Shuru
Apke Nagar Ki App…
“बख्तियारपुर बाईपास हादसा रवाइच के सर्वोत्तम को सिर में चोट, पटना रेफर, इलाज के दौरान दम तोड़ा. पटना /बख्तियारपुर : 13 मार्च को बख्तियारपुर के पुरानी बाईपास इलाके में बाइक और बैटरी रिक्शा की टक्कर में 16‑वर्षीय सर्वोत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गहरी चोट के कारण डॉक्टरों ने उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। डायल‑112 की टीम भी मौके पर पहुँची और परिजनों को सूचना दी गई। दुर्भाग्यवश, पटना में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह अपने परिवार का इकलौता पुत्र था, जिससे गाँव में शोक का माहौल है।
Khabar Junction Live
“बख्तियारपुर बाईपास हादसा रवाइच के सर्वोत्तम को सिर में चोट, पटना रेफर, इलाज के दौरान दम तोड़ा. पटना /बख्तियारपुर : 13 मार्च को बख्तियारपुर के पुरानी बाईपास इलाके में बाइक और बैटरी रिक्शा की टक्कर में 16‑वर्षीय सर्वोत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गहरी चोट के कारण डॉक्टरों ने उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। डायल‑112 की टीम भी मौके पर पहुँची और परिजनों को सूचना दी गई। दुर्भाग्यवश, पटना में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह अपने परिवार का इकलौता पुत्र था, जिससे गाँव में शोक का माहौल है।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by JMBNEWS1
- वैशाली जिले के हाजीपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में औद्योगिक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में शराब जप्त की गई। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच यह कार्रवाई पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। #Hajipur #Vaishali #BiharNews #LiquorSeized #BiharPolice #SDPOAction #IndustrialThana #SharabBandi #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #ABAPNews2
- प्रेम हो या भोजन अगर किसी को ज्यादा मिल जाए तो 😥1
- त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य, एंकर, नालंदा जिले में आने वाले प्रमुख पर्व-त्योहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सोहसराय थाना परिसर में शुक्रवार को RAF और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 13 मार्च 2026 को सोहसराय थाना परिसर में B/114 रैपिड एक्शन फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट देवेंद्र कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट संजीत कुमार और सोहसराय थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश के नेतृत्व में शांति समिति बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में RAF और पुलिस के अधिकारी, जवान, शांति समिति के सदस्य तथा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान असिस्टेंट कमांडेंट देवेंद्र कुमार ने स्थानीय क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आगामी ईद, रामनवमी पूजा, चैती दशहरा और चैती छठ महापर्व को देखते हुए संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर RAF और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च भी किया गया। उन्होंने कहा कि RAF समय-समय पर संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करती है और स्थानीय पुलिस तथा आम लोगों के साथ समन्वय स्थापित करती है, ताकि किसी भी प्रकार की दंगा या आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा सके। वहीं सोहसराय थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति जुलूस निकालना चाहता है तो उसके लिए थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार का हथियार ले जाना भी सख्त मना है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के जुलूस निकालते या हथियार के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी अपील की कि अगर किसी भी असामाजिक तत्व पर शक हो या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत 112 नंबर पर डायल करें या स्थानीय थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर मोहम्मद शमशाद हुसैन, महताब मेडिकल सहोखर, वार्ड पार्षद प्रदुमन कुमार, शैलेश कुमार, मोहम्मद गुड्डू सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में हजारों की संख्या में लोगों उपस्थित हो गए हैं जहां तक की देखा जाए तो चंद्रशेखर आजाद को खुलेआम चैलेंज किया करनी सी वाले लेकिन यहां पर गोल्डन दास ने भी चैलेंज किया है कि चंद्रशेखर आजाद को थोड़ा सा भी खरोच लग गया तो पूरे भारत में और बहुचाल मच जाएगा1
- दुनिया तेज़ी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाज़े पर है। अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे। सच्चाई साफ़ है - Compromised PM Modi ji ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है। कमज़ोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है। अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएँगे।1
- पटना /बख्तियारपुर : 13 मार्च को बख्तियारपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से योगी साधु हुए जख्मी, आसपास के ग्रामीणों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लाया गया, जहां उनका पर जख्मी हालत में था जिसे इलाज कर परिजनों को सूचित कर बेहतर इलाज है तो पटना पीएमसीएच भेजा गया1
- गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी को लेकर फैली अफवाह के कारण एजेंसी पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का कहना है कि घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है, इसी सूचना के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पहुंच गए। देखते ही देखते लंबी लाइनें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि एजेंसी की ओर से स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अफवाह के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। #GasCylinder #GasDelivery #GasAgency #GasCrisis #BreakingNews #BiharNews #VaishaliNews #MahanarNews #LPGCylinder #GasLine #LocalNews #ABAPNews2
- Post by JMBNEWS2