लखीसराय। श्रावणी मेला को लेकर किऊल रेलवे आरपीएफ पुलिस मुस्तैद लखीसराय। श्रावणी मेला को लेकर किऊल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। आरपीएफ पुलिस के द्वारा कांवरियों को लगातार जागरूक किया गया।आरपीएफ जवानों ने कांवरियों से रेलवे परिसर में सावधानी बरतने, भीड़ के दौरान एक-दूसरे का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा कर्मियों को देने की अपील की। स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर आरपीएफ की टीम लगातार निगरानी कर रही है। श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में कांवरियों के किऊल स्टेशन पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। स्टेशन परिसर में यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ माइकिंग के जरिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
लखीसराय। श्रावणी मेला को लेकर किऊल रेलवे आरपीएफ पुलिस मुस्तैद लखीसराय। श्रावणी मेला को लेकर किऊल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। आरपीएफ पुलिस के द्वारा कांवरियों को लगातार जागरूक किया गया।आरपीएफ जवानों ने कांवरियों से रेलवे परिसर में सावधानी बरतने, भीड़ के दौरान एक-दूसरे का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा कर्मियों को देने की अपील की। स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर आरपीएफ की टीम लगातार निगरानी कर रही है। श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में कांवरियों के किऊल स्टेशन पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। स्टेशन परिसर में यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ माइकिंग के जरिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
- लखीसराय बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित लखीसराय में सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित लखीसराय। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत संग्रहालय परिसर के ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मेले में पंजीकृत सोलर वेंडरों ने रूफटॉप सोलर, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। एसबीआई, यूबीआई, पीएनबी और बिहार ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को ऋण संबंधी सुविधाओं से अवगत कराया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन किया। इस दौरान योजना के सफल लाभुकों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरएस सोलर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुधा रंजन कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर वेंडर और बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।1
- बेगूसराय कांग्रेस पार्टी के शशि शेखर राय नेता ने बांकीपुर विधानसभा का जीत पर बड़ा बयान देते हुए..1
- सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें ज्यादातर मामले जमीन से संबंधित थे, जैसे जमीन मापी कराने, रसीद कटवाने, लगान निर्धारण कराने, नल का जल उपलब्ध कराने, घर तोड़ने पर रोक लगाने, बरबीघा अंचलाधिकारी द्वारा जमीन संबंधित गलत रिपोर्ट देने, वकाया वेतन भुगतान कराने, वंशावली निर्गत कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, कैमरा ग्राम में पेपर ब्लॉक निर्माण कराने, दारू निर्माण पर रोक लगाने, गरीब लोगों को लॉन दिलाकर उससे लॉन का पैसे छीन लेने, नल जल ऑपरेटरों का मानदेय दिलाने, पारिवारिक योजना का लाभ दिलाने, रुदासी ग्राम में तालाब अतिक्रमणकारियों को हटाने, ऐफनी ग्राम में वार्ड 4 में पेयजल की आपूर्ति कराने और वार्ड नंबर 09 में नल का जल चालू है कि नहीं जिसका रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया, जबरदस्ती खेत जोतने, दवगों द्वारा घर से निकलने, जमावंदी में सुधार कराने, प्राथमिकी दर्ज कराने, राष्ट्रीय बचत भुगतान कराने, जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा कम राशन देने, स्पष्टीकरण से मुक्त कराने, नल का जल का पाईप मरमती कराने, नल का जल उपलब्ध कराने हेतु उसमें मोटर लगाने पुल पोलिया का निर्माण कराने आदि जैसे मामले प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और प्राप्त आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि "जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें," इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।*3
- लखीसराय सदर अस्पताल का उपाधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण। लखीसराय। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने शुक्रवार दोपहर सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. अमित ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के बेहतर इलाज, समय पर सेवा उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार अस्पताल में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।1
- चेवाड़ा में स्वच्छता कार्यों की समीक्षा, पंचायतवार प्रगति पर हुई चर्चा चेवाड़ा में स्वच्छता कार्यों की समीक्षा, पंचायतवार प्रगति पर हुई चर्चा। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को स्वच्छता कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार ने की। बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता), सभी पंचायत सचिव एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रखंड की सभी पंचायतों में संचालित स्वच्छता एवं ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की पंचायतवार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा चल रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा के क्रम में संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिवों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार ने स्वच्छता कार्यों में नियमित निगरानी और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। बैठक में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं जनभागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। स्वच्छता कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई।1
- पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर बेगूसराय कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सर्जन सिंह ने बड़ा बयान देते हुए भाजपा पर हमला किया.1
- चकंदरा गांव के महादलित टोला में पहुंचा प्रशासन, पीएम अजय योजना के तहत सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं। चकंदरा गांव के महादलित टोला में पहुंचा प्रशासन, पीएम अजय योजना के तहत सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं। गौरतलब है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड की चकंद्रा पंचायत के ग्राम माने स्थित महादलित टोला में पीएम अजय योजना के तहत जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनका आकलन किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।शिविर के दौरान ग्रामीणों ने आवास, पेयजल, स्वच्छता, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पात्र परिवारों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पीएम अजय योजना का उद्देश्य महादलित समुदाय के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसी उद्देश्य से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता), पंचायत सचिव सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई। यह कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे संपन्न हुआ।1