logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होटल के पास हवाई फायरिंग करने के आरोपी अमृतांश सिंह देव को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अंबिकापुर: देव होटल के पास हवाई फायरिंग करने के आरोपी अमृतांश सिंह देव को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। Ramesh Sinha की सिंगल बेंच ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता और घटना से फैली दहशत को देखते हुए जमानत देने से इनकार किया। दरअसल, 6 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि देव होटल के पास एक व्यक्ति द्वारा हवाई फायरिंग की गई है। जांच के दौरान सामने आया कि अमृतांश सिंह देव अपने दोस्तों के साथ घर के पास खड़ा था, तभी वहां दो राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई। इस घटना के बाद अंबिकापुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के साथ-साथ बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया था।

7 hrs ago
user_Himanshu raj
Himanshu raj
Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
7 hrs ago

होटल के पास हवाई फायरिंग करने के आरोपी अमृतांश सिंह देव को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अंबिकापुर: देव होटल के पास हवाई फायरिंग करने के आरोपी अमृतांश सिंह देव को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। Ramesh Sinha की सिंगल बेंच ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता और घटना से फैली दहशत को देखते हुए जमानत देने से इनकार किया। दरअसल, 6 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि देव होटल के पास एक व्यक्ति द्वारा हवाई फायरिंग की गई है। जांच के दौरान सामने आया कि अमृतांश सिंह देव अपने दोस्तों के साथ घर के पास खड़ा था, तभी वहां दो राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई। इस घटना के बाद अंबिकापुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के साथ-साथ बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया था।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में समय से पहले घोषित हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश, अब 20 अप्रैल से बंद रहेंगे विद्यालय… रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राज्य शासन ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथियों में संशोधन किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 20 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। पूर्व में जारी किए गए आदेश के तहत यह अवकाश 1 मई 2026 से शुरू होने वाला था, जिसे अब छात्र हित में लगभग दस दिन पहले शुरू करने का निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा लिए गए इस निर्णय का मुख्य कारण प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई थी। विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों और लू से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य शासन ने अवकाश की अवधि को बढ़ाते हुए इसे 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक निर्धारित कर दिया है। यह संशोधन प्रदेश के सभी प्रकार के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश का यह संशोधन केवल विद्यार्थियों के लिए है। यह नियम शिक्षकों पर लागू नहीं होगा, जिसका अर्थ है कि शिक्षकों को विभागीय कार्यों और अन्य शैक्षणिक जिम्मेदारियों के लिए नियमानुसार उपस्थित रहना होगा।
    1
    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में समय से पहले घोषित हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश, अब 20 अप्रैल से बंद रहेंगे विद्यालय…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राज्य शासन ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथियों में संशोधन किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 20 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। पूर्व में जारी किए गए आदेश के तहत यह अवकाश 1 मई 2026 से शुरू होने वाला था, जिसे अब छात्र हित में लगभग दस दिन पहले शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
शासन द्वारा लिए गए इस निर्णय का मुख्य कारण प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई थी। विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों और लू से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य शासन ने अवकाश की अवधि को बढ़ाते हुए इसे 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक निर्धारित कर दिया है। यह संशोधन प्रदेश के सभी प्रकार के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश का यह संशोधन केवल विद्यार्थियों के लिए है। यह नियम शिक्षकों पर लागू नहीं होगा, जिसका अर्थ है कि शिक्षकों को विभागीय कार्यों और अन्य शैक्षणिक जिम्मेदारियों के लिए नियमानुसार उपस्थित रहना होगा।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    23 min ago
  • न्यूजवॉल अपडेट सरगुजा संभाग सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि दिनांक 11.4.26 को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मुखबीर की सूचना पर आईटीआई कॉलोनी विश्रामपुर मकान नंबर 1030 में निवासरत भोले घसिया के शयन कक्ष से 132 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule, 73 नग ALPRASCEN tablet एवं 90 नग ALPRAX Alprazolam tablet जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत कार्यवाही कर रिमाण्ड के लिए सूरजपुर आबकारी नियंत्रण कक्ष लाया गया..आरोपी भोले घसिया को आबकारी नियंत्रण कक्ष सूरजपुर में प्रधान आरक्षक मेवालाल सोनवानी एवं एक महिला सैनिक के हवाले कर एक अन्य कार्यवाही के लिए आबकारी उड़नदस्ता एवं सूरजपुर की टीम दूसरी तरफ चली गई.. तभी आरोपी भोले घसिया पानी पीने के बहाने चकमा देकर फरार हो गया था.. भोले घसिया ने आज दिनांक 15/04/26 को माननीय विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स के समक्ष आत्मसमर्पण किया..आरोपे भोले घसिया को पुनः गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमाण्ड लेकर आज जेल दाखिल कर दिया गया है।।
    1
    न्यूजवॉल अपडेट सरगुजा संभाग सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि दिनांक 11.4.26 को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मुखबीर की सूचना पर आईटीआई कॉलोनी विश्रामपुर मकान नंबर 1030 में निवासरत भोले घसिया के शयन कक्ष से 132 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule, 73 नग ALPRASCEN tablet एवं 90 नग ALPRAX Alprazolam tablet जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत कार्यवाही कर रिमाण्ड के लिए सूरजपुर आबकारी नियंत्रण कक्ष लाया गया..आरोपी भोले घसिया को आबकारी नियंत्रण कक्ष सूरजपुर में प्रधान आरक्षक मेवालाल सोनवानी एवं एक महिला सैनिक के हवाले कर एक अन्य कार्यवाही के लिए आबकारी उड़नदस्ता एवं सूरजपुर की टीम दूसरी तरफ चली गई.. तभी आरोपी भोले घसिया पानी पीने के बहाने चकमा देकर फरार हो गया था.. भोले घसिया ने आज दिनांक 15/04/26 को माननीय विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स के समक्ष आत्मसमर्पण किया..आरोपे भोले घसिया को पुनः गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमाण्ड लेकर आज जेल दाखिल कर दिया गया है।।
    user_Rakesh Jaiswal
    Rakesh Jaiswal
    Voice of people अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Ambikapur, Surguja•
    19 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति 15/04/2026 सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर में प्राचार्य/प्रधानाचार्य वार्षिक कार्ययोजना बैठक का भव्य उद्घाटन सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आयोजित प्रांतीय प्राचार्य/प्रधानाचार्य वार्षिक कार्य योजना त्रिदिवसीय बैठक आज सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.विद्यालय में आयोजित हुआ।इस उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्री अभय राम जी प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत, अध्यक्षता डॉ.देवनारायण साहू जी संगठन मंत्री सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत ,विशेष अतिथि माननीय श्री लक्ष्मण राव मगर जी प्रादेशिक सचिव सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुभाष चंद्र अग्रवाल अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर के उपस्थिति में संपन्न हुआ इस वार्षिक कार्य योजना बैठक में पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत के 242प्राचार्य प्रधानाचार्य उपस्थित हुए। उद्घाटन अवसर पर माननीय संगठन मंत्री प्रस्तावना भाषण में गतवर्ष कार्य योजना की समीक्षा और आगामी लक्ष्य कार्य योजना बनाने तथा संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन समाज के बीच लेकर जाने का , 12 शैक्षिक व्यवस्था शिशु वाटिका के लिए लक्ष्य लेकर नई शिक्षा नीति के अनुसार कार्य करने का योजना हेतु उपस्थित की बात कही। इसी प्रकार मुख्य अतिथि माननीय श्री अभय राम जी प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के द्वारा संस्कार के द्वारा पुनः समाज में छात्र छात्राओं के द्वारा भारत को शिक्षा के क्षेत्र में विश्व गुरु बनाने हेतु विद्या भारती के कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री चन्द्रकिशोर श्रीवास्तव वनांचल शिक्षा सेवा न्यास के सचिव, श्री गौरीशंकर कटकवार महाप्रबंधक कोनी प्रकल्प,श्री दीपक सोनी प्रांत प्रमुख, श्री मानिक लाल साहू सह प्रांत प्रमुख, श्री नरेश जायसवाल, श्री चन्द्रकुमार डड़सेना, श्री रामकुमार वर्मा प्रांतीय कार्यकर्ता व सभी पूर्ण कालिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कल द्वितीय दिवस में प्रातः 6:30 बजे नशा मुक्ति अभियान का संकल्प लेकर कार्य करने हेतु पंच कुंडी यज्ञ हवन आयोजित किया गया है जिसमें उपस्थित प्रधानाचार्य प्राचार्य के साथ नगर के सभी प्रबुद्ध जनों को सादर आमंत्रित किया गया है।
    2
    प्रेस विज्ञप्ति
15/04/2026
सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर में प्राचार्य/प्रधानाचार्य वार्षिक कार्ययोजना बैठक का भव्य उद्घाटन 
सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आयोजित प्रांतीय प्राचार्य/प्रधानाचार्य वार्षिक कार्य योजना त्रिदिवसीय बैठक  आज सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.विद्यालय में आयोजित हुआ।इस उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्री अभय राम जी प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत, अध्यक्षता डॉ.देवनारायण साहू जी संगठन मंत्री सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत ,विशेष अतिथि माननीय श्री लक्ष्मण राव मगर जी प्रादेशिक सचिव सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुभाष चंद्र अग्रवाल अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर के उपस्थिति में संपन्न हुआ इस वार्षिक कार्य योजना बैठक में पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत के 242प्राचार्य प्रधानाचार्य उपस्थित हुए। उद्घाटन अवसर पर माननीय संगठन मंत्री प्रस्तावना भाषण में गतवर्ष कार्य योजना की समीक्षा और आगामी लक्ष्य कार्य योजना बनाने तथा संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन समाज के बीच लेकर जाने का , 12 शैक्षिक व्यवस्था शिशु वाटिका के लिए लक्ष्य लेकर नई शिक्षा नीति के अनुसार कार्य करने का योजना हेतु उपस्थित की बात कही। 
इसी प्रकार मुख्य अतिथि माननीय श्री अभय राम जी प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के द्वारा संस्कार के द्वारा पुनः समाज में  छात्र छात्राओं के द्वारा भारत को  शिक्षा के क्षेत्र में विश्व गुरु बनाने हेतु विद्या भारती के कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री चन्द्रकिशोर श्रीवास्तव वनांचल शिक्षा सेवा न्यास के सचिव, श्री गौरीशंकर कटकवार महाप्रबंधक कोनी प्रकल्प,श्री दीपक सोनी प्रांत प्रमुख, श्री मानिक लाल साहू सह प्रांत प्रमुख, श्री नरेश जायसवाल, श्री चन्द्रकुमार डड़सेना, श्री रामकुमार वर्मा प्रांतीय कार्यकर्ता व सभी पूर्ण कालिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कल द्वितीय दिवस में प्रातः 6:30 बजे नशा मुक्ति अभियान का संकल्प लेकर कार्य करने हेतु पंच कुंडी यज्ञ हवन आयोजित किया गया है जिसमें उपस्थित प्रधानाचार्य प्राचार्य के साथ नगर के सभी प्रबुद्ध जनों को सादर आमंत्रित किया गया है।
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • सीतापुर (सरगुजा/देवगढ़), 13 अप्रैल पर्यावरण संरक्षण के नाम पर बड़े-बड़े दावे और योजनाओं के बीच छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत देवगढ़ क्षेत्र में एक महिला बीट गार्ड ने साहस दिखाते हुए नीलगिरी की लकड़ी से भरे एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक को पकड़ने के दौरान चालक मौके पर किसी भी वैध दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बावजूद आश्चर्यजनक रूप से वही चालक वाहन को सीतापुर वन कार्यालय तक लेकर पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचने के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे मामले में संदेह और गहरा गया है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन बलरामपुर जिले की “आशीर्वाद ट्रांसपोर्ट” से संबंधित है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक ओर सरकार “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान चला रही है और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े बजट खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर लकड़ियों को दूसरे राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश, तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। अब देखना यह होगा कि एक महिला बीट गार्ड की सतर्कता और साहस से पकड़ा गया यह ट्रक कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है या फिर मामला किसी दबाव या लेन-देन के चलते ठंडे बस्ते में चला जाता है। — सुनील गुप्ता, सीतापुर
    1
    सीतापुर (सरगुजा/देवगढ़), 13 अप्रैल
पर्यावरण संरक्षण के नाम पर बड़े-बड़े दावे और योजनाओं के बीच छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत देवगढ़ क्षेत्र में एक महिला बीट गार्ड ने साहस दिखाते हुए नीलगिरी की लकड़ी से भरे एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक को पकड़ने के दौरान चालक मौके पर किसी भी वैध दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बावजूद आश्चर्यजनक रूप से वही चालक वाहन को सीतापुर वन कार्यालय तक लेकर पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचने के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे मामले में संदेह और गहरा गया है।
बताया जा रहा है कि उक्त वाहन बलरामपुर जिले की “आशीर्वाद ट्रांसपोर्ट” से संबंधित है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक ओर सरकार “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान चला रही है और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े बजट खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर लकड़ियों को दूसरे राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश, तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है।
अब देखना यह होगा कि एक महिला बीट गार्ड की सतर्कता और साहस से पकड़ा गया यह ट्रक कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है या फिर मामला किसी दबाव या लेन-देन के चलते ठंडे बस्ते में चला जाता है।
— सुनील गुप्ता, सीतापुर
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सरगुजा•
    7 hrs ago
  • राजपुर कॉलेज सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक मैडम के जी हुजूरी के लिए कार्यालीन कार्य को छोड़ कर मैडम की जी हुजूरी में नहीं शामिल हुए एसडीएम तहसीलदार तो गुस्साई मैडम एसडीएम को हटाने कलेक्टर को आदेशित कर रही हैं। यही है छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव सरकार की सुशासन की कहानी, जनता के कामों को प्रभावित करके अधिकारी कर्मचारी नेताओं के आगे पीछे नहीं दौड़े तो उन्हें पद से हटाने का दबाव विधायक और भाजपा नेताओं द्वारा बनाया जाता है.. तानाशाही और अहंकार इनके शब्दों से साफ झलक रहा है।
    1
    राजपुर कॉलेज सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक मैडम के जी हुजूरी के लिए कार्यालीन कार्य को छोड़ कर मैडम की जी हुजूरी में नहीं शामिल हुए एसडीएम तहसीलदार तो गुस्साई मैडम एसडीएम को हटाने कलेक्टर को आदेशित कर रही हैं।
यही है छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव सरकार की सुशासन की कहानी, जनता के कामों को प्रभावित करके अधिकारी कर्मचारी नेताओं के आगे पीछे नहीं दौड़े तो उन्हें पद से हटाने का दबाव विधायक और भाजपा नेताओं द्वारा बनाया जाता है..
तानाशाही और अहंकार इनके शब्दों से साफ झलक रहा है।
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    16 min ago
  • आज फिर कलेक्टर कार्यालय शकुंतला सिंह पोर्ते की जाति प्रमाण पत्र के लेखक के काफी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल तैना...
    1
    आज फिर कलेक्टर कार्यालय शकुंतला सिंह पोर्ते की जाति प्रमाण पत्र के लेखक के काफी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल तैना...
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • वाहन स्वामी ध्यान दें: सार्वजनिक स्थलों पर खराब वाहन छोड़ने वालों पर निगम सख्त, समय सीमा के बाद सीधे नीलामी.. अम्बिकापुर। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अब सीधे वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक सड़कों और प्रमुख स्थलों पर लंबे समय से लावारिस हालत में अपने खराब (कंडम) वाहन छोड़ने वाले मालिकों को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है। इन वाहनों के कारण सड़कों पर जगह कम हो रही है, जिससे आम जनता को आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं। ​प्रशासनिक स्तर पर यह सख्त कदम बीते 17 मार्च 2026 को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद उठाया गया है। अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई इस चर्चा में यह बात सामने आई कि सड़कों के किनारे खड़े ये कबाड़ वाहन न केवल यातायात में बाधा हैं, बल्कि शहर की सुरक्षा और सुंदरता पर भी असर डाल रहे हैं। इसी के मद्देनजर अब सभी संबंधित वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तत्काल कार्रवाई करें। ​छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 322 के तहत जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी वाहन स्वामी सार्वजनिक मार्ग अथवा स्थलों पर खड़े अपने खराब वाहनों को अगले 7 दिनों के भीतर वहां से हटा लें। निगम ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि निर्धारित समय के भीतर मालिक अपने वाहनों को नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन उन्हें लावारिस मानकर जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। ​नगर निगम की इस मुहिम के तहत जब्त किए गए वाहनों को धारा 322 (4) के तहत नीलाम करने की तैयारी भी कर ली गई है। निगम प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए समय-सीमा का पालन करें और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग दें।भौगोलिक संदर्भ
    1
    वाहन स्वामी ध्यान दें: सार्वजनिक स्थलों पर खराब वाहन छोड़ने वालों पर निगम सख्त, समय सीमा के बाद सीधे नीलामी..
अम्बिकापुर। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अब सीधे वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक सड़कों और प्रमुख स्थलों पर लंबे समय से लावारिस हालत में अपने खराब (कंडम) वाहन छोड़ने वाले मालिकों को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है। इन वाहनों के कारण सड़कों पर जगह कम हो रही है, जिससे आम जनता को आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
​प्रशासनिक स्तर पर यह सख्त कदम बीते 17 मार्च 2026 को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद उठाया गया है। अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई इस चर्चा में यह बात सामने आई कि सड़कों के किनारे खड़े ये कबाड़ वाहन न केवल यातायात में बाधा हैं, बल्कि शहर की सुरक्षा और सुंदरता पर भी असर डाल रहे हैं। इसी के मद्देनजर अब सभी संबंधित वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तत्काल कार्रवाई करें।
​छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 322 के तहत जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी वाहन स्वामी सार्वजनिक मार्ग अथवा स्थलों पर खड़े अपने खराब वाहनों को अगले 7 दिनों के भीतर वहां से हटा लें। निगम ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि निर्धारित समय के भीतर मालिक अपने वाहनों को नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन उन्हें लावारिस मानकर जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
​नगर निगम की इस मुहिम के तहत जब्त किए गए वाहनों को धारा 322 (4) के तहत नीलाम करने की तैयारी भी कर ली गई है। निगम प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए समय-सीमा का पालन करें और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग दें।भौगोलिक संदर्भ
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.