logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फेसबुक लाइव में ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बरवां कला में होली के दिन फेसबुक लाइव के दौरान ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने आरोपी विशाल भारती पुत्र सुरेश भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

on 7 March
user_Munna Ansari
Munna Ansari
Nichlaul, Maharajganj•
on 7 March
e06c8933-e1c8-47d4-943a-9e6983534b7b

फेसबुक लाइव में ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बरवां कला में होली के दिन फेसबुक लाइव के दौरान ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने आरोपी विशाल भारती पुत्र सुरेश भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from Maharajganj and nearby areas
  • बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों में दहशत, 11हजार वोल्ट का तार खेत में लटका निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा करदह में बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यहां 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार किसानों के खेत में नीचे लटक गया है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्राम निवासी अम्बरीष मिश्रा के अनुसार, खेत पूरी तरह तैयार है, लेकिन ऊपर से लटक रहा बिजली का तार खेती-किसानी में बड़ी बाधा बन गया है। इससे न सिर्फ फसल को नुकसान हो रहा है, बल्कि खेत में काम करने वाले किसानों और मजदूरों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में बिजली विभाग को मौखिक शिकायत दी गई है, ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द तार को सही कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। जेई मिथिलेश कुमार ने बताया कि “मामला हमारे संज्ञान में आया है। संबंधित स्थान पर 11 हजार वोल्ट लाइन के तार के झूलने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही तार को ठीक कर सुरक्षित ऊंचाई पर किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। यदि कहीं और भी इस तरह की समस्या है तो उपभोक्ता तत्काल विभाग को सूचित करें, उस पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”
    1
    बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों में दहशत, 11हजार वोल्ट का तार खेत में लटका
निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा करदह में बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यहां 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार किसानों के खेत में नीचे लटक गया है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
ग्राम निवासी अम्बरीष मिश्रा के अनुसार, खेत पूरी तरह तैयार है, लेकिन ऊपर से लटक रहा बिजली का तार खेती-किसानी में बड़ी बाधा बन गया है। इससे न सिर्फ फसल को नुकसान हो रहा है, बल्कि खेत में काम करने वाले किसानों और मजदूरों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में बिजली विभाग को मौखिक शिकायत दी गई है,
ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द तार को सही कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
जेई मिथिलेश कुमार ने बताया कि 
“मामला हमारे संज्ञान में आया है। संबंधित स्थान पर 11 हजार वोल्ट लाइन के तार के झूलने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही तार को ठीक कर सुरक्षित ऊंचाई पर किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। यदि कहीं और भी इस तरह की समस्या है तो उपभोक्ता तत्काल विभाग को सूचित करें, उस पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”
    user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
    आशुतोष मिश्र संवाददाता
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    16 min ago
  • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला महराजगंज में एलपीजी गैस को लेकर भ्रामक खबर और अभद्र टिप्पणी करने वाले अरशद शेख रब्बानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर लोगों में भय और भ्रम का माहौल बनाया था। कोल्हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अरशद शेख रब्बानी निवासी करैला अजगरहा भरोईया टोला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज पर आरोप है कि उसने एलपीजी गैस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक एवं असत्य जानकारी प्रसारित की, जिससे आमजन में भ्रम एवं भय का माहौल उत्पन्न हो गया। साथ ही साथ अभद्र टिप्पणी भी की गई थी। महालरागंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोल्हुई पुलिस द्वारा त्वरित जांच की गई, जिसमें आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। महराजगंज पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
    2
    सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
महराजगंज में एलपीजी गैस को लेकर भ्रामक खबर और अभद्र टिप्पणी करने वाले अरशद शेख रब्बानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर लोगों में भय और भ्रम का माहौल बनाया था। कोल्हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
अरशद शेख रब्बानी निवासी करैला अजगरहा भरोईया टोला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज पर आरोप है कि उसने एलपीजी गैस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक एवं असत्य जानकारी प्रसारित की, जिससे आमजन में भ्रम एवं भय का माहौल उत्पन्न हो गया। साथ ही साथ अभद्र टिप्पणी भी की गई थी।
महालरागंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोल्हुई पुलिस द्वारा त्वरित जांच की गई, जिसमें आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। महराजगंज पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    Nichlaul, Maharajganj•
    8 hrs ago
  • रेलवे ने 1 अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्री ट्रेन छूटने से सिर्फ 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करा सकेंगे, इसके बाद कोई रिफंड नहीं मिलेगा। महराजगंज के आनंद नगर जंक्शन से रोज़ाना 5–7 हजार लोग सफर करते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या स्लीपर और एसी कोच के यात्रियों की है। नया नियम फर्जी बुकिंग रोकेगा और जरूरतमंद यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ाएगा। . #IndianRailways #TicketCancellationRules #MaharajganjNews #AnandNagarJunction #maharajganjnews . Maharajganj News | Railway ticket News
    1
    रेलवे ने 1 अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव किया है।
अब यात्री ट्रेन छूटने से सिर्फ 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करा सकेंगे, इसके बाद कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
महराजगंज के आनंद नगर जंक्शन से रोज़ाना 5–7 हजार लोग सफर करते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या स्लीपर और एसी कोच के यात्रियों की है।
नया नियम फर्जी बुकिंग रोकेगा और जरूरतमंद यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ाएगा।
.
#IndianRailways #TicketCancellationRules #MaharajganjNews #AnandNagarJunction #maharajganjnews 
.
Maharajganj News | Railway ticket News
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर वर्षों से पुल का इंतज़ार कर रहे ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत आई है। बरसात में तीन तरफ जंगल और दूसरी तरफ उफनती नदी—ऐसे हालात में सेमरहवा और आसपास के गांव हर साल दुनिया से कट जाते थे। स्कूल, अस्पताल और रोजमर्रा का काम—सब ठप। इस दर्द को आवाज देने के लिए ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में “पुल नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद किया और मतदान का बहिष्कार किया। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। इसी दौरान नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी खुद ग्रामीणों के बीच पहुंचे। लोगों की पीड़ा समझी और खुलकर कहा— “अगर पुल नहीं बना, तो मैं वोट मांगने नहीं आऊंगा।” यह भरोसा काम आया और ग्रामीणों ने मतदान में हिस्सा लिया। इसके बाद विधायक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लगातार लखनऊ तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई दौर की मुलाकात, लिखित अनुरोध और सदन में आवाज—आखिरकार उनका संघर्ष सफल हुआ। अब रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। यह पुल करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा— “यह पुल वर्षों से उपेक्षित गांवों की जिंदगी बदल देगा। अब बच्चे बिना जोखिम के स्कूल जाएंगे, मरीज समय पर अस्पताल पहुंचेंगे और क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत होगी।” ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली और कहा कि विधायक ने जमीन पर उतरकर जो वादा किया था, उसे निभाकर दिखाया।
    1
    रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर वर्षों से पुल का इंतज़ार कर रहे ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत आई है। बरसात में तीन तरफ जंगल और दूसरी तरफ उफनती नदी—ऐसे हालात में सेमरहवा और आसपास के गांव हर साल दुनिया से कट जाते थे। स्कूल, अस्पताल और रोजमर्रा का काम—सब ठप।
इस दर्द को आवाज देने के लिए ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में “पुल नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद किया और मतदान का बहिष्कार किया। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
इसी दौरान नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी खुद ग्रामीणों के बीच पहुंचे। लोगों की पीड़ा समझी और खुलकर कहा—
“अगर पुल नहीं बना, तो मैं वोट मांगने नहीं आऊंगा।”
यह भरोसा काम आया और ग्रामीणों ने मतदान में हिस्सा लिया।
इसके बाद विधायक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लगातार लखनऊ तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई दौर की मुलाकात, लिखित अनुरोध और सदन में आवाज—आखिरकार उनका संघर्ष सफल हुआ।
अब रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।
यह पुल करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा—
“यह पुल वर्षों से उपेक्षित गांवों की जिंदगी बदल देगा। अब बच्चे बिना जोखिम के स्कूल जाएंगे, मरीज समय पर अस्पताल पहुंचेंगे और क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत होगी।”
ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली और कहा कि विधायक ने जमीन पर उतरकर जो वादा किया था, उसे निभाकर दिखाया।
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • Post by भगवन्त यादव
    1
    Post by भगवन्त यादव
    user_भगवन्त यादव
    भगवन्त यादव
    कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्वरांजलि सेवा संस्थान
    1
    स्वरांजलि सेवा संस्थान
    user_D Anand
    D Anand
    Singer बगहा, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • **“खड्डा नगर में बिजली कटते ही अंधेरा: सोलर व्यवस्था भी फेल, जनता परेशान”** कुशीनगर के खड्डा नगर में बिजली जाते ही पूरा नगर पंचायत अंधेरे में डूब जाता है। यह कोई नई समस्या नहीं, बल्कि हर साल दोहराई जाने वाली हकीकत बन चुकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन स्थानों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं, वहां भी रोशनी क्यों नहीं दिखती? क्या सोलर सिस्टम खराब हो चुके हैं या उनकी देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है? बिजली कटने के बाद जब सोलर भी काम नहीं करता, तो आम जनता पूरी तरह अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाती है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या को लेकर जागरूक होते हैं या फिर हर साल की तरह हालात ऐसे ही बने रहेंगे।
    1
    **“खड्डा नगर में बिजली कटते ही अंधेरा: सोलर व्यवस्था भी फेल, जनता परेशान”**
कुशीनगर के खड्डा नगर में बिजली जाते ही पूरा नगर पंचायत अंधेरे में डूब जाता है। यह कोई नई समस्या नहीं, बल्कि हर साल दोहराई जाने वाली हकीकत बन चुकी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन स्थानों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं, वहां भी रोशनी क्यों नहीं दिखती? क्या सोलर सिस्टम खराब हो चुके हैं या उनकी देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है?
बिजली कटने के बाद जब सोलर भी काम नहीं करता, तो आम जनता पूरी तरह अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाती है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या को लेकर जागरूक होते हैं या फिर हर साल की तरह हालात ऐसे ही बने रहेंगे।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सेमरहवां और आसपास के गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी! रोहिन नदी पर लंबे समय से प्रस्तावित सेमरहवां घाट पुल निर्माण को सरकार ने ₹26 करोड़ 82 लाख की स्वीकृति दे दी है। बरसात में कटने वाला संपर्क अब स्थायी रूप से जुड़ जाएगा और आवागमन, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ऋषि त्रिपाठी के निरंतर प्रयासों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। . || Semarhawaan Bridge News || Maharajganj News || Nautanwa News || Aapan Maharajganj . #Maharajganj #Semarhawapul #RohinRiver #maharajganjnews #nauatanwanews
    1
    महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सेमरहवां और आसपास के गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी!
रोहिन नदी पर लंबे समय से प्रस्तावित सेमरहवां घाट पुल निर्माण को सरकार ने ₹26 करोड़ 82 लाख की स्वीकृति दे दी है।
बरसात में कटने वाला संपर्क अब स्थायी रूप से जुड़ जाएगा और आवागमन, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक ऋषि त्रिपाठी के निरंतर प्रयासों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है।
.
|| Semarhawaan Bridge News || Maharajganj News || Nautanwa News || Aapan Maharajganj 
.
#Maharajganj #Semarhawapul #RohinRiver #maharajganjnews #nauatanwanews
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.