बाढ़ प्रभावित दियारा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की पहल, पानी के बीच मरीजों तक पहुंच रही मेडिकल टीम बख्तियारपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर की मेडिकल टीम लगातार सक्रिय है। रविवार, 6 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम हरदासपुर गांव पहुंची। बाढ़ के कारण गांव तक सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल होने के बाद नाव के जरिए मेडिकल टीम को गांव तक पहुंचाया गया। नाव पर ही डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मेडिकल टीम बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ले रही है और जरूरत के अनुसार जरूरी दवाइयां वितरित की जा रही हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण दियारा क्षेत्र के कई गांवों में आवागमन प्रभावित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम नाव के सहारे प्रभावित गांवों तक पहुंचकर लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही है।
बाढ़ प्रभावित दियारा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की पहल, पानी के बीच मरीजों तक पहुंच रही मेडिकल टीम बख्तियारपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर की मेडिकल टीम लगातार सक्रिय है। रविवार, 6 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम हरदासपुर गांव पहुंची। बाढ़ के कारण गांव तक सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल होने के बाद नाव के जरिए मेडिकल टीम को गांव तक पहुंचाया गया। नाव पर ही डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मेडिकल टीम बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ले रही है और जरूरत के अनुसार जरूरी दवाइयां वितरित की जा रही हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण दियारा क्षेत्र के कई गांवों में आवागमन प्रभावित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम नाव के सहारे प्रभावित गांवों तक पहुंचकर लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही है।
- कार लूटपाट कांड का महज 03 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार1
- महनार के डेढ़पुरा पंचायत में प्रतिभाओं और गुरुजनों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां महनार के डेढ़पुरा पंचायत में प्रतिभाओं और गुरुजनों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां #महनार #वैशाली #देदुपुरा #सम्मान_समारोह #प्रतिभावान_विद्यार्थी #सेवानिवृत्त_शिक्षक #शिक्षा #प्रतिभा_सम्मान #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #गुरु_सम्मान #बिहार_न्यूज़ #VaishaliNews #MahnarNews #BiharNews #ABAPNewsNetwork1
- मोकामा में गंगा नदी का कोहराम बढ़ता ही जा रहा है। एच-31 और 80 पर करीब दो फीट तक गंगा पानी मोकामा में गंगा नदी का कोहराम बढ़ता ही जा रहा है।शनिवार की रात से मोकामा के कई नये इलाकों को गंगा ने अपनी चपेट में ले लिया है।प्रखंड के एन एच-31 और 80 पर करीब दो फीट तक गंगा पानी का बहाव हो रहा है।इस प्रखंड के मोर पूर्वी, बरहपुर,शिवनार और महेंद्रपुर गंगा की चपेट में कराह रहा है।हर तरफ त्राहिमाम मच गयी है।सड़क, दियारा और झोपड़ियों में गंगा के पानी से हाहाकार मचा हुआ है।गंगा नदी के इस रौंद्र रुप से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।मक्का और सब्जी की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गयी।इस जल प्रहार से सैकड़ों लोग घरों में जल कैदी बने हुए हैं।नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों का परिचालन बाधित हो गया है।इस जल तांडव से कराह rahi जनता का हाल जानने मोकामा बीडीओ, सीओ और सामाजिक कार्यकर्त्ता भोला सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।सामाजिक कार्यकर्त्ता सुधीर सिंह ने फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।1
- मोहिउद्दीन नगर में बाढ़ के कहर से 70 परिवार हुए विस्थापित । बड़े बुजुर्ग बच्चे शामिल। जी हां या ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के राजपुर पतासिया पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या 6 के उधहा टोल की बताई जा रही है जहां गंगा ने अपनी रौद्र रूप दिखाते हुए चुलाई महतो के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है ऐसे में परिवार में कुल 40 से 50 सदस्य हैं ऐसे है जो अपना सब कुछ छोड़ कर पूरे परिवार के साथ ऊंचे स्थान की तलाश में चल परे है। अब देखना यह होगा कि इन परिवारों को ठिकाना मिल पाता है या नहीं। वैसे इन लाचार परिवार के सहयोग में उतरे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ जीतू सिंह ने उन्हें तत्काल नाव उपलब्ध कराते हुए उक्त सभी प्रभावित परिवारों को किसी ऊंचे स्थान पर ले जाने का फैसला लिया है ताकि पूरे परिवार को सुरक्षित रखा जा सके ।1
- CTET & STET कॉम्पिटेटिव जोन में शिक्षक दिवस की धूम, छात्र-शिक्षकों ने मिलकर मनाया1
- अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार व उपकरण बरामद बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। भारी पुलिस बल के साथ की गई इस अचानक छापेमारी से इलाके के अवैध हथियार तस्करों और निर्माताओं में हड़कंप मच गया है।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने धर्मपुर गांव में सघन छापेमारी कर मौके से चार लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने मौके से अर्धनिर्मित हथियार, मैगजीन और अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाली मशीनें व लोहे के कलपुर्जे बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2 आयुष श्रीवास्तव दल-बल के साथ खुद धर्मपुर गांव पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।हालांकि, मौके से कुल कितने हथियार और किस पैमाने पर उपकरण बरामद हुए हैं, इसकी अंतिम आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क और बरामद हथियारों की विस्तृत जानकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी जाएगी।1
- बाढ़ को लेकर आपदा प्रबंधन के साथ जनप्रतिनिधियों का बैठक सम्पन्न मांगा सहयोग बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण करने का दिया आदेश। जी हां आपने सही सुना बाढ़ विभीषिका को लेकर आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड मुख्यालय पर हुई जनप्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री जैसी मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। उसी बैठक के दौरान मदुदाबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमरनाथ राय ने भी पंचायत के कई वार्डों में आंशिक बाढ़ से हुए प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रभारी सचिव प्रणव कुमार, DM रौशन कुशवाहा, SDM विकास पांडे के समक्ष आवेदन देते हुए बाढ़ से प्रभावित लगभग 200 परिवारों के लिए GR राशि, पॉलिथीन, पशुचारा, समेत राहत सामग्री उपलब्ध करने की मांग कि है। प्रभावित होने वाला वार्ड संख्या 2,3,7,12 शामिल हैं।1
- सब्जी की फसल देखने गए किसान की गमछा से फांसी लगाकर हत्या, मौके पर मारपीट के निशान, सब्जी के दाम बढ़ने के बाद से हो रही थी चोरी बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत सुबह चार बजे सब्जी की फसल देखने गए किसान का शव मिला है, मृतक के गले में काला गमछा बंधा है जिससे उन्हे फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है, वहीं मौके पर बैगन की फसल टूटी है जिससे किसान और चोर के बीच जमकर मारपीट होना प्रतीत होता है। मृतक की पहचान पंडारक थाना क्षेत्र के पैठानीचक गांव निवासी बिहारी महतो (50) के तौर पर हुई है। इन्दु देवी ने बताया कि उनकी सब्जी की फसल रोज चोरी हो रही थी, वह कई दिनों से सुबह में फसल निगरानी की बात कह रहे थे लेकिन वह मना करती थी आज सुबह 3:00 बजे वह घर से निकल गए और जानवर को चारा देने के बाद वह खेत आ गए। खेत में फसल चोरी करते हुए चोर को पकड़ लिए होंगे दोनों के बीच मारपीट होने के निशान है इनकी गले में गमछा से फांसी लगाकर हत्या की गई है। गौरव कुमार नहीं बताया कि पिछले कई दिनों से सब्जी की फसल चोरी हो रही थी, इसको लेकर वह सुबह 4:00 बजे ही अपने फसल देखने आए थे किसान के घर से खेत की दूरी लगभग एक किलोमीटर है उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। वह मौके पर पहुंचे तो देखकर अनुमान लगाए की चोर और किसान के बीच जमकर मारपीट हुई है यह चोर को चोरी करते खेत में पकड़ लिए होंगे। ग्रामीण ने बताया कि पहले से सब्जी फल चोरी हो रही थी वह सुबह 4:00 बजे फसल देखने आए थे यह खेत पहुंचे तो चोर से हाथापाई के निशान है गले में गमछा से फांसी लगा दी गई है और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है, किसान का ही गमछा छीनकर फांसी लगा दी, सब्जी का दाम बढ़ने के बाद चोरी में बढोत्तरी हुई है। लगभग 10 से 12 दिनों से पूरे एरिया में चोरी हो रही है। दिनेश प्रसाद ने बताया कि वह सुबह 5:00 बजे खेत आ रहे थे तभी उन्हें घटनास्थल से कुछ दूर पहले ही बताया गया कि एक व्यक्ति मृत पड़ा है, देखते-देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वह लोगों को शव के पास जाने से रोकते रहे लेकिन लोग नहीं रुके मौके पर दो व्यक्ति के बीच मारपीट के निशान है। वह अनुमान लगाते हैं कि चोर भी एक ही था और दोनों के बीच कुश्ती हुई है और इन्हीं का गमछा छीनकर उन्हें गले में फांसी लगाकर उनकी हत्या कर दी गई है। पंडारक थाना अध्यक्ष नवनीत राय ने कहा कि मृतक के गले में काला गमछा से फांसी लगाने के निशान है, आसपास फसल भी टूटा है, मारपीट के निशान प्रतीत हो रहा है। ग्रामीण का कहना है कि दो तीन दिन पहले भी फसल चोरी की घटना हुई थी।1
- रंजन कुमार बाढ़ 9430090495खेत में चोरी रोकने पहुंचे किसान की हत्या, गमछे से गला घोंटने का आरोप बाढ़। पंडारक थाना क्षेत्र के पैठानी चक स्थित तेलिया बागी में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की सूचना इलाके में तेजी से फैल गई। मृतक की पहचान बिहारी महतो के रूप में बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, बिहारी महतो अपने खेत में लगी बैंगन और परवल की फसल की निगरानी के लिए सोमवार सुबह करीब चार बजे खेत पहुंचे थे। बताया गया कि उनके खेत से लगातार परवल और बैंगन की चोरी हो रही थी। आसपास के खेतों में भी चोरी की घटनाओं से किसान परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने चोरों को पकड़ने का फैसला किया था। परिजनों का आरोप है कि खेत में पहुंचने के बाद उनकी चोरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर चोरों को पहचान लिया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। आरोप है कि इसी दौरान चोरों ने खुद को बचाने के लिए बिहारी महतो के गमछे से उनका गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पंडारक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के वास्तविक कारण और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।1