Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहपुर थाना क्षेत्र गोपीमाेड़ में जाम का समस्या आये दिन देखने को मिलता है। गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ पर सड़क किनारे ऑटो खड़े रहने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बड़े वाहनों को पार करने और मुड़ने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ऑटो करीब 20 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा, जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई। काफी समझाने के बाद ऑटो चालक ने वाहन हटाना शुरू किया। इस तरह की लापरवाही आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। प्रशासन से अनुरोध है कि ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं।
News Of Nawada
फतेहपुर थाना क्षेत्र गोपीमाेड़ में जाम का समस्या आये दिन देखने को मिलता है। गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ पर सड़क किनारे ऑटो खड़े रहने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बड़े वाहनों को पार करने और मुड़ने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ऑटो करीब 20 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा, जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई। काफी समझाने के बाद ऑटो चालक ने वाहन हटाना शुरू किया। इस तरह की लापरवाही आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। प्रशासन से अनुरोध है कि ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं।
More news from बिहार and nearby areas
- गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ पर सड़क किनारे ऑटो खड़े रहने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बड़े वाहनों को पार करने और मुड़ने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ऑटो करीब 20 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा, जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई। काफी समझाने के बाद ऑटो चालक ने वाहन हटाना शुरू किया। इस तरह की लापरवाही आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। प्रशासन से अनुरोध है कि ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं।1
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन लगभग एक सप्ताह से रजौली में गैस उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही है। निशा भारत गैस एजेंसी के द्वारा लगभग एक सप्ताह से लोगों को आश्वासन दिया जा रहा है कि गैस सिलेंडर आज आएगा, कल आएगा। जिसके कारण निशा भारत गैस एजेंसी के दर्जनों उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सिमरकोल-भुसड़ी गैस गोदाम आए डुमरकोल से सजीव कुमार दास, ढाब से दिलीप पंडित, छतनी से रोहित कुमार, पलाकी से सुनीता देवी, धमनी से कल्लू कुमार, धामोचक से रीना कुमारी, करबला नगर से मुसर्रत खातून, शाहनवाज अंसारी, मंझला से बिंदु यादव, महसई से बबलू कुमार, फतेहपुर से जितेंद्र कुमार समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से प्रतिदिन सुबह-सुबह 5 बजे आते हैं और 12 बजे दिन तक प्रतिदिन कड़ी धूप में लाइन में खड़े रहते हैं। लेकिन गैस नहीं मिल रही है और थक हारकर बिना गैस लिए वापस घर चले जाते हैं। गैस उपभोक्ताओं का कहना है की गैस एजेंसी के लोगों के द्वारा उपभोक्ताओं को सिर्फ झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। उनके द्वारा एक सप्ताह से कहा जा रहा है कि गैस आज आएगा, कल आएगा तो गैस देंगे लेकिन एक सप्ताह से गैस लेने के लिए प्रतिदिन दूर-दूर से सफर करके सुबह-सुबह आते हैं और बिना गैस लिए निराश होकर वापस घर लौट जाते हैं। लेकिन हमलोगों को गैस नहीं मिलती है। कई लोगों ने कहा कि 50 से ज्यादा लोगों का गैस सिलेंडर भी एजेंसी के द्वारा ले लिया गया है। एजेंसी के द्वारा कहा गया है कि गैस आने पर उन्हें गैस दे दिया जाएगा लेकिन चार से पांच दिन हो गए हैं। अभी तक गैस नहीं आया है और हमलोगों को गैस नहीं मिला है। जिसके कारण हमलोगों को घर में खाना बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्या कहते हैं निशा भारत गैस एजेंसी के मैनेजर इस संदर्भ में निशा भारत गैस एजेंसी के मैनेजर अजीत कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि भारत गैस बोकारो से आती है। बोकारो से जब भी बात की जाती है तो वहां के लोग आजकल में आने की बात कहते हैं। लेकिन इधर चार-पांच दिन से गैस नहीं आई है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को रजौली गैस वाहन आएगी। शनिवार को लोगों को गैस दिया जाएगा। अब देखना यह है कि गैस उपभोक्ताओं की समस्या कब तक खत्म होती है और उन्हें कब तक गैस मिलती है।2
- badka puja ho raha hai bekobar me ham sab pardes se a gaya hu1
- हिसुआ गया रोड स्थित सोनू रेडियम एंड स्टीकर अब आपके शहर हिसुआ में एक भरोसेमंद होलसेल दुकान के रूप में उभरकर सामने आया है। अब आपको वाहन सजावट या उससे जुड़े सामान के लिए पटना या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां एक ही जगह पर सभी जरूरी और आधुनिक सामान किफायती दरों पर उपलब्ध है। इस दुकान में ट्रैक्टर के लिए सीट कवर, हैंडल कवर, पर्दा, लरी, लटकन, नारा फूदना जैसे आकर्षक सजावटी सामान मिलते हैं। वहीं मोटरसाइकिल के लिए भी उच्च गुणवत्ता वाले सीट कवर, बरसाती और अन्य एक्सेसरीज़ उपलब्ध हैं। टोटो (ई-रिक्शा) के लिए भी सीट कवर और जरूरी सामान आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा गाड़ियों के लिए मैट, एक से बढ़कर एक एलईडी लाइट, लकड़ी और लोहे के डिजाइनर फूल, दरी और सजावट के अन्य कई आइटम यहां उपलब्ध हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और क्वालिटी के हेलमेट भी इस दुकान पर उचित कीमत पर मिलते हैं। खास बात यह है कि यहां सभी सामान पटना और दिल्ली के होलसेल रेट के बराबर या उससे कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्राहकों को काफी फायदा मिल रहा है। दुकान तक पहुंचना भी बेहद आसान है। यह हिसुआ गया रोड पावर हाउस के पास स्थित है, जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी या ऑर्डर के लिए आप मोबाइल नंबर 6206141481 या 9905429629 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि आप अपने वाहन को स्टाइलिश और सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो एक बार जरूर सोनू रेडियम एंड स्टीकर दुकान पर जाएं और बेहतरीन सामान का लाभ उठाएं।1
- केटीपीएस रेलवे ट्रैक के आसपास भीषण आग, फायरबिग्रेड और सीआईएसएफ की टीम मौके पर आग को बुझाने में जुटी।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- शुक्रवार की शाम... कोडरमा स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर चार। सियालदह-जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में सवार 24 साल की मुस्कान बच्चों के लिए सामान लेने उतरीं, लेकिन लौटते वक्त ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। बच्चों को अकेला देख मुस्कान घबरा गईं और चलती ट्रेन को पकड़ने की जद्दोजहद में उनकी जान चली गई।1
- कर्मा पछिमी गली के निवासियों का कहना है कि शराब की बिक्री के कारण इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।1