logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बोदना बाजार–कटखोर संपर्क मार्ग की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है और पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। पिछले कई दिनों से हो रही हल्की बारिश के कारण ये गड्ढे पानी से भरकर दलदल बन चुके हैं, जिससे राहगीरों, बुजुर्गों, मरीजों और स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। यह मार्ग गड़ौरा, निचलौल, ठूठीबारी और महराजगंज की ओर आने-जाने का अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं और यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले एक महीने से अधिक समय से समाचारों और शिकायतों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तथा जिला प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींच रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत या गड्ढों को भरने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से बरसात के मौसम को देखते हुए इस जर्जर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की अपील की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी, या फिर समय रहते इस सड़क की सुध ली जाएगी?

14 hrs ago
user_Munna Ansari
Munna Ansari
निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बोदना बाजार–कटखोर संपर्क मार्ग की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है और पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। पिछले कई दिनों से हो रही हल्की बारिश के कारण ये गड्ढे पानी से भरकर दलदल बन चुके हैं, जिससे राहगीरों, बुजुर्गों, मरीजों और स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। यह मार्ग गड़ौरा, निचलौल, ठूठीबारी और महराजगंज की ओर आने-जाने का अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं और यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले एक महीने से अधिक समय से समाचारों और शिकायतों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तथा जिला प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींच रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत या गड्ढों को भरने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से बरसात के मौसम को देखते हुए इस जर्जर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की अपील की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी, या फिर समय रहते इस सड़क की सुध ली जाएगी?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बोदना बाजार–कटखोर संपर्क मार्ग की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है और पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। पिछले कई दिनों से हो रही हल्की बारिश के कारण ये गड्ढे पानी से भरकर दलदल बन चुके हैं, जिससे राहगीरों, बुजुर्गों, मरीजों और स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। यह मार्ग गड़ौरा, निचलौल, ठूठीबारी और महराजगंज की ओर आने-जाने का अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं और यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले एक महीने से अधिक समय से समाचारों और शिकायतों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तथा जिला प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींच रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत या गड्ढों को भरने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से बरसात के मौसम को देखते हुए इस जर्जर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की अपील की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी, या फिर समय रहते इस सड़क की सुध ली जाएगी?
    1
    महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बोदना बाजार–कटखोर संपर्क मार्ग की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है और पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। पिछले कई दिनों से हो रही हल्की बारिश के कारण ये गड्ढे पानी से भरकर दलदल बन चुके हैं, जिससे राहगीरों, बुजुर्गों, मरीजों और स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। यह मार्ग गड़ौरा, निचलौल, ठूठीबारी और महराजगंज की ओर आने-जाने का अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं और यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले एक महीने से अधिक समय से समाचारों और शिकायतों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तथा जिला प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींच रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत या गड्ढों को भरने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से बरसात के मौसम को देखते हुए इस जर्जर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की अपील की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी, या फिर समय रहते इस सड़क की सुध ली जाएगी?
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • महराजगंज के बृजमनगंज में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। यह कार्रवाई सिकड़ा कोइलाडाड़ निवासी सुखदेव यादव की मोटरसाइकिल चोरी होने के करीब चार महीने बाद अमल में आई है। इस संबंध में सुखदेव यादव ने 28 मार्च 2026 को बृजमनगंज थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना अंतर्गत मोहनापुर पासी टोला निवासी 23 वर्षीय आरोपी कमलेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या UP56AB7784 बरामद की है। पूछताछ में आरोपी कमलेश ने कुबूल किया है कि उसने अपने साथी उदय के साथ मिलकर सिकड़ा गांव से इस मोटरसाइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी कमलेश को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि उसके फरार साथी उदय की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में सफलता हासिल करने वाली इस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव, कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह यादव और आरक्षी अतुल मिश्रा शामिल रहे।
    1
    महराजगंज के बृजमनगंज में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। यह कार्रवाई सिकड़ा कोइलाडाड़ निवासी सुखदेव यादव की मोटरसाइकिल चोरी होने के करीब चार महीने बाद अमल में आई है। इस संबंध में सुखदेव यादव ने 28 मार्च 2026 को बृजमनगंज थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना अंतर्गत मोहनापुर पासी टोला निवासी 23 वर्षीय आरोपी कमलेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या UP56AB7784 बरामद की है। पूछताछ में आरोपी कमलेश ने कुबूल किया है कि उसने अपने साथी उदय के साथ मिलकर सिकड़ा गांव से इस मोटरसाइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी कमलेश को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि उसके फरार साथी उदय की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में सफलता हासिल करने वाली इस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव, कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह यादव और आरक्षी अतुल मिश्रा शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter Maharajganj, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक सफलता मिली है। थाना ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान झरही नदी, ठूठीबारी के पास से 'किस-मिस सौंफ' और 'बंटी बबली' ब्रांड की नेपाल निर्मित कुल 61 शीशियां अवैध शराब बरामद की गईं। प्रत्येक शीशी 300 मिलीलीटर की है, जिसकी कुल मात्रा 18.3 लीटर आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान महराजगंज जनपद के थाना बरगदवा अंतर्गत ग्राम रमगढ़वा निवासी रामलखन की पत्नी बिन्द्रावती देवी (उम्र लगभग 55 वर्ष) के रूप में हुई है। बरामद अवैध शराब के आधार पर अभियुक्ता के खिलाफ थाना ठूठीबारी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में थाना ठूठीबारी के उपनिरीक्षक रमेश पुरी, कांस्टेबल मनोहर यादव और महिला कांस्टेबल अंशिका यादव शामिल थे। उनके साथ ही 22वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक ममकर वेणुनाथ लक्ष्मण, आरक्षी रुपेश गजानन ठाकरे, महिला आरक्षी रोशनी और महिला आरक्षी प्रियंका भी इस कार्रवाई में शामिल रहीं।
    1
    महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक सफलता मिली है। थाना ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान झरही नदी, ठूठीबारी के पास से 'किस-मिस सौंफ' और 'बंटी बबली' ब्रांड की नेपाल निर्मित कुल 61 शीशियां अवैध शराब बरामद की गईं। प्रत्येक शीशी 300 मिलीलीटर की है, जिसकी कुल मात्रा 18.3 लीटर आंकी गई है।

इस मामले में पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान महराजगंज जनपद के थाना बरगदवा अंतर्गत ग्राम रमगढ़वा निवासी रामलखन की पत्नी बिन्द्रावती देवी (उम्र लगभग 55 वर्ष) के रूप में हुई है। बरामद अवैध शराब के आधार पर अभियुक्ता के खिलाफ थाना ठूठीबारी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में थाना ठूठीबारी के उपनिरीक्षक रमेश पुरी, कांस्टेबल मनोहर यादव और महिला कांस्टेबल अंशिका यादव शामिल थे। उनके साथ ही 22वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक ममकर वेणुनाथ लक्ष्मण, आरक्षी रुपेश गजानन ठाकरे, महिला आरक्षी रोशनी और महिला आरक्षी प्रियंका भी इस कार्रवाई में शामिल रहीं।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महराजगंज की धरती पर पहली बार भगवान शंकराचार्य का आगमन होने जा रहा है। यह पहला मौका है जब भगवान शंकराचार्य महराजगंज आ रहे हैं।
    1
    महराजगंज की धरती पर पहली बार भगवान शंकराचार्य का आगमन होने जा रहा है। यह पहला मौका है जब भगवान शंकराचार्य महराजगंज आ रहे हैं।
    user_पर्दा फाश न्यूज़ 24×7
    पर्दा फाश न्यूज़ 24×7
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक के स्थानीय निवासी और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ मिठौरा के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप मणि पाण्डेय के होनहार पुत्र विकास मणि पाण्डेय ने नीट यूजी परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। विकास ने इस परीक्षा में 720 में से 556 अंक प्राप्त किए हैं और 32700 जनरल रैंक के साथ उत्तीर्ण होकर अपने गाँव का नाम रोशन किया है। मिठौरा में पहली बार नीट यूजी परीक्षा (NEET UG EXAM 2026) उत्तीर्ण करने पर छात्र विकास मणि पाण्डेय का जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।
    1
    महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक के स्थानीय निवासी और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ मिठौरा के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप मणि पाण्डेय के होनहार पुत्र विकास मणि पाण्डेय ने नीट यूजी परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। विकास ने इस परीक्षा में 720 में से 556 अंक प्राप्त किए हैं और 32700 जनरल रैंक के साथ उत्तीर्ण होकर अपने गाँव का नाम रोशन किया है।

मिठौरा में पहली बार नीट यूजी परीक्षा (NEET UG EXAM 2026) उत्तीर्ण करने पर छात्र विकास मणि पाण्डेय का जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।
    user_STAR PUBLIC NEWS
    STAR PUBLIC NEWS
    Newsagent महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • महराजगंज के महराजगंज-ठूठीबारी मार्ग पर बन रही सड़क के अधूरे हिस्सों ने राहगीरों की मुश्किलें बेहद बढ़ा दी हैं। जिन हिस्सों पर अभी तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है, वहां बारिश के बाद हुए कीचड़ और जलभराव के कारण हर कदम पर लोगों की परीक्षा हो रही है। इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक सवारों, साइकिल चालकों, स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को रोजाना भारी मशक्कत कर रास्ता पार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के बीच अधूरे हिस्सों में फैले कीचड़ की वजह से आवाजाही बहुत कठिन हो गई है। जगह-जगह वाहन फिसल रहे हैं और पैदल चलने वाले लोग भी गिरने के डर से बेहद सावधानी बरतने को मजबूर हैं। नागरिकों का मानना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के विकास की उम्मीद तो जगी है, लेकिन जब तक काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक सुरक्षित आवागमन के लिए अस्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए। लोगों ने संबंधित विभाग से अधूरे हिस्सों का निर्माण जल्द पूरा करने और कीचड़ से राहत दिलाने के लिए जरूरी इंतजाम करने की मांग उठाई है। सड़क विकास की पहचान होती है, लेकिन जब वही रास्ता कीचड़ में बदल जाए, तो हर कदम लोगों की मजबूरी और इंतजार की कहानी कहता है।
    1
    महराजगंज के महराजगंज-ठूठीबारी मार्ग पर बन रही सड़क के अधूरे हिस्सों ने राहगीरों की मुश्किलें बेहद बढ़ा दी हैं। जिन हिस्सों पर अभी तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है, वहां बारिश के बाद हुए कीचड़ और जलभराव के कारण हर कदम पर लोगों की परीक्षा हो रही है। इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक सवारों, साइकिल चालकों, स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को रोजाना भारी मशक्कत कर रास्ता पार करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के बीच अधूरे हिस्सों में फैले कीचड़ की वजह से आवाजाही बहुत कठिन हो गई है। जगह-जगह वाहन फिसल रहे हैं और पैदल चलने वाले लोग भी गिरने के डर से बेहद सावधानी बरतने को मजबूर हैं। नागरिकों का मानना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के विकास की उम्मीद तो जगी है, लेकिन जब तक काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक सुरक्षित आवागमन के लिए अस्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए। लोगों ने संबंधित विभाग से अधूरे हिस्सों का निर्माण जल्द पूरा करने और कीचड़ से राहत दिलाने के लिए जरूरी इंतजाम करने की मांग उठाई है।

सड़क विकास की पहचान होती है, लेकिन जब वही रास्ता कीचड़ में बदल जाए, तो हर कदम लोगों की मजबूरी और इंतजार की कहानी कहता है।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • महाराजगंज के फरेंदा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। फरेंदा पुलिस ने इस बड़े एक्शन के दौरान तस्करों के कब्जे से 1.998 किलो गांजा बरामद किया है।
    1
    महाराजगंज के फरेंदा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। फरेंदा पुलिस ने इस बड़े एक्शन के दौरान तस्करों के कब्जे से 1.998 किलो गांजा बरामद किया है।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.