Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुफ्तीगंज मंडल भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया ।
Mukesh Yadav
मुफ्तीगंज मंडल भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुफ्तीगंज मंडल भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया ।1
- केराकत में, सिहौली चौरहा कोतवाली चौराहा सरायबीरू चौराहा तिरंगा मय। जनपद जौनपुर तहसील केराकत में, सिहौली चौरहा कोतवाली चौराहा सरायबीरू चौराहा तिरंगा मय। आपलोगो को बतादे कि तहसील केराकत के सिहौली चौरहा कोतवाली चौराहा सरायबीरू चौराहा तिरंगा मय सजा हुआ है। वही केराकत तहसील में, दूकान भी तिरंगा से सजा हुआ दिखा।3
- जौनपुर प्रबंधक शेषनाथ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली तिरंगा रैली जौनपुर: प्रबंधक शेषनाथ मिश्र के नेतृत्व में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा पुरेवं महरेवं" जलालपुर, जौनपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जलालपुर क्षेत्र के पुरेवं महरेवं गांव स्थित पं. प्रभाकर मिश्र इंटर कॉलेज एवं लालती गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कॉलेज प्रबंधक शेषनाथ मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा, माथे पर तिरंगा पट्टी और जयघोष के साथ छात्र पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति के गीत गाते हुए चल रहे थे। रैली में "भारत माता की जय" और "वीर शहीद अमर रहे" के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। प्रबंधक शेषनाथ मिश्र ने ध्वजारोहण कर छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि "शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में देशभक्ति का भाव जागृत करना भी हमारा कर्तव्य है। आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं।" विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सराबोर नजर आया। इस दौरान शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। प्रबंधक शेषनाथ मिश्र ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाकर ही हम अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।1
- गोली चलने की घटना को लेकर डीसीपी गोमती नीतू कादयान की बाईट *एयरपोर्ट पर गोली चलने की घटना को लेकर डीसीपी गोमती नीतू कादयान की बाईट*1
- देवव्रती शिक्षण संस्थान के बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए निदेशक, बोले—गरीब बच्चों की शिक्षा को समर्पित करूंगा पूरी कमाई देवव्रती शिक्षण संस्थान के बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए निदेशक, बोले—गरीब बच्चों की शिक्षा को समर्पित करूंगा पूरी कमाई अहरौला। विकासखंड क्षेत्र के महुवारा गांव स्थित देवव्रती शिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की कलाकारी और आत्मविश्वास से अभिभूत संस्थान के निदेशक देवमणि यादव भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि महज चार माह में बच्चों के भीतर इतना बड़ा बदलाव देखकर वह बेहद आनंदित हैं। जो बच्चे कुछ समय पहले अपने नाम की स्पेलिंग तक नहीं बता पाते थे, आज वे फर्राटे से अंग्रेजी में बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का संकल्प अब सार्थक होता दिखाई दे रहा है। अपने संघर्षों को याद करते हुए देवमणि यादव ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब पहनने के लिए चप्पल और शरीर ढकने के लिए पर्याप्त कपड़े तक नसीब नहीं होते थे। संघर्ष और मेहनत के बल पर आज वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन की पूरी कमाई गरीब और असहाय बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित करने का प्रण लिया है। इन बच्चों की सफलता ही उनके जीवन की सबसे बड़ी सफलता होगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपनी कमाई का उपयोग परिवार के निर्माण, बच्चों के स्वास्थ्य और जरूरतों पर करें तथा फिजूलखर्ची और गलत आदतों से बचें। बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने के लिए वह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सफलता का अर्थ केवल धन-संपत्ति नहीं, बल्कि जीवन में आनंद और संतुष्टि मिलना है। उनका सपना है कि देवव्रती शिक्षण संस्थान के बच्चे आगे चलकर देश के निर्माण में योगदान दें और विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करें। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस दिन ये बच्चे सफलता हासिल करेंगे, उस दिन क्षेत्र की जनता भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेगी।2
- तहसील प्रांगण में उपजिलाधिकारी ने बच्चों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस शाहगंज। तहसील प्रांगण में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह में तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा, तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार कस्बा पीयूष सिंह, नायब तहसीलदार सरपतहा कुन्दन सिंह, नायब तहसीलदार लपरी राहुल सिंह, कस्बा लेखपाल सौरभ राज सेठ, एसडीएम स्टोनो सिकंदर यादव तथा नायब नाजिर दीपचन्द्र सोनकर सहित तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। नई पीढ़ी को स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। समारोह के दौरान पूरा तहसील परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत नजर आया। अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।2
- आप सभी समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं1
- होली चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। जनपद जौनपुर तहसील केराकत के भैरोभानपुर मार्ग स्थित, होली चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। आपलोगो को बतादे कि होली चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने नरहन क्षेत्र के नगर में, होते हुए। तहसील केराकत कोतवाली चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाला। वही तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र छात्राओं का नारा जो हमसे टकराएगा वह चूर चूर हो जाएगा, से गूंज उठा तहसील केराकत कोतवाली चौराहा। तिरंगा यात्रा के दौरान।3