पुष्प वर्षा और जलपान के साथ हुआ माँ पूर्णागिरी के भक्तों का भव्य स्वागत, अपना साथी मोटर्स' पर उमड़ा जनसैलाब पूरनपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ पूर्णागिरी के दर्शनों के लिए निकलने वाले भक्तों का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में मंगलवार को कोतवाली रोड स्थित अपना साथी मोटर्स पर भारतीय बजरंग दल के जिला विधि प्रमुख रजनीश रामशर्मा पाण्डेय द्वारा भक्तों के लिए भव्य स्वागत और जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव कढेरचौडा से बालाजी कमेटी के नेतृत्व में जा रहे जत्थे का फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद 129 विधानसभा पूरनपुर के पूर्व प्रत्याशी अशोक राजा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशुतोष दीक्षित राजू ने भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका मार्ग मंगलमय होने की कामना की।जिला विधि प्रमुख रजनीश पाण्डेय ने बताया कि माँ भगवती के आशीर्वाद से यह सेवा कार्य लगातार दूसरी बार आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सेवा ही वास्तविक धर्म है और पूरनपुर की धरती हमेशा से ही सेवा और समर्पण का केंद्र रही है। जैसे ही भक्तों का जत्था कोतवाली रोड पहुँचा, पूरा इलाका जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।बजरंग दल और ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने मिलकर सभी श्रद्धालुओं को जलपान कराया और विश्राम की व्यवस्था की। भक्तों ने भी आयोजकों के इस निस्वार्थ सेवा भाव की जमकर सराहना की। रजनीश पाण्डेय ने स्वयं आगे बढ़कर बुजुर्ग भक्तों का सम्मान किया और उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।इस सेवा कार्यक्रम के दौरान आयोजक रजनीश रामशर्मा पाण्डेय के साथ जिला अध्यक्ष बजरंग दल शिवराम सनाढ्य, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष हरगोविंद बाजपेई, महामंत्री नवनीत मिश्रा, अर्पण तिवारी, हरिओम पाण्डेय, गौरव पांडे, गोपाल मिश्र और अवनीश शुक्ल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा संजय मिश्रा, एडवोकेट रवि मिश्र, अशोक राठौर, राहुल पांडे, रामसेवक वर्मा, सियाराम वर्मा, छोटे वर्मा, भरत मिश्र, रमन पांडे, उमाकांत पांडे, शिवओम पांडे, हरिशरण दीक्षित, अनुपम बाजपेई, आकाश मिश्रा और शिवा जौहरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

- Post by यूपी समाचार1
- पूरनपुर,पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों ने केंद्र सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और ग्रामीण जनता लगातार परेशान हो रही है, इसलिए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जा रहा है। सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए तहसील मुख्यालय तक मार्च किया। रैली के माध्यम से किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी दी जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके। साथ ही किसानों ने कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले डीजल की कीमत कम करने, किसानों के ऊपर बढ़ते कर्ज के बोझ को कम करने तथा कृषि से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी उठाई।किसान नेताओं ने बताया कि संगठन द्वारा देशभर में किसान-मजदूर और ग्रामीण जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान किसानों के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 मार्च 2026 को ट्रैक्टर मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है, जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा 23 मार्च 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर आगे की आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। रैली और ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान और भाकियू (चढूनी) के कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने पूरनपुर में निकाला ट्रैक्टर मार्च पुलिस रही मौके पर1
- पीलीभीत,कलीनगर- तहसील क्षेत्र के भीमपुर नौगजा गांव से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए चौथी बार डोला बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना किया गया।1
- Post by Atma Gandhi1
- Post by संदीप निडर1
- Post by Arun Rana1
- Post by यूपी समाचार1