logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिटानाबाद उत्तरी पैक्स चुनाव के लिए नामांकन संपन्न, 18 मार्च को डाले जाएंगे वोट बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशानुसार चल रहे प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं.शनिवार को प्रखंड के सिटानाबाद उत्तरी पैक्स के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई.नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने पूरे उत्साह के साथ अपना पर्चा भरा.सबसे अधिक चर्चा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर है, जहाँ कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों में सीधी टक्कर सिटानाबाद उत्तरी पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए मुख्य रूप से दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है.निवर्तमान अध्यक्ष बिजेंद्र यादव एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. वहीं, उन्हें चुनौती देने के लिए वरुण यादव ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है.ग्रामीणों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं और जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. समिति सदस्यों के लिए इन्होंने भरा पर्चा अध्यक्ष के अलावा प्रबंधकारिणी समिति के विभिन्न कोटि के पदों के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए हैं, जिनमें सामान्य सदस्य कोटि से चार प्रत्याशियों मो. फकखद्दीन, मनोज कुमार यादव, अंजु देवी और जयमाला देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया है जबकि अति पिछड़ा सदस्य पद के लिए सुबोध तांती ने उम्मीदवारी जताई है.अनुसूचित जाति सदस्य पद से अच्छेलाल रजक ने अपना पर्चा भरा है.वहीं पिछड़ा जाति सदस्य पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है. यह है चुनाव का पूरा कार्यक्रम निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जयकिशन ने बताया कि शनिवार को नामांकन का अंतिम तिथि थी.नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 मार्च और 10 मार्च 2026 को होगी.नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन 11 मार्च 2026 को है. जबकि मतदान की तिथि 18 मार्च 2026 को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होंगी.इसके बाद मतगणना 18 मार्च को ही मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम घोषित होंगे.

7 hrs ago
user_Ayush Kumar
Ayush Kumar
सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
7 hrs ago
1fb8101d-b18a-4c45-84b0-8a1005c2da7f

सिटानाबाद उत्तरी पैक्स चुनाव के लिए नामांकन संपन्न, 18 मार्च को डाले जाएंगे वोट बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशानुसार चल रहे प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं.शनिवार को प्रखंड के सिटानाबाद उत्तरी पैक्स के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई.नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने पूरे उत्साह के साथ अपना पर्चा भरा.सबसे अधिक चर्चा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर है, जहाँ कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों में सीधी टक्कर सिटानाबाद उत्तरी पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए मुख्य रूप से दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है.निवर्तमान अध्यक्ष बिजेंद्र यादव एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. वहीं, उन्हें चुनौती देने के लिए वरुण यादव ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है.ग्रामीणों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं और जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. समिति सदस्यों के लिए इन्होंने भरा पर्चा अध्यक्ष के अलावा प्रबंधकारिणी समिति के विभिन्न कोटि के पदों के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए हैं, जिनमें सामान्य सदस्य कोटि से चार प्रत्याशियों मो. फकखद्दीन, मनोज कुमार यादव, अंजु देवी और जयमाला देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया है जबकि अति पिछड़ा सदस्य पद के लिए सुबोध तांती ने उम्मीदवारी जताई है.अनुसूचित जाति सदस्य पद से अच्छेलाल रजक ने अपना पर्चा भरा है.वहीं पिछड़ा जाति सदस्य पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है. यह है चुनाव का पूरा कार्यक्रम निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जयकिशन ने बताया कि शनिवार को नामांकन का अंतिम तिथि थी.नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 मार्च और 10 मार्च 2026 को होगी.नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन 11 मार्च 2026 को है. जबकि मतदान की तिथि 18 मार्च 2026 को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होंगी.इसके बाद मतगणना 18 मार्च को ही मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम घोषित होंगे.

More news from Saharsa and nearby areas
  • 📍सहरसा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत चंदौर पूर्वी के डाक विभाग में कार्यालय सहायक आयुष्मान बबन कुमार एवं रूपम कुमारी (डाक सहायक) के शुभ विवाह समारोह सहरसा के मैरेज गार्डेन में सम्मिलित होकर Advocate of Jsd Council की ओर से नवदम्पत्ति को सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित जोड़े का दाम्पत्य जीवन प्रेम,विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा दोनों का जीवन सदैव उन्नति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर हो। Dr.Sumant Rao✍️जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी प्रतिनिधि, #बिहार🇮🇳
    1
    📍सहरसा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत चंदौर पूर्वी के डाक विभाग में कार्यालय सहायक आयुष्मान बबन कुमार एवं रूपम कुमारी (डाक सहायक) के शुभ विवाह समारोह सहरसा के मैरेज गार्डेन में सम्मिलित होकर Advocate of Jsd Council की ओर से नवदम्पत्ति को सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित जोड़े का दाम्पत्य जीवन प्रेम,विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा दोनों का जीवन सदैव उन्नति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर हो। Dr.Sumant Rao✍️जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी प्रतिनिधि, #बिहार🇮🇳
    user_जन:संवाददाता®जsd
    जन:संवाददाता®जsd
    शिक्षा-स्वास्थ्य-कानून जनसरोकार शोध कथा Saur Bazar, Saharsa•
    1 hr ago
  • नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 3 आरा मिल रोड में लोगों के लापरवाही के कारण मुख्य सड़क मार्ग पर हर घर नल योजना का पानी लग जाता है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसको लेकर स्थानीय दुकानदार ने बताया की कई बार बोला भी गया है मगर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे अब तक कई दो पहिया वाहन चालक फिसल कर हादसे की शिकार भी हो चुका है। सौर बाजार का मुख्य सड़क मार्ग होने के कारण दिन भर वाहन चालक एवं लोगों का आना जाना लगा रहता है। फिल हाल गर्मी का मौसम शुरू हो गया है इसके बाबजूद भी सड़क मार्ग पर ज्यादा पानी लग जाता है और जब बारिश का मौसम आता है तब इस सड़क मार्ग से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ ये भी देखा जा रहा है की सड़क मार्ग गहरा है जिससे भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है ऐसे में सड़क मार्ग का निर्माण कार्य भी जरूरी है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
    1
    नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 3 आरा मिल रोड में लोगों के लापरवाही के कारण मुख्य सड़क मार्ग पर हर घर नल योजना का पानी लग जाता है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसको लेकर स्थानीय दुकानदार ने बताया की कई बार बोला भी गया है मगर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे अब तक कई दो पहिया वाहन चालक फिसल कर हादसे की शिकार भी हो चुका है। सौर बाजार का मुख्य सड़क मार्ग होने के कारण दिन भर वाहन चालक एवं लोगों का आना जाना लगा रहता है। फिल हाल गर्मी का मौसम शुरू हो गया है इसके बाबजूद भी सड़क मार्ग पर ज्यादा पानी लग जाता है और जब बारिश का मौसम आता है तब इस सड़क मार्ग से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ ये भी देखा जा रहा है की सड़क मार्ग गहरा है जिससे भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है ऐसे में सड़क मार्ग का निर्माण कार्य भी जरूरी है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
  • चांदपुर खुर्द आई पुरानी लड़की दुकान पर लेकर जाइए और प्लस किराना दुकान 👍🏾👍🏾👍🏾👍🏾
    1
    चांदपुर खुर्द आई पुरानी लड़की दुकान पर लेकर जाइए और प्लस किराना दुकान 👍🏾👍🏾👍🏾👍🏾
    user_Prem Kumar Kumar
    Prem Kumar Kumar
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • जमीन निबंधन नहीं करने पर मारपीट और लुटपात खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल बिंदटोली गांव में मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार पकरैल बिंदटोली निवासी 65 वर्षीय अवध किशोर दास ने बताया कि सुबह करीब छह बजे प्रवीण कुमार उर्फ प्रणव कुमार अपने कुछ सहयोगियों के साथ उनके घर पर पहुंच गया। आरोप है कि सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे जमीन अपने नाम लिख देने की मांग की। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं लाठी से हमला करने पर उनकी आंख के पास चोट लग गई। उनकी पतोहू के कान का सोने का बाली भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, तब सभी आरोपित वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपितों ने पीड़ित और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।  पीड़ित ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उक्त लोगों के खिलाफ उन्होंने गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के यहां 2 मार्च 2026 को सनहा दर्ज कराया था। मारपीट में घायल होने के बाद उन्होंने अपना इलाज गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में कराया पीड़ित ने मंगलवार की दोपहर दो बजे बताया कि अब तक मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी कारण उनके द्वारा एसपी और गोगरी एसडीपीओ को आवेदन दिया हैं।
    1
    जमीन निबंधन नहीं करने पर मारपीट और लुटपात
खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल बिंदटोली गांव में मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार पकरैल बिंदटोली निवासी 65 वर्षीय अवध किशोर दास ने बताया कि सुबह करीब छह बजे प्रवीण कुमार उर्फ प्रणव कुमार अपने कुछ सहयोगियों के साथ उनके घर पर पहुंच गया। आरोप है कि सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे जमीन अपने नाम लिख देने की मांग की। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं लाठी से हमला करने पर उनकी आंख के पास चोट लग गई। उनकी पतोहू के कान का सोने का बाली भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, तब सभी आरोपित वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपितों ने पीड़ित और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।  पीड़ित ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उक्त लोगों के खिलाफ उन्होंने गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के यहां 2 मार्च 2026 को सनहा दर्ज कराया था। मारपीट में घायल होने के बाद उन्होंने अपना इलाज गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में कराया पीड़ित ने मंगलवार की दोपहर दो बजे बताया कि अब तक मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी कारण उनके द्वारा एसपी और गोगरी एसडीपीओ को आवेदन दिया हैं।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता Gogri, Khagaria•
    1 hr ago
  • Post by Pintu Bihari
    1
    Post by Pintu Bihari
    user_Pintu Bihari
    Pintu Bihari
    Farmer Alamnagar, Madhepura•
    1 hr ago
  • मुश्कीपुर महताब नगर में नगर परिषद गोगरी जमालपुर के जदयू नगर अध्यक्ष इम्तियाज़ खान के आवास परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया
    1
    मुश्कीपुर महताब नगर में नगर परिषद गोगरी जमालपुर  के जदयू नगर अध्यक्ष इम्तियाज़ खान  के आवास परिसर में  इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • परबता विधायक बाबू लाल शौर्य ने मगलवार की दोपहर गोगरी रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। वहाँ उपस्थित मरीजों से पुछताछ की तथा मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए मरीज के लिए तत्काल मच्छरदानी की व्यवस्था करने की बात कहीसाथ मे मौजूद रहे अस्पताल प्रभारी, तथा जदयू नेता माया राम,
    1
    परबता विधायक बाबू लाल शौर्य ने मगलवार की दोपहर गोगरी रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। वहाँ उपस्थित मरीजों से पुछताछ की तथा  मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए मरीज के लिए तत्काल मच्छरदानी की व्यवस्था करने की बात कहीसाथ मे मौजूद रहे अस्पताल प्रभारी, तथा जदयू नेता माया राम,
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • 📍मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत परमानपुर ग्राम में पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पवन कुमार के पूज्य पिताश्री स्व. सियाशरण प्रसाद यादव (पूर्व प्रमुख) के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में Advocate of Jsd Council (N.P.O.) के तरफ से उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित आर.एम.कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ.गुलरेज रौशन रहमान, प्रोफेसर डॉ.ललित नारायण मिश्रा एंव पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश यादव ने स्व.सियाशरण प्रसाद यादव के सामाजिक सरोकार, जनसेवा और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🤝 जेएसडी काउंसिल की ओर से भी दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। Dr.Sumant Rao ✍️जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी प्रतिनिधि #बिहार 🇮🇳
    1
    📍मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत परमानपुर ग्राम में पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पवन कुमार के पूज्य पिताश्री स्व. सियाशरण प्रसाद यादव (पूर्व प्रमुख) के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में Advocate of Jsd Council (N.P.O.) के  तरफ से उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपस्थित आर.एम.कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ.गुलरेज रौशन  रहमान, प्रोफेसर डॉ.ललित नारायण मिश्रा एंव पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश यादव ने स्व.सियाशरण प्रसाद यादव के सामाजिक सरोकार, जनसेवा और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
🤝 जेएसडी काउंसिल की ओर से भी दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। Dr.Sumant Rao ✍️जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी प्रतिनिधि #बिहार 🇮🇳
    user_जन:संवाददाता®जsd
    जन:संवाददाता®जsd
    शिक्षा-स्वास्थ्य-कानून जनसरोकार शोध कथा Saur Bazar, Saharsa•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.