logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलवल समाचार, ,52 पाल की पंचायत मै हुए फैसले को लागू करने के लिए जाटव समाज की बैठक हुई। रूपरेखा तैयार बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं दलित वर्ग के अध्यक्ष श्री उदयभान ने की इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश अखिल भारतीय समता आंदोलन के अध्यक्ष श्री रामरतन भी उपस्थित रहे । इस मौके पर उपस्थित अंबेडकर भवन मै तमाम क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से मीटिंग सफल रही। 4 अक्टूम्बर को जाटव महा पंचायत करने का निर्णय प्रस्ताव पारित किया गया। फोटो की एक झलक

5 hrs ago
user_NETRAPAL SINGH
NETRAPAL SINGH
Teacher हसनपुर सेंट, पलवल, हरियाणा•
5 hrs ago
734f5e15-5c64-457b-ad5b-0a591f0431b6

पलवल समाचार, ,52 पाल की पंचायत मै हुए फैसले को लागू करने के लिए जाटव समाज की बैठक हुई। रूपरेखा तैयार बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं दलित वर्ग के अध्यक्ष श्री उदयभान ने की इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश अखिल भारतीय समता आंदोलन के अध्यक्ष श्री रामरतन भी उपस्थित रहे । इस मौके पर उपस्थित अंबेडकर भवन मै तमाम क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से मीटिंग सफल रही। 4 अक्टूम्बर को जाटव महा पंचायत करने का निर्णय प्रस्ताव पारित किया गया। फोटो की एक झलक

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 12 करोड़ रुपये की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण व 02 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार मथुरा जनपद के थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.09.2026 समय 12.59 गोपालबाग थाना कोसीकलां क्षेत्रान्तर्गत जुगल किशोर ज्वैलर्स में दिनांक 13.09.2026 समय 19.30 बजे से दिनांक 14.09.2026 को सुबह 10 बजे के मध्य हुई लगभग 12 करोड़ रुपये के मूल्य के सोने की बड़ी चोरी की घटना में उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जनपद मथुरा पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोसीकलां पर मु0अ0सं0 619/2026 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0 पंजीकृत कर कार्यवाही की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डी0आई0जी0 आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर घटना की कमान संभाली गई तथा लगातार घटना की मॉनीटरिंग एवं पर्यवेक्षण किया गया । जनपद मथुरा की विभिन्न टीमों एस0टी0एफ0 टीम, जनपद की एस0ओ0जी0 टीम तथा थाना प्रभारी कोसीकलां कमलेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से अथक प्रयास करते हुए घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 15.09.2026 को समय 12.59 मुख्य अभियुक्त विष्णु सोनी उर्फ पप्पू सहित कुल 02 अभियुक्तगण व 02 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से 07 किलो 120 ग्राम सोना एवं करीब 11 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई है । घटना में बरामद .डी0वी0आर0 । लॉकर की चाबी । घटना के समय पहने गए कपड़े । घटना के समय प्रयुक्त झोला । गैस कटर । 8.वायर कटर ।अन्य घटना में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ घटना का खुलासा करने वाली टीम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चन्द रावत जनपद मथुरा .अपर पुलिस अधीक्षक राकेश यादव एस0टी0एफ0 आगरा इकाई जनपद आगरा क्षेत्राधिकारी छाता भूषण बर्मा जनपद मथुरा । कमलेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र कुमार थाना कोसीकलां जनपद मथुरा । निरीक्षक सत्यप्रकाश थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।थाना प्रभारी अजय किशोर मय टीम थाना शेरगढ जनपद मथुरा थाना अध्यक्ष सोनू बेसला मय टीम थाना जैत जनपद मथुरा उ0नि0 दुष्यन्त कौशिक चौकी प्रभारी कस्बा थाना कोसीकलं जनपद मथुरा । उ0नि0 राजीव तोमर चौकी प्रभारी जिन्दल थाना कोसीकलां जनपद मथुरा .उ0नि0 उत्तम चोहान चौकी प्रभारी कोटवन थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।.उ0नि0 हरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी गोपालबाग थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।उ0नि0 नकुल कुमार चौकी प्रभारी गढीवरवारी थाना कोसीकलां जनपद मथुरा । उ0नि0 विनीत नेहरा चौकी प्रभारी शाहपुर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उ0नि0 महेन्द्र सिह चौकी प्रभारी बठैनकला थाना कोसीकलां जनपद मथुरा .उ0नि0 अकित शर्मा चौकी प्रभारी कोकिलाबन थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।.उ0नि0 काजल थाना कोसीकला जनपद मथुरा । है0का 1886 सुमित कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । है0का 730 अभिषेक कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । 20.है0का 626 गौरव कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । का0 2222 रिकू कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1670 सॉनू कुमार थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।का0 2086 अजय कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 982 मोनू थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1577 सोनू कपाडिया थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।का0 1620 अमित कुमार तैनाती 112 थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1684 सोहित कुमार तैनाती केजीएस जिला जनपद मथुरा ।मा0रि0 1139 दिपांशी थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।म0रि0 999 शिवली थाना कोसीकला जनपद मथुरा टीम साथ रही
    2
    12 करोड़ रुपये की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण व 02 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार 

मथुरा जनपद के थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.09.2026 समय 12.59 गोपालबाग थाना कोसीकलां क्षेत्रान्तर्गत जुगल किशोर ज्वैलर्स में दिनांक 13.09.2026 समय 19.30 बजे से दिनांक 14.09.2026 को सुबह 10 बजे के मध्य हुई लगभग 12 करोड़ रुपये के मूल्य के सोने की बड़ी चोरी की घटना में उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जनपद मथुरा पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोसीकलां पर मु0अ0सं0 619/2026 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0 पंजीकृत कर कार्यवाही की गई । घटना  की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डी0आई0जी0 आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर घटना की कमान संभाली गई तथा लगातार घटना की मॉनीटरिंग एवं पर्यवेक्षण किया गया । जनपद मथुरा की विभिन्न टीमों एस0टी0एफ0 टीम, जनपद की एस0ओ0जी0 टीम तथा थाना प्रभारी कोसीकलां कमलेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से अथक प्रयास करते हुए घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 15.09.2026 को  समय 12.59  मुख्य अभियुक्त विष्णु सोनी उर्फ पप्पू सहित कुल 02 अभियुक्तगण व 02 महिला अभियुक्ताओं  को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से 07 किलो 120 ग्राम सोना एवं करीब 11 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई है । घटना में बरामद
.डी0वी0आर0 । लॉकर की चाबी । 
घटना के समय पहने गए कपड़े । घटना के समय प्रयुक्त झोला । गैस कटर । 
8.वायर कटर ।अन्य घटना में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ घटना का खुलासा करने वाली टीम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चन्द रावत जनपद मथुरा .अपर पुलिस अधीक्षक राकेश यादव एस0टी0एफ0 आगरा इकाई जनपद आगरा क्षेत्राधिकारी छाता भूषण बर्मा जनपद मथुरा । कमलेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र  कुमार थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।
निरीक्षक सत्यप्रकाश  थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।थाना प्रभारी अजय किशोर मय टीम थाना शेरगढ जनपद मथुरा थाना अध्यक्ष सोनू बेसला मय टीम थाना जैत जनपद मथुरा
उ0नि0 दुष्यन्त कौशिक चौकी प्रभारी कस्बा थाना कोसीकलं जनपद मथुरा । 
उ0नि0 राजीव तोमर  चौकी प्रभारी जिन्दल थाना कोसीकलां जनपद मथुरा .उ0नि0 उत्तम चोहान  चौकी प्रभारी कोटवन थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।.उ0नि0 हरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी गोपालबाग थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।उ0नि0 नकुल कुमार चौकी प्रभारी गढीवरवारी थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।
उ0नि0 विनीत नेहरा चौकी प्रभारी शाहपुर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उ0नि0 महेन्द्र सिह चौकी प्रभारी बठैनकला थाना कोसीकलां जनपद मथुरा .उ0नि0 अकित शर्मा चौकी प्रभारी कोकिलाबन थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।.उ0नि0 काजल थाना कोसीकला जनपद मथुरा । है0का 1886 सुमित कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । है0का 730 अभिषेक कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । 
20.है0का 626 गौरव कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । का0 2222 रिकू कुमार  थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1670 सॉनू कुमार थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।का0 2086 अजय कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 982 मोनू थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1577 सोनू कपाडिया थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।का0 1620 अमित कुमार तैनाती 112 थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1684 सोहित कुमार तैनाती केजीएस जिला जनपद मथुरा ।मा0रि0 1139 दिपांशी थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।म0रि0 999 शिवली  थाना कोसीकला जनपद मथुरा टीम साथ रही
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान प्रदेश सरकार आमजन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। अभियान का उद्देश्य सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोडऩा है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर लोक निर्माण विश्राम गृह पलवल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, मेहरचंद गहलोत, प्रवीण ग्रोवर, नरेंद्र नम्बरदार, ईश्वर, गोपीचंद गहलोत, आशा भारद्वाज, उपस्थित रहे। पलवल खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा दिवस के कार्यक्रमों को पूरे एक माह तक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर एक दर्जन से अधिक विशेष कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में घर-घर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत’ के अंतर्गत स्कूलों में ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों की कल्पनाओं और रचनात्मकता के माध्यम से विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ‘सेवा की कहानी’ के तहत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ के माध्यम से गांवों और क्षेत्रों में सेवा यात्राएं आयोजित कर विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी। प्रदेश के 19,365 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का सार्वजनिक अभिनंदन भी किया जाएगा। अभियान में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नागरिकों को वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने सहित 25 प्रकार के सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया जाएगा। गंदगी एवं जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर विशेष स्वच्छता महाभियान चलाया जाएगा। साथ ही, 30 दिवसीय अभियान के दौरान हरियाणा को मोतियाबिंद मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ‘सेवा सेतु’ विशेष शिविर प्रत्येक विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर एक सप्ताह लगाए जाएंगे, जहां पात्र लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी। इसके अलावा ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत रंगोलियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत का संदेश प्रदर्शित किया जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ भी आयोजित किए जाएंगे। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और हरियाणा में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेस वे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसी प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही, एक निर्धारित दिन देश के चार प्रमुख शहरों में ‘सुशासन सेवा संवाद’ का आयोजन होगा, जिसमें पंचायत से संसद तक के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। सरकार द्वारा गरीब, वंचित, महिला, किसान और युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कोविड-19 जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी देश ने व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को पूरी तरह जनभागीदारी का अभियान बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समस्त हरियाणा वासियों से आह्वान किया कि वे 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच कम से कम एक सेवा कार्य अवश्य करें और अपने घर, गांव तथा क्षेत्र में सेवा की ज्योति प्रज्वलित करें। सरकार का मूल उद्देश्य ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
    4
    हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान प्रदेश सरकार आमजन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। अभियान का उद्देश्य सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोडऩा है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर लोक निर्माण विश्राम गृह पलवल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, मेहरचंद गहलोत, प्रवीण ग्रोवर, नरेंद्र नम्बरदार, ईश्वर, गोपीचंद गहलोत, आशा भारद्वाज, उपस्थित रहे।
पलवल खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा दिवस के कार्यक्रमों को पूरे एक माह तक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर एक दर्जन से अधिक विशेष कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में घर-घर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत’ के अंतर्गत स्कूलों में ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों की कल्पनाओं और रचनात्मकता के माध्यम से विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ‘सेवा की कहानी’ के तहत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ के माध्यम से गांवों और क्षेत्रों में सेवा यात्राएं आयोजित कर विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी। प्रदेश के 19,365 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का सार्वजनिक अभिनंदन भी किया जाएगा। अभियान में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नागरिकों को वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने सहित 25 प्रकार के सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया जाएगा। गंदगी एवं जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर विशेष स्वच्छता महाभियान चलाया जाएगा। साथ ही, 30 दिवसीय अभियान के दौरान हरियाणा को मोतियाबिंद मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया है।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ‘सेवा सेतु’ विशेष शिविर प्रत्येक विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर एक सप्ताह लगाए जाएंगे, जहां पात्र लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी। इसके अलावा ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत रंगोलियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत का संदेश प्रदर्शित किया जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ भी आयोजित किए जाएंगे।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और हरियाणा में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेस वे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसी प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही, एक निर्धारित दिन देश के चार प्रमुख शहरों में ‘सुशासन सेवा संवाद’ का आयोजन होगा, जिसमें पंचायत से संसद तक के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। सरकार द्वारा गरीब, वंचित, महिला, किसान और युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कोविड-19 जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी देश ने व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को पूरी तरह जनभागीदारी का अभियान बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समस्त हरियाणा वासियों से आह्वान किया कि वे 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच कम से कम एक सेवा कार्य अवश्य करें और अपने घर, गांव तथा क्षेत्र में सेवा की ज्योति प्रज्वलित करें। सरकार का मूल उद्देश्य ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    18 min ago
  • समय आ गया है किसान बिरादरी का अपना साथ देने का, मास्टर श्यौराज।
    1
    समय आ गया है किसान बिरादरी का अपना साथ देने का, मास्टर श्यौराज।
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    जेवर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देर रात फिरोजपुर नमक पंचायत का बड़ा फैसला: पतंग उड़ाने पर 5 हजार, बेचने पर 11 हजार जुर्माना नूंह जिले के ग्राम पंचायत फिरोजपुर नमक ने पतंगबाजी को लेकर सख्त फैसला लिया है। पंचायत के अनुसार, देर रात से कोई भी छोटा या बड़ा बच्चा पतंग नहीं उड़ाएगा और न ही कोई दुकानदार पतंग बेचेगा। पंचायत ने पतंगबाजी से होने वाले शारीरिक नुकसान और बच्चों की जान के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया है। नियमों का पालन नहीं करने पर पतंग उड़ाने वाले पर 5 हजार रुपये और पतंग बेचने वाले दुकानदार पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत ने ग्रामीणों से अपील की है कि सभी मिलकर इस समस्या का समाधान करें।
    1
    देर रात फिरोजपुर नमक पंचायत का बड़ा फैसला: पतंग उड़ाने पर 5 हजार, बेचने पर 11 हजार जुर्माना
नूंह जिले के ग्राम पंचायत फिरोजपुर नमक ने पतंगबाजी को लेकर सख्त फैसला लिया है। पंचायत के अनुसार, देर रात से कोई भी छोटा या बड़ा बच्चा पतंग नहीं उड़ाएगा और न ही कोई दुकानदार पतंग बेचेगा।
पंचायत ने पतंगबाजी से होने वाले शारीरिक नुकसान और बच्चों की जान के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया है। नियमों का पालन नहीं करने पर पतंग उड़ाने वाले पर 5 हजार रुपये और पतंग बेचने वाले दुकानदार पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत ने ग्रामीणों से अपील की है कि सभी मिलकर इस समस्या का समाधान करें।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • छाता चीनी मिल आंदोलन: सरकार की जिद बनाम किसानों का स्वाभिमान! ​उत्तर प्रदेश के छाता क्षेत्र का किसान आज एक ही सवाल पूछ रहा है—"क्या छाता के अन्नदाता को सरकार ने बेवकूफ और पागल समझ रखा है?" । ​एथेनॉल प्लांट की हठधर्मिता क्यों? ​किसान लगातार मांग कर रहे हैं कि पारंपरिक चीनी मिल (Sugar Mill) को पुनर्जीवित किया जाए, ताकि गन्ने का सही दाम और समय पर भुगतान मिले। लेकिन सरकार जबरन एथेनॉल प्लांट (Ethanol Plant) थोपने की जिद पर अड़ी है। ​उद्योगपतियों की तिजोरी या किसान का हित? सरकार का ध्यान किसान की भलाई पर नहीं, बल्कि एथेनॉल सप्लाई के जरिए बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुँचाने पर है। ​किसानों की अनदेखी: जब छाता की जनता चीनी मिल चाहती है, तो जबरन अपनी नीतियां लादना किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का अपमान है। ​अनगिनत आंदोलनों का हिसाब सरकार को देना ही होगा। छाता का किसान एकजुट है और जब तक चीनी मिल चालू नहीं होती, यह आर-पार की लड़ाई जारी रहेगी!
    1
    छाता चीनी मिल आंदोलन: सरकार की जिद बनाम किसानों का स्वाभिमान!

​उत्तर प्रदेश के छाता क्षेत्र का किसान आज एक ही सवाल पूछ रहा है—"क्या छाता के अन्नदाता को सरकार ने बेवकूफ और पागल समझ रखा है?"


।
​एथेनॉल प्लांट की हठधर्मिता क्यों?
​किसान लगातार मांग कर रहे हैं कि पारंपरिक चीनी मिल (Sugar Mill) को पुनर्जीवित किया जाए, ताकि गन्ने का सही दाम और समय पर भुगतान मिले। लेकिन सरकार जबरन एथेनॉल प्लांट (Ethanol Plant) थोपने की जिद पर अड़ी है।
​उद्योगपतियों की तिजोरी या किसान का हित? सरकार का ध्यान किसान की भलाई पर नहीं, बल्कि एथेनॉल सप्लाई के जरिए बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुँचाने पर है।
​किसानों की अनदेखी: जब छाता की जनता चीनी मिल चाहती है, तो जबरन अपनी नीतियां लादना किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का अपमान है।
​अनगिनत आंदोलनों का हिसाब सरकार को देना ही होगा। छाता का किसान एकजुट है और जब तक चीनी मिल चालू नहीं होती, यह आर-पार की लड़ाई जारी रहेगी!
    user_कर्मयोगी एंटरप्राइसेस
    कर्मयोगी एंटरप्राइसेस
    Electrician मांट, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को नई मजबूती प्रदान करेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : गौरव गौतम *- सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’* *- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक* *- ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जनकल्याण से जुड़े लगभग एक दर्जन कार्यक्रम और गतिविधियां होंगी आयोजित* *- ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज : खेल राज्य मंत्री* *पलवल, 15 सितंबर।* हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनहित और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को मजबूत करेगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा से अवगत कराया। *सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में सेवा, अंत्योदय उत्थान, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मॉड्यूल की तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर अभियान को भव्य और दिव्य बनाएं। *‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा का प्रतीक। अभियान के के तहत ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ जैसे कार्यक्रमों के साथ अभियान का भव्य आगाज होगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की ओर से अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोडऩे और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा, कल्याण और लाभ सुनिश्चित करना है। *‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ये कार्यक्रम और गतिविधियां की जाएंगी आयोजित* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दीया/रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा को केवल एक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जरूरतमंदों की मदद को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं चित्र सेवा और अनकही कहानियों जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे। *‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप देने पर जोर रहेगा। वहीं ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच संबंध को मजबूत करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सेवा, सहयोग और सहभागिता की संस्कृति को मजबूत करना है। इसके साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने की दिशा में भी अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, महाप्रबंधक पलवल शुगर मिल द्विजा, नगराधीश प्रीति रावत सहित भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला महामंत्री भाजपा जयराम प्रजापति, भाजपा नेता मनोज रावत, हरेंद्र पाल राणा, ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े संबंधित नोडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 000
    1
    विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को नई मजबूती प्रदान करेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : गौरव गौतम
*- सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’*
*- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक*
*- ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जनकल्याण से जुड़े लगभग एक दर्जन कार्यक्रम और गतिविधियां होंगी आयोजित*
*- ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज : खेल राज्य मंत्री*
*पलवल, 15 सितंबर।*
हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनहित और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को मजबूत करेगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा से अवगत कराया।
*सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में सेवा, अंत्योदय उत्थान, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मॉड्यूल की तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर अभियान को भव्य और दिव्य बनाएं।
*‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा का प्रतीक। अभियान के के तहत ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ जैसे कार्यक्रमों के साथ अभियान का भव्य आगाज होगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की ओर से अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोडऩे और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा, कल्याण और लाभ सुनिश्चित करना है। 
*‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ये कार्यक्रम और गतिविधियां की जाएंगी आयोजित*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दीया/रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा को केवल एक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जरूरतमंदों की मदद को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं चित्र सेवा और अनकही कहानियों जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे।
*‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप देने पर जोर रहेगा। वहीं ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच संबंध को मजबूत करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सेवा, सहयोग और सहभागिता की संस्कृति को मजबूत करना है। इसके साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने की दिशा में भी अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं।
बैठक में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, महाप्रबंधक पलवल शुगर मिल द्विजा, नगराधीश प्रीति रावत सहित भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला महामंत्री भाजपा जयराम प्रजापति, भाजपा नेता मनोज रावत, हरेंद्र पाल राणा, ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े संबंधित नोडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना नूंह। जिले की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलें में दोषी पाए गए आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी करार दिया। पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना रोजकामेव में 24 दिसंबर 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 23 दिसंबर 2023 की शाम उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पहाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी के साथ मौजूद दो अन्य अज्ञात युवकों ने उसकी मदद की। पीड़िता के शोर मचाने पर एक पड़ोसी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया । मामलें की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं पोक्सो विशेष अदालत, नूंह के न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव टिंजन की अदालत में हुई। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए मंगलवार 15 सितंबर को सजा सुनाई। आदेश के अनुसार दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

नूंह। जिले की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलें में दोषी पाए गए आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी करार दिया।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना रोजकामेव में 24 दिसंबर 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 23 दिसंबर 2023 की शाम उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पहाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी के साथ मौजूद दो अन्य अज्ञात युवकों ने उसकी मदद की। पीड़िता के शोर मचाने पर एक पड़ोसी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया ।
मामलें की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं पोक्सो विशेष अदालत, नूंह के न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव टिंजन की अदालत में हुई। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए मंगलवार 15 सितंबर को सजा सुनाई। आदेश के अनुसार दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • पलवल अलीगढ़ रोड गांधी कॉलोनी में एक तीन साल की मासूम बच्ची की सीवर के मेन हाल में गिर कर मौत। पलवल में सीवरेज की व्यवस्था आज भी चरमराई हुई है। ज्यादातर मैंन हॉल पर ढक्कन नहीं है । वार्ड न 3 के गांधी कॉलोनी की बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई है महज तीन साल की बच्ची जिसको दुनिया के बारे अभी कुछ पता नहीं। उसको क्या पता था कि सीवरेज का ये मेन हाल उसका काल है। ये हेल्थ सर्विस व नगरपरिषद कर्मचारियों की घोर लापरवाही का अंजाम गरीब जनता को मिल रहा है। उसके मां बाप पर क्या गुजर रही होगी। जिसकी मासूम बेटी की जान एक गड्ढे ने ले ली। नगर परिषद के पार्षद डॉ दीप चंद जी का कहना है कि में बार बार जा कर नगरपरिषद में कहता हूं पर अफसर शाही सुन ने को तैयार नहीं है। अब शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे में गरीब परिवार को जा कर सांत्वना दे। और आर्थिक मदद करे। और ऐसे खतरनाक जगह को अपने कर्मचारियों द्वारा चिन्हित कर ढक्कन लगवाने का काम करे। जिससे भविष्य में ऐसी घटना पलवल के अंदर कही न हो।
    2
    पलवल अलीगढ़ रोड गांधी कॉलोनी में एक तीन साल की मासूम बच्ची की सीवर के मेन हाल में गिर कर मौत।
पलवल में सीवरेज की व्यवस्था आज भी चरमराई हुई है। ज्यादातर मैंन हॉल पर ढक्कन नहीं है । वार्ड न 3 के गांधी कॉलोनी की बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई है  महज तीन साल की बच्ची जिसको दुनिया के बारे अभी कुछ पता नहीं। उसको क्या पता था कि सीवरेज का ये मेन हाल उसका काल है। ये हेल्थ सर्विस व  नगरपरिषद कर्मचारियों की घोर लापरवाही का अंजाम गरीब जनता को मिल रहा है। उसके मां बाप पर क्या गुजर रही होगी। जिसकी मासूम बेटी की जान एक गड्ढे ने ले ली। नगर परिषद के पार्षद डॉ दीप चंद जी का कहना है कि में बार बार जा कर नगरपरिषद में कहता हूं पर अफसर शाही सुन ने को तैयार नहीं है। अब शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे में गरीब परिवार को जा कर सांत्वना दे। और आर्थिक मदद करे। और ऐसे खतरनाक जगह को अपने कर्मचारियों द्वारा चिन्हित कर ढक्कन लगवाने का काम करे। जिससे भविष्य में ऐसी घटना पलवल के अंदर कही न हो।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.