झालावाड़-नवनिर्वाचित नगरपरिषद सभापति ने पदभार संभाला,कांग्रेस के राजेश गुर्जर ने सभापति का पदभार संभाला,शुभ मुहूर्त में नगरपरिषद झालावाड़ पहुंचे,भगवान गणेश की पूजा के बाद कुर्सी संभाली,कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर सहित सिद्दीक गौरी,देवकीनंदन वर्मा भी रहे साथ मौजूद,जिलाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने माला पहनाकर नवागत सभापति का अभिनंदन किया,पूर्व सभापति प्रदीप राजावत ने भी माला पहनाकर दी बधाई,सभापति ने क्लीन और ग्रीन झालावाड़ को बताया प्राथमिकता। झालावाड़ नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नव निर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर शुभ मुहूर्त में झालावाड़ नगर परिषद पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। जिसके बाद सभापति कक्ष पहुंचकर विधि विधान के साथ अपनी कुर्सी संभाली। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा, उपसभापति फारूक अहमद सहित सभी पार्षद गण भी मौजूद रहे। इससे पूर्व जैसे ही नव निर्वाचित सभापति पहली बार झालावाड़ नगरपरिषद पहुंचे, तो वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों के साथ राजेश गुर्जर का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नगरपरिषद में एक समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें साथी पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर को फूल माला पहनाकर बधाई दी। इसके बाद उपसभापति फारूक अहमद ने भी अपना पदभार ग्रहण किया और शहर के विकास को लेकर मीडिया से चर्चा की। नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण और अवैध कब्जों की भरमार है, जिन्हें समय पर निस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर की खस्ताहार सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। सभापति राजेश गुर्जर ने कहा कि शहर में पार्किंग को लेकर भी बड़ी समस्या है। जिसे लेकर एक विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही शहर के पार्कों की दुर्दशा को भी जल्द ही सुधारा जाएगा।
झालावाड़-नवनिर्वाचित नगरपरिषद सभापति ने पदभार संभाला,कांग्रेस के राजेश गुर्जर ने सभापति का पदभार संभाला,शुभ मुहूर्त में नगरपरिषद झालावाड़ पहुंचे,भगवान गणेश की पूजा के बाद कुर्सी संभाली,कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर सहित सिद्दीक गौरी,देवकीनंदन वर्मा भी रहे साथ मौजूद,जिलाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने माला पहनाकर नवागत सभापति का अभिनंदन किया,पूर्व सभापति प्रदीप राजावत ने भी माला पहनाकर दी बधाई,सभापति ने क्लीन और ग्रीन झालावाड़ को बताया प्राथमिकता। झालावाड़ नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नव निर्वाचित
सभापति राजेश गुर्जर शुभ मुहूर्त में झालावाड़ नगर परिषद पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। जिसके बाद सभापति कक्ष पहुंचकर विधि विधान के साथ अपनी कुर्सी संभाली। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा, उपसभापति फारूक अहमद सहित सभी पार्षद गण भी मौजूद रहे। इससे पूर्व जैसे ही नव निर्वाचित सभापति पहली बार झालावाड़ नगरपरिषद पहुंचे, तो वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों के साथ राजेश गुर्जर
का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नगरपरिषद में एक समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें साथी पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर को फूल माला पहनाकर बधाई दी। इसके बाद उपसभापति फारूक अहमद ने भी अपना पदभार ग्रहण किया और शहर के विकास को लेकर मीडिया से चर्चा की। नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके
साथ ही शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण और अवैध कब्जों की भरमार है, जिन्हें समय पर निस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर की खस्ताहार सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। सभापति राजेश गुर्जर ने कहा कि शहर में पार्किंग को लेकर भी बड़ी समस्या है। जिसे लेकर एक विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही शहर के पार्कों की दुर्दशा को भी जल्द ही सुधारा जाएगा।
- गणपति महाआरती के बाद देर रात तक गूंजा काव्य धनवाड़ा में ‘काव्य के रंग’ कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां । झालावाड़। धनवाड़ा की नई बस्ती स्थित तेजाजी चौक, पाबूजी मंदिर परिसर में बुधवार को गुरु गणपति कहार सेवा समिति की ओर से गुरु गणपति जी की महाआरती के अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। पूजा-अर्चना एवं महाआरती के बाद मां शारदा का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रीतिमा ‘पुलक’ ने गणपति एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कवि प्रीतिमा ‘पुलक’, सौरभ सोनी, रानी रावल ‘रुद्रश्री’, सोदान नागर, सुरेश निगम एवं रेखा सक्सेना ने वीर, हास्य, श्रृंगार और व्यंग्य रस की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता-पिता के प्रति सम्मान का संदेश देती पंक्तियों ने श्रोताओं को भावुक किया। रानी रावल ‘रुद्रश्री’ ने मंच संचालन किया। कवियों का पुष्पवर्षा एवं स्मृति-उपहार से सम्मान किया गया। रानी रावल ने अपनी ‘रुद्रश्री काव्य सृजन पुस्तक’ समिति को भेंट की। संस्थापक भागचंद कहार ने आभार जताया। देर रात तक श्रोताओं की उपस्थिति बनी रही।1
- झालावाड़-नवनिर्वाचित नगरपरिषद सभापति ने पदभार संभाला,कांग्रेस के राजेश गुर्जर ने सभापति का पदभार संभाला,शुभ मुहूर्त में नगरपरिषद झालावाड़ पहुंचे,भगवान गणेश की पूजा के बाद कुर्सी संभाली,कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर सहित सिद्दीक गौरी,देवकीनंदन वर्मा भी रहे साथ मौजूद,जिलाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने माला पहनाकर नवागत सभापति का अभिनंदन किया,पूर्व सभापति प्रदीप राजावत ने भी माला पहनाकर दी बधाई,सभापति ने क्लीन और ग्रीन झालावाड़ को बताया प्राथमिकता। झालावाड़ नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नव निर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर शुभ मुहूर्त में झालावाड़ नगर परिषद पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। जिसके बाद सभापति कक्ष पहुंचकर विधि विधान के साथ अपनी कुर्सी संभाली। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा, उपसभापति फारूक अहमद सहित सभी पार्षद गण भी मौजूद रहे। इससे पूर्व जैसे ही नव निर्वाचित सभापति पहली बार झालावाड़ नगरपरिषद पहुंचे, तो वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों के साथ राजेश गुर्जर का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नगरपरिषद में एक समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें साथी पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर को फूल माला पहनाकर बधाई दी। इसके बाद उपसभापति फारूक अहमद ने भी अपना पदभार ग्रहण किया और शहर के विकास को लेकर मीडिया से चर्चा की। नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण और अवैध कब्जों की भरमार है, जिन्हें समय पर निस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर की खस्ताहार सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। सभापति राजेश गुर्जर ने कहा कि शहर में पार्किंग को लेकर भी बड़ी समस्या है। जिसे लेकर एक विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही शहर के पार्कों की दुर्दशा को भी जल्द ही सुधारा जाएगा।4
- लॉटरी से पंचायती राज संस्थाओं के पदों का आरक्षण तय, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न झालावाड़। पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु बुधवार को मिनी सचिवालय, झालावाड़ स्थित सभागार में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण का निर्धारण किया गया। प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है जिसमें पंचायत समिति डग में सामान्य महिला, पंचायत समिति झालरापाटन में सामान्य, पंचायत समिति मनोहरथाना में अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बकानी में सामान्य महिला, पंचायत समिति पिड़ावा (सुनेल) में अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति खानपुर में सामान्य, पंचायत समिति अकलेरा में अनुसूचित जनजाति महिला एवं पंचायत समिति भवानीमण्डी में सामान्य महिला श्रेणी हेतु प्रधान पदों का आरक्षण किया गया है। जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण जिला परिषद के सदस्य पदों के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें सामान्य वर्ग में वार्ड संख्या 11, 12, 18, 22, 27, 28, 30 व 31 को आरक्षित किया गया। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6, 7, 13, 15, 17, 19, 24, 25 व 32 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड संख्या 3, 8, 10, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 2, 4, 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड संख्या 16, 20, 29, अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 23, 26 को आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में वार्ड संख्या 1, 14, 33, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड संख्या 9, 21 को आरक्षित किया गया है।1
- झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया झालावाड़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘दिव्य प्रहार 2.0’ के तहत झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर पुत्र रामलाल, निवासी कंवरपुरा हाल घाटोली की तस्करी से अर्जित बताई गई चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से शुरू अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की MOB शाखा ने संपत्तियों की जानकारी जुटाकर थाना घाटोली को दी, जिसके बाद जांच कर फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया। राजस्व विभाग और PWD के सहयोग से संपत्तियों का रिकॉर्ड सत्यापन एवं बाजार मूल्य का आकलन किया गया। पुलिस के अनुसार सुगनचंद के खिलाफ 2 NDPS प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें स्मैक, करीब 1 लाख रुपए नकद और बाइक जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 15.80 लाख रुपए बताया गया है। NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत भेजे गए प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली ने मंजूरी देते हुए संबंधित संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने की कार्रवाई की।2
- बकानी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी संपन्न, तस्वीर हुई साफ बकानी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी संपन्न, तस्वीर हुई साफ बकानी :- पंचायत समिति बकानी की 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हो गई। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण की घोषणा के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। लॉटरी के अनुसार, ग्राम पंचायत आगरिया, करलगांव, खेरिया, नानोर, पाटलिया कुल्मी, रटलाई, रेपला, रिझोन और सलावद के सरपंच पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, बरखेड़ा कलां महिला और झिझनिया एवं किशनपुरा ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। इसी प्रकार नसीराबाद ग्राम पंचायत का सरपंच पद अनुसूचित जनजाति महिला तथा थोबड़िया खुर्द अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बड़ाय, बकानी, देवनगर सामान्य और खेरिया एवं झिकड़िया महिला ग्राम पंचायतें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित हुई हैं।1
- जयपुर : पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण की तस्वीर साफ, कलेक्टर की अध्यक्षता में निकाली गई आरक्षण लॉटरी सुरेश पांचाल विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा भीलवाड़ा1
- बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏 उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺 दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️ गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩 बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏 उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺 दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️ गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩1
- एन एच 52 पर ट्रक और रोड़वेज बस में भिड़ंत टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर मंडाना बाईपास के पास बुधवार को एक ट्रक और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत हों गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर हीं पलट गया। हादसे में गनीमत रहीं कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस मंडाना कस्बे से बाईपास होते हुएं झालावाड़ की ओर जा रही थीं। इसी दौरान झालावाड़ की तरफ से आ रहें तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत हों गई। और टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि बस चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुएं बस कों दूसरी तरफ़ ले जाकर नियंत्रित कर लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया, हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख पुकार मंच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। वहीं सभी यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं पुलिस ने हाईवे पर पलटें ट्रक कों हटवाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रहीं।2