कूलर में करंट लगने से महिला की मौत, घर में काम करते समय हुआ हादसा गरौठा/एरच। थाना एरच क्षेत्र के ग्राम बिलाटी में एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहिनी पत्नी जितेंद्र रायकवार घर में दैनिक कार्य कर रही थीं, इसी दौरान अचानक कूलर में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही एरच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं नायब तहसीलदार गरौठा राधा पालीवाल ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
कूलर में करंट लगने से महिला की मौत, घर में काम करते समय हुआ हादसा गरौठा/एरच। थाना एरच क्षेत्र के ग्राम बिलाटी में एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहिनी पत्नी जितेंद्र रायकवार घर में दैनिक कार्य कर रही थीं, इसी दौरान अचानक कूलर में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही एरच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं नायब तहसीलदार गरौठा राधा पालीवाल ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- गरौठा/एरच। थाना एरच क्षेत्र के ग्राम बिलाटी में एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहिनी पत्नी जितेंद्र रायकवार घर में दैनिक कार्य कर रही थीं, इसी दौरान अचानक कूलर में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही एरच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं नायब तहसीलदार गरौठा राधा पालीवाल ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, आपके विधानसभा क्षेत्र के इस हैवान पर कारवाई कब तक? महर्षि सांदीपनि वेद विद्या संस्थान में मासूमों पर यह अत्याचार अक्षम्य है! यदि अब भी आप और आपकी सरकार कार्रवाई नहीं करे तो मान लीजिएगा कि संवेदना और साहस दोनों समाप्त हो चुके हैं! एक मासूम को तालिबानी सजा देने वाले इस व्यक्ति की तुरंत गिरफ्तारी होना चाहिए!1
- हमीरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 1500 से अधिक पर्चियां बनती हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है ¹। क्या आपको लगता है कि हमीरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की समस्या का समाधान जल्द हो पाएगा? क्या आपने कभी हमीरपुर जिला अस्पताल में इलाज करवाया है?1
- अलीगढ़, 23 मार्च 2026। जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के नगला पूसा गांव से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। एक पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता की मां शकुन्तला देवी पत्नी लालाराम, निवासी नगला पूसा, थाना अकराबाद, जिला अलीगढ़, ने दिनांक 23 मार्च 2026 को अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बेटी का शव घर में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था। आरोप है कि शव के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, गर्दन पर दबाव/चोट के निशान थे और शरीर पर कपड़े नहीं थे। परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस मामले में एक आरोपी शशि कपूर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है, जबकि अन्य कई आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। प्रार्थना पत्र में सतेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह, टिकू पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह, जितेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र, रवि, लालजीस पुत्र मंतराल, जयप्रकाश पुत्र बीरपाल समेत अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। सभी आरोपी कथित रूप से थाना अकराबाद क्षेत्र के नगला पूसा/आसपास के निवासी बताए गए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन्हें लगातार धमका रहा है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने परिवार को यह कहते हुए डराया-धमकाया कि “तेरी बेटी को तो हमने बलात्कार कर मार दिया, तुझे भी जान से मार देंगे।” परिवार का कहना है कि आरोपी बेहद दबंग और खतरनाक प्रवृत्ति के हैं, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। मृतका की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि वह कई बार थाना स्तर पर न्याय की गुहार लगाने पहुंची, लेकिन हर बार उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि “अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है, कोई कार्रवाई नहीं होगी।” परिवार का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता की मां ने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई, शीघ्र गिरफ्तारी, तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। यह मामला कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी तेजी और निष्पक्षता से कार्रवाई करते हैं। रिपोर्ट - ज्योति अलीगढ़ उत्तर प्रदेश शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ पत्रकार।।।1
- जालौन: हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर भटक रहा पीड़ित परिवार, खुलेआम घूम रहा आरोपी दे रहा जानमाल की धमकी, पीड़ित परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार, आटा थाना क्षेत्र के सुनहेटा गांव में हुई थी वृद्ध की हत्या, मामले में तीन आरोपी हो चुके अरेस्ट, एक आरोपी दे रहा जानमाल की धमकी, पीड़ित परिवार ने एसपी को सौंपा शिकायती पत्र।1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- खबर जालौन से है जहां पिछले एक महीने से लगातार हो रहे सड़क हादसे को लेकर यातायात जागरूकता कार्यक्रम को और तेज कर दिया गया वही यातायात जागरुकता सप्ताह में लोगों जागरूक करने की कोशिश की जा रही है जहां कई तरीके की नई तकनीकी अपना कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कि जीवन बहुमूल्य है यातायात सुरक्षा जरूरी है । वही इसको लेकर बुधवार को टीआई और क्षेत्रीय अधिकारी ने मिलकर निशुल्क हेलमेट वितरण किये। जिसमें उन्होंने लोगों को हेलमेट पहनाकर कहा कि हेलमेट लगा कर ही सफर करे। और लोगों को उसके बारे में भी बताएं ताकि किसी भी तरीके की कोई अनहोनी ना हो। हेलमेट वितरण कार्यक्रम में जीवन ज्योति स्कूल का भरपूर सहयोग रहा। मौके पर सीओ. सिटी राजीव कुमार शर्मा, टी आई वीरबहादुर सिंह ने मच्छर चौराहे पर हेलमेट वितरण किये । बाइट- राजीव शर्मा सीओ उरई।1
- गरौठा (झांसी)। तहसील गरौठा क्षेत्र के ग्राम बिरोना और निमगहना के बीच बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम निमगहना निवासी मूलचंद प्रजापति (पुत्र परमलाल) और ग्राम बिरोना निवासी छोटू (पुत्र संतोष अहिरवार) अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों से जा रहे थे, तभी दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही गरौठा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अपनी निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि मूलचंद प्रजापति की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। गरौठा से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1