logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युद्ध के बीच फंसे लोगों की मदद के लिए सोनू सूद ने मुफ्त आवास की पेशकश की मुंबई ; अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने युद्ध की वजह से दुबई में फंसे यात्रियों की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास या उनके जानने वालों के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है, तो वह मुफ़्त और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराएंगे। सोनू सूद ने जोर देकर कहा, “कोई राष्ट्रीयता नहीं, कोई शर्त नहीं, बस इंसानियत।” उनका यह कदम युद्ध प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

2 hrs ago
user_VKH NEWS
VKH NEWS
लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago

युद्ध के बीच फंसे लोगों की मदद के लिए सोनू सूद ने मुफ्त आवास की पेशकश की मुंबई ; अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने युद्ध की वजह से दुबई में फंसे यात्रियों की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास या उनके जानने वालों के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है, तो वह मुफ़्त और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराएंगे। सोनू सूद ने जोर देकर कहा, “कोई राष्ट्रीयता नहीं, कोई शर्त नहीं, बस इंसानियत।” उनका यह कदम युद्ध प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Kishan Lal jangid
    1
    Post by Kishan Lal jangid
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कोटा (विशेष संवाददाता) — शिक्षा नगरी कोटा और ऐतिहासिक शहर बूंदी सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लिए आज (शनिवार) का दिन विकास के लिहाज से बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के साथ-साथ नौनेरा और परवन-अकावद पेयजल परियोजनाओं का आज विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा। इस भव्य समारोह में देश और प्रदेश के कई शीर्ष नेता शिरकत करेंगे, जो इस क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में एक बड़े बदलाव की शुरुआत है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और प्रभाव: एजुकेशन हब को मिलेगी 'एयर कनेक्टिविटी': कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास इस क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग रही है। इसके निर्माण से देश भर से कोटा आने वाले लाखों कोचिंग छात्रों और उनके अभिभावकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, हाड़ौती अंचल में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व और बूंदी के ऐतिहासिक पर्यटन को भी इस हवाई संपर्क से सीधे तौर पर पंख लगेंगे। पेयजल परियोजनाओं से बुझेगी प्यास: हवाई अड्डे के साथ ही नौनेरा और परवन-अकावद पेयजल परियोजनाओं का भी भूमि पूजन किया जा रहा है। ये महत्वाकांक्षी जल परियोजनाएं इस क्षेत्र के लिए 'जीवनदायिनी' मानी जा रही हैं। इनके पूरा होने से कोटा, बूंदी और आसपास के दर्जनों गांवों-कस्बों में शुद्ध पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित होगी और जल संकट का स्थायी समाधान होगा। दिग्गजों की रहेगी मौजूदगी: इस ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह की भव्यता बढ़ाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इन महापरियोजनाओं का शिलान्यास न केवल हाड़ौती की तस्वीर बदलेगा, बल्कि यहाँ के व्यापार, रियल एस्टेट और रोजगार के अवसरों में भी भारी वृद्धि करेगा। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    1
    कोटा (विशेष संवाददाता) — शिक्षा नगरी कोटा और ऐतिहासिक शहर बूंदी सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लिए आज (शनिवार) का दिन विकास के लिहाज से बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के साथ-साथ नौनेरा और परवन-अकावद पेयजल परियोजनाओं का आज विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा।
इस भव्य समारोह में देश और प्रदेश के कई शीर्ष नेता शिरकत करेंगे, जो इस क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में एक बड़े बदलाव की शुरुआत है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और प्रभाव:
एजुकेशन हब को मिलेगी 'एयर कनेक्टिविटी': कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास इस क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग रही है। इसके निर्माण से देश भर से कोटा आने वाले लाखों कोचिंग छात्रों और उनके अभिभावकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, हाड़ौती अंचल में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व और बूंदी के ऐतिहासिक पर्यटन को भी इस हवाई संपर्क से सीधे तौर पर पंख लगेंगे।
पेयजल परियोजनाओं से बुझेगी प्यास: हवाई अड्डे के साथ ही नौनेरा और परवन-अकावद पेयजल परियोजनाओं का भी भूमि पूजन किया जा रहा है। ये महत्वाकांक्षी जल परियोजनाएं इस क्षेत्र के लिए 'जीवनदायिनी' मानी जा रही हैं। इनके पूरा होने से कोटा, बूंदी और आसपास के दर्जनों गांवों-कस्बों में शुद्ध पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित होगी और जल संकट का स्थायी समाधान होगा।
दिग्गजों की रहेगी मौजूदगी: इस ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह की भव्यता बढ़ाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
इन महापरियोजनाओं का शिलान्यास न केवल हाड़ौती की तस्वीर बदलेगा, बल्कि यहाँ के व्यापार, रियल एस्टेट और रोजगार के अवसरों में भी भारी वृद्धि करेगा। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जंग का आज आठवां दिन: ईरानी हमलों के बाद अमेरिका और इस्राइल के हमलों में तेजी: तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक...
    1
    जंग का आज आठवां दिन: ईरानी हमलों के बाद अमेरिका और इस्राइल के हमलों में तेजी: तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    1
    Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • कोटा, 6 मार्च। कोटा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में आवारा कुत्ते बच्चों और बड़ों पर हमला कर रहे हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद नगर निगम और प्रशासन इस ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दे रहा है। ताजा मामला कोटा जंक्शन क्षेत्र का सामने आया है, जहां डडवाड़ा निवासी एक मासूम बच्चा साहिल ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के काटने से बच्चा घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। घर के बाहर खेल रहे बच्चों और राहगीरों पर कुत्ते अचानक झपट पड़ते हैं। आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को कुत्ते काट लेते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि आम नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। इसलिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई कर शहरवासियों को राहत देनी चाहिए।
    1
    कोटा, 6 मार्च। कोटा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में आवारा कुत्ते बच्चों और बड़ों पर हमला कर रहे हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद नगर निगम और प्रशासन इस ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दे रहा है।
ताजा मामला कोटा जंक्शन क्षेत्र का सामने आया है, जहां डडवाड़ा निवासी एक मासूम बच्चा साहिल ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के काटने से बच्चा घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। घर के बाहर खेल रहे बच्चों और राहगीरों पर कुत्ते अचानक झपट पड़ते हैं। आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को कुत्ते काट लेते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि आम नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। इसलिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई कर शहरवासियों को राहत देनी चाहिए।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बारां में मंदिर विवाद को लेकर चाकूबाजी, 17 वर्षीय युवक सहित तीन घायल, कोटा रेफर स्क्रिप्ट: राजस्थान के बारां जिले में मंदिर को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बारा के घटाघर निवासी 17 वर्षीय मनीष नकवाल पुत्र संजय नकवाल कपड़े लेकर घर आ रहा था, उसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के वक्त मनीष के साथ उसके चाचा और भाई भी मौजूद थे, जिन पर भी चाकू और लाठियों से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि करीब 6 से 7 हमलावरों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में मनीष नकवाल के साथ अनील नकवाल और प्रदीप नकवाल भी घायल हुए हैं। घायलों को पहले बारां अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोटा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बारां में मंदिर विवाद को लेकर चाकूबाजी, 17 वर्षीय युवक सहित तीन घायल, कोटा रेफर
स्क्रिप्ट:
राजस्थान के बारां जिले में मंदिर को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बारा के घटाघर निवासी 17 वर्षीय मनीष नकवाल पुत्र संजय नकवाल कपड़े लेकर घर आ रहा था, उसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के वक्त मनीष के साथ उसके चाचा और भाई भी मौजूद थे, जिन पर भी चाकू और लाठियों से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि करीब 6 से 7 हमलावरों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में मनीष नकवाल के साथ अनील नकवाल और प्रदीप नकवाल भी घायल हुए हैं। घायलों को पहले बारां अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोटा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • ईरान ने अमेरिकी का सबसे शक्तिशाली B 2 बॉम्बर को एक झटके में गिरा दिया। एक मिसाइल नहीं झेल पाया इतना बड़ा जहाज
    1
    ईरान ने अमेरिकी का सबसे शक्तिशाली B 2 बॉम्बर को एक झटके में गिरा दिया। एक मिसाइल नहीं झेल पाया इतना बड़ा जहाज
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.