Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीलवाड़ा करेड़ा सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने को लेकर डाली पोस्ट गैंगस्टर के गाने पर थाने की बाहर बनाई वीडियो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई करेडा थाना पुलिस की कार्रवाई
Jalampura AC morcha adhyaks D.
भीलवाड़ा करेड़ा सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने को लेकर डाली पोस्ट गैंगस्टर के गाने पर थाने की बाहर बनाई वीडियो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई करेडा थाना पुलिस की कार्रवाई
- ,,,,,zs aa,Bhilwara, Rajasthan😤2 hrs ago
- ,,,,,zs aa,Bhilwara, Rajasthan😤2 hrs ago
- ,,,,,zs aa,Bhilwara, Rajasthan😤2 hrs ago
- ,,,,,zs aa,Bhilwara, Rajasthan😤2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- काली कांकरा दरबार लादूवास सरकार की जय हो श्री भेरू जी महाराज बाव जी राज की जय हो1
- *कथा में प्रतिदिन भण्डारे में 12 भट्टियों पर लकड़ियों से सुबह-शाम बनेगा 20 हजार भक्तों का भोजन* *श्री शिव महापुराण कथा के लिए महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में तीव्र गति से तैयारियां जारी* भीलवाड़ा, 3 अप्रेल। धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार 8 से 14 अप्रेल तक श्री शिव महापुराण कथा श्रवण कराने के लिए आ रहे देश के प्रख्यात कथावाचक ‘कुबेर भण्डारी’ पंडित प्रदीप मिश्रा के भव्य स्वागत अभिनंदन के साथ उनकी कथा श्रवण करने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भी व्यापक इन्तजाम किए जा रहे है। कथा के सूत्रधार संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जागेटिया के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से जुटे हुए है। शहर के आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा श्रवण करने के लिए भीलवाड़ा जिले के साथ राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। कथा में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की जा रही हैै। इसके लिए कथा स्थल के पास पन्नाधाय सर्किल के नजदीक भोजनशाला तैयार की गई है। यहां ईंट व मिट्टी से 12 भट्टियां तैयारियां की जा रही है। वर्तमान में अमरीका-इरान युद्ध के चलते कॉमर्शियल एलपीजी सिलेण्डर की कमी के चलते इन भट्टियों में ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग ही प्रमुखता से होगा। आयोजन समिति के भोजन व्यवस्था प्रभारी राजेश कुदाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम करीब 20- 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर भी कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए पहले से प्रबंध किए गए है। भोजन बनाने के लिए 70 से अधिक हलवाई कार्य करेंगे। भोजन निर्माण से लेकर वितरण तक के कार्य में 250 से अधिक लोगों की टीम सेवाएं देंगी। प्रतिदिन एक समय के भोजन वितरण में महिला कार्यकर्ताओं की सेवा रहेगी। कथा स्थल पर भी श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का इन्तजाम रहेगा। मेडिसिटी ग्राउण्ड पर करीब साढ़े चार लाख वर्ग फीट भूमि पर तीन विशालकाय वाटरप्रूफ डोम एवं पाइप पांडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। प्रचण्ड गर्मी से बचाव के लिए पांडाल में कूलर पंखे आदि का प्रबंध रहेगा। *कथा प्रांगण में श्रमदान के माध्यम से सफाई अभियान जारी* कथास्थल आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर सेवा की भावना से स्वेच्छा से श्रमदान कर सफाई का कार्य दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों एवं आम श्रद्धालुओं ने सफाई कार्य में सेवाएं प्रदान की। श्रमदान करने में बुर्जुगों से लेकर मातृशक्ति तक ने भी पूरा जोश दिखाया। युवा कार्यकर्ता भी उत्साहित दिखे ओर बढ चढ़कर श्रमदान में अग्रणी रहे। महन्त बाबूगिरीजी महाराज ने श्रमदान करने वालों के प्रति मंगलभावनाएं व्यक्त की। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि शनिवार सुबह भी सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक कार्यकर्ता व श्रद्धालु कथा प्रांगण की सफाई व स्वच्छता के लिए श्रमदान करेंगे। *निलेश कांठेड़* मीडिया प्रभारी श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति,भीलवाड़ा4
- Post by Dev karan Mali1
- Post by Sheetal prajapat1
- पैनोरमा का किया निरीक्षण मारवाड़ जंक्शन,पाली राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत शुक्रवार को मारवाड जंक्शन के आउवा में कामेश्वर महादेव मंदिर सत्याग्रह उद्यान में पहुचे।जहां उन्होंने श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में वि. सं . 1643 के सत्याग्रह आंदोलन के शहीदों व 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें याद किया और श्रृद्वाजंलि दी और उनके बलिदान को याद किया उन्होंने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा ये त्याग तपस्या की धरती है हमे यहा से प्रेरणा लेनी चाहिये। कार्यक्रम पश्चात् मैला चौक स्थित पैनोरमा पहुंच कर व्यवस्था की जानकारी ली और निरीक्षण किया साथ ही रखरखाव संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। ’कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जर्नल दिलीप सिंह हरसोलाव, विधायक केसाराम चौधरी, मा.ज. प्रधान मंगला राम, न्याय विभाग के विभिन्न स्थानों के सुरेन्द्र सिंह सांदु, रामदेव सिंह सादु, राजेंद्र सिंह बारहठ, डीवाईएसपी पाली ग्रामीण अमर सिंह रत्नू पूर्व सरपंच योगेश्वरी कंवर, संत नारायण दास सहित चरण समाज के गणमान्य लोगों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- मंत्री अविनाश गहलोत का मंडी निरीक्षण: सफाई व व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश, फल-सब्जी बाजार शिफ्ट करने की तैयारी शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री व जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को जैतारण शहर स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित संचालन तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के विषय में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मंत्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में शीघ्र व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर इसे एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित मंडी के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने जैतारण शहर के फल-सब्जी बाजार को कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानांतरित करने की योजना पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस पहल से क्षेत्र के फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अपनी उपज के विपणन में सुविधा होगी। मंत्री के इस निरीक्षण से मंडी प्रशासन में सक्रियता बढ़ी है और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1