कैमूर/बिहार, कैमूर में बसपा की जोन स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने का निर्णय, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन विस्तार का संकल्प कैमूर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में जोन नंबर-01 सासाराम की जोन स्तरीय संगठनात्मक बैठक बुधवार को भभुआ स्थित गणेश वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जिला, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक मजबूत एवं दुरुस्त करने सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बता दें कि बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष अयोध्या राम ने की, जबकि संचालन बसपा नेता विशंभर नाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। वही बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के केंद्रीय स्टेट प्रभारी बिहार डॉ. लालजी मेंघाकर तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में केंद्रीय स्टेट प्रभारी एडवोकेट पी. बौद्ध, बसपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो एवं जोन प्रभारी सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संतोष कुमार उपस्थित रहे। आपको बताते हुए चलें कि बैठक के दौरान जोन के अंतर्गत आने वाली जिला कमेटियों के साथ-साथ सेक्टर एवं बूथ कमेटियों को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने पर जोर दिया गया। सभी जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक कमियों को दूर कर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, बैठक में आगामी 9 अक्टूबर 2026 को बामसेफ-बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कांशीराम का निधन 9 अक्टूबर 2006 को हुआ था, इसलिए बसपा इस तिथि को उनके महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाती है। आपको बता दें कि बैठक में कार्यकर्ताओं ने “बसपा चली गांव की ओर” अभियान के तहत गांव-गांव तक संगठन और पार्टी के संदेश को पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को वर्ष 2029 में देश का प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य का भी संकल्प व्यक्त किया। यह पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त राजनीतिक लक्ष्य है। वही इस अवसर पर बसपा प्रदेश महासचिव अरुण कुमार राम, प्रदेश महासचिव मोहम्मद अब्दुल करीम अंसारी, सुभाष अंबेडकर, सरवर अली खान, प्रदेश सचिव राम एकबाल राम, पूर्व प्रभारी विष्णु कुमार भूषण, पूर्व जिलाध्यक्ष छोटेलाल राम, बसपा मिशन गायक टुना बैरागी, विजय कुमार, रण विजय कुमार, सुरेंद्र राम, जगत नारायण राम, उपेंद्र राम, महावीर यादव, विनय कुमार, प्रेमचंद राम, अनंत कुमार, सुभाष कुमार, अखिलेश कुमार, नरेश रविदास, रवि कुमार, बालेश्वर पंडित, रामस्वरूप राजवंशी सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कैमूर/बिहार, कैमूर में बसपा की जोन स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने का निर्णय, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन विस्तार का संकल्प कैमूर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में जोन नंबर-01 सासाराम की जोन स्तरीय संगठनात्मक बैठक बुधवार को भभुआ स्थित गणेश वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जिला, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक मजबूत एवं दुरुस्त करने सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बता दें कि बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष अयोध्या राम ने की, जबकि संचालन बसपा नेता विशंभर नाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। वही बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के केंद्रीय
स्टेट प्रभारी बिहार डॉ. लालजी मेंघाकर तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में केंद्रीय स्टेट प्रभारी एडवोकेट पी. बौद्ध, बसपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो एवं जोन प्रभारी सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संतोष कुमार उपस्थित रहे। आपको बताते हुए चलें कि बैठक के दौरान जोन के अंतर्गत आने वाली जिला कमेटियों के साथ-साथ सेक्टर एवं बूथ कमेटियों को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने पर जोर दिया गया। सभी जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक कमियों को दूर कर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, बैठक में आगामी 9 अक्टूबर 2026 को बामसेफ-बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कांशीराम का निधन 9 अक्टूबर 2006 को हुआ था, इसलिए बसपा इस तिथि को उनके महापरिनिर्वाण दिवस
के रूप में मनाती है। आपको बता दें कि बैठक में कार्यकर्ताओं ने “बसपा चली गांव की ओर” अभियान के तहत गांव-गांव तक संगठन और पार्टी के संदेश को पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को वर्ष 2029 में देश का प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य का भी संकल्प व्यक्त किया। यह पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त राजनीतिक लक्ष्य है। वही इस अवसर पर बसपा प्रदेश महासचिव अरुण कुमार राम, प्रदेश महासचिव मोहम्मद अब्दुल करीम अंसारी, सुभाष अंबेडकर, सरवर अली खान, प्रदेश सचिव राम एकबाल राम, पूर्व प्रभारी विष्णु कुमार भूषण, पूर्व जिलाध्यक्ष छोटेलाल राम, बसपा मिशन गायक टुना बैरागी, विजय कुमार, रण विजय कुमार, सुरेंद्र राम, जगत नारायण राम, उपेंद्र राम, महावीर यादव, विनय कुमार, प्रेमचंद राम, अनंत कुमार, सुभाष कुमार, अखिलेश कुमार, नरेश रविदास, रवि कुमार, बालेश्वर पंडित, रामस्वरूप राजवंशी सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- पत्रकार: क्या आपने कभी भगवान शिव या शिवलिंग के बारे में अपशब्द कहे हैं? यह आरोप क्यों लगते हैं? संत रामपाल जी: मैंने कभी कोई अपशब्द नहीं कहे। हम स्वयं प्रथम मंत्र में शिव-पार्वती जी की साधना करवाते हैं। हमने केवल पुराणों (शिव पुराण, लिंग पुराण आदि) में जो प्रसंग और कथाएं लिखी हैं, उन्हें ज्यों-का-त्यों पढ़कर सुनाया है। शास्त्रों के लिखे को पढ़कर सुनाना अपशब्द कहना नहीं है। #harekrishna #viralreels #harharmahadev #jaishriram #SantRampalJiMaharaj ✰किसी भी जीव को मनुष्य जीवन कैसे मिलता है?✰ अवश्य पढ़ें पवित्र सद्ग्रंथों पर आधारित संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित पुस्तक *ज्ञान गंगा*। निःशुल्क पुस्तक प्राप्त करने हेतु अपना नाम, पूरा पता, और मोबाइल नंबर हमें व्हाट्सएप करें : +91 74968018251
- कैमूर/बिहार, मॉडल स्कूलों की व्यवस्था पर डीएम की सख्ती, 100% उपस्थिति से लेकर स्मार्ट क्लास तक दिए कड़े निर्देश सहयोग, कायाकल्प और जनप्रतिनिधियों की मदद से स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने पर जोर; अतिक्रमण मिलने पर तत्काल कार्रवाई के आदेश कैमूर। जिले में संचालित 15 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) के सफल संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर बुधवार, 16 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, कैमूर कुमार अनुराग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी 15 मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापक, नामित जिला वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बता दें कि बैठक में जिला पदाधिकारी ने विद्यालयों के समुचित विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूलों को आधुनिक एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी और प्रधानाध्यापक आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। भौतिक निरीक्षण के बाद तय होंगी विकास योजनाएं वही जिला पदाधिकारी ने सभी नोडल पदाधिकारियों को संबंधित विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण कर प्राथमिकताओं के आधार पर विकास योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया। ग्राम सभा के माध्यम से ‘सेवा संकल्प’ एवं ‘कायाकल्प’ अभियान के तहत मनरेगा सहित अन्य योजनाओं को विद्यालयों के विकास से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। छात्र कोष और विकास कोष का छात्रहित में होगा उपयोग आपको बताते हुए चलें कि बैठक में विद्यालयों में उपलब्ध छात्र कोष एवं विकास कोष की राशि का उपयोग छात्रहित और विद्यालय के आवश्यक विकास कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर करने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, स्थानीय विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विद्यालयों में आधारभूत संरचना से जुड़ी आवश्यक योजनाओं का चयन कराने को कहा गया। अतिरिक्त बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर बिहार राज्य आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड को प्रस्ताव/अनुशंसा भेजने का निर्देश भी दिया गया। 100% उपस्थिति पर विशेष जोर वही जिला पदाधिकारी ने सभी मॉडल स्कूलों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी कक्षाओं का समय पर संचालन सुनिश्चित करने तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया। लाइब्रेरी, लैब और स्मार्ट क्लास नियमित चलाने का आदेश आपको बता दें कि बैठक में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास को नियमित और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष बल दिया गया। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी विद्यार्थियों का Filo ऐप पर अनिवार्य पंजीकरण कराने तथा उसका नियमित उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण हुआ तो होगी कार्रवाई वही मॉडल स्कूलों की भूमि पर स्थायी अथवा अस्थायी अतिक्रमण के मामलों को लेकर भी जिला पदाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) एवं अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को ऐसे विद्यालयों की भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए गए। बता दें कि वही बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी नोडल पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए मॉडल स्कूलों को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।3
- मोहनिया के खुदरा गांव में 26.640 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार मोहनिया कैमूर:-थाना क्षेत्र के खुदरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के खुदरा निवासी मनीष यादव, पिता राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार, उसके पास से 18 लीटर देसी शराब और 8.640 लीटर विदेशी शराब, कुल 26.640 लीटर शराब बरामद की गयी।1
- रामगढ़ मे सेना के जवान की मौत, नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने रामगढ़ में किया धरना प्रदर्शन और सड़क जाम, घटनास्थल पर मोहनिया एसडीएम और प्रभारी डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद...1
- भाजपा के विधायक भरत बिंद पर मकान नहीं खाली करने का लगा आरोप पीड़ित ने कहा SP से लगाएंगे गुहार1
- आप खा रहे हो नकली दवा? 90 अस्पतालों तक पहुंचा फर्जी दवा रैकेट! बेंगलुरु में कथित फर्जी दवा रैकेट की जांच में कैंसर की दवाओं और ICU इंजेक्शन समेत कई दवाओं की सप्लाई का मामला सामने आया है। जांच में यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला होने और करीब 90 अस्पतालों तक दवाएं पहुंचने का दावा किया गया है। कैसे एक्सपायर्ड या घटिया दवाओं को नए लेबल के साथ बाजार में बेचे जाने का आरोप है? जानिए पूरी खबर। संदिग्ध या भारी डिस्काउंट वाली दवा खरीदते समय सावधानी बरतें और अधिकृत स्रोत से ही दवा लें। #FakeMedicine #नकलीदवा #MedicineScam #Bengaluru #DrugRacket #HealthScam #BreakingNews #AwaazEBharat1
- हमीरपुर–सड़क पर काम कर रहे PNC कर्मचारी के साथ मारपीट, हमीरपुर–सड़क पर काम कर रहे PNC कर्मचारी के साथ मारपीट, दबंगों ने एक राय होकर PNC कर्मचारी को पीटा, बीच सड़क पर गिराकर कर्मचारी की जमकर पिटाई, पुलिस के इकबाल को चुनौती देकर बीच रोड तान्डव मारपीट का लाइव वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल, सुमेरपुर थाना इलाके के बस स्टैंड के पास का मामला।1
- आप खा रहे हो नकली दवा? 90 अस्पतालों तक पहुंचा फर्जी दवा रैकेट! बेंगलुरु में कथित फर्जी दवा रैकेट की जांच में कैंसर की दवाओं और ICU इंजेक्शन समेत कई दवाओं की सप्लाई का मामला सामने आया है। जांच में यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला होने और करीब 90 अस्पतालों तक दवाएं पहुंचने का दावा किया गया है। कैसे एक्सपायर्ड या घटिया दवाओं को नए लेबल के साथ बाजार में बेचे जाने का आरोप है? जानिए पूरी खबर। संदिग्ध या भारी डिस्काउंट वाली दवा खरीदते समय सावधानी बरतें और अधिकृत स्रोत से ही दवा लें। #FakeMedicine #नकलीदवा #MedicineScam #Bengaluru #DrugRacket #HealthScam #BreakingNews #AwaazEBharat1