बबीना में कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ, कल होगा हवन और विशाल भंडारा बबीना। नगर के प्राचीन गणेश मंदिर में श्री श्री 1008 श्री घाटा मेंहदीपुर बालाजी महाराज एवं राज्य राजेश्वरी माँ कैला देवी के पावन सानिध्य में मंगलवार को भव्य हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत आज कलश यात्रा एवं अभिषेक के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए चल रही थीं, वहीं युवा श्रद्धालु ध्वज लेकर आगे-आगे चल रहे थे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस दौरान श्री रामचरित मानस पाठ का भी शुभारंभ किया गया। मैन रोड पर यात्रा का भव्य स्वागत सहयोग विकास सेवा संस्था के अध्यक्ष गोविंद यादव द्वारा किया गया। आयोजकों के अनुसार, मंगलवार को हवन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आर्केस्ट्रा के माध्यम से भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे। इस धार्मिक आयोजन का संचालन श्री बालाजी सेवा मंडल एवं समस्त नगरवासी बबीना के सहयोग से किया जा रहा है।
बबीना में कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ, कल होगा हवन और विशाल भंडारा बबीना। नगर के प्राचीन गणेश मंदिर में श्री श्री 1008 श्री घाटा मेंहदीपुर बालाजी महाराज एवं राज्य राजेश्वरी माँ कैला देवी के पावन सानिध्य में मंगलवार को भव्य हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन
किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत आज कलश यात्रा एवं अभिषेक के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए चल रही थीं,
वहीं युवा श्रद्धालु ध्वज लेकर आगे-आगे चल रहे थे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस दौरान श्री रामचरित मानस पाठ का भी शुभारंभ किया गया। मैन रोड पर यात्रा का भव्य स्वागत सहयोग विकास सेवा संस्था के अध्यक्ष गोविंद यादव द्वारा किया गया। आयोजकों के अनुसार, मंगलवार को
हवन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आर्केस्ट्रा के माध्यम से भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे। इस धार्मिक आयोजन का संचालन श्री बालाजी सेवा मंडल एवं समस्त नगरवासी बबीना के सहयोग से किया जा रहा है।
- झाँसी राजकीय पॉलिटेक्निक जनपद झांसी में नशा एवं मादक वस्तुओं के बिक्री वी सेवन के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में प्राविधिक छात्र-छात्राओं के साथ लघु संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में जिला आबकारी अधिकारी झांसी द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं व अन्य को नशे के विरुद्ध लड़ाई में जागरूक करने हेतु शपथ/प्रतिज्ञा दिलाई गई, जिसमें नशीली दवाओं/पदार्थों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य हानि, अपराधों के विरुद्ध होने वाले विधिक कार्यवाही एवं सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने के संबंध में जागरूक किया गया, इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य लाल जी, फैकल्टी इंचार्ज एस.के. श्रीवास्तव एवं आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित सिपाही उपस्थित रहे।1
- Post by Bablu Ramaiya1
- झाँसी हीरापुर गांव में चकबंदी को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आकर नारें वाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया किसानों के समर्थन में झांसी के पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण पाल राजपूत और छत्रपाल सिंह राजपूत कलेक्ट पहुंचे और कहां किसानों पर अत्याचार नहीं होने देंगे झांसी से लखनऊ तक जाकर किसानों का मुद्दा उठाएंगे1
- झांसी गरौठा में रेजिमेंट सैनिकों ने निकाली बाइक रैली सैनिकों का कस्वा बासियों ने किया भव्य स्वागत झांसी गरौठा झांसी से शुरू हुई 269 मीडियम रेजिमेंट की सैनिक बाइक रैली का भव्य स्वागत गरौठा चैयरमेन अरुण मिश्रा एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ कस्वा के बरिष्ट नागरिकों ने मिलकर इस रैली के साथ कस्वा में भ्रमण किया और उत्साह के साथ सैनिकों का सम्मान किया। सेना के जज्बे और देशभक्ति के संदेश के साथ निकली यह बाइक रैली कस्वा गरौठा के बजरंग धर्मशाला से शुरू हुई और सुकनई पुल तक पहुंच कर वापिस हुई गरौठा पुलिस का रैली में सहयोग रहा कार्यक्रम के दौरान लेफ्टिनेंट ने बताया कि यह रैली मोठ से पूंछ, गुरसराय के साथ साथ गरौठा होते हुए मऊरानीपुर तक पहुंचेंगी यह तीन दिवसीय भ्रमण रैली के साथ झांसी पहुंचेंगी लेफ्टिनेंट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमारा उद्देश्य युवाओं को सेना के प्रति प्रेरित करना है। देश सेवा का जज्बा हर युवा के अंदर है, बस उसे सही दिशा देने की जरूरत है3
- बबीना। नगर के प्राचीन गणेश मंदिर में श्री श्री 1008 श्री घाटा मेंहदीपुर बालाजी महाराज एवं राज्य राजेश्वरी माँ कैला देवी के पावन सानिध्य में मंगलवार को भव्य हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत आज कलश यात्रा एवं अभिषेक के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए चल रही थीं, वहीं युवा श्रद्धालु ध्वज लेकर आगे-आगे चल रहे थे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस दौरान श्री रामचरित मानस पाठ का भी शुभारंभ किया गया। मैन रोड पर यात्रा का भव्य स्वागत सहयोग विकास सेवा संस्था के अध्यक्ष गोविंद यादव द्वारा किया गया। आयोजकों के अनुसार, मंगलवार को हवन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आर्केस्ट्रा के माध्यम से भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे। इस धार्मिक आयोजन का संचालन श्री बालाजी सेवा मंडल एवं समस्त नगरवासी बबीना के सहयोग से किया जा रहा है।4
- झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में पेंशनरों की सुविधा के लिए स्थापित वातानुकूलित ‘पेंशनर्स सेवा कक्ष’ का भव्य शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस अवसर पर 104 वर्षीय वरिष्ठ महिला पेंशनर श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में कक्ष का उद्घाटन किया। यह पहल मंडल रेल प्रबंधक की दूरदर्शी सोच और पेंशनरों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का परिणाम मानी जा रही है। इस योजना को साकार करने में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री आशुतोष चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ‘पेंशनर्स सेवा कक्ष’ को कार्मिक एवं लेखा विभाग के मध्य स्थापित किया गया है, जिससे दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके और पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान मिल सके। वातानुकूलित इस कक्ष में आरामदायक बैठने की व्यवस्था, शुद्ध गर्म एवं ठंडा आरओ जल, समाचार पत्र, रेलवे नियमावली एवं मैनुअल तथा टेलीविजन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पेंशनरों को सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री कुलदीप स्वरूप मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नन्दीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) श्री शिवम श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओएफ) श्री गौरव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पेंशनर यूनियन के प्रतिनिधि एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे। रेलवे प्रशासन की यह पहल पेंशनरों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और उनकी सुविधा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।1
- आज दिनांक 23.03.2026 को उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल में पेंशनरों की सुविधा हेतु स्थापित वातानुकूलित लाउंज ‘पेंशनर्स सेवा कक्ष’ का भव्य शुभारंभ 104 वर्षीय वरिष्ठ महिला पेंशनर श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव द्वारा आदरणीय मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह अभिनव पहल मंडल रेल प्रबंधक महोदय की दूरदर्शी सोच एवं पेंशनरों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का परिणाम है। इस योजना को मूर्त रूप देने में उनके निर्देशन में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा तथा वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री आशुतोष चौरसिया की उल्लेखनीय भूमिका रही। ‘पेंशनर्स सेवा कक्ष’ को कार्मिक एवं लेखा विभाग के मध्य रणनीतिक रूप से स्थापित किया गया है, जिससे दोनों विभागों के बीच समन्वय सुदृढ़ हो सके तथा पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। यह वातानुकूलित लाउंज आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें आरामदायक बैठने की व्यवस्था, शुद्ध गर्म एवं शीतल आरओ जल, समाचार पत्र, रेलवे नियमावली एवं मैनुअल तथा टेलीविजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पेंशनरों को एक सुलभ, सम्मानजनक एवं आरामदायक वातावरण प्राप्त हो सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री कुलदीप स्वरुप मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नन्दीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर (परिचालन) श्री शिवम् श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनीयर (ओएफ) श्री गौरव कुमार, मंडल अभियंता रविकांत नवीन विभिन्न शाखाओं के अधिकारीगण, पेंशनर यूनियन के प्रतिनिधि एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल रेलवे प्रशासन की अपने पेंशनरों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान एवं उनकी सुविधा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।1
- झाँसी चक आवंटन में मनमाना तरीका अपनाने तथा नियम विरुद्ध चक आवंटित किए जाने के आरोपों के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक केपी राजपूत और छत्रपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम हीरापुर में इस समय चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। सहायक चकबंदी स्तर पर चकों का आवंटन किया जा रहा है। गांव में नियमों के विरुद्ध सभी काश्तकारों की मूल जोत से हटकर उसे अचक भूमि पर चक प्रदर्शित किया जा रहा है, जबकि वह भूमि उनके कब्जे की भी नहीं है। नियम अनुसार जिन काश्तकारों का मूल जोत है, उसे उसी स्थान पर चक दिया जाना चाहिए। जो व्यक्ति जहां पर पूर्व से काबिज़ चले आ रहे हैं, उन्हें भी चक वहीं पर दिया जाना चाहिए, लेकिन सब कुछ बताए जाने के बाद भी सही चक प्रदर्शित नहीं किया जा रहे हैं , जिससे गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा जारी किए जा रहे आकार पत्र में भी आराजी व रकवा संबंधी त्रुटियां हैं। चकबंदी विभाग के अधिकारी किसी की भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। सेक्टर मार्ग के रास्ते जहां बनाए जाने चाहिए थे, वहां नहीं बनाए गए हैं। यहां तक कि सैनिक क्षेत्र व जल भराव की भूमि में भी चक का आवंटन किया गया है। कूपों तथा वृक्षों की मालियत भी सही नहीं लगाई जा रही है और न ही पेड़ों का आकलन किया जा रहा है। शिकायती पत्र में इन संपूर्ण बिंदुओं की जांच कराकर नियम अनुसार चक आवंटित किए जाने की मांग की गई है।1