्धता तथा आवश्यक दवाओं की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने फायर सेफ्टी उपकरणों के उन्नयन तथा अस्पताल की संपूर्ण सुरक्षा प्रणाली का तकनीकी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में “सेफ्टी इंजीनियरिंग” के मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है।
कलेक्टर डॉ. मंजू ने चिकित्सा स्टाफ को संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. मंजू की शैक्षणिक पृष्ठभूमि स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecology & Obstetrics) में एम.एस. डिग्री से संबंधित है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ जिले को मिलने की उम्मीद है।
कलेक्टर ने यह भी संकेत दिया कि यह निरीक्षण प्रारंभिक स्तर का था तथा भविष्य में अस्पताल की कार्यप्रणाली एवं सुविधाओं के व्यापक सुधार हेतु विस्तृत और नियमित निरीक्षण किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान एडीएम रामचंद्र खटीक, पीएमओ सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • 🌹🙏🏻SRI Laksmipati Bhagvan ♥️ Thakur Ji Maharaj Aapki 🙏🏽 JAY Ho ♥️ 🙏🏽 🌹 JAY Ho ♥️ 🙏🏽 🌹
    1
    🌹🙏🏻SRI Laksmipati Bhagvan ♥️ Thakur Ji Maharaj Aapki 🙏🏽 JAY Ho ♥️ 🙏🏽 🌹 JAY Ho ♥️ 🙏🏽 🌹
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • झूठ बोलकर राजा लीडर बनने वाला अपने कर्मों को खराब करता है अंत में ब** ब** का नतीजा बुराई होगा सेवा कर सको तो अपने हृदय से करने के लिए करो वरना छोड़ दो राजनीति राजनीति अच्छा मरना निश्चित होगा तुम्हारे लिए मौत लिख की होनी चाहिए कर्म करो तो अच्छा करो
    1
    झूठ बोलकर राजा लीडर बनने वाला अपने कर्मों को खराब करता है अंत में ब** ब** का नतीजा बुराई होगा सेवा कर सको तो अपने हृदय से करने के लिए करो वरना छोड़ दो राजनीति राजनीति अच्छा मरना निश्चित होगा तुम्हारे लिए मौत लिख की होनी चाहिए कर्म करो तो अच्छा करो
    user_MrDj BEawer
    MrDj BEawer
    Artist Jasawant Pura•
    5 hrs ago
  • Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    1
    Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    user_Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
    Farmer कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    37 min ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.