logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला पदाधिकारी ने जनता दरवार मे सुनी आमजनों की समस्याएं l *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश* गया, 24 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 100 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।

22 hrs ago
user_त्रिलोकी नाथ
त्रिलोकी नाथ
गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
22 hrs ago

जिला पदाधिकारी ने जनता दरवार मे सुनी आमजनों की समस्याएं l *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश* गया, 24 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 100 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।

  • user_Bipin Kumar
    Bipin Kumar
    बांके बाजार, गया, बिहार
    🙏
    17 hrs ago
  • user_Sahodar Mandal
    Sahodar Mandal
    बाराचट्टी, गया, बिहार
    🤝
    20 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Ashutosh kumar
    1
    Post by Ashutosh kumar
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • गया शहर के गांधी मैदान मिर्ज़ा ग़ालिब रोड के पास स्थित जयप्रकाश झरना के पास संध्या बेला एवं रात्रि के समय यहां पर पेड़ों में लगा रंगीन लाइटें एवं झरना (फुहारा) का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। जो लोगों का आकर्षण का केंद्र है। यहां पर संध्या बेला सेल्फी प्वाइंट जैसा फोटो खींचने एवं खिंचवाने के लिए युवक, युवतियों का लगता है भीड़।
    1
    गया शहर के गांधी मैदान मिर्ज़ा ग़ालिब रोड के पास स्थित जयप्रकाश झरना के पास संध्या बेला एवं रात्रि के समय यहां पर पेड़ों में लगा रंगीन लाइटें एवं झरना (फुहारा) का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। जो लोगों का आकर्षण का केंद्र है। यहां पर संध्या बेला सेल्फी प्वाइंट जैसा फोटो खींचने एवं खिंचवाने के लिए युवक, युवतियों का लगता है भीड़।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    7 hrs ago
  • रामपुर थाना कांड संख्या 221/26दिनांक 15/04/2026 इस सम्बन्ध मे रामपुर थाना मे पी सी के माध्यम से विस्तृत जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा दी गई जो इस प्रकार है l
    1
    रामपुर थाना कांड संख्या 221/26दिनांक 15/04/2026
इस सम्बन्ध मे रामपुर थाना मे पी सी के माध्यम से विस्तृत जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा दी गई जो इस प्रकार है l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    16 hrs ago
  • नविचक बाजार के पास तलाव में एक बच्चा धुवां और पता नहीं चल रहा है गांव के लोग बोल रहा है कि सुबह के समय में 5 बच्चे तलाव में स्नान करने गिरा था,🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲 उसमें एक बच्चा धुवां रह गया 25/4/2026🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲
    3
    नविचक बाजार के पास तलाव  में एक बच्चा धुवां और पता नहीं चल रहा है गांव के लोग बोल रहा है कि सुबह के समय में 5 बच्चे तलाव  में स्नान करने गिरा था,🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲 उसमें एक बच्चा धुवां रह गया 25/4/2026🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲
    user_Sandeep shadekhap se
    Sandeep shadekhap se
    Actor बोधगया, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Halendar kumar
    4
    Post by Halendar kumar
    user_Halendar kumar
    Halendar kumar
    Video Creator Goh, Patna•
    3 hrs ago
  • रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में घरेलू विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां मां की शिकायत पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दौलती देवी ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पुत्र अरुण दास और जितेंद्र दास अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करते हैं। शुक्रवार को भी दोनों ने नशे की हालत में अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में परिवार के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें औरंगाबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    1
    रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में घरेलू विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां मां की शिकायत पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दौलती देवी ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पुत्र अरुण दास और जितेंद्र दास अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करते हैं। शुक्रवार को भी दोनों ने नशे की हालत में अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।
रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में परिवार के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें औरंगाबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्रखंड के बैजलपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में पंचायती राज दिवस के अवसर पर उपहारा पंचायत के मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 90 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथी पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी व उपहारा मुखिया चंद्रभूषण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र व ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बीपीआरो प्रियंका कुमारी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पंचायती राज व्यवस्था के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं मुखिया चंद्रभूषण कुमार ने पंचायत विकास का संकल्प लिया। वहीं छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत से कभी जी न चुराएं, आप लोग हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। इस मौके पर शिक्षक महेश कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार, हैप्पी शर्मा, वार्ड सदस्य मंटू शर्मा, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, बजरंगी सिंह, दीपक कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    1
    गोह(औरंगाबाद) शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्रखंड के बैजलपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में पंचायती राज दिवस के अवसर पर उपहारा पंचायत के मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 90 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथी पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी व उपहारा मुखिया चंद्रभूषण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र व ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बीपीआरो प्रियंका कुमारी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पंचायती राज व्यवस्था के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं मुखिया चंद्रभूषण कुमार ने पंचायत विकास का संकल्प लिया। वहीं छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत से कभी जी न चुराएं, आप लोग हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहेंगे तो सफलता कदम चूमेगी।  इस मौके पर शिक्षक महेश कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार, हैप्पी शर्मा, वार्ड सदस्य मंटू शर्मा, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, बजरंगी सिंह, दीपक कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • बड़ी खबर आ रही है बोधगया से, जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रिवर साइड रोड पर तेज रफ्तार से आ रही ज्ञान भारती स्कूल की बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और स्कूल बस को छिपा दिया गया। लेकिन करीब 40 दिनों बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस फरार बस को गया से जब्त कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर से स्कूली बसों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस तेज रफ्तार से चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में शोक का माहौल है।
    1
    बड़ी खबर आ रही है बोधगया से, जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि रिवर साइड रोड पर तेज रफ्तार से आ रही ज्ञान भारती स्कूल की बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और स्कूल बस को छिपा दिया गया। लेकिन करीब 40 दिनों बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस फरार बस को गया से जब्त कर लिया है।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर से स्कूली बसों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस तेज रफ्तार से चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में शोक का माहौल है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.