चायल तहसील में भाकियू टिकैत गुट की बैठक, किसानों की समस्याओं पर चर्चा कौशाम्बी के चायल तहसील परिसर में बुधवार दोपहर 2 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने की, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं पदाधिकारियों के सामने रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान ग्राम गोपालपुर सेवथा, पोस्ट तिलापुर निवासी रामबाबू पुत्र इंदिरा ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी 29 अप्रैल को तय है, जिसके लिए उन्हें करीब 14 गैस सिलेंडर की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से जिम्मेदार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे वह काफी परेशान हैं। समय रहते गैस उपलब्ध न होने पर शादी में दिक्कत आने की आशंका जताई। इस पर भाकियू पदाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने की बात कही।

- *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी* कौशाम्बी---जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के मेडुवा गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को डंडों और घूंसों से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाहिता को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग उसे तत्काल इलाज के लिए मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा था, और इसी के चलते यह घटना हुई।मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। वहीं, पुलिस से इस पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।।।1
- कौशाम्बी जिले मे पुलिस लाइन में हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का आयोजन दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया व्यापक अभ्यास।टियर गैस रबर बुलेट और एंटी राइट गन का प्रदर्शन 10 टीमों में बंटकर भीड़ नियंत्रण की रणनीति का अभ्यास।पहले समझाइश, फिर चेतावनी और उसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया।अग्निशमन दल ने पानी की बौछार से भीड़ नियंत्रण का अभ्यास किया।जरूरत पड़ने पर फायरिंग तक की स्थिति का भी कराया गया अभ्यास घायलों के लिए प्राथमिक चिकित्सा और एम्बुलेंस व्यवस्था का भी प्रदर्शन ड्रोन कैमरे से पूरे अभ्यास की निगरानी की गई।एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने किया निरीक्षण, त्रुटियों पर दिए सुधार के निर्देश1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- एक बंदर ने एक बच्चे को बालकनी से गिरने से बचा लिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। देखिए1
- कौशांबी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा कक्षा के अंदर झाड़ू लगाती नजर आ रही है। यह मामला बेहद गंभीर और शर्मनाक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सामने आया, जिसे उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरखास का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी क्रम में कुछ फोटो भी वायरल हो रही हैं, जिनमें स्कूल परिसर की बदहाल स्थिति साफ दिखाई दे रही है। तस्वीरों में बच्चों की किताबें इधर-उधर बिखरी पड़ी हैं, वहीं पानी पीने वाले नल के पास भारी गंदगी नजर आ रही है, जिससे साफ-सफाई और व्यवस्था की पोल खुल रही है। मामले को लेकर जब बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन नहीं उठ सका, जिससे पक्ष नहीं मिल पाया। फिलहाल, वीडियो और तस्वीरों के आधार पर मामले की जांच की मांग उठ रही है।1
- prayagraj Shahar mein gayon ko peene ke liye avyavastha hone ke Karan gay Mata manushya ki tarah pane Pi rahe hain nal se1
- Post by Saraswati Kumari1
- Post by शिव सागर मौर्य1