प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा में दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच चली गोली... प्रयागराज का धूमनगंज इलाका, आधी रात का वक्त और अचानक सरेआम तड़तड़ाने लगती हैं गोलियां! दो हिस्ट्रीशीटर आपस में भिड़ गए, ईंट-पत्थर चलने लगे और देखते ही देखते बीच सड़क पर अवैध तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी गई, सोशल मीडिया पर इस खौफनाक वारदात का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा इलाके का है, जहां 14 अगस्त की रात करीब 12 बजे दो गुटों में गोली और ईट, पत्थर चले, हैरान करने वाली बात यह है कि इस गैंगवार को अंजाम देने वाले कोई और नहीं, बल्कि इलाके के दो नामी हिस्ट्रीशीटर हैं एक का नाम है रोहित सोनकर और दूसरे का मोहम्मद नबील बताया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों पहले दोस्त हुआ करते थे। लेकिन 14 अगस्त की रात मोहम्मद नबील शराब के नशे में धुत होकर रोहित सोनकर के पास पहुंचा और सरेआम गाली-गलौज करने लगा, जब रोहित ने इसका विरोध किया, तो विवाद मारपीट में बदल गया, देखते ही देखते नबील ने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया, इसके बाद पूरे हरवारा इलाके में जमकर ईंट और पत्थर चलने लगे, दहशत तब और बढ़ गई जब नबील ने 315 बोर का तमंचा निकाला और सीधे दो राउंड फायर झोंक दिए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। इस सरेआम गोलीबारी का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित रोहित सोनकर की तहरीर पर धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने तुरंत टीम गठित की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद नबील को नेहरू पार्क गेट के पास से धर दबोचा। पुलिस ने नबील के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी नबील पर पहले से ही हत्या के प्रयास, लूट और किडनैपिंग जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रयागराज पुलिस अब इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर अपराधियों के बेखौफ हौसलों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा में दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच चली गोली... प्रयागराज का धूमनगंज इलाका, आधी रात का वक्त और अचानक सरेआम तड़तड़ाने लगती हैं गोलियां! दो हिस्ट्रीशीटर आपस में भिड़ गए, ईंट-पत्थर चलने लगे और देखते ही देखते बीच सड़क पर अवैध तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी गई, सोशल मीडिया पर इस खौफनाक वारदात का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा इलाके का है, जहां 14 अगस्त की रात करीब 12 बजे दो गुटों में गोली और ईट, पत्थर चले, हैरान करने वाली बात यह है कि इस गैंगवार को अंजाम देने वाले कोई और नहीं, बल्कि इलाके के दो नामी हिस्ट्रीशीटर हैं एक का नाम है रोहित सोनकर और दूसरे का मोहम्मद नबील बताया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों पहले दोस्त हुआ करते थे। लेकिन 14 अगस्त की रात मोहम्मद नबील शराब के नशे में धुत होकर रोहित सोनकर के पास पहुंचा और सरेआम गाली-गलौज करने लगा, जब रोहित ने इसका विरोध किया, तो विवाद मारपीट में बदल गया, देखते ही देखते नबील ने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया, इसके बाद पूरे हरवारा इलाके में जमकर ईंट और पत्थर चलने लगे, दहशत तब और बढ़ गई जब नबील ने 315 बोर का तमंचा निकाला और सीधे दो राउंड फायर झोंक दिए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। इस सरेआम गोलीबारी का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित रोहित सोनकर की तहरीर पर धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने तुरंत टीम गठित की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद नबील को नेहरू पार्क गेट के पास से धर दबोचा। पुलिस ने नबील के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी नबील पर पहले से ही हत्या के प्रयास, लूट और किडनैपिंग जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रयागराज पुलिस अब इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर अपराधियों के बेखौफ हौसलों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
- प्रयागराज दिनांक 15 अगस्त को योगेंद्र पांडे के आवास 201 भुसौलीटोला, प्रयागराज में युनाइटेड फोरम आफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, प्रयागराज एवं पूर्वोत्तर रेलवे प्रयागराज- रामबाग के संयुक्त तत्वावधान में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ उपलक्ष पर झंडा रोहण राजेश यादव द्वारा किया गया। यूनाइटेड फोरम के यशस्वी अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव लंबी बीमारी के बाद स्वस्थ होकर आज इस समारोह में उपस्थित हुए उनका अभिनंदन माल्यार्पण कर राजेश यादव ने किया उपस्थित गणमान्य पेंशनर जनों ने करतल ध्वनि से इस अवसर पर श्री सुशील जी का स्वागत किया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राजेश यादव ने अपने संबोधन में राष्ट्र के प्रति समस्त पेंशनरों के कर्तव्य एवं निष्ठा की आवश्यकता पर बल दिया। योगेंद्र पांडे ने संक्षेप में सन 1857 की क्रांति के महान वीरों को स्मरण किया और समस्त सभा को 1857 की क्रांति से लेकर इलाहाबाद तक के महान क्रांतिकारियों को याद करते हुए अवगत कराया। सभा में उपस्थित जनों में अबरार अहमद, प्रकाश कुमार, द्वारका प्रसाद, मुन्ना जी, कमलेश सोनकर, उदय चंद सोनकर, राजू, रामलाल पटेल, हरिश्चंद्र, मनोज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रमेश कुमार, संजय मजूमदार, बलिराम प्रसाद,आर. एस.गुप्ता पी.एन.दुबे सुनील बाबा, कमलेश कुमार श्रीवास्तव, विश्वनाथ प्रजापति, वीरेंद्र कुमार पांडे,राजीव श्रीवास्तव,ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जीपी न्यूज़ इंडिया और आज का भारत की ओर से आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं नागपंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं चैनल को सब्सक्राइब करें लाइक करें और शेयर करें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जीपी न्यूज़ इंडिया आज का भारत के लिए सावन जोशवा की रिपोर्ट1
- प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा में दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच चली गोली... प्रयागराज का धूमनगंज इलाका, आधी रात का वक्त और अचानक सरेआम तड़तड़ाने लगती हैं गोलियां! दो हिस्ट्रीशीटर आपस में भिड़ गए, ईंट-पत्थर चलने लगे और देखते ही देखते बीच सड़क पर अवैध तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी गई, सोशल मीडिया पर इस खौफनाक वारदात का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा इलाके का है, जहां 14 अगस्त की रात करीब 12 बजे दो गुटों में गोली और ईट, पत्थर चले, हैरान करने वाली बात यह है कि इस गैंगवार को अंजाम देने वाले कोई और नहीं, बल्कि इलाके के दो नामी हिस्ट्रीशीटर हैं एक का नाम है रोहित सोनकर और दूसरे का मोहम्मद नबील बताया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों पहले दोस्त हुआ करते थे। लेकिन 14 अगस्त की रात मोहम्मद नबील शराब के नशे में धुत होकर रोहित सोनकर के पास पहुंचा और सरेआम गाली-गलौज करने लगा, जब रोहित ने इसका विरोध किया, तो विवाद मारपीट में बदल गया, देखते ही देखते नबील ने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया, इसके बाद पूरे हरवारा इलाके में जमकर ईंट और पत्थर चलने लगे, दहशत तब और बढ़ गई जब नबील ने 315 बोर का तमंचा निकाला और सीधे दो राउंड फायर झोंक दिए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। इस सरेआम गोलीबारी का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित रोहित सोनकर की तहरीर पर धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने तुरंत टीम गठित की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद नबील को नेहरू पार्क गेट के पास से धर दबोचा। पुलिस ने नबील के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी नबील पर पहले से ही हत्या के प्रयास, लूट और किडनैपिंग जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रयागराज पुलिस अब इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर अपराधियों के बेखौफ हौसलों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- बारा उत्तर प्रदेश 25 वर्ष पहले कि sadak है अभी तक रिपेयर नहीं हुई1
- पूर्व केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस में पब्लिक से मिलकर पब्लिक की बातें सुनी पूर्व मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पब्लिक की बातें सुनते ही यह आदेश दिए की जो भी समस्या है उसे समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा और जो भी अधिकारी गुमराह करेगा उनकी खैर नहीं और और पब्लिक से बहुत सारी बात हुई जो की पब्लिक की कोई कार्रवाई कहीं भी नहीं सुनी जा रही उसे कार्रवाई को मंत्री जी ने यह भी कहा कि अगर कोई कार्रवाई उचित ढंग से नहीं होती तो जो भी अधिकारी गलत कार्य में पकड़ा जाएगा उसकी खैर नहीं3
- भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने चलाया क्लीन टेंपल ड्राइव का तीसरा चरण, सैकड़ों लोगों ने लिया स्वच्छता का संकल्प स्वच्छता अभियान से चमकाया मां शीतला धाम परिसर मेजा, प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल के नेतृत्व में रविवार को क्लीन टेंपल ड्राइव के तीसरे चरण का आयोजन उरुवा विकासखंड के रामनगर ग्राम पंचायत स्थित मां शीतला माता धाम परिसर में किया गया। योगेश शुक्ल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर योगेश शुक्ल ने कहा कि सभी मंदिर हमारी आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं। इन धार्मिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मेजा तहसील का उरुवा विकासखंड प्रबुद्ध लोगों की राजधानी के रूप में जाना जाता है। यहां स्थित धार्मिक स्थलों की स्वच्छता को लेकर हम सभी को इसे अभियान के रूप में आगे बढ़ाना होगा। स्वच्छ धर्मस्थल के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों को इससे जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज उरुवा विकासखंड में नवजवानों और क्षेत्रीय स्वजनों का जिस तरह उत्साह देखने को मिला, उससे विश्वास और मजबूत हुआ है। यदि हम सभी मिलकर इसी भावना के साथ आगे बढ़ें तो स्वच्छता के साथ विकसित भारत के सपने को साकार करने में जनपद प्रयागराज को अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। योगेश शुक्ल ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता के केंद्र भी हैं। इन परिसरों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रखना आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को केवल एक दिन का अभियान न बनाकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वह हर रविवार जनपद के किसी न किसी मंदिर में क्लीन टेंपल ड्राइव चलाएंगे। क्षेत्र के लोग भी अपने-अपने गांवों में सार्वजनिक मंदिर परिसरों को स्वच्छ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा सकता है। अभियान में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधाकर शुक्ल, मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल, रामनगर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह यादव, भाजपा जिला मंत्री अजीत मिश्रा, अमलेश पांडेय बाबा, रोहित पांडेय, दुबराज भारतीय, रोहित शुक्ल, राकेश पांडेय, नीरज शर्मा, मुकेश शर्मा, अजय शुक्ल, फूलचंद्र पटेल, प्रदीप कुमार पटेल, राम कुमार पटेल, अंकित पटेल, राहुल बिंद, शिवदास, रविंद्र शुक्ल, प्रभांशु द्विवेदी, हरिमोहन पांडेय, हरिकांत पांडेय, भोले सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।1
- कौंधियारा ब्लॉक में हर्षोल्लास से मनाई गई पं. रमाकांत मिश्रा की 92 वीं जयंती, बताया विकास पुरुष करछना : कौंधियारा ब्लॉक में हर्षोल्लास से मनाई गई पं. रमाकांत मिश्रा की 92 वीं जयंती, बताया विकास पुरुष4
- Post by Kumar singh1
- वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जाँच के दौरान चली गोली, दो कर्मचारी घायल..... वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर मुंबई जा रहे आजमगढ़ के यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से बाबतपुर एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल को खाली करते समय हुआ हादसा, फर्श से टकराकर कर्मचारियों को लगी गोली के छर्रे, आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया गया है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज दिनांक 16/08/2026 दिन रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, विमानन नियमों के तहत एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल को अनलोड करते समय अचानक मिसफायर हो गया, गोली फर्श से टकराने के बाद उसके छर्रे लगने से मौके पर तैनात दो सुरक्षा स्क्रीनर्स गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया, घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, पुलिस ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है। एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे, कमलेश के पास एक लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे विमान में ले जाने के लिए उन्होंने पहले ही बता दिया था, सुबह लगभग 9:30 बजे सुरक्षा जांच क्षेत्र में AAICLAS के कर्मचारी हथियार को अनलोड करने और उसकी जांच करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे, इसी दौरान लापरवाही के चलते अचानक ट्रिगर दबकर फायर हो गया इसी दौरान दो कर्मचारियों गोली लग गयी इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया, ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए जिनमें सुमन कुमारी 32 वर्ष इनके जांघ में गोली का छर्रा लग गया और रोहित राज इनके हाथ में चोट आई है, एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को प्राथमिक उपचार दिया और एम्बुलेंस के जरिए स्थानीय न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है और आरोपी यात्री को हिरासत में लिया गया है, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट पर पहले से ही हाई अलर्ट था, जिससे इस फायरिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मुस्तैद हो गईं। फूलपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्री कमलेश राय को हिरासत में ले लिया और पिस्टल को जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टिया यह मामला हथियार को संभालने में बरती गई घोर लापरवाही का है, आरोपी यात्री के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, साथ ही उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए आजमगढ़ जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है, इस घटना के कारण कुछ समय के लिए चेकिंग काउंटर पर अफरा-तफरी रही, लेकिन उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।2