logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस का सत्यापन अभियान जारी चौहान मार्केट रावली महदूद में चलाया अभियान। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र के चौहान मार्केट रावली महदूद में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, रेहड़ी/ठेली संचालकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का व्यापक स्तर पर सत्यापन किया। 214 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन कराया गया।बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 24 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ₹2,40,000/- के कोर्ट चालान किए गए। वहीं स्वयं का सत्यापन न कराने वाले 13 संदिग्ध/बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत ₹3250/- के चालान किए गए। पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों को किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने हेतु जागरूक एवं निर्देशित किया गया।

1 hr ago
user_Dpk Chauhan
Dpk Chauhan
Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
1 hr ago

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस का सत्यापन अभियान जारी चौहान मार्केट रावली महदूद में चलाया अभियान। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र के चौहान मार्केट रावली महदूद में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, रेहड़ी/ठेली संचालकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का व्यापक स्तर पर सत्यापन किया। 214 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन कराया गया।बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 24 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ₹2,40,000/- के कोर्ट चालान किए गए। वहीं स्वयं का सत्यापन न कराने वाले 13 संदिग्ध/बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत ₹3250/- के चालान किए गए। पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों को किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने हेतु जागरूक एवं निर्देशित किया गया।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • सड़कों की खराब स्थिति जिम्मेदार कौन सेवा में श्रीमान पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट हरिद्वार उत्तराखंड महोदय सड़कों की हालत इतनी खराब है की आपको क्या बताएं कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है इसलिए आपसे निवेदन है कि आप उसको तत्काल प्रभाव से ठीक करने का काम करें क्षेत्र की जनता बहुत बड़े दुर्घटना के हास्य को दावत दे रही है सड़के कभी बड़ा हादसा होने की संभावना है इसलिए आपसे निवेदन है इन सड़कों को सही करने का काम करो
    3
    सड़कों की खराब स्थिति जिम्मेदार कौन
सेवा में श्रीमान पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट हरिद्वार उत्तराखंड 
महोदय 
सड़कों की हालत इतनी खराब है की आपको क्या बताएं कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है इसलिए आपसे निवेदन है कि आप उसको तत्काल प्रभाव से ठीक करने का काम करें क्षेत्र की जनता बहुत बड़े दुर्घटना के हास्य को दावत दे रही है सड़के कभी बड़ा हादसा होने की संभावना है इसलिए आपसे निवेदन है इन सड़कों को सही करने का काम करो
    user_Avnish Kumar
    Avnish Kumar
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • 🚨 देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन हुआ उग्र 🚨 The Aman Times 🚨 देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन हुआ उग्र 🚨 नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद समाधान न निकलने से नाराज अभ्यर्थी परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 📌 अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 158 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, जबकि पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन जारी है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। 📍 प्रमुख मांगें — 1️⃣ भर्ती नियमावली को स्थायी रूप से Year-wise लागू किया जाए। 2️⃣ IPHS मानकों के आधार पर पूर्व की भांति 2000 पदों पर वर्षवार भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी अभ्यर्थियों के समर्थन में पानी की टंकी पर मौजूद रहीं। ⚠️ आंदोलन के उग्र होने से प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    🚨 देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन हुआ उग्र 🚨
The Aman Times 
🚨 देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन हुआ उग्र 🚨
नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद समाधान न निकलने से नाराज अभ्यर्थी परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
📌 अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 158 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, जबकि पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन जारी है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
📍 प्रमुख मांगें —
1️⃣ भर्ती नियमावली को स्थायी रूप से Year-wise लागू किया जाए।
2️⃣ IPHS मानकों के आधार पर पूर्व की भांति 2000 पदों पर वर्षवार भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी अभ्यर्थियों के समर्थन में पानी की टंकी पर मौजूद रहीं।
⚠️ आंदोलन के उग्र होने से प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • हरिद्वार के भगवानपुर में नाले पर जाली नहीं लगी है और उसकी सफाई भी नहीं हो रही है। चेयरमैन समेत कई लोगों से शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोग खासे परेशान हैं।
    1
    हरिद्वार के भगवानपुर में नाले पर जाली नहीं लगी है और उसकी सफाई भी नहीं हो रही है। चेयरमैन समेत कई लोगों से शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोग खासे परेशान हैं।
    user_SAAIM S/O SHAID
    SAAIM S/O SHAID
    भगवानपुर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • मीडिया से अपील की गई है कि वह सच दिखाए और देशवासियों का विश्वास न तोड़े। नागरिकों का मानना है कि देश को आगे बढ़ाने के लिए मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
    1
    मीडिया से अपील की गई है कि वह सच दिखाए और देशवासियों का विश्वास न तोड़े। नागरिकों का मानना है कि देश को आगे बढ़ाने के लिए मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
    user_Mohd mahraz
    Mohd mahraz
    Voice of people नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एक वायरल वीडियो में रेलवे विभाग द्वारा हर चीज़ पर टैक्स लगाए जाने को 'मनोरंजन' बताया गया है। यह वीडियो मौजूदा हालातों पर कटाक्ष करते हुए रेलवे की नीतियों पर सवाल उठा रहा है।
    1
    एक वायरल वीडियो में रेलवे विभाग द्वारा हर चीज़ पर टैक्स लगाए जाने को 'मनोरंजन' बताया गया है। यह वीडियो मौजूदा हालातों पर कटाक्ष करते हुए रेलवे की नीतियों पर सवाल उठा रहा है।
    user_Rajkumar freelance reporter
    Rajkumar freelance reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    12 hrs ago
  • किसान मजदूर महासंग्राम संगठन की राष्ट्रीय मुख्यालय देहरादून में एक अहम बैठक हुई। इसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और संकेत मिला कि संगठन जल्द ही एक बड़े मुद्दे पर कदम उठाएगा।
    1
    किसान मजदूर महासंग्राम संगठन की राष्ट्रीय मुख्यालय देहरादून में एक अहम बैठक हुई। इसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और संकेत मिला कि संगठन जल्द ही एक बड़े मुद्दे पर कदम उठाएगा।
    user_किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
    किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
    Farmer Dehradun, Uttarakhand•
    13 hrs ago
  • हरिद्वार के कनखल में पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत, मारपीट के एक मामले में 'पिल्ला गैंग' के 3 सरगना गिरफ्तार किए गए हैं। इन आरोपियों ने रॉयल हट, जगजीतपुर में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया था, जिसके बाद पुलिस ने फुटेज और सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
    1
    हरिद्वार के कनखल में पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत, मारपीट के एक मामले में 'पिल्ला गैंग' के 3 सरगना गिरफ्तार किए गए हैं। इन आरोपियों ने रॉयल हट, जगजीतपुर में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया था, जिसके बाद पुलिस ने फुटेज और सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • किच्छा/उद्यम सिंह नगर में नामी कारोबारी के घर हुई बड़ी चोरी का खुलासा। 🚨 किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा 🚨 तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद ऊधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। किच्छा के आवास विकास क्षेत्र में नामी कारोबारी राजेंद्र कुमार गोयल के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में तीन अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि 19 अप्रैल की रात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 3 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए किच्छा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनाई गई। करीब 500 CCTV कैमरे खंगालने, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार सुरागरसी के बाद पुलिस को सितारगंज के केशव नगर में आरोपियों का सुराग मिला। पुलिस ने दबिश देकर दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश, अकील अहमद और दीपक रस्तोगी उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह चोरी के बाद फिर किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर काफी मात्रा में चोरी का सामान और नगदी भी बरामद कर ली है। 👮‍♂️ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना है।
    1
    किच्छा/उद्यम सिंह नगर में नामी कारोबारी के घर हुई बड़ी चोरी का खुलासा।
🚨 किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा 🚨
तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
ऊधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। किच्छा के आवास विकास क्षेत्र में नामी कारोबारी राजेंद्र कुमार गोयल के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में तीन अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि 19 अप्रैल की रात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 3 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए किच्छा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनाई गई।
करीब 500 CCTV कैमरे खंगालने, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार सुरागरसी के बाद पुलिस को सितारगंज के केशव नगर में आरोपियों का सुराग मिला। पुलिस ने दबिश देकर दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश, अकील अहमद और दीपक रस्तोगी उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह चोरी के बाद फिर किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर काफी मात्रा में चोरी का सामान और नगदी भी बरामद कर ली है।
👮‍♂️ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • बिजनौर जिला कारागार में हिस्ट्रीशीटर दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस और जेल प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी परिजनों को शांत कराने में जुटे हैं।
    1
    बिजनौर जिला कारागार में हिस्ट्रीशीटर दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस और जेल प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी परिजनों को शांत कराने में जुटे हैं।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.