Shuru
Apke Nagar Ki App…
भास्कर घाट में सात दिवसीय सूर्यनारायण महायज्ञ का भव्य समापन ✨
Ashutosh kumar
भास्कर घाट में सात दिवसीय सूर्यनारायण महायज्ञ का भव्य समापन ✨
More news from बिहार and nearby areas
- *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश* गया, 24 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 100 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।1
- Post by Halendar kumar4
- गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ पर सड़क किनारे ऑटो खड़े रहने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बड़े वाहनों को पार करने और मुड़ने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ऑटो करीब 20 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा, जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई। काफी समझाने के बाद ऑटो चालक ने वाहन हटाना शुरू किया। इस तरह की लापरवाही आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। प्रशासन से अनुरोध है कि ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं।1
- Post by The current scenario1
- गोह(औरंगाबाद) शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्रखंड के बैजलपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में पंचायती राज दिवस के अवसर पर उपहारा पंचायत के मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 90 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथी पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी व उपहारा मुखिया चंद्रभूषण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र व ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बीपीआरो प्रियंका कुमारी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पंचायती राज व्यवस्था के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं मुखिया चंद्रभूषण कुमार ने पंचायत विकास का संकल्प लिया। वहीं छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत से कभी जी न चुराएं, आप लोग हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। इस मौके पर शिक्षक महेश कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार, हैप्पी शर्मा, वार्ड सदस्य मंटू शर्मा, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, बजरंगी सिंह, दीपक कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।1
- शादी का रसम बहुत अलग है1
- मानपुर के स्मार्ट बाजार के सामने लगे डिज़नी लैंड मीना बाजार का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मेले का उद्घाटन माननीय विधायक बीरेंद्र सिंह एवं जदयू जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के मौके पर जदयू नेता कुंडल वर्मा, राकेश पांडे, नीरज राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे। डिज़नी लैंड मीना बाजार में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खेल एवं आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जो आने वाले दिनों में लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।1
- जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलू बीघा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब लापता युवक अरुण कुमार का शव बधार के पास बरामद हुआ। युवक कुछ दिन पहले घर से अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने साक्ष्य एकत्र किए और मामले की गहन जांच की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- हिसुआ गया रोड स्थित सोनू रेडियम एंड स्टीकर अब आपके शहर हिसुआ में एक भरोसेमंद होलसेल दुकान के रूप में उभरकर सामने आया है। अब आपको वाहन सजावट या उससे जुड़े सामान के लिए पटना या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां एक ही जगह पर सभी जरूरी और आधुनिक सामान किफायती दरों पर उपलब्ध है। इस दुकान में ट्रैक्टर के लिए सीट कवर, हैंडल कवर, पर्दा, लरी, लटकन, नारा फूदना जैसे आकर्षक सजावटी सामान मिलते हैं। वहीं मोटरसाइकिल के लिए भी उच्च गुणवत्ता वाले सीट कवर, बरसाती और अन्य एक्सेसरीज़ उपलब्ध हैं। टोटो (ई-रिक्शा) के लिए भी सीट कवर और जरूरी सामान आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा गाड़ियों के लिए मैट, एक से बढ़कर एक एलईडी लाइट, लकड़ी और लोहे के डिजाइनर फूल, दरी और सजावट के अन्य कई आइटम यहां उपलब्ध हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और क्वालिटी के हेलमेट भी इस दुकान पर उचित कीमत पर मिलते हैं। खास बात यह है कि यहां सभी सामान पटना और दिल्ली के होलसेल रेट के बराबर या उससे कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्राहकों को काफी फायदा मिल रहा है। दुकान तक पहुंचना भी बेहद आसान है। यह हिसुआ गया रोड पावर हाउस के पास स्थित है, जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी या ऑर्डर के लिए आप मोबाइल नंबर 6206141481 या 9905429629 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि आप अपने वाहन को स्टाइलिश और सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो एक बार जरूर सोनू रेडियम एंड स्टीकर दुकान पर जाएं और बेहतरीन सामान का लाभ उठाएं।1