Shuru
Apke Nagar Ki App…
_प्रतापपुर की बेटियों ने जैक बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम: प्रिया कुमारी बनीं स्कूल टॉपर_ प्रतापपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणामों में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, प्रतापपुर की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रिया कुमारी ने 450 अंक (90%) के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि जहान्वी सिन्हा ने 443 अंक (88.60%) के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया है। दिव्या भारती और खुशबू कुमारी ने संयुक्त रूप से 436 अंक (87.20%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री ओम प्रकाश द्विवेदी ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि बेटियों की यह सफलता उनकी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
Headline jharkhand

More news from Chatra and nearby areas
- जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर आए सभी आवेदनों का गहन अवलोकन किया और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क स्थापित कर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उपायुक्त ने चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत ढंगरटोली की निवासी कलावती देवी को राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। इस दौरान भूमि विवाद, पेयजल, अबुआ आवास योजना, मईया सम्मान योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।1
- 𝗟𝗜𝗞𝗘 ❤️ 𝗦𝗛𝗔𝗘𝗥 ♻️ 𝗖𝗢𝗠𝗘𝗡𝗧 💬 . . . ,, #Thanksgiving #Holidaycheer #Newyearnewme #summervibes #winterwonderland …travelphotographytrendingreels Instagramtreveltheorlthrowbackthursday mathias_santourianinstagoodtravel131 typographyinteriorddesingtravelphotography trendingreelsinstagramtraveltheworld throwbackthursdaymathias_santourianinstagood travel typographyinteriordesing . . . .1
- Post by कुमारवाणी1
- Post by Shankar3
- भीषण सड़क हादसा दो गाड़ियों के टक्कर में आधा दर्जन घायल - छतरपुर1
- नविचक बाजार के पास तलाव में एक बच्चा धुवां और पता नहीं चल रहा है गांव के लोग बोल रहा है कि सुबह के समय में 5 बच्चे तलाव में स्नान करने गिरा था,🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲 उसमें एक बच्चा धुवां रह गया 25/4/2026🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲3
- रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में घरेलू विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां मां की शिकायत पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दौलती देवी ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पुत्र अरुण दास और जितेंद्र दास अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करते हैं। शुक्रवार को भी दोनों ने नशे की हालत में अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में परिवार के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें औरंगाबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।1
- प्रखंड के कैंडीनागर निवासी शिक्षक जितेंद्र राम चंद्रवंशी की पुत्री जेसिका कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। जेसिका ने अपने विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। जेसिका के पिता सदर प्रखंड स्थित पीएम श्री यूपीजी प्लस टू हाई स्कूल, मोक्तमा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जेसिका स्वयं बीके प्लस टू उच्च विद्यालय, कान्हाचट्टी की छात्रा हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। जेसिका ने बताया कि वह आगे चलकर समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं और देश के लिए कुछ बेहतर करना उनका लक्ष्य है। जेसिका की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1