Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर : पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण की तस्वीर साफ, कलेक्टर की अध्यक्षता में निकाली गई आरक्षण लॉटरी सुरेश पांचाल विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा भीलवाड़ा
Rakesh Kumar Nagar
जयपुर : पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण की तस्वीर साफ, कलेक्टर की अध्यक्षता में निकाली गई आरक्षण लॉटरी सुरेश पांचाल विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा भीलवाड़ा
More news from राजस्थान and nearby areas
- जयपुर : पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण की तस्वीर साफ, कलेक्टर की अध्यक्षता में निकाली गई आरक्षण लॉटरी सुरेश पांचाल विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा भीलवाड़ा1
- बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏 उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺 दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️ गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩 बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏 उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺 दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️ गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩1
- जिला विजेता फुटबॉल टीम का पीएम श्री दानमल विद्यालय में भव्य सम्मान जिला विजेता फुटबॉल टीम का पीएम श्री दानमल विद्यालय में भव्य सम्मान छीपाबड़ौद / बारां 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तर पर विजय प्राप्त करने पर पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद की टीम का विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राकेश चंद्र शर्मा ने की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य शर्मा ने कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया कि संसाधन कम होने के बावजूद हौसलों से बड़ी जीत हासिल की जा सकती है। इस सफलता में कोच एवं शारीरिक शिक्षक व्याख्याता वीरेंद्र राजोरिया की कड़ी मेहनत और रणनीति का विशेष योगदान रहा। छात्रा टीम प्रभारी पूजा शर्मा एवं छात्र टीम प्रभारी सारोन डिक्सन के मार्गदर्शन में टीम ने अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। कोच राजोरिया ने कहा कि बच्चे लगातार सुबह-शाम अभ्यास कर रहे थे, यह जीत उसी तपस्या का परिणाम है। अब टीम संभाग स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेगी। विद्यालय परिवार द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य चेतन्यस्वरूप माहेश्वरी, देशराज मीणा, लोकेश नागर, सुरेंद्र पंकज, प्राणनाथ गौतम, महेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सीताराम सुमन, प्रिया योगी, लक्ष्मी मीणा, चंचल राठौर, सुनील सुमन, सुरेश कुशवाह, अभिषेक राजपूत, रोहित कुशवाह, गजेंद्र माली एवं समस्त विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah Mob. 89699996273
- लॉटरी से पंचायती राज संस्थाओं के पदों का आरक्षण तय, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न झालावाड़। पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु बुधवार को मिनी सचिवालय, झालावाड़ स्थित सभागार में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण का निर्धारण किया गया। प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है जिसमें पंचायत समिति डग में सामान्य महिला, पंचायत समिति झालरापाटन में सामान्य, पंचायत समिति मनोहरथाना में अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बकानी में सामान्य महिला, पंचायत समिति पिड़ावा (सुनेल) में अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति खानपुर में सामान्य, पंचायत समिति अकलेरा में अनुसूचित जनजाति महिला एवं पंचायत समिति भवानीमण्डी में सामान्य महिला श्रेणी हेतु प्रधान पदों का आरक्षण किया गया है। जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण जिला परिषद के सदस्य पदों के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें सामान्य वर्ग में वार्ड संख्या 11, 12, 18, 22, 27, 28, 30 व 31 को आरक्षित किया गया। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6, 7, 13, 15, 17, 19, 24, 25 व 32 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड संख्या 3, 8, 10, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 2, 4, 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड संख्या 16, 20, 29, अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 23, 26 को आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में वार्ड संख्या 1, 14, 33, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड संख्या 9, 21 को आरक्षित किया गया है।1
- झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया झालावाड़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘दिव्य प्रहार 2.0’ के तहत झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर पुत्र रामलाल, निवासी कंवरपुरा हाल घाटोली की तस्करी से अर्जित बताई गई चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से शुरू अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की MOB शाखा ने संपत्तियों की जानकारी जुटाकर थाना घाटोली को दी, जिसके बाद जांच कर फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया। राजस्व विभाग और PWD के सहयोग से संपत्तियों का रिकॉर्ड सत्यापन एवं बाजार मूल्य का आकलन किया गया। पुलिस के अनुसार सुगनचंद के खिलाफ 2 NDPS प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें स्मैक, करीब 1 लाख रुपए नकद और बाइक जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 15.80 लाख रुपए बताया गया है। NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत भेजे गए प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली ने मंजूरी देते हुए संबंधित संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने की कार्रवाई की।2
- ज़िला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में छाया कोटडा कागला का स्कूल , छात्र राकेश भील ने जीता गोल्ड मेडल- हरनावदाशाहजी.झालावाड़ में आयोजित जिला स्तरीय स्विमिंग (तैराकी) प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटडा कागला के 7 वीं कक्षा के छात्र राकेश भील पिता रामस्वरूप ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र के साथ माता पिता का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापक दुर्गेश पाठक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित 14 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर बटरफ्लाई तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का तैराकी में स्वर्णिम प्रदर्शन लगातार जारी है। गत वर्ष भी इसी विद्यालय की कक्षा 8 के छात्र शिवम भील पुत्र कल्याण भील ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया था। प्रतियोगिता में इस बार कुल 92 बच्चों ने भाग लिया था। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने विजेता छात्र राकेश भील को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं परिजनों एवं ग्रामीणों ने छात्र की इस सफलता पर खुशी जताई। उल्लेखनीय है कि हरनावदाशाहजी से करीब तीन किमी दूर पहाडी खोह में बसा भील बाहुल्य कोटडा कागला गांव यूं तो झालावाड़ जिले में आता है लेकिन तीनों तरफ से बारां जिले से घिरा है और गांव तक पहुंचने का रास्ता भी बारां जिले से होकर ही जाता है। ऐसे में गांव का सरकारी रिकोर्ड झालावाड़ जिले में बाकी रोजमर्रा जिंदगी हरनावदाशाहजी (बारां जिले)में जुडी है।4
- जलझूलनी एकादशी पर आंचोली में ठाकुर जी की विमान यात्रा धूमधाम से निकली। छबड़ा उपखंड के ग्राम आंचोली में जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी के पावन अवसर पर 22 सितम्बर को परम्परागत तरीके से विमान यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई।ग्राम के मुख्य मंदिर से ठाकुर जी को आकर्षक रूप से फूल-मालाओं,रंग-बिरंगे वस्त्रों एवं गुब्बारों से सुसज्जित विमान में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने विमान को कंधे पर उठाकर पूरे ग्राम में भ्रमण कराया।आंचोली निवासी सतीश शर्मा ने बताया कि,यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं भगवान के जयकारे लगाए गए,जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।मान्यता है कि जलझूलनी एकादशी पर भगवान को जलाशय में स्नान कराकर नगर भ्रमण कराया जाता है, इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए यह यात्रा आयोजित की गई।2
- 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित छीपाबड़ौद - बारां भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद के तत्वावधान में, जिला अंधता निवारण समिति बारां के निर्देशन में एवं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के सहयोग से 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर बुधवार को आर्य वाटिका, बस स्टैंड में आयोजित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि सीआई गंभीर सिंह कसाना ने परिषद की आराध्य भारत माता एवं पथ-प्रदर्शक स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, संरक्षक विक्रम सिंह हाड़ा, अध्यक्ष दीपक जैन एवं नेत्र शिविर प्रभारी अकलेश गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि तथा सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर से आए डॉक्टरों एवं सहायक कर्मचारियों का दुपट्टा पहनाकर, अक्षत-तिलक लगाकर स्वागत-सम्मान किया गया। सचिव गिरिराज बंसल एवं सेवा संयोजक आशीष बिंदल ने बताया कि शिविर में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर (मध्यप्रदेश) की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं एवं 46 मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हित किया गया। सभी मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। चिन्हित सभी मोतियाबिंद मरीजों को आनंदपुर भेजा जाएगा, जहां लाने-ले जाने, भोजन, आवास, दवाइयां एवं चश्मा वितरण की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी। शिविर में कोषाध्यक्ष कौशल किशोर गोयल, रूपचंद शर्मा, पवन अहीर, विकास सोनी, रूपेश पारीक, नरेश मालव सहित परिषद के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद शाखा छीपाबड़ौद द्वारा अब तक 188 शिविरों में 94,650 मरीजों की जांच कर 36,633 मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। Jitendra Kushwah Mob. 89699996272