रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में दो शराबी पुत्रों को मां ने भेजवाया जेल रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में घरेलू विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां मां की शिकायत पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दौलती देवी ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पुत्र अरुण दास और जितेंद्र दास अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करते हैं। शुक्रवार को भी दोनों ने नशे की हालत में अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में परिवार के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें औरंगाबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में दो शराबी पुत्रों को मां ने भेजवाया जेल रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में घरेलू विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां मां की शिकायत पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दौलती देवी ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पुत्र अरुण दास और जितेंद्र दास अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करते हैं। शुक्रवार को भी दोनों ने नशे की हालत में अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में परिवार के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें औरंगाबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
- Post by Ashutosh kumar1
- गया शहर के गांधी मैदान मिर्ज़ा ग़ालिब रोड के पास स्थित जयप्रकाश झरना के पास संध्या बेला एवं रात्रि के समय यहां पर पेड़ों में लगा रंगीन लाइटें एवं झरना (फुहारा) का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। जो लोगों का आकर्षण का केंद्र है। यहां पर संध्या बेला सेल्फी प्वाइंट जैसा फोटो खींचने एवं खिंचवाने के लिए युवक, युवतियों का लगता है भीड़।1
- रामपुर थाना कांड संख्या 221/26दिनांक 15/04/2026 इस सम्बन्ध मे रामपुर थाना मे पी सी के माध्यम से विस्तृत जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा दी गई जो इस प्रकार है l1
- Post by जन सेवक1
- औरंगाबाद जिला के ओबरा प्रखंड अंतर्गत मलवा पंचायत के लसड़ा गांव की एक साधारण सी सुबह अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गई। नागेन्द्र पासवान के घर में अचानक आग लग गई! और देखते ही देखते वह भीषण रूप लेती चली गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आंखों के सामने मेहनत की कमाई से बनाया गया उनका आशियाना जलकर राख हो गया। घर का एक-एक सामान, रोजमर्रा की ज़रूरत की चीजें, सब कुछ पल भर में खत्म हो गया। इस दर्दनाक हादसे में उनकी एक गाय भी जलकर मर गई, जो उनके परिवार के लिए सहारा थी। उस मूक पशु की मौत ने इस दुख को और भी गहरा कर दिया। नागेन्द्र जो रोज़ मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे, अब खुद को पूरी तरह असहाय महसूस कर रहे थे। उनके चेहरे पर बेबसी साफ झलक रही थी, और आंखों में सिर्फ एक सवाल था—अब आगे क्या होगा! लेकिन इस कठिन समय में इंसानियत ने फिर से अपना हाथ बढ़ाया। घटना की सूचना मिलते ही माननीय ओबरा विधायक प्रकाश चन्द्रा के ने तुरंत अपनी टीम को वहां भेजा। टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराई और उन्हें यह भरोसा दिलाया कि वे इस मुश्किल घड़ी में अकेले नहीं हैं। इस दौरान दीपक राज सचिन यादव, अभिषेक तिवारी, छोटू यादव और सुशील यादव भी उपस्थित रहे!और परिवार को ढांढस बंधाया। यह घटना भले ही एक परिवार के लिए गहरा घाव बनकर आई हो, लेकिन साथ ही यह भी दिखा गई कि जब हालात सबसे कठिन होते हैं, तब इंसानियत ही सबसे बड़ा सहारा बनती है।1
- Assembly of God School of Education, Sakri के विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमन कुमार (97.6%) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अमन कुमार की इस उपलब्धि ने विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इसके अतिरिक्त नारायण कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, पुष्कर कुमार आर्यन, हर्षित राज, सुजल आनंद और भारत कुमार को भी उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए सम्मानित किया गया। छात्राओं में आस्था कुमारी, निशु कुमारी, शिवानी कुमारी और रिया कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही अंकित कुमार और आयुष रंजन को भी उनके सराहनीय प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो प्रदान किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को शॉल देकर सम्मानित किया गया, ताकि उनके सहयोग और मार्गदर्शन को भी मान्यता दी जा सके। कार्यक्रम में निदेशक अशोक कुमार द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के पिछले 15 वर्षों के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने आईआईटी, नीट सहित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। कई छात्र आगे चलकर इंजीनियर, डॉक्टर, वकील और न्यायाधीश जैसे प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय का भी नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह परंपरा आज भी जारी है और वर्तमान छात्र भी उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। मैनेजर मैडम रंजना कुमारी ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने और नए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा, लगन, अनुशासन और ईमानदारी के कारण ही छात्र इस प्रकार की सफलता प्राप्त कर सके हैं। प्राचार्य ने यह भी कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बनाने की सलाह दी। समारोह का वातावरण उत्साह और गर्व से भरा हुआ था। अंत में सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- बड़ी खबर आ रही है बोधगया से, जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रिवर साइड रोड पर तेज रफ्तार से आ रही ज्ञान भारती स्कूल की बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और स्कूल बस को छिपा दिया गया। लेकिन करीब 40 दिनों बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस फरार बस को गया से जब्त कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर से स्कूली बसों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस तेज रफ्तार से चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में शोक का माहौल है।1
- *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश* गया, 24 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 100 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।1
- रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने बीसीओ जनार्दन कुमार को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बीसीओ के सासाराम के तकिया स्थित घर की भी निगरानी की टीम ने तलाशी ली। निगरानी डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि पैक्स गोदाम के सत्यापन के बाद रिपोर्ट देने के एवज में बीसीओ द्वारा पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से 10 हजार की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैप की कार्रवाई की गई, जिसमें जनार्दन कुमार को रिश्वत की राशि लेते हुए राजपुर से पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने सासाराम के तकिया मोहल्ला स्थित उनके आवास पर भी तलाशी ली गई। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।4