कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया झालावाड़। वन विभाग की टीम पर हमला कर जब्त किए गए पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की सूचना पर वन विभाग की टीम से छुड़ाकर ले जाई गई ट्रॉली को भी बरामद कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के मौजा बालगढ़ में वन विभाग की टीम अवैध पत्थरों से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा 4-5 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और वन विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर मारपीट कर जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले गया। मामले में सहायक वनपाल एवं नाका प्रभारी झालावाड़ सुरेंद्र सिंह शक्तावत की रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।
कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया झालावाड़। वन विभाग की टीम पर हमला कर जब्त किए गए पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की सूचना पर वन विभाग की टीम से छुड़ाकर ले जाई गई ट्रॉली को भी बरामद कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के मौजा बालगढ़ में वन विभाग की टीम अवैध पत्थरों से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा 4-5 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और वन विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर मारपीट कर जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले गया। मामले में सहायक वनपाल एवं नाका प्रभारी झालावाड़ सुरेंद्र सिंह शक्तावत की रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।
- स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभावान छात्र प्रिंस कुशवाह का चयन, स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रिंस कुशवाह का चयन छीपाबड़ौद / बारां राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रिंस कुशवाह का चयन छीपाबड़ौद / बारां महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद के कक्षा 12वीं के प्रतिभावान छात्र *प्रिंस कुशवाह, पुत्र रमेश कुशवाह* का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रिंस कुशवाह के चयन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627 महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद के कक्षा 12वीं के प्रतिभावान छात्र *प्रिंस कुशवाह, पुत्र रमेश कुशवाह* का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रिंस कुशवाह के चयन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। Jitendra Kushwah Mob. 89699996271
- मंदसौर कलेक्टर के दुवारा जन सुनवाई का समाधान हूवा1
- चुनाव का बहिष्कार का संकल्प को छोड़कर मतदान करने का लिया वचन व संकल्प पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर स्थित डाक बंगला चौराहा के समीप मैना रोड स्थित बस्ती के निवासियों ने कुछ दिनों पहले मैन रोड पर बाबा रामदेव मंदिर के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार का संकल्प लिया था नगर परिषद उपचुनाव के भावी उम्मीदवारों से तथा जनप्रतिनिधियों से विशेष चर्चा होने के पश्चात आश्वासन नहीं डंके की चोट पर उन्हों ने कहा है कि आपके यहां आपकी जो समस्याएं हैं उसका समाधान किया जाएगा उसके ही पश्चात ही पुष्पद बागवान परिवार के सभी लोगों ने वोट डालने का ऐलान किया समर्थन किया है हम सब मिलकर मतदान करेंगे मतदान हमारा अधिकार है और नगर परिषद में कुशल नेतृत्व कर्ता उम्मीदवार का नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में मत देकर चयन करेंगे जय हिंद भारत माता की जय के नारे के साथ लिया वचन1
- सरपंच एक गांव का केवल मुखिया नहीं होता, वह गांव का भाग्य विधाता होता है। सोच,समझ कर चुनें। **पंचायती राज - लोकतंत्र की जड़ को सींचने का अवसर, वोट आपका भविष्य है*। #श्री बाबा खाटूश्याम दैनिक छबड़ा (ऑनलाइन) संपादकीय - संपादक : एस.एल.नागर (सम्पादकीय) प्रिय मतदाताओं, नगर पालिका और नगर परिषदों के चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो चुके हैं। आप सबने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहरी लोकतंत्र को मजबूती दी है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। अब बारी है लोकतंत्र की असली नींव की - पंचायती राज चुनावों की। ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और जिला प्रमुख... ये केवल पद नहीं हैं, ये हमारे गांव, हमारी ढाणी, हमारे खेत-खलिहान और हमारे बच्चों के भविष्य की दिशा तय करने वाले स्तंभ हैं। बंधुओं, सरपंच एक गांव का केवल मुखिया नहीं होता, वह गांव का भाग्य विधाता होता है। पंचायत समिति और जिला ,परिषद में बैठने वाले आपके प्रतिनिधि ही तय करते हैं कि आपके गांव की सड़क कहाँ बनेगी, पानी कहाँ पहुंचेगा, स्कूल कैसा होगा और रोजगार की योजना किस तक पहुंचेगी। इसलिए इस बार का चुनाव केवल व्यक्ति का चुनाव नहीं, सोच का चुनाव है। मेरे मतदाता भाई-बहनों से विनम्र अपील है - 1. दारू-बाटी और नोटों के प्रलोभन को ठुकराएं: जो आज आपको खरीदेगा, वह कल आपको बेच देगा। पांच साल तक पछताने से अच्छा है, एक दिन हिम्मत दिखाएं। 2. जात-पात से ऊपर उठकर योग्यता को चुनें: पंच-सरपंच आपकी जात का नहीं, आपके गांव के काम का होना चाहिए। ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ और सबको साथ लेकर चलने वाले को चुनें। 3. शत-प्रतिशत मतदान करें: आपका एक वोट गांव की तस्वीर बदल सकता है। विशेषकर मेरी माताओं-बहनों और युवा साथियों से आग्रह है, घर से निकलें और मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र में सबसे बड़ा दान - मतदान है। 4. शांति और भाईचारा बनाए रखें: चुनाव एक दिन का है, पर गांव और पड़ोस जिंदगी भर का है। किसी के बहकावे में आकर आपसी बैर न बढ़ाएं। याद रखिए, दिल्ली और जयपुर की सरकारें योजनाएं बनाती हैं, पर उन योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम आपका चुना हुआ सरपंच और प्रधान ही करता है। यदि चुनाव गलत होगा तो विकास के सारे दरवाजे बंद हो जाएंगे। आइए, हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम भयमुक्त, प्रलोभन-मुक्त और निष्पक्ष होकर मतदान करेंगे। एक ऐसी पंचायत बनाएंगे जिस पर हमें गर्व हो। आपका जागरूक मत ही सशक्त पंचायती राज की गारंटी है। जय लोकतंत्र, जय छबड़ा! - एस.एल. नागर(एम.ए. बी.एड.(भूगोल)बी.जे.(एम.सी.),आयुर्वेद रत्न(प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श)योगा(लिविंग ऑफ साइंस),स्वरोदय ज्ञान(विशेषज्ञ).संस्थापक:श्री हनुमान सिद्ध साधनाश्रम,अमीरपुरखेड़ी(भुवाखेड़ी),संचालक:अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग एवं ओशो आशीष ध्यान केंद्र,खाटूश्याम गोशाला,मन्दिर,सादली की पहाड़ी की तलहटी,नहर किनारे,भुवाखेड़ी(छबड़ा),बारां-325220 (राजस्थान) #संपादक, श्री बाबा खाटूश्याम दैनिक छबड़ा (ऑनलाइन) न्यूज ओर विज्ञापन देकर सम्बलन प्रदान करें,संपर्क-वाट्सप-9413006192.कालिंग-90010818243
- एम पी के शिक्षकों की बड़ी जीत देश की सुप्रीम कोर्ट से सरकार की एस एल पी खारिज होने के बाद शिक्षकों ने कोर्ट की अवमानना पर याचिका दायर की थी । इसके परिणाम स्वरुप हाई कोर्ट के निर्देश है कि नियुक्ति दिनांक से शिक्षकों की सेवा जुड़ेगी तो बढ़ेगी सैलरी, 10 साल के एरियर का भी दावा, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 4 सप्ताह का समय। हाईकोर्ट के निर्देशो के अनुसार मानी जाए तो शिक्षकों को 10 वर्ष तक का एरियर लगभग पेमेंट 8 लाख रु तक का लाभ एम पी के शिक्षकों की बड़ी जीत देश की सुप्रीम कोर्ट से सरकार की एस एल पी खारिज होने के बाद शिक्षकों ने कोर्ट की अवमानना पर याचिका दायर की थी । इसके परिणाम स्वरुप हाई कोर्ट के निर्देश है कि नियुक्ति दिनांक से शिक्षकों की सेवा जुड़ेगी तो बढ़ेगी सैलरी, 10 साल के एरियर का भी दावा, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 4 सप्ताह का समय। हाईकोर्ट के निर्देशो के अनुसार मानी जाए तो शिक्षकों को 10 वर्ष तक का एरियर लगभग पेमेंट 8 लाख रुपए प्रति शिक्षक तक का लाभ मिल सकता है एरियर के रूप में और कोर्ट का यह भी आदेश है कि उनको इस अवधि का ब्याज भी दिया जाए। सरकार के वकील ने हाई कोर्ट की पालना को मानने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है अब लगता है। सरकार सीनियर शिक्षकों को उनकी नियुक्ति दिनांक से वर्ष 2006 के वेतनमान के अनुसार एरियर राशि भुगतान करेगी तभी से उनकी सीनियरिटी मानी जाए। बतादे की शिक्षकों की बहुत बड़ी जीत के रूप में माना जा रहा है जो वर्षों से लंबीत था। शिक्षकों ने जो लड़ाई लड़ी है।जिससे प्रदेश के लगभग 70 हजार शिक्षकों को इसका लाभ मिल सकेगा। हर शिक्षक को लगभग 15 से 20 हजार तक मासिक वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकेगी। अब देखना है कि सरकार इस पर क्या जवाब देती है। ओर निर्देशो की पालना किस तरह से की जाती है। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबर खबर को शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।1
- मंदसौर कांग्रेस अ.जा विभाग द्वारा विशाल जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, अ.जा विभाग प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष हुवे शामिल शामगढ- मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल सिसोदिया द्वारा शामगढ में विशाल जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी, अनुसूचित जाति विभाग, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, जिला प्रभारी अजा विभाग श्री हीरालाल परमार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण मांगरिया, जिला पंचायत सदस्य रिंकेश डबकरा, जिला पंचायत सदस्य अल्पना सूर्यवंशी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश पटेल, तराना प्रभारी पवन पाण्डेय, खिलचीपुर प्रभारी विनय राजोरिया, शामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह पंवार, जगदीश कोठारी, राजीव गांधी पंचयती राज अध्यक्ष महेश पाटीदार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाटीदार, सीतामऊ ब्लॉक अध्यक्ष हनुमत सिंह, मेलखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश धाकड़, पूर्व अजा जिलाध्यक्ष संदीप सलोद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल सिंह, सुमित्रा देसाई, श्यामू बाई मेहर मंचासीन थे सम्मलेन मेवबाहर से आये वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित करते हुवे कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए गांव-गांव में अजा के लोगो को अधिक से अधिक कांग्रेस की रीति नीति से जोड़ने की बात कही गई। उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में अजा विभाग के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षगण और सेकड़ो की संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद फरक्या ने किया आभार अजा विभाग जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल सिसोदिया द्वारा माना गया1
- जिला विजेता फुटबॉल टीम का पीएम श्री दानमल विद्यालय में भव्य सम्मान जिला विजेता फुटबॉल टीम का पीएम श्री दानमल विद्यालय में भव्य सम्मान छीपाबड़ौद / बारां 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तर पर विजय प्राप्त करने पर पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद की टीम का विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राकेश चंद्र शर्मा ने की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य शर्मा ने कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया कि संसाधन कम होने के बावजूद हौसलों से बड़ी जीत हासिल की जा सकती है। इस सफलता में कोच एवं शारीरिक शिक्षक व्याख्याता वीरेंद्र राजोरिया की कड़ी मेहनत और रणनीति का विशेष योगदान रहा। छात्रा टीम प्रभारी पूजा शर्मा एवं छात्र टीम प्रभारी सारोन डिक्सन के मार्गदर्शन में टीम ने अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। कोच राजोरिया ने कहा कि बच्चे लगातार सुबह-शाम अभ्यास कर रहे थे, यह जीत उसी तपस्या का परिणाम है। अब टीम संभाग स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेगी। विद्यालय परिवार द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य चेतन्यस्वरूप माहेश्वरी, देशराज मीणा, लोकेश नागर, सुरेंद्र पंकज, प्राणनाथ गौतम, महेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सीताराम सुमन, प्रिया योगी, लक्ष्मी मीणा, चंचल राठौर, सुनील सुमन, सुरेश कुशवाह, अभिषेक राजपूत, रोहित कुशवाह, गजेंद्र माली एवं समस्त विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah Mob. 89699996273
- *25 सितंबर 2026 को देशभर में 25,000 से अधिक स्थानों पर ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा शामगढ... एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक एवं नागरिक इसमें शामिल होंगे* *कार्यक्रम ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है* *विद्या भारती के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित होगा..* *उद्देश्य नई पीढ़ी को वन्दे मातरम् के इतिहास, राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी विरासत से जोड़ना है* *कार्यक्रम का संदेश “एक स्वर – एक संकल्प – एक भारत” रखा गया है*1
- सुसनेर में आज सजेगी हास्य-व्यंग्य की महफिल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के कवियों की जमेगी महफिल, ठहाकों से गूंजेगा नगर सुसनेर। गणेश उत्सव के अवसर पर त्रिशूल गणेश उत्सव सेवा समिति, सुसनेर द्वारा आज शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मालीपुरा-गायरीपुरा स्थित नर्बदिया क्षेत्र में होने वाले इस आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य कवि शिरकत करेंगे। कवि सम्मेलन में राजेश लोटपोट, शंकर सिंह सिसोदिया सहित कई जाने-माने कवि अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। कवियों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में ठहाकों और मनोरंजन का माहौल बनेगा। आयोजक समिति ने नगरवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कवि सम्मेलन का आनंद लेने की अपील की है। गणेश उत्सव के दौरान आयोजित यह कार्यक्रम नगरवासियों के लिए मनोरंजन की विशेष सौगात के रूप में देखा जा रहा है। पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर-मालवा से1