*_जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु दिए निर्देश_* जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर आए सभी आवेदनों का गहन अवलोकन किया और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क स्थापित कर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उपायुक्त ने चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत ढंगरटोली की निवासी कलावती देवी को राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। इस दौरान भूमि विवाद, पेयजल, अबुआ आवास योजना, मईया सम्मान योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
*_जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु दिए निर्देश_* जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर आए सभी आवेदनों का गहन अवलोकन किया और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क स्थापित कर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उपायुक्त ने चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत ढंगरटोली की निवासी कलावती देवी को राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। इस दौरान भूमि विवाद, पेयजल, अबुआ आवास योजना, मईया सम्मान योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
- जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर आए सभी आवेदनों का गहन अवलोकन किया और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क स्थापित कर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उपायुक्त ने चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत ढंगरटोली की निवासी कलावती देवी को राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। इस दौरान भूमि विवाद, पेयजल, अबुआ आवास योजना, मईया सम्मान योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।1
- 𝗟𝗜𝗞𝗘 ❤️ 𝗦𝗛𝗔𝗘𝗥 ♻️ 𝗖𝗢𝗠𝗘𝗡𝗧 💬 . . . ,, #Thanksgiving #Holidaycheer #Newyearnewme #summervibes #winterwonderland …travelphotographytrendingreels Instagramtreveltheorlthrowbackthursday mathias_santourianinstagoodtravel131 typographyinteriorddesingtravelphotography trendingreelsinstagramtraveltheworld throwbackthursdaymathias_santourianinstagood travel typographyinteriordesing . . . .1
- Post by कुमारवाणी1
- Post by Shankar3
- भीषण सड़क हादसा दो गाड़ियों के टक्कर में आधा दर्जन घायल - छतरपुर1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में घरेलू विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां मां की शिकायत पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दौलती देवी ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पुत्र अरुण दास और जितेंद्र दास अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करते हैं। शुक्रवार को भी दोनों ने नशे की हालत में अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में परिवार के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें औरंगाबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।1
- गारु प्रखंड मुख्यालय में लंबे समय से बंद पड़ा मुख्यमंत्री दाल भात योजना की दुकान विगत दो दिनों से लगातार खोली जा रही है उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार ने दिया। लातेहार जिला अंतर्गत सुदूरवर्ती एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गारु प्रखंड मुख्यालय में विगत कई महीनो से झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री दाल भात योजना की दुकान बंद पड़ी हुई थी । जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने बंद पड़ी दुकान का फोटो साझा करते हुए उप विकास आयुक्त लातेहार सैयद रियाज अहमद को सोशल अकाउंट के माध्यम से शिकायत किया था। मामले पर संज्ञान लेते हुए श्री अहमद ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अभिलंब यह निर्देश दिया था कि मामले की जांच करते हुए अभिलंब दुकान खुलवाने का प्रयास किया जाए , साथ ही जितने दिन दुकान बंद रही और पूर्व में खोली गई सारा का अद्यतन रिपोर्ट बनाकर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया था । वही मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दाल भात योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इस बात में कोई दो राय नहीं है , इस योजना के तहत अमीर गरीब कोई भी व्यक्ति मात्र ₹5 अदा कर दाल भात योजना का लाभ पा सकता है वही बताया कि कुछ दिन दुकान बंद रही इसके लिए मुझे खेद है । वही बताया कि दुकान संचालक के द्वारा मांग की गई थी सुरक्षित स्थान दुकान खोलने के लिए दिया जाए , इस बात को ध्यान में रखते हुए धांगर टोला पंचायत भवन स्थित संचालक को स्थान आवंटित कर दिया गया है । वही गारू प्रखंड वासियों से अपील किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति गारु प्रखंड मुख्यालय किसी भी कार्य से आते हैं और उन्हें भूख लगने पर यदि यह महसूस होता है कि उनके पास रुपए का अभाव है तो वे मात्र ₹5 अदाकर धांगर टोला पंचायत भवन स्थित मुख्यमंत्री दाल भारत योजना का लाभ पा सकते हैं। साथी लोगों से यह भी अपील किया है कि यदि योजना का लाभ पाने में कोई परेशानी या दिक्कत होती है तो प्रखंड कार्यालय में शिकायत स्वयं मुझे करें।1
- प्रखंड के कैंडीनागर निवासी शिक्षक जितेंद्र राम चंद्रवंशी की पुत्री जेसिका कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। जेसिका ने अपने विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। जेसिका के पिता सदर प्रखंड स्थित पीएम श्री यूपीजी प्लस टू हाई स्कूल, मोक्तमा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जेसिका स्वयं बीके प्लस टू उच्च विद्यालय, कान्हाचट्टी की छात्रा हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। जेसिका ने बताया कि वह आगे चलकर समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं और देश के लिए कुछ बेहतर करना उनका लक्ष्य है। जेसिका की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1