logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरपंच एक गांव का केवल मुखिया नहीं होता, वह गांव का भाग्य विधाता होता है। सोच,समझ कर चुनें। **पंचायती राज - लोकतंत्र की जड़ को सींचने का अवसर, वोट आपका भविष्य है*। #श्री बाबा खाटूश्याम दैनिक छबड़ा (ऑनलाइन) संपादकीय - संपादक : एस.एल.नागर (सम्पादकीय) प्रिय मतदाताओं, नगर पालिका और नगर परिषदों के चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो चुके हैं। आप सबने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहरी लोकतंत्र को मजबूती दी है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। अब बारी है लोकतंत्र की असली नींव की - पंचायती राज चुनावों की। ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और जिला प्रमुख... ये केवल पद नहीं हैं, ये हमारे गांव, हमारी ढाणी, हमारे खेत-खलिहान और हमारे बच्चों के भविष्य की दिशा तय करने वाले स्तंभ हैं। बंधुओं, सरपंच एक गांव का केवल मुखिया नहीं होता, वह गांव का भाग्य विधाता होता है। पंचायत समिति और जिला ,परिषद में बैठने वाले आपके प्रतिनिधि ही तय करते हैं कि आपके गांव की सड़क कहाँ बनेगी, पानी कहाँ पहुंचेगा, स्कूल कैसा होगा और रोजगार की योजना किस तक पहुंचेगी। इसलिए इस बार का चुनाव केवल व्यक्ति का चुनाव नहीं, सोच का चुनाव है। मेरे मतदाता भाई-बहनों से विनम्र अपील है - 1. दारू-बाटी और नोटों के प्रलोभन को ठुकराएं: जो आज आपको खरीदेगा, वह कल आपको बेच देगा। पांच साल तक पछताने से अच्छा है, एक दिन हिम्मत दिखाएं। 2. जात-पात से ऊपर उठकर योग्यता को चुनें: पंच-सरपंच आपकी जात का नहीं, आपके गांव के काम का होना चाहिए। ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ और सबको साथ लेकर चलने वाले को चुनें। 3. शत-प्रतिशत मतदान करें: आपका एक वोट गांव की तस्वीर बदल सकता है। विशेषकर मेरी माताओं-बहनों और युवा साथियों से आग्रह है, घर से निकलें और मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र में सबसे बड़ा दान - मतदान है। 4. शांति और भाईचारा बनाए रखें: चुनाव एक दिन का है, पर गांव और पड़ोस जिंदगी भर का है। किसी के बहकावे में आकर आपसी बैर न बढ़ाएं। याद रखिए, दिल्ली और जयपुर की सरकारें योजनाएं बनाती हैं, पर उन योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम आपका चुना हुआ सरपंच और प्रधान ही करता है। यदि चुनाव गलत होगा तो विकास के सारे दरवाजे बंद हो जाएंगे। आइए, हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम भयमुक्त, प्रलोभन-मुक्त और निष्पक्ष होकर मतदान करेंगे। एक ऐसी पंचायत बनाएंगे जिस पर हमें गर्व हो। आपका जागरूक मत ही सशक्त पंचायती राज की गारंटी है। जय लोकतंत्र, जय छबड़ा! - एस.एल. नागर(एम.ए. बी.एड.(भूगोल)बी.जे.(एम.सी.),आयुर्वेद रत्न(प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श)योगा(लिविंग ऑफ साइंस),स्वरोदय ज्ञान(विशेषज्ञ).संस्थापक:श्री हनुमान सिद्ध साधनाश्रम,अमीरपुरखेड़ी(भुवाखेड़ी),संचालक:अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग एवं ओशो आशीष ध्यान केंद्र,खाटूश्याम गोशाला,मन्दिर,सादली की पहाड़ी की तलहटी,नहर किनारे,भुवाखेड़ी(छबड़ा),बारां-325220 (राजस्थान) #संपादक, श्री बाबा खाटूश्याम दैनिक छबड़ा (ऑनलाइन) न्यूज ओर विज्ञापन देकर सम्बलन प्रदान करें,संपर्क-वाट्सप-9413006192.कालिंग-9001081824

5 hrs ago
user_Alakh Jyoti Yog Present
Alakh Jyoti Yog Present
Yoga instructor Chhabra, Baran•
5 hrs ago

सरपंच एक गांव का केवल मुखिया नहीं होता, वह गांव का भाग्य विधाता होता है। सोच,समझ कर चुनें। **पंचायती राज - लोकतंत्र की जड़ को सींचने का अवसर, वोट आपका भविष्य है*। #श्री बाबा खाटूश्याम दैनिक छबड़ा (ऑनलाइन) संपादकीय - संपादक : एस.एल.नागर (सम्पादकीय) प्रिय मतदाताओं, नगर पालिका और नगर परिषदों के चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो चुके हैं। आप सबने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहरी लोकतंत्र को मजबूती दी है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। अब बारी है लोकतंत्र की असली नींव की - पंचायती राज चुनावों की। ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और जिला प्रमुख... ये केवल पद नहीं हैं, ये हमारे गांव, हमारी ढाणी, हमारे खेत-खलिहान और हमारे बच्चों के भविष्य की दिशा तय करने वाले स्तंभ हैं। बंधुओं, सरपंच एक गांव का केवल मुखिया नहीं होता, वह गांव का भाग्य विधाता होता है। पंचायत समिति

d6692072-0274-4fd6-959a-decf2c16dc30

और जिला ,परिषद में बैठने वाले आपके प्रतिनिधि ही तय करते हैं कि आपके गांव की सड़क कहाँ बनेगी, पानी कहाँ पहुंचेगा, स्कूल कैसा होगा और रोजगार की योजना किस तक पहुंचेगी। इसलिए इस बार का चुनाव केवल व्यक्ति का चुनाव नहीं, सोच का चुनाव है। मेरे मतदाता भाई-बहनों से विनम्र अपील है - 1. दारू-बाटी और नोटों के प्रलोभन को ठुकराएं: जो आज आपको खरीदेगा, वह कल आपको बेच देगा। पांच साल तक पछताने से अच्छा है, एक दिन हिम्मत दिखाएं। 2. जात-पात से ऊपर उठकर योग्यता को चुनें: पंच-सरपंच आपकी जात का नहीं, आपके गांव के काम का होना चाहिए। ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ और सबको साथ लेकर चलने वाले को चुनें। 3. शत-प्रतिशत मतदान करें: आपका एक वोट गांव की तस्वीर बदल सकता है। विशेषकर मेरी माताओं-बहनों और युवा साथियों से आग्रह है, घर से निकलें और मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र में सबसे बड़ा दान -

65509f18-3e0a-451f-b0ea-4260c3221d49

मतदान है। 4. शांति और भाईचारा बनाए रखें: चुनाव एक दिन का है, पर गांव और पड़ोस जिंदगी भर का है। किसी के बहकावे में आकर आपसी बैर न बढ़ाएं। याद रखिए, दिल्ली और जयपुर की सरकारें योजनाएं बनाती हैं, पर उन योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम आपका चुना हुआ सरपंच और प्रधान ही करता है। यदि चुनाव गलत होगा तो विकास के सारे दरवाजे बंद हो जाएंगे। आइए, हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम भयमुक्त, प्रलोभन-मुक्त और निष्पक्ष होकर मतदान करेंगे। एक ऐसी पंचायत बनाएंगे जिस पर हमें गर्व हो। आपका जागरूक मत ही सशक्त पंचायती राज की गारंटी है। जय लोकतंत्र, जय छबड़ा! - एस.एल. नागर(एम.ए. बी.एड.(भूगोल)बी.जे.(एम.सी.),आयुर्वेद रत्न(प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श)योगा(लिविंग ऑफ साइंस),स्वरोदय ज्ञान(विशेषज्ञ).संस्थापक:श्री हनुमान सिद्ध साधनाश्रम,अमीरपुरखेड़ी(भुवाखेड़ी),संचालक:अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग एवं ओशो आशीष ध्यान केंद्र,खाटूश्याम गोशाला,मन्दिर,सादली की पहाड़ी की तलहटी,नहर किनारे,भुवाखेड़ी(छबड़ा),बारां-325220 (राजस्थान) #संपादक, श्री बाबा खाटूश्याम दैनिक छबड़ा (ऑनलाइन) न्यूज ओर विज्ञापन देकर सम्बलन प्रदान करें,संपर्क-वाट्सप-9413006192.कालिंग-9001081824

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मनोहर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलूखेड़ी कलां मे कई वर्षो से चली आ रही परंपरा ग्राम कोलूखेड़ी कलां मे कई वर्षो से झलझुलनी एकादशी का आयोजन एक त्यौहार कि तरह किया जा रहा है जिसमे सात दिन कि सकताजी का आयोजन किया जाता है ईवा बड़ी धूम धाम से इस पर्व को मनाया जाता है सोनू मेरोठा ने बताया कि इसमें आस पास के दशमी तेजाजी के झंडे लेकर आसपास के ग्रामीण भी इखट्टे होते है एवं बड़ी भारी संख्या मे जनता भी शामिल होती है!! समस्त ग्राम वासियो द्वारा इस पर्व को हर वर्ष हर्षोल्लास के सात मनाया जाता है!!
    1
    मनोहर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलूखेड़ी कलां मे कई वर्षो से चली आ रही परंपरा 
ग्राम कोलूखेड़ी कलां मे कई वर्षो से झलझुलनी एकादशी का आयोजन एक त्यौहार कि तरह किया जा रहा है जिसमे सात दिन कि सकताजी का आयोजन किया जाता है ईवा बड़ी धूम धाम से इस पर्व को मनाया जाता है सोनू मेरोठा ने बताया कि इसमें आस पास के दशमी तेजाजी के झंडे लेकर आसपास के ग्रामीण भी इखट्टे होते है एवं बड़ी भारी संख्या मे जनता भी शामिल होती है!! 
समस्त ग्राम वासियो द्वारा इस पर्व को हर वर्ष हर्षोल्लास के सात मनाया जाता है!!
    user_Sonu Merotha
    Sonu Merotha
    Graphic designer मनोहर थाना, झालावाड़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया झालावाड़। वन विभाग की टीम पर हमला कर जब्त किए गए पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की सूचना पर वन विभाग की टीम से छुड़ाकर ले जाई गई ट्रॉली को भी बरामद कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के मौजा बालगढ़ में वन विभाग की टीम अवैध पत्थरों से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा 4-5 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और वन विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर मारपीट कर जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले गया। मामले में सहायक वनपाल एवं नाका प्रभारी झालावाड़ सुरेंद्र सिंह शक्तावत की रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।
    1
    कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया
झालावाड़। वन विभाग की टीम पर हमला कर जब्त किए गए पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की सूचना पर वन विभाग की टीम से छुड़ाकर ले जाई गई ट्रॉली को भी बरामद कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के मौजा बालगढ़ में वन विभाग की टीम अवैध पत्थरों से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा 4-5 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और वन विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर मारपीट कर जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले गया। मामले में सहायक वनपाल एवं नाका प्रभारी झालावाड़ सुरेंद्र सिंह शक्तावत की रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • एकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों की असली ताकत, संगठन उसी ताकत को आवाज देता है : डॉ. अरुण सक्सेना* “संघ” और “गठन” से बनता है संगठन, JUMP पत्रकार हितों की सामूहिक आवाज को देगा नई धार *देखिए संपूर्ण खबर खबर नेशनल पर* एकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों की असली ताकत, संगठन उसी ताकत को आवाज देता है : डॉ. अरुण सक्सेना* “संघ” और “गठन” से बनता है संगठन, JUMP पत्रकार हितों की सामूहिक आवाज को देगा नई धार *देखिए संपूर्ण खबर खबर नेशनल पर* 👇👇👇👇👇👇
    1
    एकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों की असली ताकत, संगठन उसी ताकत को आवाज देता है : डॉ. अरुण सक्सेना*

“संघ” और “गठन” से बनता है संगठन, JUMP पत्रकार हितों की सामूहिक आवाज को देगा नई धार
*देखिए संपूर्ण खबर खबर नेशनल पर*

एकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों की असली ताकत, संगठन उसी ताकत को आवाज देता है : डॉ. अरुण सक्सेना*
“संघ” और “गठन” से बनता है संगठन, JUMP पत्रकार हितों की सामूहिक आवाज को देगा नई धार
*देखिए संपूर्ण खबर खबर नेशनल पर*
👇👇👇👇👇👇
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    Media company आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गणपति महाआरती के बाद देर रात तक गूंजा काव्य धनवाड़ा में ‘काव्य के रंग’ कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां । झालावाड़। धनवाड़ा की नई बस्ती स्थित तेजाजी चौक, पाबूजी मंदिर परिसर में बुधवार को गुरु गणपति कहार सेवा समिति की ओर से गुरु गणपति जी की महाआरती के अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। पूजा-अर्चना एवं महाआरती के बाद मां शारदा का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रीतिमा ‘पुलक’ ने गणपति एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कवि प्रीतिमा ‘पुलक’, सौरभ सोनी, रानी रावल ‘रुद्रश्री’, सोदान नागर, सुरेश निगम एवं रेखा सक्सेना ने वीर, हास्य, श्रृंगार और व्यंग्य रस की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता-पिता के प्रति सम्मान का संदेश देती पंक्तियों ने श्रोताओं को भावुक किया। रानी रावल ‘रुद्रश्री’ ने मंच संचालन किया। कवियों का पुष्पवर्षा एवं स्मृति-उपहार से सम्मान किया गया। रानी रावल ने अपनी ‘रुद्रश्री काव्य सृजन पुस्तक’ समिति को भेंट की। संस्थापक भागचंद कहार ने आभार जताया। देर रात तक श्रोताओं की उपस्थिति बनी रही।
    1
    गणपति महाआरती के बाद देर रात तक गूंजा काव्य
धनवाड़ा में ‘काव्य के रंग’ कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां ।
झालावाड़। धनवाड़ा की नई बस्ती स्थित तेजाजी चौक, पाबूजी मंदिर परिसर में बुधवार को गुरु गणपति कहार सेवा समिति की ओर से गुरु गणपति जी की महाआरती के अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। पूजा-अर्चना एवं महाआरती के बाद मां शारदा का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रीतिमा ‘पुलक’ ने गणपति एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कवि प्रीतिमा ‘पुलक’, सौरभ सोनी, रानी रावल ‘रुद्रश्री’, सोदान नागर, सुरेश निगम एवं रेखा सक्सेना ने वीर, हास्य, श्रृंगार और व्यंग्य रस की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता-पिता के प्रति सम्मान का संदेश देती पंक्तियों ने श्रोताओं को भावुक किया। रानी रावल ‘रुद्रश्री’ ने मंच संचालन किया। कवियों का पुष्पवर्षा एवं स्मृति-उपहार से सम्मान किया गया। रानी रावल ने अपनी ‘रुद्रश्री काव्य सृजन पुस्तक’ समिति को भेंट की। संस्थापक भागचंद कहार ने आभार जताया। देर रात तक श्रोताओं की उपस्थिति बनी रही।
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    9 hrs ago
  • झालावाड़-नवनिर्वाचित नगरपरिषद सभापति ने पदभार संभाला,कांग्रेस के राजेश गुर्जर ने सभापति का पदभार संभाला,शुभ मुहूर्त में नगरपरिषद झालावाड़ पहुंचे,भगवान गणेश की पूजा के बाद कुर्सी संभाली,कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर सहित सिद्दीक गौरी,देवकीनंदन वर्मा भी रहे साथ मौजूद,जिलाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने माला पहनाकर नवागत सभापति का अभिनंदन किया,पूर्व सभापति प्रदीप राजावत ने भी माला पहनाकर दी बधाई,सभापति ने क्लीन और ग्रीन झालावाड़ को बताया प्राथमिकता। झालावाड़ नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नव निर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर शुभ मुहूर्त में झालावाड़ नगर परिषद पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। जिसके बाद सभापति कक्ष पहुंचकर विधि विधान के साथ अपनी कुर्सी संभाली। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा, उपसभापति फारूक अहमद सहित सभी पार्षद गण भी मौजूद रहे। इससे पूर्व जैसे ही नव निर्वाचित सभापति पहली बार झालावाड़ नगरपरिषद पहुंचे, तो वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों के साथ राजेश गुर्जर का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नगरपरिषद में एक समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें साथी पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर को फूल माला पहनाकर बधाई दी। इसके बाद उपसभापति फारूक अहमद ने भी अपना पदभार ग्रहण किया और शहर के विकास को लेकर मीडिया से चर्चा की। नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण और अवैध कब्जों की भरमार है, जिन्हें समय पर निस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर की खस्ताहार सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। सभापति राजेश गुर्जर ने कहा कि शहर में पार्किंग को लेकर भी बड़ी समस्या है। जिसे लेकर एक विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही शहर के पार्कों की दुर्दशा को भी जल्द ही सुधारा जाएगा।
    4
    झालावाड़-नवनिर्वाचित नगरपरिषद सभापति ने पदभार संभाला,कांग्रेस के राजेश गुर्जर ने सभापति का पदभार संभाला,शुभ मुहूर्त में नगरपरिषद झालावाड़ पहुंचे,भगवान गणेश की पूजा के बाद कुर्सी संभाली,कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर सहित सिद्दीक गौरी,देवकीनंदन वर्मा भी रहे साथ मौजूद,जिलाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने माला पहनाकर नवागत सभापति का अभिनंदन किया,पूर्व सभापति प्रदीप राजावत ने भी माला पहनाकर दी बधाई,सभापति ने क्लीन और ग्रीन झालावाड़ को बताया प्राथमिकता।
झालावाड़ नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नव निर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर शुभ मुहूर्त में झालावाड़ नगर परिषद पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। जिसके बाद सभापति कक्ष पहुंचकर विधि विधान के साथ अपनी कुर्सी संभाली। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा, उपसभापति फारूक अहमद सहित सभी पार्षद गण भी मौजूद रहे। 
इससे पूर्व जैसे ही नव निर्वाचित सभापति पहली बार झालावाड़ नगरपरिषद पहुंचे, तो वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों के साथ राजेश गुर्जर का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नगरपरिषद में एक समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें साथी पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर को फूल माला पहनाकर बधाई दी। इसके बाद उपसभापति फारूक अहमद ने भी अपना पदभार ग्रहण किया और शहर के विकास को लेकर मीडिया से चर्चा की। 
नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण और अवैध कब्जों की भरमार है, जिन्हें समय पर निस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर की खस्ताहार सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। सभापति राजेश गुर्जर ने कहा कि शहर में पार्किंग को लेकर भी बड़ी समस्या है। जिसे लेकर एक विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही शहर के पार्कों की दुर्दशा को भी जल्द ही सुधारा जाएगा।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बकानी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी संपन्न, तस्वीर हुई साफ बकानी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी संपन्न, तस्वीर हुई साफ बकानी :- पंचायत समिति बकानी की 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हो गई। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण की घोषणा के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। लॉटरी के अनुसार, ग्राम पंचायत आगरिया, करलगांव, खेरिया, नानोर, पाटलिया कुल्मी, रटलाई, रेपला, रिझोन और सलावद के सरपंच पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, बरखेड़ा कलां महिला और झिझनिया एवं किशनपुरा ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। इसी प्रकार नसीराबाद ग्राम पंचायत का सरपंच पद अनुसूचित जनजाति महिला तथा थोबड़िया खुर्द अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बड़ाय, बकानी, देवनगर सामान्य और खेरिया एवं झिकड़िया महिला ग्राम पंचायतें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित हुई हैं।
    1
    बकानी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी संपन्न, तस्वीर हुई साफ
बकानी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी संपन्न, तस्वीर हुई साफ
बकानी :- पंचायत समिति बकानी की 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हो गई। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण की घोषणा के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
लॉटरी के अनुसार, ग्राम पंचायत आगरिया, करलगांव, खेरिया, नानोर, पाटलिया कुल्मी, रटलाई, रेपला, रिझोन और सलावद के सरपंच पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, बरखेड़ा कलां महिला और झिझनिया एवं किशनपुरा ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं।
इसी प्रकार नसीराबाद ग्राम पंचायत का सरपंच पद अनुसूचित जनजाति महिला तथा थोबड़िया खुर्द अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बड़ाय, बकानी, देवनगर सामान्य और खेरिया एवं झिकड़िया महिला ग्राम पंचायतें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित हुई हैं।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • 17 व 19 वर्षीय जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, नाहरगढ़ ने जीता उद्घाटन मैच किशनगंज कस्बे के बस स्टैंड स्थित नोडल उच्च माध्यमिक स्कूल में 17 व 19 वर्षीय जिला स्तरीय छात्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मजीद मलिक कमांडो ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता शुरू कराई। संयोजक अनीता नागर ने बताया कि 17 वर्षीय वर्ग में 12 और 19 वर्षीय वर्ग में 22 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला नाहरगढ़ व चरड़ाना स्कूल के बीच हुआ, जिसमें नाहरगढ़ की टीम ने जीत दर्ज की। प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार मीणा ने अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बृजगोविंद टेलर ने किया।
    1
    17 व 19 वर्षीय जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, नाहरगढ़ ने जीता उद्घाटन मैच



किशनगंज कस्बे के बस स्टैंड स्थित नोडल उच्च माध्यमिक स्कूल में 17 व 19 वर्षीय जिला स्तरीय छात्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मजीद मलिक कमांडो ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता शुरू कराई। संयोजक अनीता नागर ने बताया कि 17 वर्षीय वर्ग में 12 और 19 वर्षीय वर्ग में 22 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला नाहरगढ़ व चरड़ाना स्कूल के बीच हुआ, जिसमें नाहरगढ़ की टीम ने जीत दर्ज की। प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार मीणा ने अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बृजगोविंद टेलर ने किया।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • समरानिया से लेकर सिरसौद कला तक का पूरी सड़क खराब है जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं इसमें हमारा जिला प्रशासन से निवेदन है की सड़क को दोबारा बनाई जाए और इसका चौड़ाइकरण किया जाए माननीय विधायक साहब से निवेदन है ललित मीना जी से की इस सड़क के बजट पास करवाए
    1
    समरानिया से लेकर सिरसौद कला तक का पूरी सड़क खराब है जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं इसमें हमारा जिला प्रशासन से निवेदन है की सड़क को दोबारा बनाई जाए और इसका चौड़ाइकरण किया जाए माननीय विधायक साहब से निवेदन है ललित मीना जी से की इस सड़क के बजट पास करवाए
    user_बंटी कुमार सहरिया
    बंटी कुमार सहरिया
    Animal Protection Organisation शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *गुना पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार: चांचौड़ा में 4 पेटी शराब के साथ एक धराया, दो सप्लायर भी गिरफ्तार* *गुना।* पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांचौड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 21 हजार रुपये से अधिक की अवैध अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। *मुखबिर की सूचना पर छापा* 23 सितंबर को बीनागंज चौकी पुलिस को सूचना मिली कि ढीमर मोहल्ला चांचौड़ा निवासी सुनील भील अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी नीरज लोधी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे सुनील पुत्र नैनकराम भील (25) निवासी आमासोर को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 4 पेटियों में 43 क्वार्टर अंग्रेजी शराब RC, 70 क्वार्टर सफेद प्लेन देशी शराब और 24 बोतल बीयर बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत लगभग 21,340 रुपये आंकी गई है। *पूछताछ में दो और नाम आए सामने* पूछताछ में सुनील ने बताया कि शराब सचिन राजपूत और बलराम राजपूत निवासी चांचौड़ा की है और उन्हीं के कहने पर वह बेच रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध क्र. 323/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार सचिन पुत्र मुकेश राजपूत और बलराम पुत्र गोपाल राजपूत को भी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक शिवप्रताप, मोनू करारे, अजय समाधिया, नवदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
    2
    *गुना पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार: चांचौड़ा में 4 पेटी शराब के साथ एक धराया, दो सप्लायर भी गिरफ्तार*

*गुना।* पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांचौड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 21 हजार रुपये से अधिक की अवैध अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
*मुखबिर की सूचना पर छापा*
23 सितंबर को बीनागंज चौकी पुलिस को सूचना मिली कि ढीमर मोहल्ला चांचौड़ा निवासी सुनील भील अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी नीरज लोधी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे सुनील पुत्र नैनकराम भील (25) निवासी आमासोर को पकड़ लिया गया।
तलाशी में उसके पास से 4 पेटियों में 43 क्वार्टर अंग्रेजी शराब RC, 70 क्वार्टर सफेद प्लेन देशी शराब और 24 बोतल बीयर बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत लगभग 21,340 रुपये आंकी गई है।
*पूछताछ में दो और नाम आए सामने*
पूछताछ में सुनील ने बताया कि शराब सचिन राजपूत और बलराम राजपूत निवासी चांचौड़ा की है और उन्हीं के कहने पर वह बेच रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध क्र. 323/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार सचिन पुत्र मुकेश राजपूत और बलराम पुत्र गोपाल राजपूत को भी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक शिवप्रताप, मोनू करारे, अजय समाधिया, नवदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Lucky Shrivastava
    Lucky Shrivastava
    Artist आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.