Shuru
Apke Nagar Ki App…
तिगाई के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रुरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे एक पेड़ से लटका मिला।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक का नाम मुनीश कुमार उर्फ पिंटू संखवार पुत्र रामखिलावन उम्र 40 वर्ष, ग्राम बरौला थाना अकबरपुर का रहने वाला है, मृतक पेशे से ट्रैक्टर चालक था।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Arvind sharma kanpur dehat
तिगाई के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रुरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे एक पेड़ से लटका मिला।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक का नाम मुनीश कुमार उर्फ पिंटू संखवार पुत्र रामखिलावन उम्र 40 वर्ष, ग्राम बरौला थाना अकबरपुर का रहने वाला है, मृतक पेशे से ट्रैक्टर चालक था।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रुरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे एक पेड़ से लटका मिला।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक का नाम मुनीश कुमार उर्फ पिंटू संखवार पुत्र रामखिलावन उम्र 40 वर्ष, ग्राम बरौला थाना अकबरपुर का रहने वाला है, मृतक पेशे से ट्रैक्टर चालक था।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।1
- तेज रफ्तार का कहर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत आशू श्रीवास्तव / जन जागरण संदेश कानपुर देहात में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नवयुवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल 2026 को लगभग रात 9:00 बजे राघव कटियार (पुत्र राधा कृष्ण कटियार), उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी निम्दापुर (खालेगांव वाले) का शव कांधी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। आसपास के ग्रामीणों के अनुसार युवक को किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक संभल भी नहीं सका और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा बताया जा रहा है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर भारी वाहन, विशेषकर डंपर, तेज गति से चलते हैं और कई बार उनके नंबर प्लेट पर कालिख पोत दी जाती है या नंबर छिपा दिए जाते हैं, जिससे हादसे के बाद वाहन की पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, चौकी प्रभारी मलोक चंद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। प्रशासन से ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।3
- जालौन जनपद के कालपी क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर में रविवार सुबह एक मामूली जमीन विवाद ने ऐसा खतरनाक मोड़ लिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। साझा जमीन के समतलीकरण के पैसों को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जहां एक ही परिवार के दो पक्ष एक-दूसरे के खून के प्यासे बन बैठे। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। हालात इतने बिगड़ गए कि महिलाएं और बेटियां भी इस हिंसा का शिकार हो गईं। इस खूनी झड़प में करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला पक्ष: पैसे मांगे तो टूट पड़े हमलावर पीड़ित शिवकुमार (पुत्र वीरेंद्र) का आरोप है कि उन्होंने साझा जमीन का समतलीकरण कराया था। जब उन्होंने खर्च की रकम मांगी तो छोटे निषाद, राम भरोसे, दीपू, सुधा और कमलेश समेत कई लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। इस हमले में उनके भाई किशनचंद्र और मां सुदर्शनी को गंभीर चोटें आईं। दूसरा पक्ष: उल्टा आरोप—पहले उन्होंने की मारपीट वहीं दूसरे पक्ष के छोटे निषाद का कहना है कि उनसे ज्यादा पैसे की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर शिवकुमार पक्ष ने ही पहले हमला शुरू कर दिया, जिसके बाद विवाद बेकाबू हो गया। गांव में दहशत, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली कालपी पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को खतरे से बाहर बताया। कानूनी कार्रवाई की तैयारी पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो सकता है। सवाल आखिर कब तक जमीन और पैसों के विवाद यूं ही रिश्तों को खून से रंगते रहेंगे? क्या प्रशासन सख्त कार्रवाई कर ऐसे मामलों पर लगाम लगा पाएगा? #Kalpi #Jalaun #BreakingNews #CrimeNews #UPPolice #GroundDispute #VillageViolence #LathiCharge #UPCrime #Manupur #KalpiNews #Violence #RuralIndia #PoliceAction #Crime #HindiNews #UPBreaking #LawAndOrder #JusticeNeeded1
- दबंगों की गुंडागर्दी: कालपी में महिला को सरेआम पीटने का वीडियो वायरल कालपी में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर महिला की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास; पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल! [ जालौन जनपद के कालपी (रामगंज मोहल्ला) से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ दबंगई की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोप है कि मामूली विवाद में एक बेबस महिला, यासमीन उर्फ मुन्नी, पर जानलेवा हमला किया गया। विवाद की जड़: पीड़िता के घर के दरवाजे वाली जगह पर आरोपियों द्वारा जबरन किचन बनाने की कोशिश। जुल्म की इंतहा: विरोध करने पर आरिफ, आसिफ, फयमीदा, कासिम, माविया और अहमद ने घर में घुसकर लात-घूंसों और डंडों से हमला बोल दिया। खौफनाक मंजर: आरोप है कि दबंगों ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। वहीं, अहमद नाम के आरोपी ने सरेआम जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसमें पीड़िता की चीखें—"मुझे छोड़ दो, मैं मर जाऊंगी"—सुनी जा सकती हैं। लेकिन सवाल यह है कि वीडियो वायरल होने और नामजद शिकायत के बावजूद अब तक 'सन्नाटा' क्यों है? प्रशासन आखिर किस इंतज़ार में है? [ क्या कालपी में कानून का डर खत्म हो चुका है? क्या एक महिला को इंसाफ के लिए अपनी जान देनी होगी? अब देखना यह है कि जालौन पुलिस इन नामजद आरोपियों पर कब और क्या सख्त कार्रवाई करती हैl1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- सड़क हादसा : जालौन में शादी से लौटते समय पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में तीन लोग घायल!!..1
- चिरगांव/झांसी। सरकारी रोडवेज बस को रास्ता न देकर दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झांसी जनपद के चिरगांव कस्बे में मेला महोत्सव के पास जब रोडवेज बस पहुंची, तभी एक महिंद्रा बोलेरो सवार व्यक्ति ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर बस का रास्ता रोक दिया। जब बस चालक ने रास्ता देने को कहा तो बोलेरो सवार ने उल्टा बस को पीछे करने को कहा, जिससे मौके पर काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। इस दौरान बस में बैठी सवारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उनका समय बर्बाद हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। बताया गया है कि उक्त बोलेरो का नंबर UP 92 Z 0002 है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।1
- पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा उ0प्र0 होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत माती पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा कंट्रोल रूम में स्थापित संचार व्यवस्था, ड्यूटी चार्ट, निगरानी प्रणाली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर परीक्षा के दौरान सूचना संकलन एवं त्वरित आदान-प्रदान की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए1