logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैजलपुर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित गोह(औरंगाबाद) शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्रखंड के बैजलपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में पंचायती राज दिवस के अवसर पर उपहारा पंचायत के मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 90 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथी पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी व उपहारा मुखिया चंद्रभूषण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र व ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बीपीआरो प्रियंका कुमारी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पंचायती राज व्यवस्था के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं मुखिया चंद्रभूषण कुमार ने पंचायत विकास का संकल्प लिया। वहीं छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत से कभी जी न चुराएं, आप लोग हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। इस मौके पर शिक्षक महेश कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार, हैप्पी शर्मा, वार्ड सदस्य मंटू शर्मा, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, बजरंगी सिंह, दीपक कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_Sukhendra kumar
Sukhendra kumar
पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
15 hrs ago

बैजलपुर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित गोह(औरंगाबाद) शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्रखंड के बैजलपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में पंचायती राज दिवस के अवसर पर उपहारा पंचायत के मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 90 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथी पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी व उपहारा मुखिया चंद्रभूषण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र व ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बीपीआरो प्रियंका कुमारी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पंचायती राज व्यवस्था के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं मुखिया चंद्रभूषण कुमार ने पंचायत विकास का संकल्प लिया। वहीं छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत से कभी जी न चुराएं, आप लोग हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। इस मौके पर शिक्षक महेश कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार, हैप्पी शर्मा, वार्ड सदस्य मंटू शर्मा, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, बजरंगी सिंह, दीपक कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by कुमारवाणी
    1
    Post by कुमारवाणी
    user_कुमारवाणी
    कुमारवाणी
    Local News Reporter औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Shankar
    3
    Post by Shankar
    user_Shankar
    Shankar
    औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
  • नविचक बाजार के पास तलाव में एक बच्चा धुवां और पता नहीं चल रहा है गांव के लोग बोल रहा है कि सुबह के समय में 5 बच्चे तलाव में स्नान करने गिरा था,🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲 उसमें एक बच्चा धुवां रह गया 25/4/2026🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲
    3
    नविचक बाजार के पास तलाव  में एक बच्चा धुवां और पता नहीं चल रहा है गांव के लोग बोल रहा है कि सुबह के समय में 5 बच्चे तलाव  में स्नान करने गिरा था,🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲 उसमें एक बच्चा धुवां रह गया 25/4/2026🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲
    user_Sandeep shadekhap se
    Sandeep shadekhap se
    Actor बोधगया, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Ashutosh kumar
    1
    Post by Ashutosh kumar
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • गया शहर के गांधी मैदान मिर्ज़ा ग़ालिब रोड के पास स्थित जयप्रकाश झरना के पास संध्या बेला एवं रात्रि के समय यहां पर पेड़ों में लगा रंगीन लाइटें एवं झरना (फुहारा) का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। जो लोगों का आकर्षण का केंद्र है। यहां पर संध्या बेला सेल्फी प्वाइंट जैसा फोटो खींचने एवं खिंचवाने के लिए युवक, युवतियों का लगता है भीड़।
    1
    गया शहर के गांधी मैदान मिर्ज़ा ग़ालिब रोड के पास स्थित जयप्रकाश झरना के पास संध्या बेला एवं रात्रि के समय यहां पर पेड़ों में लगा रंगीन लाइटें एवं झरना (फुहारा) का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। जो लोगों का आकर्षण का केंद्र है। यहां पर संध्या बेला सेल्फी प्वाइंट जैसा फोटो खींचने एवं खिंचवाने के लिए युवक, युवतियों का लगता है भीड़।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    7 hrs ago
  • रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने बीसीओ जनार्दन कुमार को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बीसीओ के सासाराम के तकिया स्थित घर की भी निगरानी की टीम ने तलाशी ली। निगरानी डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि पैक्स गोदाम के सत्यापन के बाद रिपोर्ट देने के एवज में बीसीओ द्वारा पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से 10 हजार की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैप की कार्रवाई की गई, जिसमें जनार्दन कुमार को रिश्वत की राशि लेते हुए राजपुर से पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने सासाराम के तकिया मोहल्ला स्थित उनके आवास पर भी तलाशी ली गई। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
    4
    रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने बीसीओ जनार्दन कुमार को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बीसीओ के सासाराम के तकिया स्थित घर की भी निगरानी की टीम ने तलाशी ली। 
निगरानी डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि पैक्स गोदाम के सत्यापन के बाद रिपोर्ट देने के एवज में बीसीओ द्वारा पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से 10 हजार की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए।
इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैप की कार्रवाई की गई, जिसमें जनार्दन कुमार को रिश्वत की राशि लेते हुए राजपुर से पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने सासाराम के तकिया मोहल्ला स्थित उनके आवास पर भी तलाशी ली गई। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
    user_BIHAR TV  LIVE
    BIHAR TV LIVE
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    17 hrs ago
  • *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश* गया, 24 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 100 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
    1
    *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण*
*जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश*
गया, 24 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 100 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। 
इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    22 hrs ago
  • बड़ी खबर आ रही है बोधगया से, जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रिवर साइड रोड पर तेज रफ्तार से आ रही ज्ञान भारती स्कूल की बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और स्कूल बस को छिपा दिया गया। लेकिन करीब 40 दिनों बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस फरार बस को गया से जब्त कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर से स्कूली बसों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस तेज रफ्तार से चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में शोक का माहौल है।
    1
    बड़ी खबर आ रही है बोधगया से, जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि रिवर साइड रोड पर तेज रफ्तार से आ रही ज्ञान भारती स्कूल की बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और स्कूल बस को छिपा दिया गया। लेकिन करीब 40 दिनों बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस फरार बस को गया से जब्त कर लिया है।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर से स्कूली बसों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस तेज रफ्तार से चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में शोक का माहौल है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    15 hrs ago
  • जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलू बीघा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब लापता युवक अरुण कुमार का शव बधार के पास बरामद हुआ। युवक कुछ दिन पहले घर से अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने साक्ष्य एकत्र किए और मामले की गहन जांच की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलू बीघा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब लापता युवक अरुण कुमार का शव बधार के पास बरामद हुआ। युवक कुछ दिन पहले घर से अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने साक्ष्य एकत्र किए और मामले की गहन जांच की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.