सूखे की कगार पर बागरा: तालाब-नाड़े सूखे, फसलों पर संकट के बादल; बेजुबान मवेशी पानी को तरसे विशेष संवाददाता बागरा। क्षेत्र में मानसून की लंबी खेंच और इंद्रदेव की बेरुखी ने विकट हालात पैदा कर दिए हैं। बारिश न होने से गांव और आसपास के सभी पारंपरिक जलस्रोत, नाड़े और तालाब पूरी तरह सूखकर मैदान बन चुके हैं। प्राकृतिक जलस्रोतों के रीते होने से इंसानों के साथ-साथ मूक मवेशियों और वन्यजीवों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बूंद-बूंद को तरस रहे बेजुबान गांव के जलस्रोतों में धूल उड़ने से आवारा व पालतू पशु कंठ तर करने के लिए भटकने को मजबूर हैं। खेलियों और पोखरों में पानी की अनुपलब्धता के चलते स्थिति भयावह होती जा रही है। यदि जल्द ही टैंकरों या अन्य माध्यमों से पानी का प्रबंध नहीं किया गया, तो बेजुबानों के प्यास से दम तोड़ने की नौबत आ सकती है। मुरझाई फसलें, अकाल की आशंका बारिश के अभाव में खेतों में लहलहाने वाली खरीफ फसलें सूखकर पीली पड़ने लगी हैं। लागत और खून-पसीने से सींची गई फसलों को आंखों के सामने बर्बाद होता देख किसानों के माथे पर गहरी चिंता की लकीरें उभर आई हैं। ग्रामीणों का दो-टूक कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में बादलों ने मेहरबानी नहीं दिखाई, तो समूचा क्षेत्र भीषण अकाल की चपेट में आ जाएगा। प्रशासन से राहत की गुहार किसानों और पशुपालकों ने जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरी राहत कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक खेलियों में नियमित टैंकर डलवाने तथा सूखे की स्थिति का आकलन कर किसानों को राहत पैकेज देने की गुहार लगाई है।
सूखे की कगार पर बागरा: तालाब-नाड़े सूखे, फसलों पर संकट के बादल; बेजुबान मवेशी पानी को तरसे विशेष संवाददाता बागरा। क्षेत्र में मानसून की लंबी खेंच और इंद्रदेव की बेरुखी ने विकट हालात पैदा कर दिए हैं। बारिश न होने से गांव और आसपास के सभी पारंपरिक जलस्रोत, नाड़े और तालाब पूरी तरह सूखकर मैदान बन चुके हैं। प्राकृतिक जलस्रोतों के रीते होने से इंसानों के साथ-साथ मूक मवेशियों और वन्यजीवों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बूंद-बूंद को तरस रहे बेजुबान गांव के जलस्रोतों में धूल उड़ने से आवारा व पालतू पशु कंठ तर करने के लिए भटकने को मजबूर हैं। खेलियों और पोखरों में पानी की अनुपलब्धता के चलते स्थिति भयावह होती जा रही है। यदि जल्द ही टैंकरों या अन्य माध्यमों से पानी का प्रबंध नहीं किया गया, तो बेजुबानों के प्यास से दम तोड़ने की नौबत आ सकती है। मुरझाई फसलें, अकाल की आशंका बारिश के अभाव में खेतों में लहलहाने वाली खरीफ फसलें सूखकर पीली पड़ने लगी हैं। लागत और खून-पसीने से सींची गई फसलों को आंखों के सामने बर्बाद होता देख किसानों के माथे पर गहरी चिंता की लकीरें उभर आई हैं। ग्रामीणों का दो-टूक कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में बादलों ने मेहरबानी नहीं दिखाई, तो समूचा क्षेत्र भीषण अकाल की चपेट में आ जाएगा। प्रशासन से राहत की गुहार किसानों और पशुपालकों ने जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरी राहत कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक खेलियों में नियमित टैंकर डलवाने तथा सूखे की स्थिति का आकलन कर किसानों को राहत पैकेज देने की गुहार लगाई है।
- -भारती’ और 22A अनियमितताओं को लेकर विधानसभा के सामने भाजपा विधायकों का जोरदार प् हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने राज्य में 'भू-भारती' और प्रतिबंधित सूची (धारा 22A) की जमीनों में कथित अनियमितताओं को लेकर विधानसभा के समक्ष जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा विधायक दल के नेता एलेटी महेश्वर रेड्डी के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत में भाजपा विधायकों ने गन पार्क स्थित तेलंगाना अमर शहीद स्मारक (अमरवीरुला स्तूपम) पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ मार्च निकाला। विधायकों ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान 'धरणी' पोर्टल की गड़बड़ियों पर फॉरेंसिक ऑडिट कराया गया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने अब तक उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। भाजपा नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के बड़े चेहरे भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर अवैध वसूली में लगे हैं। उन्होंने वर्तमान में चल रहे 'भू-भारती' और 22A भूमि घोटालों की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश (सिटिंग जज) से कराने की मांग की। हाथों में तख्तियां (प्लेकार्ड) थामे और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विधायक शहीद स्मारक से विधानसभा परिसर की ओर बढ़े और सदन के भीतर प्रवेश किया।1
- होटल एसोसिएशन की प्रथम बैठक खेड़ा पैलेस प्राथमिक बस स्टॉप सिरोही पर संपन्न हुई सिरोही होटल एवं रेस्टोरेंट एवं कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े साथियों की प्रथम बैठक बहुत ही सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक खेड़ा होटल एवं रूफ टॉप पर संपन्न हुई। होटल बाबा रामदेव के एम डी रघुनाथ माली जी का सानिध्य रहा। सिरोही के होटल एवं रेस्टोरेंट एवं कैटरिंग व्यवसाइयो को संगठित मजबूत एकजुट करने की एक नई पहल की आधार शिला रखी। बैठक में सभी साथियों ने अपने अनुभव,सुझाव एवं व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर विचार साझा किए और भविष्य में आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। व्यवसाय में एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी जरूर हो सकते हैं, लेकिन हमारे व्यवसाय की समस्याएं और हित साझा हैं। जब हम एक मंच पर और एक आवाज के साथ खड़े होंगे, तभी हमारी बात और अधिक मजबूती से सुनी जा सकेगी। बैठक को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सम्मानिय होटल एवं रेस्टोरेंट कैटरिंग व्यवसायियों का हृदय से आभार। 🙏1
- सोमेसर में बाईपास पर रामदेवरा पैदल यात्रीयों के लिए शुबह चाय नास्ता कि सेवा दे रहे भक्त सोमेसर @कस्बे में बाईपास पर रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रीयों के लिए शुबह चाय नास्ता कि सेवा दे रहे भक्त जिसमें हर वर्ष हजारो कि संख्या में पैदल यात्रीयों कि सेवा में लगे हैं1
- अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का महा अधिवेशन आयोजित।(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक) पाली ०६, सितंबर। जोधपुर में आज सुबह से दिन भर , श्री ओम प्रकाश जौशी की अध्यक्षता में अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का महा अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय संत श्री रामप्रसाद जी महाराज, रामद्वारा बड़ा खैडापा, जोधपुर,तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री औम प्रकाश जौशी, अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जौशी,अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली (राजस्थान), राष्ट्रीय प्रवक्ता बद्री प्रसाद गौतम, पूर्व प्रधानमंत्री श्री नंदकिशोर शर्मा "नेक"संरक्षक/पूर्व प्रधानमंत्री श्री सीतारामजी जौशी, उपाध्यक्ष गौरधन जौशी,महेश कुमार शर्मा, एडवोकेट,कोटा, तथा प्रधानमंत्री श्री प्रदुम्न जौशी, छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली (राजस्थान), परमेश्वर जौशी,ललित सांखी, समाज सेवी, रवि शंकर शर्मा, जयपुर,रवि शर्मा, खिलचीपुर, श्रीकांत शर्मा, हेमेंद्र जाजडा,महेश जाजडा, महेंद्र कुमार उपाध्याय,गौरधन जौशी, सुनिल जौशी,पारसमल सांखी,राकेश जौशी, दिनेश जौशी, नंदकिशोर शर्मा,हजारो की तादाद में समाज बंधुओं की, माताओं बहिनों की उपस्थिति रही। समारोह का विधिवत उद्घाटन जोधपुर रामद्वारा बड़ा खैडापा अंतरराष्ट्रीय संत श्री राम प्रसाद जी महाराज द्वारा किया गया। जोधपुर नगर निगम के पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, रामेश्वर दाधीच, महासभा अध्यक्ष ओम प्रकाश जौशी, उधोगपति जै एम जौशी, सत्य प्रकाश जौशी,अरुण प्रकाश जौशी, सीताराम जौशी, नंदकिशोर शर्मा, प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जौशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बद्री प्रसाद गौतम, राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा,राजेश त्रिवेदी, शैक्षणिक न्यास के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा,आदि ने समारोह को संबोधित किया गया। परमेश्वर जौशी ने हाथ खड़े कर के महासभा अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जौशी में विश्वास व्यक्त करते हाथ खड़े कर के अनुमोदन करवाया गया। महासभा के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश जौशी ने कहां आज से पहले महासभा अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जौशी को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही है तो,उसका हम खंडन करते हैं,और इस सत्र में तो मेरे बड़े भाई श्री ओम प्रकाश जौशी अध्यक्ष हैं,और भविष्य में भी यही रहेंगे,तो भी हम साथ हैं।इस पर औम प्रकाश जौशी ने सबके सामने बोला आगे हम नहीं रहेंगे। लेकिन सभी ने कहां आप ही बने रहेंगे।इस सत्र में पांच साल तक अध्यक्ष औम प्रकाश जौशी ही रहेंगे। उसके बाद महासभा के संविधान अनुसार चुनाव संपन्न करवाये जायेंगे।उसके बाद जो भी अध्यक्ष र्निवाचित होगा,वो सबको मान्य रहेगा। सभी मंचासीन अतिथियों का माला, दुपट्टा, मोमेंटो भेटकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।अंत में महा प्रसादी के बाद समारोह का समापन व हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। जय महर्षि गौतम (छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली)4
- वार्ड एक से नामांकन वापस ले चुकी लीला देवी संकलेचा अब बिना चुनाव लड़े बनेंगी पार्श पाली नगर निगम के वार्ड संख्या एक से पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद एक पार्टी विशेष के दबाव में नामांकन वापस ले चुकी लीला देवी संकलेचा का मामला अभी भी चर्चा में है। नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रदीप हिंगड़ ने वॉइस ऑफ मारवाड़ से बातचीत में बताया कि कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि यदि पाली नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनता है तो लीला देवी संकलेचा को मनोनीत पार्षद बनाया जाएगा। वहीं मगराज संकलेचा के भाई ने कहा कि लीला देवी संकलेचा के साथ जो हुआ वह सही नहीं है और अब उनका स्वास्थ्य सही है।अब आप देखिए उस नाम वापसी के आखिरी दिन हुआ घटनाक्रम एवं उसके बाद सुनिये प्रदीप हिंगड़ एवं लीला देवी संकलेचा के रिश्तेदारों का बयान1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- केसूली गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य छगनलाल भाटी के निर्देशन में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्यालय का संचालन किया। विद्यार्थियों ने मंच संचालन, कक्षा में अध्ययन तथा अनुशासन व्यवस्था सहित विभिन्न दायित्व निभाए। संवाददाता- मोहन भटनागर1
- नालियों से चोरी हुई लोहे की जालियां, हादसे की आशंका के बीच दोबारा लगाई गईं संवाददाता / [बागरा]: क्षेत्र में पिछले दिनों दो-तीन प्रमुख नालियों के ऊपर से अज्ञात चोरों द्वारा लोहे की जालियां उड़ा लिए जाने के मामले में आज त्वरित कदम उठाते हुए नई जालियां लगवा दी गई हैं। जालियां चोरी होने के बाद से नालियां खुली पड़ी थीं, जिससे विशेषकर रात के समय राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए आज संबंधित जिम्मेदारों द्वारा मौके पर लोहे की मजबूत जालियों को दोबारा स्थापित कराया गया। जालियां वापस लग जाने से स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि दोबारा इस तरह की चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1