logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्तौड़गढ़ के बेगूं नगर में समस्त जांगिड़ लौहार समाज द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी इस रथ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भगवान जगन्नाथ के जयघोष और भजनों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भक्तों में भगवान के दर्शन करने और रथ यात्रा में शामिल होने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। रथ यात्रा के दौरान लालबाई-फुलबाई चौक पर श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी (फरियाली) खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण कर भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक उत्सव के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तेजमल बोहरा, भाजपा नगर महामंत्री राकेश गुर्जी, बद्री जाट, सत्यपाल शिल्पकार, गोपाल डिडवानिया, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक पंचोली, नरेश सुथार, कुलदीप डिडवानिया, दर्पण शर्मा, कैलाश छीपा, तीर्थराज शिल्पकार, अनिल हलकारा, दुर्गालाल पालीवाल, सागर पटवा, मनोज प्रजापत, राजू वैष्णव, मोनू उपाध्याय, विष्णुप्रभाकर गुर्जी, अजित वैष्णव, सुरेंद्र सिंह, शिवलाल वैष्णव, प्रमोद गुर्जी, भगवतीलाल राव, कालू मेवाड़ा, महेश शर्मा और प्रेमशंकर प्रजापत सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन को लेकर नगरवासियों ने आयोजन समिति की जमकर सराहना की।

9 hrs ago
user_The fact khabar
The fact khabar
Local News Reporter बेगूं, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
9 hrs ago

चित्तौड़गढ़ के बेगूं नगर में समस्त जांगिड़ लौहार समाज द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी इस रथ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे

मार्ग में भगवान जगन्नाथ के जयघोष और भजनों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भक्तों में भगवान के दर्शन करने और रथ यात्रा में शामिल होने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। रथ यात्रा के दौरान लालबाई-फुलबाई चौक पर श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी (फरियाली) खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण

कर भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक उत्सव के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तेजमल बोहरा, भाजपा नगर महामंत्री राकेश गुर्जी, बद्री जाट, सत्यपाल शिल्पकार, गोपाल डिडवानिया, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक पंचोली, नरेश सुथार, कुलदीप डिडवानिया, दर्पण शर्मा, कैलाश छीपा, तीर्थराज शिल्पकार, अनिल हलकारा,

दुर्गालाल पालीवाल, सागर पटवा, मनोज प्रजापत, राजू वैष्णव, मोनू उपाध्याय, विष्णुप्रभाकर गुर्जी, अजित वैष्णव, सुरेंद्र सिंह, शिवलाल वैष्णव, प्रमोद गुर्जी, भगवतीलाल राव, कालू मेवाड़ा, महेश शर्मा और प्रेमशंकर प्रजापत सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन को लेकर नगरवासियों ने आयोजन समिति की जमकर सराहना की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चित्तौड़गढ़ के बेगूं नगर में समस्त जांगिड़ लौहार समाज द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी इस रथ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भगवान जगन्नाथ के जयघोष और भजनों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भक्तों में भगवान के दर्शन करने और रथ यात्रा में शामिल होने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। रथ यात्रा के दौरान लालबाई-फुलबाई चौक पर श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी (फरियाली) खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण कर भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक उत्सव के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तेजमल बोहरा, भाजपा नगर महामंत्री राकेश गुर्जी, बद्री जाट, सत्यपाल शिल्पकार, गोपाल डिडवानिया, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक पंचोली, नरेश सुथार, कुलदीप डिडवानिया, दर्पण शर्मा, कैलाश छीपा, तीर्थराज शिल्पकार, अनिल हलकारा, दुर्गालाल पालीवाल, सागर पटवा, मनोज प्रजापत, राजू वैष्णव, मोनू उपाध्याय, विष्णुप्रभाकर गुर्जी, अजित वैष्णव, सुरेंद्र सिंह, शिवलाल वैष्णव, प्रमोद गुर्जी, भगवतीलाल राव, कालू मेवाड़ा, महेश शर्मा और प्रेमशंकर प्रजापत सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन को लेकर नगरवासियों ने आयोजन समिति की जमकर सराहना की।
    4
    चित्तौड़गढ़ के बेगूं नगर में समस्त जांगिड़ लौहार समाज द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी इस रथ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भगवान जगन्नाथ के जयघोष और भजनों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भक्तों में भगवान के दर्शन करने और रथ यात्रा में शामिल होने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

रथ यात्रा के दौरान लालबाई-फुलबाई चौक पर श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी (फरियाली) खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण कर भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक उत्सव के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तेजमल बोहरा, भाजपा नगर महामंत्री राकेश गुर्जी, बद्री जाट, सत्यपाल शिल्पकार, गोपाल डिडवानिया, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक पंचोली, नरेश सुथार, कुलदीप डिडवानिया, दर्पण शर्मा, कैलाश छीपा, तीर्थराज शिल्पकार, अनिल हलकारा, दुर्गालाल पालीवाल, सागर पटवा, मनोज प्रजापत, राजू वैष्णव, मोनू उपाध्याय, विष्णुप्रभाकर गुर्जी, अजित वैष्णव, सुरेंद्र सिंह, शिवलाल वैष्णव, प्रमोद गुर्जी, भगवतीलाल राव, कालू मेवाड़ा, महेश शर्मा और प्रेमशंकर प्रजापत सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन को लेकर नगरवासियों ने आयोजन समिति की जमकर सराहना की।
    user_The fact khabar
    The fact khabar
    Local News Reporter बेगूं, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ की पन्नाधाय कॉलोनी में देर रात एक घर के बाहर खड़ी थार जीप चोरी हो गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद नकाबपोश बदमाश वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें नकाबपोश बदमाश दिखाई दे रहा है। वाहन चोरी की इस घटना के बाद अब पुलिस और आमजन से सहयोग की अपील की गई है।
    1
    चित्तौड़गढ़ की पन्नाधाय कॉलोनी में देर रात एक घर के बाहर खड़ी थार जीप चोरी हो गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद नकाबपोश बदमाश वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें नकाबपोश बदमाश दिखाई दे रहा है। वाहन चोरी की इस घटना के बाद अब पुलिस और आमजन से सहयोग की अपील की गई है।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चित्तौड़गढ़ में जिला विशेष टीम (डीएसटी) और भादसोड़ा थाना पुलिस ने हाईवे क्षेत्र में बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी के पेट्रोल और डीजल के अवैध भंडारण व बिक्री के काले कारोबार का पर्दाफाश करते हुए कुल 730 लीटर पेट्रोल और 100 लीटर डीजल जब्त किया है। इसके साथ ही ईंधन भरने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं और मौके से एक आरोपी प्रेम शंकर माली को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भादसोड़ा मुख्य चौराहा पर प्रेम चंद माली अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल रखकर बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और एएसआई सूरज कुमार ने एक बोगस ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा, जहां आरोपी अवैध बिक्री करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद भादसोड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के बाड़े से 4 ड्रमों में भरा 730 लीटर पेट्रोल और 5 केन में भरा 100 लीटर डीजल जब्त किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे रोड पर सांवरिया जी प्राकट्य स्थल भादसोड़ा चौराहा पर खड़े होने वाले ट्रकों और टैंकरों से चोरी का ईंधन कम दामों में खरीदता था और उसे स्थानीय ग्राहकों को ऊंचे दामों में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
    1
    चित्तौड़गढ़ में जिला विशेष टीम (डीएसटी) और भादसोड़ा थाना पुलिस ने हाईवे क्षेत्र में बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी के पेट्रोल और डीजल के अवैध भंडारण व बिक्री के काले कारोबार का पर्दाफाश करते हुए कुल 730 लीटर पेट्रोल और 100 लीटर डीजल जब्त किया है। इसके साथ ही ईंधन भरने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं और मौके से एक आरोपी प्रेम शंकर माली को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भादसोड़ा मुख्य चौराहा पर प्रेम चंद माली अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल रखकर बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और एएसआई सूरज कुमार ने एक बोगस ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा, जहां आरोपी अवैध बिक्री करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद भादसोड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के बाड़े से 4 ड्रमों में भरा 730 लीटर पेट्रोल और 5 केन में भरा 100 लीटर डीजल जब्त किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे रोड पर सांवरिया जी प्राकट्य स्थल भादसोड़ा चौराहा पर खड़े होने वाले ट्रकों और टैंकरों से चोरी का ईंधन कम दामों में खरीदता था और उसे स्थानीय ग्राहकों को ऊंचे दामों में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ के जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना चिकित्सा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव ने बताया कि हाल के दिनों में गर्भवती महिलाओं और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हर गंभीर घटना को अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता से ले रहा है। विभाग द्वारा प्रशासनिक और चिकित्सीय स्तर पर इन घटनाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है और आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित किए जा रहे हैं ताकि प्रत्येक गर्भवती महिला और नवजात को सुरक्षित व सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। अस्पताल में 16 जुलाई 2026 को बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया गया, जिसके अंतर्गत कुल 2577 ओपीडी सेवाएं और 194 आईपीडी मरीज दर्ज किए गए। इस दौरान कुल 25 संस्थागत प्रसव कराए गए, जिनमें 15 सामान्य प्रसव और 10 सिजेरियन (सी-सेक्शन) प्रसव शामिल हैं। इसके साथ ही हाई रिस्क प्रेगनेंसी के 3 मरीजों को भर्ती किया गया, 2 नवजात शिशुओं को विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं और 4 मामलों में रक्त उपलब्धता व आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों, एनेस्थीसिया टीम, नर्सिंग स्टाफ और ब्लड बैंक के समन्वित प्रयासों से जटिल गर्भावस्था के सफल सिजेरियन ऑपरेशन और गंभीर रक्ताल्पता से पीड़ित गर्भवती का सफल उपचार भी किया गया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अस्पताल में हाई रिस्क प्रेगनेंसी की विशेष निगरानी, विशेषज्ञ परामर्श, पर्याप्त रक्त उपलब्धता और प्रभावी रेफरल प्रणाली को लगातार मजबूत किया जा रहा है। पीएमओ डॉ. वैष्णव ने सभी गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से अपील की है कि वे समय पर गर्भावस्था का पंजीकरण कराएं, नियमित प्रसवपूर्व जांच (ANC) करवाएं और सुरक्षित प्रसव के लिए केवल सरकारी या अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों का ही चयन करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा कोई सुझाव या शिकायत दर्ज करानी हो, तो वे निर्धारित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं, जिस पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।
    1
    चित्तौड़गढ़ के जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना चिकित्सा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव ने बताया कि हाल के दिनों में गर्भवती महिलाओं और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हर गंभीर घटना को अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता से ले रहा है। विभाग द्वारा प्रशासनिक और चिकित्सीय स्तर पर इन घटनाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है और आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित किए जा रहे हैं ताकि प्रत्येक गर्भवती महिला और नवजात को सुरक्षित व सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

अस्पताल में 16 जुलाई 2026 को बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया गया, जिसके अंतर्गत कुल 2577 ओपीडी सेवाएं और 194 आईपीडी मरीज दर्ज किए गए। इस दौरान कुल 25 संस्थागत प्रसव कराए गए, जिनमें 15 सामान्य प्रसव और 10 सिजेरियन (सी-सेक्शन) प्रसव शामिल हैं। इसके साथ ही हाई रिस्क प्रेगनेंसी के 3 मरीजों को भर्ती किया गया, 2 नवजात शिशुओं को विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं और 4 मामलों में रक्त उपलब्धता व आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों, एनेस्थीसिया टीम, नर्सिंग स्टाफ और ब्लड बैंक के समन्वित प्रयासों से जटिल गर्भावस्था के सफल सिजेरियन ऑपरेशन और गंभीर रक्ताल्पता से पीड़ित गर्भवती का सफल उपचार भी किया गया।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अस्पताल में हाई रिस्क प्रेगनेंसी की विशेष निगरानी, विशेषज्ञ परामर्श, पर्याप्त रक्त उपलब्धता और प्रभावी रेफरल प्रणाली को लगातार मजबूत किया जा रहा है। पीएमओ डॉ. वैष्णव ने सभी गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से अपील की है कि वे समय पर गर्भावस्था का पंजीकरण कराएं, नियमित प्रसवपूर्व जांच (ANC) करवाएं और सुरक्षित प्रसव के लिए केवल सरकारी या अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों का ही चयन करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा कोई सुझाव या शिकायत दर्ज करानी हो, तो वे निर्धारित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं, जिस पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।
    user_PRAVEEN DAVE
    PRAVEEN DAVE
    Newspaper advertising department चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नीमच के मनासा में 16 जुलाई गुरुवार को आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के शुभ अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी की भव्य एवं ऐतिहासिक रथ यात्रा पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। भगवान जगन्नाथ जी की इस रथ यात्रा का शुभारंभ दोपहर करीब 1:30 बजे गांधी चौक स्थित बद्रीनारायण मंदिर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर प्रभु का स्वागत किया और उनकी आरती उतारी। नगर भ्रमण करने के बाद इस रथ यात्रा का समापन कारगिल चौराहा स्थित अन्नपूर्णा मंदिर पर हुआ, जहां भक्तों के लिए छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया। इस पूरे आयोजन को क्षेत्र में सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का एक बड़ा प्रतीक माना जाता है, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने धर्म-लाभ कमाया।
    1
    नीमच के मनासा में 16 जुलाई गुरुवार को आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के शुभ अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी की भव्य एवं ऐतिहासिक रथ यात्रा पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। भगवान जगन्नाथ जी की इस रथ यात्रा का शुभारंभ दोपहर करीब 1:30 बजे गांधी चौक स्थित बद्रीनारायण मंदिर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।

यात्रा के दौरान जगह-जगह पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर प्रभु का स्वागत किया और उनकी आरती उतारी। नगर भ्रमण करने के बाद इस रथ यात्रा का समापन कारगिल चौराहा स्थित अन्नपूर्णा मंदिर पर हुआ, जहां भक्तों के लिए छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया। इस पूरे आयोजन को क्षेत्र में सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का एक बड़ा प्रतीक माना जाता है, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने धर्म-लाभ कमाया।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नीमच जिले में पुलिस विभाग के भीतर एक बड़ा प्रमोशन देखने को मिला है, जिसे नीमच की पहचान बताया गया है। यहाँ पुलिस महकमे में एक साथ 70 से अधिक पुलिस कर्मियों को पदोन्नत कर नया पद सौंपा गया है। इस बड़े प्रमोशन को क्षेत्र में काफी गर्व और उत्साह के साथ रेखांकित किया जा रहा है।
    1
    नीमच जिले में पुलिस विभाग के भीतर एक बड़ा प्रमोशन देखने को मिला है, जिसे नीमच की पहचान बताया गया है। यहाँ पुलिस महकमे में एक साथ 70 से अधिक पुलिस कर्मियों को पदोन्नत कर नया पद सौंपा गया है। इस बड़े प्रमोशन को क्षेत्र में काफी गर्व और उत्साह के साथ रेखांकित किया जा रहा है।
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नीमच के मनासा नगर में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    1
    नीमच के मनासा नगर में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में जिला यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और दुर्घटनारहित बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उप अधीक्षक यातायात भूराराम खिलेरी ने बताया कि हाईवे किनारे संचालित होने वाले ट्रांसपोर्ट कार्यालयों पर बिल, बिल्टी, भुगतान और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के लिए कई बार ट्रक सड़क किनारे या नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े कर दिए जाते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है, जिससे अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। इसी क्रम में यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए की गई कार्रवाई के तहत पिछले 15 दिनों में नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 62 ट्रकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए ऐसे स्थानों को चिन्हित कर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस उप अधीक्षक यातायात ने सभी ट्रांसपोर्ट संचालकों, वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि बिल, बिल्टी या भुगतान संबंधी कार्यों के लिए अपने वाहनों को हाईवे या नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ा न करके केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि हाईवे पर अनधिकृत पार्किंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आमजन के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है, इसलिए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    1
    चित्तौड़गढ़ में जिला यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और दुर्घटनारहित बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उप अधीक्षक यातायात भूराराम खिलेरी ने बताया कि हाईवे किनारे संचालित होने वाले ट्रांसपोर्ट कार्यालयों पर बिल, बिल्टी, भुगतान और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के लिए कई बार ट्रक सड़क किनारे या नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े कर दिए जाते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है, जिससे अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। इसी क्रम में यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए की गई कार्रवाई के तहत पिछले 15 दिनों में नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 62 ट्रकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए ऐसे स्थानों को चिन्हित कर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस उप अधीक्षक यातायात ने सभी ट्रांसपोर्ट संचालकों, वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि बिल, बिल्टी या भुगतान संबंधी कार्यों के लिए अपने वाहनों को हाईवे या नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ा न करके केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि हाईवे पर अनधिकृत पार्किंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आमजन के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है, इसलिए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.