बांसखोह कस्बे के जैन आर्ट्स दरी उद्योग में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल और विमला इंटरनेशनल के तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भामाशाह समाजसेवी प्रकाश चंद जैन के 87वें जन्मदिन और बजरंग दल बांसखोह प्रखंड में चल रहे सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ। इस दौरान युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और कुल 55 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। इस सेवा कार्य का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने स्वयं रक्तदान करके किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्वी मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, महामंत्री कन्हैयालाल मीणा, जगदीश मीणा, जिला पार्षद बाबूलाल मीणा झालरा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भामाशाह समाजसेवी प्रकाश चंद जैन का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा बांसखोह के सदस्य सीताराम शर्मा, सीताराम पंचोली, रामेश्वर परेवा, राधेश्याम डंगायच, सूरज जांगिड़, कैलाश चंद्र शर्मा, रामलाल मीणा सहित सभी सदस्यों ने भी प्रकाश चंद जैन के जन्मदिन पर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिविर में श्रवण सैन, योगेश कुमार गुप्ता, मुकेश जैन, मनीष शर्मा, हेमंत शर्मा, राहुल शर्मा, पंकज सेन, मनी सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। भामाशाह समाजसेवी प्रकाश चंद जैन के परिवार के सदस्यों विमल जैन, कमलेश जैन, दिनेश जैन, नितेश जैन, शैलेश जैन और अन्य सदस्यों ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उनके लिए अल्पाहार की व्यवस्था की। आरंभ ब्लड सेंटर जयपुर की ओर से डॉ. नवीन, ओनम, नूहेन तथा अन्य स्टाफ इस रक्तदान शिविर में उपस्थित थे। कई लोगों ने मोबाइल के माध्यम से भी प्रकाश चंद जैन को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बांसखोह कस्बे के जैन आर्ट्स दरी उद्योग में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल और विमला इंटरनेशनल के तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भामाशाह समाजसेवी प्रकाश चंद जैन के 87वें जन्मदिन और बजरंग दल बांसखोह प्रखंड में चल रहे सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ। इस दौरान युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और कुल 55 यूनिट
रक्त इकट्ठा हुआ। इस सेवा कार्य का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने स्वयं रक्तदान करके किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्वी मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, महामंत्री कन्हैयालाल मीणा, जगदीश मीणा, जिला पार्षद बाबूलाल मीणा झालरा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भामाशाह समाजसेवी प्रकाश चंद जैन का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा
बांसखोह के सदस्य सीताराम शर्मा, सीताराम पंचोली, रामेश्वर परेवा, राधेश्याम डंगायच, सूरज जांगिड़, कैलाश चंद्र शर्मा, रामलाल मीणा सहित सभी सदस्यों ने भी प्रकाश चंद जैन के जन्मदिन पर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिविर में श्रवण सैन, योगेश कुमार गुप्ता, मुकेश जैन, मनीष शर्मा, हेमंत शर्मा, राहुल शर्मा, पंकज सेन, मनी सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। भामाशाह समाजसेवी प्रकाश चंद जैन के
परिवार के सदस्यों विमल जैन, कमलेश जैन, दिनेश जैन, नितेश जैन, शैलेश जैन और अन्य सदस्यों ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उनके लिए अल्पाहार की व्यवस्था की। आरंभ ब्लड सेंटर जयपुर की ओर से डॉ. नवीन, ओनम, नूहेन तथा अन्य स्टाफ इस रक्तदान शिविर में उपस्थित थे। कई लोगों ने मोबाइल के माध्यम से भी प्रकाश चंद जैन को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
- बांसखोह कस्बे के जैन आर्ट्स दरी उद्योग में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल और विमला इंटरनेशनल के तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भामाशाह समाजसेवी प्रकाश चंद जैन के 87वें जन्मदिन और बजरंग दल बांसखोह प्रखंड में चल रहे सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ। इस दौरान युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और कुल 55 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। इस सेवा कार्य का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने स्वयं रक्तदान करके किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्वी मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, महामंत्री कन्हैयालाल मीणा, जगदीश मीणा, जिला पार्षद बाबूलाल मीणा झालरा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भामाशाह समाजसेवी प्रकाश चंद जैन का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा बांसखोह के सदस्य सीताराम शर्मा, सीताराम पंचोली, रामेश्वर परेवा, राधेश्याम डंगायच, सूरज जांगिड़, कैलाश चंद्र शर्मा, रामलाल मीणा सहित सभी सदस्यों ने भी प्रकाश चंद जैन के जन्मदिन पर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिविर में श्रवण सैन, योगेश कुमार गुप्ता, मुकेश जैन, मनीष शर्मा, हेमंत शर्मा, राहुल शर्मा, पंकज सेन, मनी सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। भामाशाह समाजसेवी प्रकाश चंद जैन के परिवार के सदस्यों विमल जैन, कमलेश जैन, दिनेश जैन, नितेश जैन, शैलेश जैन और अन्य सदस्यों ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उनके लिए अल्पाहार की व्यवस्था की। आरंभ ब्लड सेंटर जयपुर की ओर से डॉ. नवीन, ओनम, नूहेन तथा अन्य स्टाफ इस रक्तदान शिविर में उपस्थित थे। कई लोगों ने मोबाइल के माध्यम से भी प्रकाश चंद जैन को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।4
- जयपुर में श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक गुर्जर की थड़ी स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। यह बैठक जयपुर जिला अध्यक्ष श्री नंद सिंह सोलंकी (बिहारीपुरा) की अध्यक्षता और प्रदेशाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह सोडाला के मुख्य सानिध्य में आयोजित की गई, जिसमें जयपुर जिले के शीर्ष पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में समाज बंधुओं ने उत्साह और एकजुटता के साथ भाग लिया। प्रारंभ में, जिला अध्यक्ष श्री नंद सिंह सोलंकी और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों व समाज बंधुओं का साफा-दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपे। बैठक के दौरान समाज की होनहार बेटी अक्षरा सिंह (कक्षा 10, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर) को उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए भव्य रूप से सम्मानित किया गया। अक्षरा सिंह को भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित 'भारत-भूटान शांति सम्मेलन' और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा प्रतिष्ठित "इंडिया-भूटान बाल रत्न अवार्ड" से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान थिम्पू के होटल व्हाइट तारा में नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति जस्टिस परमानन्द झा, भूटान के पूर्व मंत्री श्री लोकनाथ शर्मा और पूर्व सांसद श्री दाशो रितु राज छेत्री जैसे अंतर्राष्ट्रीय दिग्गजों द्वारा प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से बेटी अक्षरा ने रावणा राजपूत समाज, राजस्थान और पूरे भारत देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है, जिसके लिए उन्हें प्रदेशाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह सोडाला, जिला अध्यक्ष श्री नंद सिंह सोलंकी और समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माला व साफा पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र सौंपकर संगठन की ओर से विशेष रूप से सम्मानित व प्रोत्साहित किया। प्रदेशाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह सोडाला ने अपने संबोधन में 'संगठन ही शक्ति है' का मंत्र देते हुए कहा कि रावणा राजपूत समाज (ओबीसी) 'एक नाम' की विशिष्ट पहचान के लिए कई वर्षों से संघर्षरत है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने 'हम' की भावना से संगठित रहने पर सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी मिलने की बात कही और युवाओं से शिक्षा, स्वयं के व्यवसाय, सरकारी नौकरियों और राजनीतिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इसी क्रम में, सांगानेर तहसील द्वारा चलाई जा रही 'रावणा राजपूत समाज डिजिटल जनगणना प्रपत्र 2026' मुहिम पर विशेष जोर दिया गया, जिसे वरिष्ठ सदस्य श्री मदन सिंह चौहान (सुनारी) ने समाज के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया। बैठक में इस मुहिम को गति देने का संकल्प लिया गया और कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा समाज बंधुओं को इसमें शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रदेश प्रतिनिधि सभा सदस्य श्री सुरेश सिंह टॉक ने जयपुर के सभी वार्डों में जल्द से जल्द वार्ड प्रभारी नियुक्त कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। आमेर-चौमूं से शिक्षा विभाग के अध्यापक श्री योगेंद्र सिंह गहलोत ने अपने कवित्वपूर्ण संबोधन से उपस्थित समाज बंधुओं में अभूतपूर्व जोश और नई ऊर्जा का संचार किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में जयपुर जिले की सभी तहसीलों के प्रधानों व प्रतिनिधियों सहित रणजीत सिंह देवड़ा, किशन सिंह राठौड़, रामदेव सिंह, अजय सिंह खंगारोत (एडवोकेट), अजीत सिंह बांकावत, प्रकाश सिंह निर्वाण, रमेश सिंह गौड़, दिलीप सिंह सोलंकी और नवनीत सिंह सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जयपुर जिला महामंत्री श्री कपिल सिंह भाटी ने किया, जिसके अंत में सभी सदस्यों ने सामाजिक एकता और कल्याण के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया।2
- जयपुर के फागी में वैष्णव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जहाँ समाज के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में कैलाश वैष्णव रतनपुरा को सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के गठन के साथ ही, समाज के हित में कई अहम निर्णय भी लिए गए।1
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेश में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत 5 जुलाई को जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जयपुर के निर्माण नगर स्थित स्टिंग एनर्जी के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए 32,292 एनर्जी ड्रिंक की बोतलें सीज कर दीं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने जानकारी दी कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल टीम ने मेसर्स अंजली इंटरप्राइजेज के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान 'स्टिंग एनर्जी' कैफिनेटेड बेवरेज का नमूना लिया गया और कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। जांच में पाया गया कि उत्पाद के लेबल पर 'Stimulates Mind', 'Energizes Body', 'Energy Drink' और 'Sports Drink' जैसे दावे लिखे गए थे, जिन्हें एफएसएसएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार भ्रामक प्रचार माना गया। इसके अतिरिक्त, गोदाम में खाद्य अनुज्ञा पत्र उपलब्ध नहीं था, फर्श क्षतिग्रस्त मिला, खाद्य सामग्री पेलेट्स पर नहीं रखी गई थी, तथा परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों के पास भी वैध अनुज्ञा पत्र नहीं मिला। इन गंभीर अनियमितताओं के चलते विभाग ने यह कार्रवाई की और बड़ी संख्या में एनर्जी ड्रिंक की बोतलों को जब्त कर लिया।1
- जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खवारानीजी गांव में बंटी मीणा सेवा समिति द्वारा समाजसेवी एवं भामाशाह जितेंद्र मीणा के नेतृत्व में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के 150 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। चिकित्सा शिविर के दौरान 66 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि 24 मरीजों का एलर्जी संबंधी समस्याओं का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त, 27 मरीजों की हड्डी एवं जोड़ों के दर्द की जांच कर उपचार किया गया तथा 33 मरीजों को सामान्य रोगों के लिए परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. सुनील, डॉ. बाबूलाल, समाजसेवी जितेंद्र मीणा, गौरक्षक लोकेश चावंडिया, शिव मीणा, विकास करौली, अभिनव, गणेश सहित समिति के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया। समिति के संचालक एवं भामाशाह जितेंद्र मीणा ने जानकारी दी कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।2
- JUST JAIPUR LIVE 24×7 ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम आने वाले सभी पर्यटकों, दर्शकों और ड्राइवर भाइयों से एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। इस अपील में उनसे विनम्र अनुरोध किया गया है कि कृपया अपनी गाड़ियाँ सड़क पर खड़ी न करें। बताया गया है कि सड़क पर वाहन खड़ा करने से नो पार्किंग का चालान हो सकता है और साथ ही यातायात भी बाधित होता है। इसलिए, सभी से केवल निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने और अपनी व दूसरों की सुविधा का ध्यान रखने का आग्रह किया गया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि एक छोटी-सी सावधानी से समय, पैसा और अनावश्यक परेशानी—ये तीनों बचाए जा सकते हैं। जनहित में जारी इस अपील का उद्देश्य सभी के सहयोग से जयपुर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।1
- जयपुर के जगतपुरा में फूड सेफ्टी टीम ने रविवार को शहर में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा 100 किलोग्राम घटिया और बासी पनीर जब्त कर नष्ट करा दिया। परिवहनकर्ता अमित शर्मा यह पनीर अन्य जिलों से लाकर जयपुर में कई छोटी रिटेलर डेयरी, फास्टफूड सेंटर्स और ढाबों को ₹240 प्रति किलोग्राम के भाव से सप्लाई करता था। यह पनीर निर्माण के लिए पहले दूध से फैट निकाला जाता था, फिर बचे हुए निम्न गुणवत्ता वाले दूध का उपयोग कर घटिया पनीर बनवाया जाता था, जबकि मानक स्तर का एक किलोग्राम पनीर तैयार करने में चार से पांच किलोग्राम फुल फैट दूध का उपयोग होता है।1
- बस्सी क्षेत्र के कानोता में रोड निर्माण कार्य स्वीकृत होने पर भाजपा नेता और पूर्व आईएएस चंद्रमोहन मीणा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। यह सड़क कानोता नेशनल हाईवे आगरा रोड से वाया आनंद कॉलेज गेट नंबर 2 जीतावाला तक जेडीए द्वारा स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर तिबारा बालाजी कानोता में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मीणा को माला व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। पूर्व सरपंच कमलेश शर्मा ने बताया कि ब्याड वालों की ढाणी, देवा की ढाणी, शिवजी की ढाणी, नारनौलियों की ढाणी, डालू वाले की ढाणी, तलाई वाली ढाणी, एवं जीतावाला ग्राम के निवासियों द्वारा इस सड़क की माँग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क के अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण इन ढाणियों और गाँव के लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया था, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता पांचूराम, विकास पालावाला, रामफूल शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी अध्यक्ष मदन टॉक, मुकेश मीणा (उप सरपंच जीतावाला), मोती लाल जांगिड़, मूलचंद मीणा, जगमोहन मीणा, हरिओम मीणा, संजय पंचोली, आनंद शर्मा, पार्षद राकेश डालूंवाला और घनश्याम कुलचानिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने रोड स्वीकृति पर खुशी व्यक्त करते हुए चंद्रमोहन मीणा के प्रयासों की सराहना की।2