logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

22 hrs ago
user_Vikash Kumar Singh
Vikash Kumar Singh
डुमरी कटसरी, शिवहर, बिहार•
22 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • राष्ट्रीय हिंदी दैनिक सिरहा टाइम्स के संपादक रवि कुमार भार्गव ने कार्यालय में अखबार का किया विमोचन। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक सिरहा टाइम्स के संपादक रवि कुमार भार्गव ने कार्यालय में अखबार का किया विमोचन। *--मातृभूमि पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि अपने मातृभूमि के नाम से कोई ऐसी संरचना करनी चाहिए जिससे उसे मातृभूमि की नाम इस भूतल पर छा जाए।* दैनिक सिरहा टाइम्स सिरहाकोठी 07 सितंबर 2026 सिरहाकोठी:-आज 7 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दैनिक सिरहा टाइम्स के कार्यालय में हमारी योजना बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड पूर्वी चंपारण के मनोनीत खाद्य सचिव श्री प्रभुनाथ पासवान पहुंचे। कार्यालय में पहले से विशाल कुमार डाक बाबू, राहुल कुमार डाक बाबू, अंजनी कुमार झा मौजूद थे। इस अवसर पर दैनिक सिरहा टाइम्स की अखबार देकर संपादक महोदय ने सभी का अभिवादन किया। इस अवसर पर प्रभु नाथ पासवान ने कहा कि आज बड़े गर्भ की बात है कि मैं अपनी जितनी लाइफ सिरहा की धरती पर बिताया है आज पहली बार अपने मातृभूमि के नाम से अखबार मेरे हाथ में आई है मैं इसके लिए अपने बड़े भाई श्री रवि कुमार भार्गव जी का आभार प्रकट करता हूं। विशाल कुमार डाक बाबू और अंजनी कुमार झा ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र से अखबार जो निकल रहा है यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है। सबों को संबोधित करते हुए संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने कहा कि जिस धरती पर हमने जन्म लिया है उसे मातृभूमि का री माता-पिता से बड़ा होता है। मातृभूमि पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि अपने मातृभूमि के नाम से कोई ऐसी संरचना करनी चाहिए जिससे उसे मातृभूमि की नाम इस भूतल पर छा जाए। इस प्रकार की कार्य करने वाले व्यक्ति के नाम से लेकर उनके माता-पिता के नाम तक अमर हो जाता है।
    1
    राष्ट्रीय हिंदी दैनिक सिरहा टाइम्स के संपादक रवि कुमार भार्गव ने कार्यालय में अखबार का किया विमोचन।
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक सिरहा टाइम्स के संपादक रवि कुमार भार्गव ने कार्यालय में अखबार का किया विमोचन।
*--मातृभूमि पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि अपने मातृभूमि के नाम से कोई ऐसी संरचना करनी चाहिए जिससे उसे मातृभूमि की नाम इस भूतल पर छा जाए।*
दैनिक सिरहा टाइम्स 
सिरहाकोठी 07 सितंबर 2026
सिरहाकोठी:-आज 7 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दैनिक सिरहा टाइम्स के कार्यालय में हमारी योजना बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड पूर्वी चंपारण के मनोनीत खाद्य सचिव श्री प्रभुनाथ पासवान पहुंचे। कार्यालय में पहले से विशाल कुमार डाक बाबू, राहुल कुमार डाक बाबू, अंजनी कुमार झा मौजूद थे। इस अवसर पर दैनिक सिरहा टाइम्स की अखबार देकर संपादक महोदय ने सभी का अभिवादन किया। 
इस अवसर पर प्रभु नाथ पासवान ने कहा कि आज बड़े गर्भ की बात है कि मैं अपनी जितनी लाइफ सिरहा की धरती पर बिताया है आज पहली बार अपने मातृभूमि के नाम से अखबार मेरे हाथ में आई है मैं इसके लिए अपने बड़े भाई श्री रवि कुमार भार्गव जी का आभार प्रकट करता हूं। विशाल कुमार डाक बाबू और अंजनी कुमार झा ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र से अखबार जो निकल रहा है यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है। 
सबों को संबोधित करते हुए संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने कहा कि जिस धरती पर हमने जन्म लिया है उसे मातृभूमि का री माता-पिता से बड़ा होता है। मातृभूमि पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि अपने मातृभूमि के नाम से कोई ऐसी संरचना करनी चाहिए जिससे उसे मातृभूमि की नाम इस भूतल पर छा जाए। इस प्रकार की कार्य करने वाले व्यक्ति के नाम से लेकर उनके माता-पिता के नाम तक अमर हो जाता है।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • मुजफ्फरपुर के जमालाबाद में श्मशान घाट के रास्ते को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मौके पर मचा हंगामा
    1
    मुजफ्फरपुर के जमालाबाद में श्मशान घाट के रास्ते को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मौके पर मचा हंगामा
    user_RITIK RAJPUT
    RITIK RAJPUT
    Yoga instructor Aurai, Muzaffarpur•
    21 hrs ago
  • बच्चों के हक का खाना, हेडमास्टर पर खुद खाने का आरोप! #BiharNews #SchoolNews #MidDayMeal #ViralVideo #Muzaffarpur #GroundReport #WorldBiharNews
    1
    बच्चों के हक का खाना, हेडमास्टर पर खुद खाने का आरोप! #BiharNews #SchoolNews #MidDayMeal #ViralVideo #Muzaffarpur #GroundReport #WorldBiharNews
    user_BIHAR NEWS NOW
    BIHAR NEWS NOW
    Marwan, Muzaffarpur•
    2 hrs ago
  • बोचहाॅ के शर्फुद्दीनपुर में न्यू संगीता कलेक्शन: फैन्सी पार्टी वियर अब होलसेल रेट पर मुजफ्फरपुर में न्यू संगीता कलेक्शन: फैन्सी पार्टी वियर अब होलसेल रेट पर मुजफ्फरपुर के शर्फुद्दीनपुर स्थित पुराना रोड पर माखन स्वीट्स से करीब 50 गज पूर्व न्यू संगीता कलेक्शन ने फैन्सी कपड़ों का नया स्टॉक पेश किया है। दुकान का दावा है—एक दाम और मधुर व्यवहार। प्रोप्राइटर बिपीन कुमार के अनुसार यहां स्पेशलिस्ट फैन्सी पार्टी वियर, टॉप, पटियाला, चूड़ीदार लैगिन्स, जीन्स और जैगिन्स होलसेल रेट पर उपलब्ध हैं। परिवार के लिए खरीदारी का माहौल बनाने की कोशिश की गई है। दुकान की नीति साफ है। बिका हुआ माल वापस नहीं होगा, बदला जाएगा। बदलने का समय तीन दिन तक मान्य है और वह भी दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक ही। संपर्क: मोबाइल 9540678789 स्थानीय खरीदारों के लिए यह जगह पार्टी और रोजमर्रा के कपड़ों का एक नया विकल्प बन सकती है।
    1
    बोचहाॅ के शर्फुद्दीनपुर में न्यू संगीता कलेक्शन: फैन्सी पार्टी वियर अब होलसेल रेट पर
मुजफ्फरपुर में न्यू संगीता कलेक्शन: फैन्सी पार्टी वियर अब होलसेल रेट पर
मुजफ्फरपुर के शर्फुद्दीनपुर स्थित पुराना रोड पर माखन स्वीट्स से करीब 50 गज पूर्व न्यू संगीता कलेक्शन ने फैन्सी कपड़ों का नया स्टॉक पेश किया है। दुकान का दावा है—एक दाम और मधुर व्यवहार।
प्रोप्राइटर बिपीन कुमार के अनुसार यहां स्पेशलिस्ट फैन्सी पार्टी वियर, टॉप, पटियाला, चूड़ीदार लैगिन्स, जीन्स और जैगिन्स होलसेल रेट पर उपलब्ध हैं। परिवार के लिए खरीदारी का माहौल बनाने की कोशिश की गई है।
दुकान की नीति साफ है। बिका हुआ माल वापस नहीं होगा, बदला जाएगा। बदलने का समय तीन दिन तक मान्य है और वह भी दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक ही।
संपर्क: मोबाइल 9540678789
स्थानीय खरीदारों के लिए यह जगह पार्टी और रोजमर्रा के कपड़ों का एक नया विकल्प बन सकती है।
    user_Vikash Kumar
    Vikash Kumar
    Local News Reporter बोचहा, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • lalit kashyap tufan channel subscriber kar do Lalit kashyap benipur channel subscriber kar do
    1
    lalit kashyap tufan channel subscriber kar do Lalit kashyap benipur channel subscriber kar do
    user_Lalit Kumar
    Lalit Kumar
    मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • सीतामढ़ी/घर में मिली मौ*त सौतेली मां पर ह*त्या का आरोप।
    1
    सीतामढ़ी/घर में मिली मौ*त सौतेली मां पर ह*त्या का आरोप।
    user_Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Newspaper publisher तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
    5 hrs ago
  • तेजस्वी प्रसाद यादव नेता विरोधी दल बिहार विधानसभा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार प्रधानमंत्री को लिखा पत्र। तेजस्वी प्रसाद यादव नेता विरोधी दल बिहार विधानसभा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार प्रधानमंत्री को लिखा पत्र। *--बिहार इस समय भीषण बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है। इस समय बिहार के 20 जिले बाढ जनित आपदा की चपेट में हैं। इस आपदा में फंसे लाखों लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।* दैनिक सिरहा टाइम्स पटना 07 सितंबर 2026 पटना:-*तेजस्वी प्रसाद यादव नेता विरोधी दल बिहार विधानसभा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।महोदय,बिहार इस समय भीषण बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है। इस समय बिहार के 20 जिले बाढ जनित आपदा की चपेट में हैं। इस आपदा में फंसे लाखों लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। नदियों में निरंतर बढ़ते जलस्तर से जल ग्रहण क्षेत्र में वृद्धि के कारण सार्वजनिक ढांचे को भारी नुकसान हुआ है तथा हजारों करोड़ के जान-माल की क्षति हुई है। राज्य की बड़ी आबादी भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवा, बिजली आपूर्ति, पशुचारा एवं सुरक्षित आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्य बिहार की एनडीए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही बाढ़ राहत एवं बचाव व्यवस्था ऊँट के मुँह में जीरे के समान है। बिहार में विनाशकारी बाढ़ ने लाखों लोगों का जीवन तबाह कर दिया है, लेकिन बिहार सरकार और बिहार से निर्वाचित NDA के केंद्रीय मंत्री व सांसद बेबस, लाचार, अक्षम और असहाय नजर आ रहे हैं। वो ना तो केंद्र सरकार से इस भीषण बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करा पा रहे हैं और ना ही बिहार के लिए विशेष राहत एवं सहायता राशि की मांग मजबूती से उठा पा रहे हैं।यह स्थिति केवल प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि आपदा प्रबंधन के अंतर्गत response, mitigation और adaptation की वर्षों से चली आ रही सतत्त विफलता का भी परिणाम है। प्रत्येक वर्ष बाढ़ आने के बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हुआ है।यह अत्यंत चिंता का विषय है कि दिवालिया हो चुकी बिहार सरकार बाढ़ पीडितों की सहायता करने में उदासीन है। आपदा राहत की राशि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए सुनिश्चित किया जाना चाहिए था किन्तु इस वर्ष राज्य की आकस्मिक निधि एवं अन्य वित्तीय संसाधनों का उपयोग नियमित सरकारी खर्चों में इस प्रकार हुआ है कि आपदा के समय राहत के लिए धन की अत्यंत कमी हो रही है। उपरोक्त तथ्यों के आलोक में मेरा सविनय आग्रह है कि केंद्र सरकार-1. बिहार की विनाशकारी बाढ़ को "राष्ट्रीय आपदा" घोषित करे।2. बिहार की मदद के लिए तत्काल 5 हजार करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए विशेष बाढ़ राहत पैकेज उपलब्ध कराए।3. भीषण बाढ़ से प्रभावित एवं सड़क संपर्कहीन क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त नाव. बोट एवं अन्य संसाधनों की तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।4. बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यकता वाले क्षेत्रों में सेना एवं वायुसेना के हेलीकॉप्टरों का सहयोग सुनिश्चित किया जाए।5. भोजन, पेयजल, दवा, पशुचारा एवं अस्थायी आश्रय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।6. किसानों, मजदूरों, पशुपालकों एवं प्रभावित परिवारों के लिए विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।7. राज्य की वित्तीय एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों तथा राज्य की आकस्मिक निधि के उपयोग व लेन-देन की स्वतंत्र समीक्षा / CAG परीक्षण कराई जाए। सर्वविदित है कि बिहार की भौगौलिक स्थिति के कारण बिहार का 76% भूभाग बाढ़ग्रस्त रहता है। भारी वर्षापात और जलस्तर में वृद्धि के कारण कई दफा यह 80% से भी अधिक हो जाता है। बिहार की बाढ समस्या के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक Flood Resilience Mission प्रारंभ किया जाए जिसमें नदी एवं तटबंध प्रबंधन, जलनिकासी, जलाशयों का पुनर्जीवन, आधुनिक Flood Forecasting तथा नेपाल, बांग्लादेश एवं अन्य पड़ोसी देशों के साथ प्रभावी जल प्रबंधन नीति व संधि शामिल हो।इस समय हमारी प्राथमिकता बिहार के नागरिकों का जीवन बचाना है। बिहार की जनता संकट में है जिन्हें अब राजनीति नहीं, ठोस राहत और जवाबदेही चाहिए। मैं आग्रह करता हूं कि केंद्र सरकार बिहार के साथ किसी प्रकार का सौतेला व्यवहार न करे और वर्तमान संकट को मानवीय एवं राष्ट्रीय दायित्व के रूप में देखते हुए विशेष केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराएं। वर्तमान संकट में राज्य सरकार की किसी भी वित्तीय कठिनाई का प्रभाव राहत एवं बचाव कार्यों पर नहीं पड़ना चाहिए। विपदा की इस कठिन घड़ी में मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कि अविलंब बिहार का दौरा कर हरसंभव मानवीय, वित्तीय एवं अन्य जरुरी सहायता उपलब्ध कराएं।
    1
    तेजस्वी प्रसाद यादव नेता विरोधी दल बिहार विधानसभा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।
तेजस्वी प्रसाद यादव नेता विरोधी दल बिहार विधानसभा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।
*--बिहार इस समय भीषण बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है। इस समय बिहार के 20 जिले बाढ जनित आपदा की चपेट में हैं। इस आपदा में फंसे लाखों लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।*
दैनिक सिरहा टाइम्स 
पटना 07 सितंबर 2026
पटना:-*तेजस्वी प्रसाद यादव नेता विरोधी दल बिहार विधानसभा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।महोदय,बिहार इस समय भीषण बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है। इस समय बिहार के 20 जिले बाढ जनित आपदा की चपेट में हैं। इस आपदा में फंसे लाखों लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। नदियों में निरंतर बढ़ते जलस्तर से जल ग्रहण क्षेत्र में वृद्धि के कारण सार्वजनिक ढांचे को भारी नुकसान हुआ है तथा हजारों करोड़ के जान-माल की क्षति हुई है। राज्य की बड़ी आबादी भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवा, बिजली आपूर्ति, पशुचारा एवं सुरक्षित आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।
देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्य बिहार की एनडीए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही बाढ़ राहत एवं बचाव व्यवस्था ऊँट के मुँह में जीरे के समान है। बिहार में विनाशकारी बाढ़ ने लाखों लोगों का जीवन तबाह कर दिया है, लेकिन बिहार सरकार और बिहार से निर्वाचित NDA के केंद्रीय मंत्री व सांसद बेबस, लाचार, अक्षम और असहाय नजर आ रहे हैं। वो ना तो केंद्र सरकार से इस भीषण बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करा पा रहे हैं और ना ही बिहार के लिए विशेष राहत एवं सहायता राशि की मांग मजबूती से उठा पा रहे हैं।यह स्थिति केवल प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि आपदा प्रबंधन के अंतर्गत response, mitigation और adaptation की वर्षों से चली आ रही सतत्त विफलता का भी परिणाम है। प्रत्येक वर्ष बाढ़ आने के बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हुआ है।यह अत्यंत चिंता का विषय है कि दिवालिया हो चुकी बिहार सरकार बाढ़ पीडितों की सहायता करने में उदासीन है। आपदा राहत की राशि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए सुनिश्चित किया जाना चाहिए था किन्तु इस वर्ष राज्य की आकस्मिक निधि एवं अन्य वित्तीय संसाधनों का उपयोग नियमित सरकारी खर्चों में इस प्रकार हुआ है कि आपदा के समय राहत के लिए धन की अत्यंत कमी हो रही है।
उपरोक्त तथ्यों के आलोक में मेरा सविनय आग्रह है कि केंद्र सरकार-1. बिहार की विनाशकारी बाढ़ को "राष्ट्रीय आपदा" घोषित करे।2. बिहार की मदद के लिए तत्काल 5 हजार करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए विशेष बाढ़ राहत पैकेज उपलब्ध कराए।3. भीषण बाढ़ से प्रभावित एवं सड़क संपर्कहीन क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त नाव. बोट एवं अन्य संसाधनों की तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।4. बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यकता वाले क्षेत्रों में सेना एवं वायुसेना के हेलीकॉप्टरों का सहयोग सुनिश्चित किया जाए।5. भोजन, पेयजल, दवा, पशुचारा एवं अस्थायी आश्रय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।6. किसानों, मजदूरों, पशुपालकों एवं प्रभावित परिवारों के लिए विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।7. राज्य की वित्तीय एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों तथा राज्य की आकस्मिक निधि के उपयोग व लेन-देन की स्वतंत्र समीक्षा / CAG परीक्षण कराई जाए।
सर्वविदित है कि बिहार की भौगौलिक स्थिति के कारण बिहार का 76% भूभाग बाढ़ग्रस्त रहता है। भारी वर्षापात और जलस्तर में वृद्धि के कारण कई दफा यह 80% से भी अधिक हो जाता है। बिहार की बाढ समस्या के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक Flood Resilience Mission प्रारंभ किया जाए जिसमें नदी एवं तटबंध प्रबंधन, जलनिकासी, जलाशयों का पुनर्जीवन, आधुनिक Flood Forecasting तथा नेपाल, बांग्लादेश एवं अन्य पड़ोसी देशों के साथ प्रभावी जल प्रबंधन नीति व संधि शामिल हो।इस समय हमारी प्राथमिकता बिहार के नागरिकों का जीवन बचाना है। बिहार की जनता संकट में है जिन्हें अब राजनीति नहीं, ठोस राहत और जवाबदेही चाहिए। मैं आग्रह करता हूं कि केंद्र सरकार बिहार के साथ किसी प्रकार का सौतेला व्यवहार न करे और वर्तमान संकट को मानवीय एवं राष्ट्रीय दायित्व के रूप में देखते हुए विशेष केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराएं। वर्तमान संकट में राज्य सरकार की किसी भी वित्तीय कठिनाई का प्रभाव राहत एवं बचाव कार्यों पर नहीं पड़ना चाहिए। विपदा की इस कठिन घड़ी में मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कि अविलंब बिहार का दौरा कर हरसंभव मानवीय, वित्तीय एवं अन्य जरुरी सहायता उपलब्ध कराएं।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • अलमारी मिली, बच्चों को छत नहीं! समरसेबल लगा, स्कूल तक सड़क नहीं! #ViralVideo #BiharNews #MuzaffarpurNews #SchoolNews #EducationNews #ViralNews #Trending #BreakingNews #BiharViral #SchoolProblem
    1
    अलमारी मिली, बच्चों को छत नहीं!
समरसेबल लगा, स्कूल तक सड़क नहीं!
#ViralVideo #BiharNews #MuzaffarpurNews #SchoolNews #EducationNews #ViralNews #Trending #BreakingNews #BiharViral #SchoolProblem
    user_BIHAR NEWS NOW
    BIHAR NEWS NOW
    Marwan, Muzaffarpur•
    3 hrs ago
  • Delhi mein Sant Niketan Mein Makan Girne se abhi tak 15 aadami Ki Maut ho gai
    1
    Delhi mein Sant Niketan Mein Makan Girne se abhi tak 15 aadami Ki Maut ho gai
    user_Vikash Kumar Singh
    Vikash Kumar Singh
    डुमरी कटसरी, शिवहर, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.