Shuru
Apke Nagar Ki App…
देश के नेता
आशीष up तत्काल न्यूज़
देश के नेता
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by शिव सागर मौर्य1
- कौशाम्बी के चायल तहसील परिसर में बुधवार दोपहर 2 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने की, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं पदाधिकारियों के सामने रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान ग्राम गोपालपुर सेवथा, पोस्ट तिलापुर निवासी रामबाबू पुत्र इंदिरा ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी 29 अप्रैल को तय है, जिसके लिए उन्हें करीब 14 गैस सिलेंडर की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से जिम्मेदार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे वह काफी परेशान हैं। समय रहते गैस उपलब्ध न होने पर शादी में दिक्कत आने की आशंका जताई। इस पर भाकियू पदाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने की बात कही।1
- *कौशांबी संदेश* *भरवारी रेलवे स्टेशन के पास खेत में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर राख* कौशांबी। भरवारी रेलवे स्टेशन के पुराने पावर हाउस के सामने स्थित खेत में बुधवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गेहूं की खड़ी फसल को चपेट में ले लिया। स्थानीय किसानों के मुताबिक आग लगने से कई बिस्वा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।2
- बड़े ही धूमधाम से मनाई गई रोही गांव में बाबा साहेब डॉ० भीम राव अम्बेडकर जी की 135 वी जयंती विनय कुमार रिपोर्टर इंडियन नेशनल न्यूज सच कि खोज *8174801662*1
- लखनऊ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास से 1090 चौराहे तक के पोस्टर ब्लेड से काटने वाला जातिवादी मानसिकता से ग्रसित हिमांशु मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार , लखनऊ के बसपा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र गौतम की तहरीर पर हज़रतगंज थाने में मुकदमा दर्ज। होर्डिंग को ब्लेड से काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से हुआ था वायरल।1
- कौशाम्बी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का बड़ा बयान। #upheadline #कौशाम्बी #AmbedkarJayanti #followersシ゚ #followersreels1
- *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी प्रयागराज//कौशाम्बी* थाना पूरामुफ्ती अंतर्गत मरदानपुर में चोरों का आतंक* मरदानपुर गाँव के ही निवासी पप्पू सेन पिता रामदास सेन के घर पर कल रात्रि में चोरों ने घर के पीछे का दिवार तोड़कर घर में घुसे। चोरों ने घर के अंदर बक्से को तोड़ कर और अलमारी तोड़े जिसमें पैसा, गहना रखा हुआ था, सोने की अंगूठी, पायल एक सेट, एक नथिनी नाक की, जो चोरों ने चुरा ले गए। मरदानपुर निवासी पृथ्वी लाल पिता बैजनाथ निवासी है। इनके घर में भी हुई चोरी इनके यहाँ से चोरों ने एक तोले का जंजीर, चार ग्राम का अंगूठी, और लगभग 30 से 40 हजार रूपये चोरों ने चुरा ले गए। दोनों पीड़ितों ने 112 पुलिस व नजदीकी थाना पूरामुफ्ती में शिकायत की और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर, जांच पड़ताल में जुटी।2
- Post by शिव सागर मौर्य1