logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*गुना पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार: चांचौड़ा में 4 पेटी शराब के साथ एक धराया, दो सप्लायर भी गिरफ्तार* *गुना।* पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांचौड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 21 हजार रुपये से अधिक की अवैध अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। *मुखबिर की सूचना पर छापा* 23 सितंबर को बीनागंज चौकी पुलिस को सूचना मिली कि ढीमर मोहल्ला चांचौड़ा निवासी सुनील भील अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी नीरज लोधी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे सुनील पुत्र नैनकराम भील (25) निवासी आमासोर को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 4 पेटियों में 43 क्वार्टर अंग्रेजी शराब RC, 70 क्वार्टर सफेद प्लेन देशी शराब और 24 बोतल बीयर बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत लगभग 21,340 रुपये आंकी गई है। *पूछताछ में दो और नाम आए सामने* पूछताछ में सुनील ने बताया कि शराब सचिन राजपूत और बलराम राजपूत निवासी चांचौड़ा की है और उन्हीं के कहने पर वह बेच रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध क्र. 323/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार सचिन पुत्र मुकेश राजपूत और बलराम पुत्र गोपाल राजपूत को भी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक शिवप्रताप, मोनू करारे, अजय समाधिया, नवदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

7 hrs ago
user_Lucky Shrivastava
Lucky Shrivastava
Artist आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
13595dfd-5d94-4b9a-971f-fb6c365995e0

*गुना पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार: चांचौड़ा में 4 पेटी शराब के साथ एक धराया, दो सप्लायर भी गिरफ्तार* *गुना।* पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांचौड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 21 हजार रुपये से अधिक की अवैध अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। *मुखबिर की सूचना पर छापा* 23 सितंबर को बीनागंज चौकी पुलिस को सूचना मिली कि ढीमर मोहल्ला चांचौड़ा निवासी सुनील भील अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी नीरज लोधी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे सुनील पुत्र नैनकराम भील (25) निवासी आमासोर को पकड़

लिया गया। तलाशी में उसके पास से 4 पेटियों में 43 क्वार्टर अंग्रेजी शराब RC, 70 क्वार्टर सफेद प्लेन देशी शराब और 24 बोतल बीयर बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत लगभग 21,340 रुपये आंकी गई है। *पूछताछ में दो और नाम आए सामने* पूछताछ में सुनील ने बताया कि शराब सचिन राजपूत और बलराम राजपूत निवासी चांचौड़ा की है और उन्हीं के कहने पर वह बेच रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध क्र. 323/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार सचिन पुत्र मुकेश राजपूत और बलराम पुत्र गोपाल राजपूत को भी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक शिवप्रताप, मोनू करारे, अजय समाधिया, नवदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आरोन से किसानों का अध्ययन भ्रमण वाहन हरी झंडी दिखाकर रवाना आदर्श दुबे
    1
    आरोन से किसानों का अध्ययन भ्रमण वाहन हरी झंडी दिखाकर रवाना

आदर्श दुबे
    user_Adarsh duvey पत्रकार
    Adarsh duvey पत्रकार
    Media company गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पार्ट 1 मास्टर और घरवालों में लड़ाई रतनपुर झिंगहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक #शीलेंद्र पाल सिंह के कार्य प्रणाली और बच्चों से किए जाने अभद्र व्यवहार व मारपीट के संबंध में... #माननीय #मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ श्री मान जिलाधिकारी महोदय बलरामपुर
    1
    पार्ट 1 मास्टर और घरवालों में लड़ाई

रतनपुर झिंगहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक #शीलेंद्र पाल सिंह के कार्य प्रणाली और बच्चों से किए जाने अभद्र व्यवहार व मारपीट के संबंध में... #माननीय #मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ श्री मान जिलाधिकारी महोदय बलरामपुर
    user_लक्ष्मण विश्वकर्मा
    लक्ष्मण विश्वकर्मा
    Carpenter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ओबीसी पिछड़ा वर्ग के हक अधिकारों को लेकर न्याय के लिए दहाड़ चंद्रशेखर आजाद संसद नगीना
    1
    ओबीसी पिछड़ा वर्ग के हक अधिकारों को लेकर न्याय के लिए दहाड़ चंद्रशेखर आजाद संसद नगीना
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Bahadurpur, Ashoknagar•
    20 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 23 सितम्बर 2026* *जिला : विदिशा* *त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस की सख्ती, हुड़दंग व चाकूबाजी करने वाले 06 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई* आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं जुलूसों के दौरान लड़ाई-झगड़ा, हुड़दंग, चाकूबाजी एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात कर आमजन की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले 06 व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में की गई। *प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए गए व्यक्ति:* 👉प्रिंस राजपूत, पिता पूरन सिंह राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी तलैया मोहल्ला, विदिशा। 👉अंकित चादर, पिता सिबू सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, विदिशा। 👉ऋतिक रघुवंशी, पिता दिलीप सिंह रघुवंशी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंटी नगर, विदिशा। 👉संतोष कुशवाहा, पिता नारायण सिंह कुशवाहा, उम्र 30 वर्ष, निवासी शंकरटीला मोहनगिरी, विदिशा। 👉बिट्टू और पतिदेव, पिता सुरेश मेहरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुल्तानपुर, जिला रायसेन, हाल निवासी विदिशा। 👉रोहित साहू, पिता रामलाल साहू, निवासी उदय नगर कॉलोनी, विदिशा। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, सउनि मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक निलेश धाकड़, आरक्षक अखिलेश राजावत एवं आरक्षक शिशुपाल दांगी की सराहनीय भूमिका रही। *विदिशा पुलिस की अपील:* आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। हुड़दंग, चाकूबाजी, लड़ाई-झगड़े एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बचें। कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा प्रभावित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 23 सितम्बर 2026*
*जिला : विदिशा*

*त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस की सख्ती, हुड़दंग व चाकूबाजी करने वाले 06 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं जुलूसों के दौरान लड़ाई-झगड़ा, हुड़दंग, चाकूबाजी एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। 

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात कर आमजन की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले 06 व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में की गई।

*प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए गए व्यक्ति:*
👉प्रिंस राजपूत, पिता पूरन सिंह राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी तलैया मोहल्ला, विदिशा।
👉अंकित चादर, पिता सिबू सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, विदिशा।
👉ऋतिक रघुवंशी, पिता दिलीप सिंह रघुवंशी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंटी नगर, विदिशा।
👉संतोष कुशवाहा, पिता नारायण सिंह कुशवाहा, उम्र 30 वर्ष, निवासी शंकरटीला मोहनगिरी, विदिशा।
👉बिट्टू और पतिदेव, पिता सुरेश मेहरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुल्तानपुर, जिला रायसेन, हाल निवासी विदिशा।
👉रोहित साहू, पिता रामलाल साहू, निवासी उदय नगर कॉलोनी, विदिशा।

*सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, सउनि मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक निलेश धाकड़, आरक्षक अखिलेश राजावत एवं आरक्षक शिशुपाल दांगी की सराहनीय भूमिका रही।

*विदिशा पुलिस की अपील:* आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। हुड़दंग, चाकूबाजी, लड़ाई-झगड़े एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बचें। कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा प्रभावित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सरपंच एक गांव का केवल मुखिया नहीं होता, वह गांव का भाग्य विधाता होता है। सोच,समझ कर चुनें। **पंचायती राज - लोकतंत्र की जड़ को सींचने का अवसर, वोट आपका भविष्य है*। #श्री बाबा खाटूश्याम दैनिक छबड़ा (ऑनलाइन) संपादकीय - संपादक : एस.एल.नागर (सम्पादकीय) प्रिय मतदाताओं, नगर पालिका और नगर परिषदों के चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो चुके हैं। आप सबने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहरी लोकतंत्र को मजबूती दी है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। अब बारी है लोकतंत्र की असली नींव की - पंचायती राज चुनावों की। ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और जिला प्रमुख... ये केवल पद नहीं हैं, ये हमारे गांव, हमारी ढाणी, हमारे खेत-खलिहान और हमारे बच्चों के भविष्य की दिशा तय करने वाले स्तंभ हैं। बंधुओं, सरपंच एक गांव का केवल मुखिया नहीं होता, वह गांव का भाग्य विधाता होता है। पंचायत समिति और जिला ,परिषद में बैठने वाले आपके प्रतिनिधि ही तय करते हैं कि आपके गांव की सड़क कहाँ बनेगी, पानी कहाँ पहुंचेगा, स्कूल कैसा होगा और रोजगार की योजना किस तक पहुंचेगी। इसलिए इस बार का चुनाव केवल व्यक्ति का चुनाव नहीं, सोच का चुनाव है। मेरे मतदाता भाई-बहनों से विनम्र अपील है - 1. दारू-बाटी और नोटों के प्रलोभन को ठुकराएं: जो आज आपको खरीदेगा, वह कल आपको बेच देगा। पांच साल तक पछताने से अच्छा है, एक दिन हिम्मत दिखाएं। 2. जात-पात से ऊपर उठकर योग्यता को चुनें: पंच-सरपंच आपकी जात का नहीं, आपके गांव के काम का होना चाहिए। ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ और सबको साथ लेकर चलने वाले को चुनें। 3. शत-प्रतिशत मतदान करें: आपका एक वोट गांव की तस्वीर बदल सकता है। विशेषकर मेरी माताओं-बहनों और युवा साथियों से आग्रह है, घर से निकलें और मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र में सबसे बड़ा दान - मतदान है। 4. शांति और भाईचारा बनाए रखें: चुनाव एक दिन का है, पर गांव और पड़ोस जिंदगी भर का है। किसी के बहकावे में आकर आपसी बैर न बढ़ाएं। याद रखिए, दिल्ली और जयपुर की सरकारें योजनाएं बनाती हैं, पर उन योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम आपका चुना हुआ सरपंच और प्रधान ही करता है। यदि चुनाव गलत होगा तो विकास के सारे दरवाजे बंद हो जाएंगे। आइए, हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम भयमुक्त, प्रलोभन-मुक्त और निष्पक्ष होकर मतदान करेंगे। एक ऐसी पंचायत बनाएंगे जिस पर हमें गर्व हो। आपका जागरूक मत ही सशक्त पंचायती राज की गारंटी है। जय लोकतंत्र, जय छबड़ा! - एस.एल. नागर(एम.ए. बी.एड.(भूगोल)बी.जे.(एम.सी.),आयुर्वेद रत्न(प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श)योगा(लिविंग ऑफ साइंस),स्वरोदय ज्ञान(विशेषज्ञ).संस्थापक:श्री हनुमान सिद्ध साधनाश्रम,अमीरपुरखेड़ी(भुवाखेड़ी),संचालक:अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग एवं ओशो आशीष ध्यान केंद्र,खाटूश्याम गोशाला,मन्दिर,सादली की पहाड़ी की तलहटी,नहर किनारे,भुवाखेड़ी(छबड़ा),बारां-325220 (राजस्थान) #संपादक, श्री बाबा खाटूश्याम दैनिक छबड़ा (ऑनलाइन) न्यूज ओर विज्ञापन देकर सम्बलन प्रदान करें,संपर्क-वाट्सप-9413006192.कालिंग-9001081824
    3
    सरपंच एक गांव का केवल मुखिया नहीं होता, वह गांव का भाग्य विधाता होता है। सोच,समझ कर चुनें।

**पंचायती राज - लोकतंत्र की जड़ को सींचने का अवसर, वोट आपका भविष्य है*।
#श्री बाबा खाटूश्याम दैनिक छबड़ा (ऑनलाइन)
संपादकीय - संपादक : एस.एल.नागर
(सम्पादकीय)
प्रिय मतदाताओं,
नगर पालिका और नगर परिषदों के चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो चुके हैं। आप सबने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहरी लोकतंत्र को मजबूती दी है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।
अब बारी है लोकतंत्र की असली नींव की - पंचायती राज चुनावों की। ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और जिला प्रमुख... ये केवल पद नहीं हैं, ये हमारे गांव, हमारी ढाणी, हमारे खेत-खलिहान और हमारे बच्चों के भविष्य की दिशा तय करने वाले स्तंभ हैं।
बंधुओं, सरपंच एक गांव का केवल मुखिया नहीं होता, वह गांव का भाग्य विधाता होता है। पंचायत समिति और जिला ,परिषद में बैठने वाले आपके प्रतिनिधि ही तय करते हैं कि आपके गांव की सड़क कहाँ बनेगी, पानी कहाँ पहुंचेगा, स्कूल कैसा होगा और रोजगार की योजना किस तक पहुंचेगी।
इसलिए इस बार का चुनाव केवल व्यक्ति का चुनाव नहीं, सोच का चुनाव है।
मेरे मतदाता भाई-बहनों से विनम्र अपील है -
1. दारू-बाटी और नोटों के प्रलोभन को ठुकराएं: जो आज आपको खरीदेगा, वह कल आपको बेच देगा। पांच साल तक पछताने से अच्छा है, एक दिन हिम्मत दिखाएं।
2. जात-पात से ऊपर उठकर योग्यता को चुनें: पंच-सरपंच आपकी जात का नहीं, आपके गांव के काम का होना चाहिए। ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ और सबको साथ लेकर चलने वाले को चुनें।
3. शत-प्रतिशत मतदान करें: आपका एक वोट गांव की तस्वीर बदल सकता है। विशेषकर मेरी माताओं-बहनों और युवा साथियों से आग्रह है, घर से निकलें और मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र में सबसे बड़ा दान - मतदान है।
4. शांति और भाईचारा बनाए रखें: चुनाव एक दिन का है, पर गांव और पड़ोस जिंदगी भर का है। किसी के बहकावे में आकर आपसी बैर न बढ़ाएं।
याद रखिए, दिल्ली और जयपुर की सरकारें योजनाएं बनाती हैं, पर उन योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम आपका चुना हुआ सरपंच और प्रधान ही करता है। यदि चुनाव गलत होगा तो विकास के सारे दरवाजे बंद हो जाएंगे।
आइए, हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम भयमुक्त, प्रलोभन-मुक्त और निष्पक्ष होकर मतदान करेंगे। एक ऐसी पंचायत बनाएंगे जिस पर हमें गर्व हो।
आपका जागरूक मत ही सशक्त पंचायती राज की गारंटी है।
जय लोकतंत्र, जय छबड़ा!
- एस.एल. नागर(एम.ए. बी.एड.(भूगोल)बी.जे.(एम.सी.),आयुर्वेद रत्न(प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श)योगा(लिविंग ऑफ साइंस),स्वरोदय ज्ञान(विशेषज्ञ).संस्थापक:श्री हनुमान सिद्ध साधनाश्रम,अमीरपुरखेड़ी(भुवाखेड़ी),संचालक:अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग एवं ओशो आशीष ध्यान केंद्र,खाटूश्याम गोशाला,मन्दिर,सादली की पहाड़ी की तलहटी,नहर किनारे,भुवाखेड़ी(छबड़ा),बारां-325220
(राजस्थान)
#संपादक, श्री बाबा खाटूश्याम दैनिक छबड़ा (ऑनलाइन)
न्यूज ओर विज्ञापन देकर सम्बलन प्रदान करें,संपर्क-वाट्सप-9413006192.कालिंग-9001081824
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    5 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कैंटीन की सुविधाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
    1
    पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कैंटीन की सुविधाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
    user_विनोद कुशवाह
    विनोद कुशवाह
    Media company लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इस तरह की आग उगलने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करें जो पूरे क्षत्रिय समाज को इस तरह से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा
    1
    इस तरह की आग उगलने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करें जो पूरे क्षत्रिय समाज को इस तरह से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Bahadurpur, Ashoknagar•
    20 hrs ago
  • जागो युवाओं अभियान के अंतर्गत अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भव्य भारत माता आरती का आयोजन _जागो युवा अभियान के अंतर्गत हुआ भारत माता की आरती का आयोजन_ वर्धा: अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, वर्धा में एक विशेष और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 'भारत माता की आरती' का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा और जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों और शिक्षकों की रही भारी उपस्थिति इस पावन कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात सभी ने मिलकर श्रद्धा भाव से भारत माता की आरती की। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भारत माता के जयकारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। देशभक्ति और संस्कारों का संदेश इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश प्रेम, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा और जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है और वे देश के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। विद्यालय परिवार ने अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। अंत में सभी को प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आरती के पश्चात विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री गौतम आर्य ने सभी छात्र-छात्राओं का एवं अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया ।
    3
    जागो युवाओं अभियान के अंतर्गत अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भव्य भारत माता आरती का आयोजन

 _जागो युवा अभियान के अंतर्गत हुआ भारत माता की आरती का आयोजन_ 

वर्धा:
अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, वर्धा में एक विशेष और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 'भारत माता की आरती' का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा और जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों और शिक्षकों की रही भारी उपस्थिति इस पावन कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात सभी ने मिलकर श्रद्धा भाव से भारत माता की आरती की। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भारत माता के जयकारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। देशभक्ति और संस्कारों का संदेश
इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश प्रेम, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा और जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है और वे देश के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।
विद्यालय परिवार ने अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। अंत में सभी को प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
आरती के पश्चात विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री गौतम आर्य ने सभी छात्र-छात्राओं का एवं अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया ।
    user_Rajkumar Vishwakarma
    Rajkumar Vishwakarma
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • डबरा भितरवार के बारोंआ गांव में शिक्षकों के आपसी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस से हाथापाई। शिक्षक मुकेश रावत 112 पर तैनात पुलिस कर्मी आरिफ खान पर थाने जाने की बात पर भड़के। शिक्षक और शिक्षिका के आपसी विवाद की सुचना पर पहुंची थी 112 डायल पुलिस। डबरा भितरवार के बारोंआ गांव में शिक्षकों के आपसी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस से हाथापाई। शिक्षक मुकेश रावत 112 पर तैनात पुलिस कर्मी आरिफ खान पर थाने जाने की बात पर भड़के। शिक्षक और शिक्षिका के आपसी विवाद की सुचना पर पहुंची थी 112 डायल पुलिस।
    1
    डबरा भितरवार के बारोंआ गांव में शिक्षकों के आपसी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस से हाथापाई।

शिक्षक मुकेश रावत 112 पर तैनात पुलिस कर्मी आरिफ खान पर थाने जाने की बात पर भड़के।

शिक्षक और शिक्षिका के आपसी विवाद की सुचना पर पहुंची थी 112 डायल पुलिस।
डबरा भितरवार के बारोंआ गांव में शिक्षकों के आपसी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस से हाथापाई।
शिक्षक मुकेश रावत 112 पर तैनात पुलिस कर्मी आरिफ खान पर थाने जाने की बात पर भड़के।
शिक्षक और शिक्षिका के आपसी विवाद की सुचना पर पहुंची थी 112 डायल पुलिस।
    user_Tony Shah
    Tony Shah
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.