logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षक की बेटी जेसिका ने मैट्रिक परीक्षा में 94% अंक लाकर स्कूल में दूसरा स्थान कि हासिल प्रखंड के कैंडीनागर निवासी शिक्षक जितेंद्र राम चंद्रवंशी की पुत्री जेसिका कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। जेसिका ने अपने विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। जेसिका के पिता सदर प्रखंड स्थित पीएम श्री यूपीजी प्लस टू हाई स्कूल, मोक्तमा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जेसिका स्वयं बीके प्लस टू उच्च विद्यालय, कान्हाचट्टी की छात्रा हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। जेसिका ने बताया कि वह आगे चलकर समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं और देश के लिए कुछ बेहतर करना उनका लक्ष्य है। जेसिका की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

17 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
17 hrs ago

शिक्षक की बेटी जेसिका ने मैट्रिक परीक्षा में 94% अंक लाकर स्कूल में दूसरा स्थान कि हासिल प्रखंड के कैंडीनागर निवासी शिक्षक जितेंद्र राम चंद्रवंशी की पुत्री जेसिका कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। जेसिका ने अपने विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। जेसिका के पिता सदर प्रखंड स्थित पीएम श्री यूपीजी प्लस टू हाई स्कूल, मोक्तमा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जेसिका स्वयं बीके प्लस टू उच्च विद्यालय, कान्हाचट्टी की छात्रा हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। जेसिका ने बताया कि वह आगे चलकर समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं और देश के लिए कुछ बेहतर करना उनका लक्ष्य है। जेसिका की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हरियाणा की यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है। एक नवजात बच्ची को सुनसान जगह में ठंड के मौसम में खुली बदन में छोड़ देना इतना जघन्य अपराध है। पास में एक कुत्तिया अपने बच्चों के साथ उस बच्ची को भी संरक्षण दे रही है, इसीलिए यह कहा जा रहा है कि मानवता अभी जिंदा है लेकिन इंसानों में नहीं बल्कि जानवरों में।
    1
    हरियाणा की यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है। एक नवजात बच्ची को सुनसान जगह में ठंड के मौसम में खुली बदन में छोड़ देना इतना जघन्य अपराध है। पास में एक कुत्तिया अपने बच्चों के साथ उस बच्ची को भी संरक्षण दे रही है, इसीलिए यह कहा जा रहा है कि मानवता अभी जिंदा है लेकिन इंसानों में नहीं बल्कि जानवरों में।
    user_देवसुंदर यादव (DS)
    देवसुंदर यादव (DS)
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गया शहर के गांधी मैदान मिर्ज़ा ग़ालिब रोड के पास स्थित जयप्रकाश झरना के पास संध्या बेला एवं रात्रि के समय यहां पर पेड़ों में लगा रंगीन लाइटें एवं झरना (फुहारा) का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। जो लोगों का आकर्षण का केंद्र है। यहां पर संध्या बेला सेल्फी प्वाइंट जैसा फोटो खींचने एवं खिंचवाने के लिए युवक, युवतियों का लगता है भीड़।
    1
    गया शहर के गांधी मैदान मिर्ज़ा ग़ालिब रोड के पास स्थित जयप्रकाश झरना के पास संध्या बेला एवं रात्रि के समय यहां पर पेड़ों में लगा रंगीन लाइटें एवं झरना (फुहारा) का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। जो लोगों का आकर्षण का केंद्र है। यहां पर संध्या बेला सेल्फी प्वाइंट जैसा फोटो खींचने एवं खिंचवाने के लिए युवक, युवतियों का लगता है भीड़।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    4 hrs ago
  • बड़ी खबर आ रही है बोधगया से, जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रिवर साइड रोड पर तेज रफ्तार से आ रही ज्ञान भारती स्कूल की बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और स्कूल बस को छिपा दिया गया। लेकिन करीब 40 दिनों बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस फरार बस को गया से जब्त कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर से स्कूली बसों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस तेज रफ्तार से चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में शोक का माहौल है।
    1
    बड़ी खबर आ रही है बोधगया से, जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि रिवर साइड रोड पर तेज रफ्तार से आ रही ज्ञान भारती स्कूल की बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और स्कूल बस को छिपा दिया गया। लेकिन करीब 40 दिनों बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस फरार बस को गया से जब्त कर लिया है।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर से स्कूली बसों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस तेज रफ्तार से चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में शोक का माहौल है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    12 hrs ago
  • रामपुर थाना कांड संख्या 221/26दिनांक 15/04/2026 इस सम्बन्ध मे रामपुर थाना मे पी सी के माध्यम से विस्तृत जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा दी गई जो इस प्रकार है l
    1
    रामपुर थाना कांड संख्या 221/26दिनांक 15/04/2026
इस सम्बन्ध मे रामपुर थाना मे पी सी के माध्यम से विस्तृत जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा दी गई जो इस प्रकार है l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    12 hrs ago
  • पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के अंतर्गत आने वाले महुआडांड़ वुल्फ सैंक्चुरी और इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) में अवैध औद्योगिक गतिविधियों का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासी बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने जिला वन पदाधिकारी (बफर एरिया) व लातेहार उपायुक्त को पत्र लिखकर बांसकरचा में संचालित 'सरस्वती कंस्ट्रक्शन' नामक अलकतरा (Hot Mix Asphalt) प्लांट को तत्काल बंद कराने की मांग की है। *इको-सेंसिटिव जोन के नियमों की सरेआम अनदेखी* शिकायत के अनुसार, यह पूरा क्षेत्र 'नो माइनिंग जोन' और 'इको-सेंसिटिव जोन' के अंतर्गत आता है। नियमानुसार, ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के प्रदूषण फैलाने वाले स्थायी या अस्थायी उद्योगों की स्थापना पूरी तरह वर्जित है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनीष कुमार सिंह द्वारा संचालित इस प्लांट के पास न तो वन विभाग की अनुमति (Forest Clearance) है, न ही पर्यावरण क्लीयरेंस (EC) और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी (NOC) प्राप्त है। *वन्यजीवों के अस्तित्व और जन-स्वास्थ्य पर प्रहार* यह क्षेत्र दुनिया के दुर्लभ भारतीय ग्रे वुल्फ (Indian Grey Wolf) और बाघों का निवास स्थान है। बलराम प्रसाद ने बताया कि प्लांट से निकलने वाला अत्यधिक काला और जहरीला धुआँ पर्यावरण को दूषित कर रहा है। रिहायशी इलाके के करीब होने के कारण ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य गंभीर बीमारियाँ हो रही हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के धुएँ से वुल्फ प्रजाति और अन्य पक्षियों को भारी क्षति पहुँच रही है। *प्रशासनिक सांठगांठ और भ्रष्टाचार के आरोप* बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने विभाग पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है एक ओर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे व सीओ संतोष कुमार बैठा एक चिन्हित व्यक्ति बलराम प्रसाद के ईंट भट्टा पर कार्रवाई करते हुए सील कर देते है वहीं बाकी 45 ईंट भट्टे एवं अवैध अलकतरा प्लांट पर कोई कार्रवाई नही करते हैं। जबकि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायतें की गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार वर्षों से फल-फूल रहा है। *आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी* ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस अवैध प्लांट को अविलंब जब्त कर बंद नहीं करता है, तो वे उग्र आंदोलन करने के साथ-साथ न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर करने के लिए बाध्य होंगे।
    1
    पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के अंतर्गत आने वाले महुआडांड़ वुल्फ सैंक्चुरी और इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) में अवैध औद्योगिक गतिविधियों का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासी बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने जिला वन पदाधिकारी (बफर एरिया) व लातेहार उपायुक्त को पत्र लिखकर बांसकरचा में संचालित 'सरस्वती कंस्ट्रक्शन' नामक अलकतरा (Hot Mix Asphalt) प्लांट को तत्काल बंद कराने की मांग की है।  
*इको-सेंसिटिव जोन के नियमों की सरेआम अनदेखी*
शिकायत के अनुसार, यह पूरा क्षेत्र 'नो माइनिंग जोन' और 'इको-सेंसिटिव जोन' के अंतर्गत आता है। नियमानुसार, ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के प्रदूषण फैलाने वाले स्थायी या अस्थायी उद्योगों की स्थापना पूरी तरह वर्जित है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनीष कुमार सिंह द्वारा संचालित इस प्लांट के पास न तो वन विभाग की अनुमति (Forest Clearance) है, न ही पर्यावरण क्लीयरेंस (EC) और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी (NOC) प्राप्त है। 
*वन्यजीवों के अस्तित्व और जन-स्वास्थ्य पर प्रहार*
यह क्षेत्र दुनिया के दुर्लभ भारतीय ग्रे वुल्फ (Indian Grey Wolf) और बाघों का निवास स्थान है। बलराम प्रसाद ने बताया कि प्लांट से निकलने वाला अत्यधिक काला और जहरीला धुआँ पर्यावरण को दूषित कर रहा है। रिहायशी इलाके के करीब होने के कारण ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य गंभीर बीमारियाँ हो रही हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के धुएँ से वुल्फ प्रजाति और अन्य पक्षियों को भारी क्षति पहुँच रही है।  
*प्रशासनिक सांठगांठ और भ्रष्टाचार के आरोप*
बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने विभाग पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है एक ओर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे व सीओ संतोष कुमार बैठा एक चिन्हित व्यक्ति बलराम प्रसाद के ईंट भट्टा पर कार्रवाई करते हुए सील कर देते है वहीं बाकी 45 ईंट भट्टे एवं अवैध अलकतरा प्लांट पर कोई कार्रवाई नही करते हैं। जबकि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायतें की गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार वर्षों से फल-फूल रहा है। 
*आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी*
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस अवैध प्लांट को अविलंब जब्त कर बंद नहीं करता है, तो वे उग्र आंदोलन करने के साथ-साथ न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर करने के लिए बाध्य होंगे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Om Singh
    1
    Post by Om Singh
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • प्रतापपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणामों में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, प्रतापपुर की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रिया कुमारी ने 450 अंक (90%) के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि जहान्वी सिन्हा ने 443 अंक (88.60%) के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया है। दिव्या भारती और खुशबू कुमारी ने संयुक्त रूप से 436 अंक (87.20%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री ओम प्रकाश द्विवेदी ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि बेटियों की यह सफलता उनकी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
    1
    प्रतापपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणामों में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, प्रतापपुर की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रिया कुमारी ने 450 अंक (90%) के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि जहान्वी सिन्हा ने 443 अंक (88.60%) के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया है। दिव्या भारती और खुशबू कुमारी ने संयुक्त रूप से 436 अंक (87.20%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री ओम प्रकाश द्विवेदी ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि बेटियों की यह सफलता उनकी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    17 hrs ago
  • wa meri bharti behana
    1
    wa meri bharti behana
    user_Narayan Kumar Singh
    Narayan Kumar Singh
    Farmer चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • मानपुर के स्मार्ट बाजार के सामने लगे डिज़नी लैंड मीना बाजार का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मेले का उद्घाटन माननीय विधायक बीरेंद्र सिंह एवं जदयू जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के मौके पर जदयू नेता कुंडल वर्मा, राकेश पांडे, नीरज राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे। डिज़नी लैंड मीना बाजार में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खेल एवं आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जो आने वाले दिनों में लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।
    1
    मानपुर के स्मार्ट बाजार के सामने लगे डिज़नी लैंड मीना बाजार का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मेले का उद्घाटन माननीय विधायक बीरेंद्र सिंह एवं जदयू जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह के मौके पर जदयू नेता कुंडल वर्मा, राकेश पांडे, नीरज राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे।
डिज़नी लैंड मीना बाजार में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खेल एवं आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जो आने वाले दिनों में लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.