Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी नौकरी पाने के लिए कतार में लगी हुई नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर यह बात सामने आते ही इस खबर की चारों तरफ चर्चा होने लगी है और यह तेजी से वायरल हो रही है।
SARAN VOICE
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी नौकरी पाने के लिए कतार में लगी हुई नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर यह बात सामने आते ही इस खबर की चारों तरफ चर्चा होने लगी है और यह तेजी से वायरल हो रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- विभिन्न छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा आहूत बिहार बंद को लेकर सारण जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए वाटर कैनन, टियर गैस और अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों का इंतजाम किया गया है। सड़कों के साथ-साथ प्रशासन सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रख रहा है। भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या गलत जानकारी फैलाने वालों की कड़ी निगरानी की जा रही है और इसी क्रम में तीन लोगों को डिटेन भी किया गया है। सारण के जिलाधिकारी ने आम नागरिकों और प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का अधिकार है, लेकिन किसी भी स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी या गैर-सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, हिंसा या उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी नौकरी पाने के लिए कतार में लगी हुई नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर यह बात सामने आते ही इस खबर की चारों तरफ चर्चा होने लगी है और यह तेजी से वायरल हो रही है।1
- बिहार के इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। इसके तहत रील बनाकर लाखों रुपये का इनाम जीता जा सकता है, जहाँ इन्फ्लुएंसर्स अपनी रिल्स के ज़रिए शानदार पुरस्कार अपने नाम कर सकते हैं।1
- भोजपुर जिले के आरा स्थित बाजार समिति जेट चौक पर आगामी 26 जुलाई को डॉ. दिव्य प्रकाश के द्वारा एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आने वाले लोगों को फिजियोथेरेपी से संबंधित आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक फिजियोथेरेपी और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।1
- भोजपुर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के मद्देनज़र 24 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास तथा आरा रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास में रह रहे छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी सुविधाओं, रहन-सहन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से अपनी बात रखें तथा किसी भी भ्रामक सूचना, अफवाह या बहकावे में आकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल न हों। इसके उपरांत आरा रेलवे स्टेशन एवं रेलवे प्लेटफॉर्म का भी गहन निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित सुरक्षा कर्मियों और पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा में जे.पी. स्मारक के पास आज (24 जुलाई) शाम 3:00 बजे छात्र-नौजवानों द्वारा विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 85 अधिकार मंच के बैनर तले होने वाले इस प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन शिक्षा, नौकरी, रोजगार, आरक्षण और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के खिलाफ किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-नौजवान "न झुकेंगे! न रुकेंगे! अधिकार लेकर रहेंगे!" के नारे के साथ अपना विरोध जताएंगे।1
- शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छपरा नगर निगम ने कंट्रोल रूम की सुविधा शुरू की है। अब नागरिक जलजमाव, भ्रष्टाचार, कूड़े का अंबार, आवास योजना से जुड़ी शिकायतों तथा नगर निगम की अन्य सुविधाओं से संबंधित समस्याओं या सुझावों के लिए सीधे कंट्रोल रूम के नंबरों 7562906907 और 7564906907 पर संपर्क कर सकते हैं। महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने आम लोगों से अपील की है कि नगर निगम से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को दें, ताकि संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, कार्य में पारदर्शिता बढ़ाना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।1
- सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने अपने पूरे दल-बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला।1